Monday 17 July 2023

Recipe : Paneer Popcorn

बरसात का महीना, रिमझिम बारिश, ठंडी हवा के झोंके, अपने हों पास और मस्त चटपटा, crispy, crunchy and juicy snacks items हो साथ में...बस और क्या चाहिए, life set है... 

तो चलिए आप के इस हसीन ख्वाब को पूरा करने में हम भी आप की मदद कर देते हैं।

आज और कल दो back to back ऐसी ही recipe share कर देते हैं और हां दोनों ही बहुत easily prepare हो जाएगी और taste ऐसा कि लोग restaurant जाना बंद कर देंगे। और आपके बनाए हुए snacks की सब तारीफ करेंगे...

Paneer Popcorn  



Ingredients :

  • Paneer - 200 gm.
  • All purpose flour - 4 tbsp.
  • Cornflour - 4 tbsp.
  • Rice flour - 2 tbsp.
  • Salt - to taste
  • Oregano powder/mix herb - ½ tsp.
  • Onion powder - ½ tsp.
  • Garlic powder - ½ tsp.
  • Red chilli powder - ½ tsp. 
  • Kashmiri lal mirch - 1 tsp.
  • Olive oil for deep frying


For coating :

  • Panko bread crumbs


For sprinkle powder :

  • Chaat masala - ½ tsp.
  • Onion powder - ½ tsp.
  • Garlic powder - ½ tsp.
  • Kashmiri lal mirch - ½ tsp. 


Method :

  1. Paneer के छोटे-छोटे cubes cut कर लीजिए।
  2. एक mixing bowl में cornflour, rice flour and all purpose flour डालकर उसमें सभी मसाले डालकर अच्छे से‌ mix कर लीजिए।
  3. अब इसकी pouring consistency की slurry बना लीजिए। 
  4. इसमें पनीर cubes डालकर हल्के हाथों से coat कर लीजिए।
  5. अब इसे 15 to 20 minutes के लिए marinate होने के लिए रख दीजिए।
  6. एक tray में panko bread crumbs ले लीजिए।
  7. उसमें marinated paneer cubes डालकर, हल्के हाथों से, bread crumbs का coat कर लीजिए।
  8. अब इसे 15 minutes के लिए refrigerator में रख दीजिए।
  9. अब इन paneer cubes को golden brown होने तक deep fry कर लें।
  10. एक छोटे mixing bowl में onion powder, garlic powder, chaat masala & kashmiri lal mirch powder mix कर के sprinkle powder ready कर लीजिए।
  11. इस sprinkle powder को crispy paneer popcorn पर छिड़क दीजिए।
Now your crispy, crunchy, juicy & mouthwatering Paneer Popcorn is ready to serve.
You can serve it with tomato ketchup, schezwan sauce or cheese dip.

Perfect Paneer Popcorn बनाने के लिए, इन सभी tips and tricks का ज़रूर से ध्यान रखिएगा- 

Tips and Tricks : 

  • Paneer cubes छोटे-छोटे रखिएगा, क्योंकि हम paneer popcorn बना रहे हैं, बड़े cubes अच्छे crispy नहीं होंगे और preparation में टूट भी जल्दी जाएंगे। 
  • Marination करते समय अगर आप के पास, onion powder & garlic powder ना हो तो आप onion-garlic paste भी ले सकते हैं। पर onion-garlic paste, कम पानी से ready कीजिएगा, और slurry बनाते समय पानी की quantity, paste के according कम कर लीजिएगा।
  • घोल ऐसा बनाइएगा कि ना तो वो इतना गाढ़ा हो कि घोल की layer, पनीर पर एक मोटी परत सी चढ़ जाए और ना ही इतना पतला हो कि कुछ भी ना चढ़े। इसकी सही consistency है कि वो easily pouring रहे। 
  • अगर आप onion, garlic नहीं खाते हैं तो आप इसे avoid भी कर सकते हैं।
  • Marination के लिए 15 to 20 minutes & refrigerator में रखने के लिए 15 minutes से कम का समय मत रखियेगा, क्योंकि दोनों की timing बहुत important है, perfect paneer popcorn के लिए। 
  • Paneer cubes पर हल्के हाथों से coat कीजिएगा।
  • अगर आप के पास panko bread crumbs नहीं है तो आप bread और cornflakes के coarsely powdered mixture से भी coating prepare कर सकते हैं। दोनों ही चीज़े एक cup लेनी हैं। लेकिन ध्यान रखिएगा कि cornflakes का चूरा हाथ से बनाएं, mixer grinder में चला कर नहीं।
  • Bread crumbs coat करते समय ध्यान रखिएगा कि सारे cubes एक साथ bread crumbs में ना डालें, पूरा bread crumbs गीला हो जाएगा, फिर वो ठीक से coat नहीं होगा।
  • आप sprinkle powder की जगह maggi masala या जो भी चटपटा मसाला आप snacks items में छिड़कने के लिए use करते हैं, वो भी use कर सकते हैं।
  • आप paneer popcorn को freezer में रखकर store भी कर सकते हैं। Guest के आने पर 5 minute पहले निकाल कर रख लीजिए, फिर deep fry कर लीजिए। 

आप इसे ज़रूर से try कीजिए, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इसके दीवाने हो जाएंगे।

जब paneer popcorn बनाते हैं तो उसका घोल और थोड़े गीला-सूखा सा bread crumbs बच जाता है। पर आप चिंता मत करिए, आप Shades of Life से जुड़े हुए हैं, जहां कुछ भी waste नहीं होता है।

हम आपको कल इन्हीं बचे हुए घोल और bread crumbs से दूसरा delicious snacks item बताएंगे। जिसका एकदम different flavour होगा और tasty भी बहुत ज़्यादा... आप चाहें तो दोनों snacks items एक साथ बना सकते हैं।

So stay tuned for even more finger-licking recipes...