Thursday 6 February 2020

Articles : बासी रोटी, सेहत का खजाना

बासी रोटी, सेहत का खजाना

हम जितने Rich and Advance होते जा रहे हैं, उतने ही अस्वथ्य भी।

आजकल  Dr. भी कहने लगे हैं,  कि अगर स्वस्थ रहना है, तो अपने Diet में अन्न को बढ़ाना होगा। शरीर को मज़बूत रखने के लिए, दूध, फल, मेवा, मिठाई नहीं अन्न चाहिए।  

थोड़ा सोचा जाये, तो जिस भारतीय पद्धिति को पिछड़ा समझकर हम उसे पीछे छोड़ते जा रहें हैं, उससे हमसे स्वस्थ का खाजाना भी उतना ही छूटता जा रहा है।

फिर वो चाहे चूल्हे में बनने वाला खाना हो, प्रयोग किए जाने वाले मिट्टी के बर्तन, या पत्तल हों, हमारे यहां बनने वाली गेहूं या मोटे अनाज से बनने वाली रोटीयां, दुनिया की साग-सब्जियां, दाल-भात हो या घी-मक्खन, सब ही सेहत और स्वाद से भरपूर हैं।

और आज एक से एक Advance Research भी यही prove कर रहीं हैं, कि भारतीय पद्धिति ही सबसे स्वास्थवर्धक है ।

तो क्यों ना हम फिर से भारतीय हो जाएं, और पुनः सेहतमंद हो जाएं।

आज मैं अपने Article के द्वारा आपको बासी रोटी के गुणकारी फायदे बताने जा रही हूं।

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ताज़ी रोटी से ज्यादा बासी रोटी स्वास्थ्यवर्धक होती है।

आजकल  Dr. भी कहने लगे हैं, कि कम से कम  एक बासी रोटी को अपने breakfast का हिस्सा बनाएं।

बासी रोटी खाने से क्या होता है : 

रात के खाने के बाद कई बार कुछ चपातियां बच जाती है, जिसे सुबह लोग फैंक देते हैं या कुत्तों को डाल देते हैं। 

क्योंकि कहा जाता है कि 12 घंटे से ज्यादा समय तक रखे हुए खाने को खाने से food poisoning जैसी समस्या हो सकती है। मगर experts के अनुसार, बासी रोटी खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ताजी की बजाए बासी रोटी खाना सेहत के लिए ज्यादा अच्छा होता है। बासी रोटी में ज्यादा पौष्ट‍िक तत्व, nutrition और protein होते है। इसके अलावा इससे शरीर को भी energy मिलती है। तो आप भी बासी रोटी फैंकने से पहले जान लें, उसके फायदे - 

बासी रोटी खाने के फायदे

For Blood glucose:

इससे blood glucose control में रहता है। Diabetes के patients के लिए बासी रोटी खाना फायदेमंद होता है। Diabetes के patients  को सुबह के समय ठंडे फीके दूूध के साथ बासी रोटी खानी चाहिए। इससे आपके शरीर में blood glucose का level सही रहता है।

For Blood pressure:

इससे blood pressure को control करने में भी help मिलती है। ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खाने से blood pressure control में रहता है। अगर आपको भी यह समस्या है तो breakfast में इसे शामिल करें। ऐसा करने से आप अपने blood pressure को control  कर सकते हैं।

For Stomach upset:

अगर आपको acidity या पेट से जुड़ी कोई भी problem है तो सुबह के समय दूध के साथ इसका सेवन करें। इससे आपको acidity, पेट में जलन के साथ पेट से जुड़ी कई problem से राहत मिलेगी। इसके अलावा गेहूं से बनी बासी रोटी में पाया जाने वाला fibre भोजन को पचाने में काफी मदद करता है और यह digestive system को भी ठीक रखता है।

For Workout:

जो health Conscious हैं, workout करते हैं, उनके लिए भी best option है।
कई fitness centre और Gym में exercise के साथ सुबह बासी रोटी खाने की सलाह दी जाती है। इससे आपकी muscles  में मजबूती आती है और शरीर को ज्यादा energy भी मिलती है।

For Body temperature control:

ताजी रोटी की बजाए बासी रोटी अधिक पौष्ट‍िक होती है। बासी रोटी body temperature को भी संतुलित बनाए रखने में मददगार है। दूध के साथ बासी रोटी को खाने से body temperature control में रहता है। गर्मियों में इसका सेवन करने से heat strokes जैसी समस्याओं का खतरा नहीं रहता है।

For Energy:

अगर आप अपने आहार में संपूर्ण पोषक तत्वों का सेवन नहीं कर पाते तो आपके शरीर में कमजोरी आती है। ऐसे में अगर आप अपनी body को fit and active बनाए रखना चाहते हैं तो बासी रोटी को अपने breakfast में शामिल करें। हर रोज कम से कम एक बासी रोटी खाने से आपके शरीर को strength मिलती है और आप पूरे दिन fit महसूस करते हैं।

For slim ones:

कई बार कुछ लोग काफी दुबले होते हैं। दुबलेपान से निजात पाने के लिए बासी रोटी खाएं तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होगी। इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में fibre and protein मिलता है और दुबलेपन से राहत मिलती है। दुबलेपन से निजात पाने के लिए आप सुबह दूध के साथ और रात के भोजन में भी एक बासी रोटी जरूर शामिल करें।

Full of nutrients:

ताजी रोटी के मुकाबले बासी रोटी में अधिक मात्रा में good bacteria पाए जाते हैं, जो सेहत बनाने के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इसलिए अब से बासी रोटी को फेंकना बंद करें और दूध के साथ इसे खाना शुरू कर दें।


पर इतने सारे गुणों का लाभ आपको तब मिलेगा, जब आप इन  बातों का भी ख्याल रखेंगे -

बासी रोटी खाने से पहले भी आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए जैसे 12 से 16 घंटे पहले बनी हुई गेहूं की रोटी को अगर आप खाएंगे तो ये आपको फायदा पहुंचाएगा। आप रात की बची हुई रोटी को सुबह या सुबह बची हुई रोटी को रात में खा सकते हैं लेकिन इससे ज्यादा पुरानी रोटी हो तो उसे नहीं खाना चाहिए। बासी और सड़ी हुई में अंतर होता है, बासी खाना है, सड़ा हुआ नहीं।

अब आप सोच रहे होंगे, हमने ये article तो डाल दिया, पर बासी रोटी खिलाएं कैसे? सब तो मुँह बनाएंगे खाने में

तो हमारा दावा है, आपसे मुहँ नहीं बनाएंगे, आपके गुणगान गाएंगे, बार-बार  खाने को मांगेंगे। 
हम अगली recipe session में  स्वाद भी और सेहत भी के अंतर्गत आपको कुछ बहुत ही healthy and tasty बासी रोटी से बनी dish post करेंगे। 
जिसकी पहली dish कल डालेंगे, और  बाकी भी समय समय से डालते रहेंगे। So stay tuned and Stay healthy...