Wednesday 30 June 2021

Tips : Smart uses of aluminum foil

आज हम आपको एक ऐसी Tip share कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको लगेगा, इसका यह use भी किया जा सकता है?

आप ने aluminum foil को wrapping के लिए बहुत बार use किया होगा, पर हम आपको उसके smart use बताने जा रहे हैं।

आप इन tips को use कीजिए और daily use में होने वाली परेशानी से छुटकारा पाएं।

Smart uses of aluminum foil

1. Popcorn को aluminum foil में wrap करके pop करने से वो scatter नहीं होते हैं, जिससे जलने का डर नहीं रहता है और popcorn ज्यादा अच्छे से pop होते हैं।

2. Grater से grate करने से पहले, aluminum foil से grater पर ऐसे move कर लीजिए, जैसे grate कर रहे हों। इससे grater की sharpness बढ़ जाती है, जिससे grating अच्छी होती है।

3. Scissor, knife अगर sharp ना हो तो आप foil को पहले cut कर लीजिए, इससे scissor व knife  की sharpness बढ़ जाती है। फिर आपको जिस चीज़ को भी काटना है, उसे काट लीजिए।

4. अगर आप किसी चीज़ की pic खींच रहें हों और आप के पास कोई अच्छा background नहीं है तो आप aluminum foil को crumble कर के open कर लीजिए। इससे अच्छा background बन जाएगा।

5. अगर आप के पास कोई ऐसा furniture है जिसमें wheels नहीं लगे हों, उन्हें खिसकाना चाह रहे हैं तो उसके नीचे aluminum foil के टुकड़े को तीन चार बार fold कर के furniture के पैर के नीचे रख दीजिए और फिर खिसका दीजिए, तो वो आसानी से खिसक जाएगा।

Tuesday 29 June 2021

Article : रिश्तों में तुलना क्यों

रिश्तों में तुलना क्यों


अक्सर लोगों को यह कहते हुए "हमारी बहू बिल्कुल बेटी जैसी है" या  "हमारी सास‌ बिल्कुल माँ जैसी है" बहुत गर्व महसूस होता है। 

पर रिश्तों में तुलना क्यों? 

कभी कोई यह नहीं कहता है कि हमारी मम्मी, बिल्कुल पापा जैसी हैं या पापा, बिल्कुल मम्मी जैसे हैं। क्योंकि पापा, पापा जैसे ही होते हैं और मम्मी, मम्मी जैसी। 

किसी को किसी के जैसा होना भी क्यों है? किसी के जैसा बनना अपने अस्तित्व पर प्रहार करना है।

बेटी जैसी बहू या माँ जैसी सास, आखिर क्यों चाहिए? क्या यह वाक्य सास या बहू के अस्तित्व पर सवाल नहीं उठाता है?

सास या बहू होने में माँ और बेटी जैसे होने का प्रमाण-पत्र क्यों ज़रुरी है?

सास या बहू होना क्या इतना बुरा है? क्या वो इसी रूप में अच्छी नहीं हो सकती हैं?

कोई ऐसा भी क्यों कहता है कि, मैं अपनी सास को माँ जैसा मान दूंँगी। क्या सास का अपना कोई मान नहीं होता है? या वो मान देने लायक नहीं होती हैं?

यही बात तब भी लागू होती है, जब लोग कहते हैं कि बहू को बिल्कुल बेटी जैसा प्यार देंगे। क्या बहू के लिए कोई प्यार नहीं होता है? या उसको देने वाला प्यार देने लायक नहीं होता है? 

सास, सास होती है। माँ नहीं

बहू, बहू होती है, बेटी नहीं।

यह तुलना ऐसी नहीं है, जैसे आम से कहा जाए कि तुम सेब जैसे गुणकारी नहीं हो, या सेब से कहा जाए कि तुम आम जैसे स्वादिष्ट और गुदे से भरपूर नहीं हो।

जब बेटी होती है तो वह कोरी किताब होती है, गीली माटी होती है। तब हर माँ अपनी बेटी को हर छोटी-बड़ी बात सिखाती है, उसे संस्कारों के शब्दों से परिपूर्ण करती है। जिससे वो स्वावलंबी बनाती है और एक सुदृढ़ मूर्त रूप में बदल जाती है।

जब वही लड़की, विवाह उपरांत अपने ससुराल आती है, तब वह बहुत कुछ सीखकर आती है। एक सुदृढ़ मूर्त रूप में होती है।

सास, माँ जैसी कैसी हो सकती है, जबकि उसे तो बहू सुदृढ़ मूर्त में संस्कारों से परिपूर्ण मिली है।

सास अपनी बहू को हर कार्य में निपुण बनाकर सम्पूर्ण बनाती है। उसे जीवन में सफल व समृद्ध बनने में सहयोग प्रदान करती है।

उसी तरह से जब एक बेटी जन्म लेती है तो उसकी किलकारी से पूरा घर गूंज उठता है। उसके बचपन से पूरा घर वापस से अपना बचपन जी लेता है।

वहीं बहू पराए घर से आती है। अपना बचपन कहीं पीछे छोड़ कर आती है, तो वो बेटी जैसी कहाँ हो सकती है? और हो भी क्यों, वो बेटी जैसी? जबकि उसका स्वरूप और कर्तव्य ही अलग है।

वह तो लक्ष्मी स्वरूपा होती है। वो घर को समृद्धि से परिपूर्ण करती है। वंश को आगे बढ़ाती है।

तो जब स्वरुप व कर्तव्य सब अलग हैं, तो तुलना क्यों?

ऐसी अपेक्षा करना ही संबंध में दूरी बढ़ाता है, जो दुःख का पर्याय बन जाता है।

सास को सदैव सम्मान दें, क्योंकि वह आपकी ज़िन्दगी को सम्पूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

बहू को सदैव प्रेम करें, वो ही आपके वंश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 

तुलना सदैव दूरी बढ़ाती है, जबकि सबके अस्तित्व को सम्मान, प्यार देने से आपसी सम्बन्ध सुदृढ़ होते जाते हैं। 

इसलिए तुलना बंद करें और सुखपूर्वक रहें😊 

Saturday 26 June 2021

Story of Life : आसरा (भाग-3)

 आसरा (भाग -1)                              आसरा (भाग -2) के आगे.....

 आसरा (भाग-3) 


क्या सोच रहे हैं जी? घर वापस चलें? यहाँ हम से मिलने वाला कौन होगा भला?.. 

लगता है कि driver हम, ग़लत लोगों को ले आया है...

हाँ, तुम ठीक ही कहती हो, हमें लौट ही जाना चाहिए... और दोनों जाने को मुड़ गये...

तभी से पीछे से आवाज आई, आ गये आप लोग...

मिश्रा जी और उनकी पत्नी आवाज़ की तरफ पलटे ही थे और बस, बहुत ही भव्य स्वागत शुरू हो गया उनका।

फिर दोनों को अलग-अलग लोग अपने साथ ले गए।

कुछ देर बाद दोनों एक बड़े से hall में खड़े थे, दोनों ही बहुत महंगे कपड़ों में थे।

मिश्रा जी ने अपनी पत्नी की तरफ देखा, वो सुन्दर कपड़े और गहनों से लदी हुई थीं। पहली बार, वो इतने सुन्दर कपड़ों व बहुत सारे गहनों से सजी हुई थीं, आज उन्हें एहसास हो रहा था, कि उनकी पत्नी कितनी सुंदर है। उनकी नजर अपनी पत्नी से हट ही नहीं रही थी। 

यही हाल उनकी पत्नी का भी था, आज से पहले मिश्रा जी इतने रौबीले कभी नहीं लगे थे।

थोड़ी ही देर में, पूरा hall खचाखच भर गया। और तभी वो आवाज़ आई, जिसे सुनकर मिश्रा जी और उनकी पत्नी खुशी से भर गये।

यह तो अपने वरुण की आवाज़ है ना?... मिश्रा जी ने खुशी मिश्रित शब्दों में कहा..

जी मुझे भी उसकी ही लग रही है...

वरुण और रिया सामने खड़े थे। दोनों ने आकर उन दोनों के पैर छूए। फिर वरुण ने सबको सम्बोधित करते हुए कहा, मुझे इस मुकाम पर पहुँचाने वाले मेरे मांँ-बाबू जी हैं। इन्होंने मुझे उस समय भी कभी कमी का एहसास नहीं होने दिया, जब इनके पास बहुत कम था। 

मेरी पढ़ाई के कारण घर में कितनी बार नमक और रोटी खानी पड़ती थी। पर इन्होंने कभी उफ़ नहीं की और ना ही कभी मेरी पढ़ाई रोकी।

मुझे जब America से अच्छा offer मिला, तब मैं अकेला घर में कमाने वाला था, फिर भी इन्होंने मुझे जाने से नहीं रोका।

आज मैं आपको बताना चाहता हूँ कि बाबूजी और माँ, मैं गया था बहुत सारे पैसे कमाने। जिससे जब मैं लौटूं तो आप सब के लिए मेरे पास इतना पैसा हो कि मैं आप के बुढ़ापे को संवार सकूँ। कभी कोई कमी ना हो, और आज मैं यह सब आप को दे रहा हूँ।

फिर वरुण, ने सबको सम्बोधित करते हुए कहा, आज से आप की तरह मैं भी इस company का एक employee हूँ। आज से इस company के owner मेरे मांँ और बाबूजी हैं।

यह सब सुनकर मिश्रा जी और उनकी पत्नी के खुशी के आंसू निकल रहे थे।

रुंधे हुए गले से मिश्रा जी ने अपनी पत्नी की ओर देखा और आंखों ही आंखों में कहा, मेरा विश्वास एकदम सही था, मेरा वरुण हमें कभी छोड़कर नहीं जा सकता था। वो तो हमारा ही भविष्य सुधारने गया था और आज सशक्त होकर लौटा है।

हमारे बुढ़ापे का आसरा, हमारा बेटा हमारे पास लौट आया है।

Friday 25 June 2021

Story of Life : आसरा (भाग - 2)

आसरा ( भाग -1) के आगे..

आसरा (भाग - 2)  



अब बुढ़ापे में किसके आसरे रहेंगे?

अरे... परेशान क्यों होती हो, ऊपर वाले के आसरे थे, उसके ही रहेंगे। 

तभी घर के बाहर एक बड़ी सी चमकती हुई Car आ कर रुकी। उसमें से एक driver बाहर आया और बोला साहब, आप दोनों घर चलिए...

मिश्रा जी और उनकी पत्नी दोनों आंँखें खोल खोल कर चमकती हुई Car को देख रहे थे। 

उनके घर के आगे कभी scooter या bike नहीं रुकती थी, फिर car वो भी इतनी बड़ी और चमकती हुई।

मंत्र मुग्ध से दोनों एक साथ बोले, किस के....?

जी... मुझे नहीं पता किस के?, Driver बोला- मुझे सिर्फ इतना ही बोलने को कहा था कि उनसे कहना, साहब आप दोनों घर चलिए....

ओह! ... ना जाने हमें कौन बुला रहा है, मिश्रा जी की तरफ देखते हुए उनकी पत्नी बोली।

काहे नाहक जोर दे रही हो दिमाग को, होगा कोई भला मानुष या शायद office से कोई बड़े साहब बुलाए होंगे.... मिश्रा जी कुछ सोचते हुए से बोले।

अरे जाने दीजिए... आप के office वालों ने आप को काम के बख्त कभी इतना मान नहीं दिया, तो अब देंगे, जब आप रिटायर हो चुके हैं। 

वो भी साहब सम्बोधित करते हुए, नयी Car के साथ...

आप लोग, क्यों सोच सोच कर परेशान हो रहे हैं, जो भी होगा आप को दिख जाएगा। उनकी उधेड़-बुन को देखते हुए driver बोला..

देर मत कीजिए, जल्दी चलिए...

हाँ हाँ... कहकर मिश्रा जी Car में बैठ गये। पर उनकी पत्नी थोड़ा ठिठक गयीं..

अरे क्या हुआ, आओ भी... मिश्रा जी ने झुंझलाते हुए कहा

हमारे कपड़े और हालत तो देखो जरा, बुलाने वाला भी क्या सोचेगा?

पैबंद लगे कपड़े, टूटी-फूटी चप्पल और बिखरे हुए से बाल... कुछ भी तो ऐसा नहीं था कि जो उसे हिम्मत दे, बड़ी सी Car में बैठने की।

अरे Madam आ‌ जाइए, कुछ मत सोचिए।

Madam... ऐसा सम्बोधन तो उसने पूरी जिंदगी में नहीं सुना था।

खुशी से भरी वो Car में बैठ गयी।

Car रफ्तार से बढ़ चली, और कुछ minutes बाद एक बहुत बड़े आलीशान से bungalow के सामने रुक गई।

Driver ने उन्हें उतार दिया और अन्दर जाने की बात कहकर वहांँ से चला गया।

इतने आलीशान घर की कल्पना तो मिश्रा जी ने भी नहीं की थी। अब तो वो भी स्तब्ध रह गये थे।

क्या सोच रहे हैं जी? घर वापस चलें? यहाँ हम से मिलने वाला कौन होगा भला?.. 

लगता है कि driver, हम ग़लत लोगों को ले आया है...

हाँ, तुम ठीक ही कहती हो, हमें लौट ही जाना चाहिए... और दोनों जाने को मुड़ गये...

आगे पढ़े, कहानी के अंतिम भाग..

आसरा (भाग-3) में...

Thursday 24 June 2021

Story of Life : आसरा

आसरा


 मिश्रा जी बड़े बाबू थे। सीमित सी आमदनी और बड़ा सा परिवार, हमेशा हाथ तंग ही रहता।

ऐसे में खाने-पीने का खर्च ही बड़ी मुश्किल से निकल पाता था, तो भला पढ़ाई-लिखाई की कौन सोचता।

मिश्रा जी तो बड़े बाबू बन गये थे, पर पैसों की तंगी और बच्चों की नालायकी ऐसी थी कि कोई चपरासी बन जाए तो बड़ी बात थी।

बस छुटके वरुण से ही मिश्रा जी को थोड़ा सा आसरा था। वही था जो पढ़-लिख लेता था।

कई बार छुटके की पढ़ाई-लिखाई के कारण घर में नमक रोटी ही खाने को मिल पाती थी। इस कारण सब वरुण से बहुत चिढ़ते थे।

ऐसे ही साल बीतते गए और सभी बड़े हो गए, दोनों बेटियों की शादी करते हुए मिश्रा जी ने घर को गिरवी रख दिया। 

यही तो एक पूर्वजों की निशानी थी, वो अकेला asset भी हाथ से जाता रहा।

मिश्रा जी पत्नी और तीनों बेटे झोपड़ी में रहने आ गये। वरुण पढ़ने में अच्छा था तो उसकी अच्छी नौकरी लग गई थी। उसी के आसरे सबका गुजारा चल रहा था।

कुछ दिन बाद तीनों बेटों की शादी भी हो गई। 

वरुण को अमेरिका से अच्छा offer मिल गया था, तो वो अपनी पत्नी के साथ चला गया। 

अब तो घर में आए दिन नमक रोटी खाने को मिलती थी, वो भी बहुत सारे झगड़े के साथ। 

पांच साल में, बहुओं ने तो खूब ताने सुनाए, वरुण पर सबसे ज्यादा खर्चा करते थे, जब वो ही छोड़ कर चल दिया तो हमारा आसरा किस मुंह से करे बैठें हैं। 

कुछ हमारे वालों पर खर्च कर भी देते तो सूखी रोटी तो ना खानी पड़ती।

 बेटे भी यह नहीं कहते थे कि हम ही नालायक थे, कभी पढ़ते ही नहीं थे तो बाबूजी खर्च करके भी क्या करते। वो भी माँ-बाबू जी को खरी खोटी सुनाने से बाज नहीं आते थे।

तंग आकर मिश्रा जी ने दोनों बेटों को घर से निकाल दिया। 

मिश्रा जी की पत्नी बोलीं, छुटके के आसरे थे, वो छोड़कर सबसे पहले चल दिया, बाकी दोनों बेटों को आप ने निकाल दिया। 

अब बुढ़ापे में किसके आसरे रहेंगे?

अरे... परेशान क्यों होती हो, ऊपर वाले के आसरे थे, उसके ही रहेंगे। 

तभी घर के बाहर एक बड़ी सी चमकती हुई Car आ कर रुकी। उसमें से एक driver बाहर आया और बोला साहब, आप दोनों घर चलिए...

मिश्रा जी और उनकी पत्नी दोनों आंखें खोल खोल कर चमकती हुई कार को देख रहे थे। 

उनके घर के आगे कभी scooter या bike नहीं रुकती थी, फिर car वो भी इतनी बड़ी और चमकती हुई।

मंत्र मुग्ध से दोनों एक साथ बोले, किस के....

आगे पढ़े, आसरा (भाग- 2) में...

Tuesday 22 June 2021

Tips : Home Remedies for Low blood pressure

आजकल Blood pressure की problem common होती जा रही है।

फिर चाहे वो high blood pressure हो या फिर low blood pressure. 

लोगों को लगता है कि high blood pressure, body के लिए dangerous होता है, पर साथ ही साथ low blood pressure भी काफ़ी हद तक आपको problem में डाल सकता है।

Low blood pressure में लोगों को कभी भी चक्कर आने लगता है और हाथ-पैर कांपने-लगते हैं; साथ ही घबराहट भी होती है।

अगर आप कहीं बाहर जा रहें हैं और आप को low blood pressure की tendency रहती है, तो ऐसे में आप कुछ चीजें अपने साथ हमेशा रखें, जैसे की कुछ मीठा और नमकीन। ये दोनों खाने से आपका blood pressure normal हो जाएगा।

तो चलिए जानते हैं अगर कभी आपका  blood pressure low हो, तो आप क्या कर के अपना ध्यान रख सकते हैं, ताकि आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।


Home Remedies for Low blood pressure




1. Coffee

Low blood pressure होने पर coffee best home remedy है। साथ ही काॅफ़ी बनाना बेहद आसान भी होता है, आप इसे जल्दी से बना सकते हैं। Coffee पीने से ही blood pressure level बढ़ने लगता है। Low blood pressure के patients के लिए coffee का intake काफ़ी beneficial होता है।


2. Lemon Water

अगर आप को coffee से acidity होती है तो आप  B.P. low होने पर नींबू पानी भी पी सकते हैं। घर पर आसानी से नींबू पानी बनकर तैयार हो जाता है। इसके अलावा आप Electral, Enerzal या ORS का घोल या चीनी नमक का पानी का घोल भी पी सकते हैं। इसे लेने से आपका blood pressure normal हो जाएगा।

 3. Sweet Intake 

Suddenly blood pressure low होने पर आप मीठी चीज़ें भी खा सकते हैं। मीठी चीज़ों के intake से भी blood pressure level बढ़ने लगता है। Chocolate, best remedy है।


4. Salty Intake

नमकीन चीज़ों के intake से भी blood pressure level normal हो सकता है। Suddenly blood pressure low होने पर आप नमकीन चीजें भी खा सकते हैैं।


5. Fruits and Veggies  

कुछ fruits and veggies, blood pressure के level को बढ़ाने में helpful होती हैं। उनको अपनी diet plan में शामिल रखिए, जैसे  केला, अनार, तुलसी का पत्ता, मखाना, किशमिश, पपीता, मूली, पालक, भिंडी, etc.


6. Yoga and exercise 

Low blood pressure के patients को daily exercise and yoga करना चाहिए। इससे low blood pressure की problem से छुटकारा भी मिल सकता है। साथ ही yoga & exercise तो सबके लिए ही beneficial होती है।


7. Water Intake

पानी का intake अच्छा रखिए, कभी-कभी dehydration से भी blood pressure low हो जाता है।


8. Balanced diet 

Balanced diet होने से blood pressure normal रहता है। कोशिश कीजिए कि आप complete and balanced diet लें।


 9.  Intermittent Meals

आप हर घंटे, दो घंटे में कुछ-न-कुछ खाते रहें, जिससे आपका blood pressure normal रहे। 


10.  Avoid Fasting

Salt intake, blood pressure level को regulate करता है, इसलिए low blood pressure वालों को fasting avoid करनी चाहिए। 


11. Diabetes and Thyroid 

Low blood pressure वालों को regularly अपना diabetes and thyroid का test भी कराते रहना चाहिए क्योंकि low blood pressure होने से इनकी tendency भी बढ़ जाती है।

12. Avoid Alcohol 

अगर आप को healthy रहना है तो, alcohol avoid करना चाहिए क्योंकि alcohol consumption तो किसी के लिए भी स्वास्थ्यवर्धक नहीं है। 


डिस्क्लेमर: यह tip केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Monday 21 June 2021

Poem : योग का महत्व

योग का महत्व



आइए अपने भारत देश के

गौरव को और बढ़ाते हैं

समस्त विश्व को हम 

योग का महत्व बताते हैं


जो करें योग व्यायाम

नित करें प्राणायाम

कट जाए, जीवन सुख से

ना हो उसे व्याधि तमाम 


योग होता बेहद खास 

दे अनूठी अनुभूति का एहसास

निरोगी काया हो जिसके पास 

वो ही करें, सुख की आस


भीतर बाहर रहे शांति

मुख पर छाए गजब कांति

जो योग को अपनाएं

यौवन उससे दूर ना जाए।


योग साधना, ईश्वर आराधना 

योग का है यह सार 

जो कोई समझ सका इसे 

उसका हो जाए उद्धार 


😊 Stay Healthy, Be Happy 😊


Sunday 20 June 2021

Poem : फ़रमाइश

फ़रमाइश



जब मैं छोटा बच्चा था,

हर बात के लिए ज़िद करता है।

हर छोटी-बड़ी चीज़,

आप से मांगा करता था।।


कुछ थोड़ा चलकर,

रुक जाया करता था।

गोदी में चढ़ने की,

फ़रमाइश भी करता था।।


कुछ थोड़ा खाकर,

छोड़ दिया करता था।

आप पूरा खा लीजिए,

यह बोल दिया करता था।। 


मेरी, हर छोटी-बड़ी मांग,

आप पूरी किया करते थे।

मुझे अपनी गोदी में,

उठा लिया करते थे।।


आपको राजा और खुद को,

राजकुमार समझता था।

पूरी दुनिया है मेरी मुठ्ठी में,

ऐसा सोचा करता था।। 


आपके हौसलों ने मुझे,

काबिल बना दिया।

भंवर में ना फंसे कश्ती, 

ऐसा साहिल बना दिया।।


आज सच में है,

दुनिया मुट्ठी में मेरी।

पर कोई ख्वाहिश नहीं है,

दिल में पहले सी फ़रमाइश नहीं है।।


🧔🏻👦🏻

💙Happy Father's Day💙

Friday 18 June 2021

Recipe : Vibrant Sprouts

Today, I am sharing my prize winning recipe of a juicy, crunchy platter wit loads of nutrition and the goodness of corn, Vibrant Sprouts brings to you high sources of proteins, fibres, antioxidants and vitamin C. This mouth watering salad, brings with it the virtue of sprouts made with ease of home. This immensely nutritive salad soothes your taste buds with the richness of cottage cheese. The blend of colors brought-in by the nourishing ingredients will satiate your eyes. This delicious bowl will help you boost your immunity, in such difficult times of pandemic maintaining the safety of home. So, why to resist? Grab the ingredients and cherish a bowl full of health. Bon appétit!


Vibrant Sprouts




Ingredients


Whole green gram -2 tbsp

Yellow bell pepper - 1tbsp

Green bell pepper - 1tbsp

Red bell pepper - 1tbsp 

Cottage cheese - 1 tbsp

Sweet corn - 1 tbsp

Baby corn - 1tbsp

Lemon -1

Black salt - ¼ tsp

Black pepper powder - ½tsp

Chaat masala -½tsp

Common salt as per taste

Fresh coriander to garnish 


Method


1. Soak green gram in water for 1 day.

2. Next day, strain out the water & wrap the soaked gram in muslin cloth. Keep the bag for 3 to 4 days, maintaining the moisture. Let the gram sprout and the quantity would increase two-folds. [Alternatively, you may purchase sprouted gram, directly.]

3. Dice down all the veggies, baby corn and cottage cheese into small cubes (approximately, ½cm) . Keeping the cubes small, will enhance the wholesome taste of the salad.

4. Boil sweet corn and baby corn in microwave for 5 minutes at 900 Watts.(keeping 1tsp of the stock for later).

5. In a bowl, mix  all the diced ingredients, sweet corn, baby corn, lemon juice, black salt, pepper powder and chat masala. Add salt to taste.

6. Give a gentle toss to the salad.

7. Before serving, garnish the salad with the veggies (kept aside earlier, in step 4) and fresh coriander leaves.

Thursday 17 June 2021

Recipe : Mug Pizza

जब कल cupcakes की recipe share की थी तो कहा था कि आज mug pizza की recipe share करेंगे।

तो लीजिए आज हम अपना वादा निभा रहे हैं और Mug pizza की recipe share कर रहे हैं।

Pizza Base prepare करने का method proper नहीं होने से pizza या तो बहुत hard हो जाता है, या बहुत soggy रहता है।

Mug pizza में base, roll कर के prepare नहीं करना होता है। That's why easy होता है, साथ ही इसका taste भी बहुत yummy होता है। 

इसे बहुत easily बच्चे घर में prepare कर सकते हैं।

Mug Pizza 



Ingredients:
For base -
  • All purpose flour - 2 Cup
  • Olive oil - 1½ tbsp.
  • Salt -¼ tsp
  • Sugar - ¼tsp
  • Fresh Curd - 1 cup
  • Baking powder - ¾ tsp.
  • Meetha soda - ¾ tsp.
For topping -
  • Mozzarella  Cheese - 250 gm.
  • Garlic and herbs butter - 50 gm
  • Capsicum (Red, green, yellow)
  • Onion
  • Sweet corn
  • Tomato
  • Baby corn
  • Mushroom
  • Olive
  • Which you have, or which you like

Method:
  • सारी veggies के blocks काट लीजिए।
  • Cheese grate कर लीजिए।
For Pizza base-
  1. दही में olive oil, salt, sugar डालकर whip कर लीजिए।
  2. मैदे में, मीठा सोडा और baking powder डालकर mix कर लीजिए।
  3. दही के solution में मैदा डालकर हल्के हाथों से mix कर लीजिए।
  4. गीला गीला सा soft dough, prepare होगा। 
For Pizza 🍕-

  1. 1 cup में 1 tsp dough डालकर tap कर दीजिए, जिससे dough level में आ जाए।
  2. इस में, आपको जो भी Sauce पसंद हो, वो डाल दीजिए।
  3. आप base में थोड़ा-सा cheese spread कर दीजिए, फिर जो भी veggies आप डाल रहे हैं, उन्हेें डाल दीजिए।
  4. अब butter grate कर के डाल दीजिए।
  5.  एक बार फिर से सारी process repeat कर दीजिए, अंत में ज्यादा-सा cheese डाल दीजिए।
  6. इसे preheat Microwave में, 2 minutes के लिए microwave कर लीजिए।
  7. Now your Mug Pizza is ready.
  8. इसे आप sauce and herbs के साथ hot ही serve कीजिए।
Perfect Mug Pizza बनाने के लिए इन tips and tricks को जरुर से follow करें...

Tips and Tricks
  • Base में दही में sugar जरुर से डालिएगा, उससे ही proper yeast replacement होगा।
  • अगर आप के पास olive oil नहीं है तो आप vegetable oil भी use कर सकते हैं।
  • Mozzarella cheese से सबसे अच्छा result आता है, पर अभी आप के पास, cheese cube, cheese spread or cheese slices जो भी cheese हो, आप use कर सकते हैं।
  • Garlic and herbs butter ना हो तो आप normal butter भी use कर सकते हैं, avoid भी कर सकते हैं, it's just a taste enhancer.
  • Garlic and herbs butter को use करने से herbs की requirements नहीं रहती है।
  • आप अपनी choice की कोई भी veggies, add or remove कर सकते हैं।
  • Sauce में आप pizza sauce, tomato sauce, Schezwan sauce or Chilli sauce, जो भी आप को पसन्द हो डाल सकते हैं।
  • जिस भी cup से आप measurements कर रहे हैं, उस तरह के 4 to 5 cup pizza ready हो जाएंगे।
  • Cup ⅓ खाली रहना चाहिए, क्योंकि pizza bake होने के बाद cup पूरा भर जाएगा।
अगर आप चाहें तो, इस पर click कर के Instant Pizza without yeast की recipe भी देख सकते हैं..

Wednesday 16 June 2021

Recipe : Tare plate par (cupcakes)

Father's day आने वाला है, तो इस father's day पर सारे kids, अपने पापा को surprise देना चाहते होंगे। पर lockdown के कारण, क्या करें? वो समझ ही नहीं पा रहे होंगे। तो हमने सोचा आप की मदद कर दें।

तो वो suprise आप दें सकते हैं,अपने जैसे ही cute cute cupcakes बना कर। 

यह आप के जैसे ही छोटू से होते हैं। इसलिए आप इनकी icing भी फटाफट finish कर सकते हैं।

अपने cuties के लिए आज हम cupcakes की recipe share कर रहे हैं। पर जो बच्चे बहुत छोटे हैं, वो अपनी Mumma की help लें सकते हैं। 😊 

आप के लिए हमने आसमान से कुछ तारे (Star 🌟) लेकर plate पर सजा दिए हैं। 😊


Tare plate par(cupcakes)



Ingredients 

All purpose flour (Maida) - 1 Cup

Fresh Curd - ¾ Cup

Fresh मलाई - 2 tsp

Sugar - ¾ Cup

Milk - 1 tbsp.

Eno fruit salt - 1 sachet 


For cake icing


Non-dairy Whip Cream - ½ cup 

Sprinkles - 1 tbsp

Silver balls - 1 tbsp

Chocochips - 1 tbsp 


Method - 

For Cake preparation 

  1. मैदा को 2 to 3 times छान लें। 
  2. दही में चीनी डालकर अच्छे से mix कर लीजिए, कि वो उसमें घुल जाए।
  3. दूध में पड़ी ताजी मलाई 2 tsp. add करें और अच्छे से mix करें।
  4. इसमें थोड़ा थोड़ा करके मैदा cross and fold method से mix कर लीजिए।
  5. इसमें दूध डालकर mix कर लीजिए।
  6. Microwave oven को preheat करने के लिए 1 cup पानी, 1 min के लिए microwave करने के लिए रख दीजिए। 
  7. Meanwhile, cupcakes के silicon moulds में cake mix डाल दीजिए। सभी moulds ⅓ खाली रहने चाहिए।
  8. Cup को निकाल कर silicon moulds को microwave में रख दीजिए और full temperature पर 2 to 3 minutes के लिए microwave कर लीजिए।
  9.  Silicon moulds को बाहर निकालकर, उसे ढक कर ठंडा होने रख दीजिए।
  10. जब वो पूरा ठंडा हो जाएगा, तो cupcakes mould की wall को छोड़ देगा।
  11. अब cake को de-mould कर लीजिए।


For Cake Icing


  1. Whipped cream को stiff peaks आने तक whip कर लीजिए।
  2. Perfect stiff peaks के method के लिए, Icing tips and tricks पर click करें... 
  3. Cone bag में आप को जिस भी shape का nozzle डालना हो, उसे डाल दें।
  4. फिर cone bag को whipped cream से भर दें।
  5. अब cake पर जो भी design आप को पसंद हो, उसे बना लीजिए।
  6. फिर cupcakes को, sprinkles, silver balls, chocochips, etc.. से decorate कर दीजिए।
  7. आप, चाहें तो chocolate, shots, gems, dry fruits से भी cake decorate कर सकते हैं। 
  8. Spongy, creamy, yummy cupcakes are ready for your suprise.



Note 

  • दही बिल्कुल fresh होना चाहिए। 
  • एकदम भी खट्टा नहीं होना चाहिए, वरना cake का taste खराब हो जाएगा।
  • Cake को ढक कर ही ठंडा कीजिए, जिससे cake की steam उसमें lock हो जाए। 
  • इससे cake ठंडा होने पर भी, ज्यादा spongy and moist रहता है।
  • Silicon moulds लेने से उसे lining नहीं करनी पड़ेगी। और cupcakes demould करना easy होता है।
  • हमने Star shape के silicon moulds लिए हैं, आप के पास जो mould हों, आप वो ले सकते हैं।
  • जिस भी container में cake बनाएं, उसे ⅓ खाली छोड़ें, जिससे cake properly bake हो सके, गिरे नहीं।
  • Whipped cream, use करने से cake का taste, बिल्कुल bakery के cake जैसा आता है।
  • पर अगर आप के पास Whipped cream, available ना हो तो, fresh cream या thick मलाई भी ले सकते हैं। Taste थोड़ा सा different आता है, पर वो भी बहुत tasty लगता है।
  • Decoration के लिए, आप different varieties रख सकते हैं।
  • Eno का पूरा sachet use करना है।
  • Cake mix, इडली के घोल जैसा रहेगा, अगर सारे ingredients डालने पर घोल ऐसा ना बने तो, थोड़ा milk add करके अच्छे से mix कर लीजिए।
  • Microwave को preheat जरुर से कीजिएगा। वरना cake hard बनेगा।
  •  इसमें, मलाई, घी, oil use नहीं किया है, इसलिए यह fridge में रखने पर भी soft ही रहता है।
  • दही डालने से यह ज्यादा healthy भी होता है। अगर आप more diet concious हैं तो cake बनाते समय ही उसमें dry fruits, cherry etc डालकर बना सकते हैं और cream का decoration, avoid कर सकते हैं।
  • Final decoration, cupcakes के serve करने से 10 minutes पहले ही कीजिए, वरना decoration fade हो जाती है। Means, sprinkles, silver ball, chocochips etc. Serving time से 10 minutes पहले ही डालें।
  • तो बस रखिए, इन छोटी-छोटी बातों का ख्याल और cupcakes बनाएं बेमिसाल।
तो बच्चे लोग planing कर लीजिए, father's day की party के लिए। कल आप को Mug pizza बनाना बताएंगे।

Tuesday 15 June 2021

Recipe : Spring Roll

आज कल kids हों या बड़े सब को ही Spring Roll बहुत पसंद आ रहा है। इसका crispy, crunchy, soft and delicious taste सबको बहुत पसंद आता है।

तो सोचा, आज आप के साथ इस की recipe share कर देते हैं।

Spring Roll में main है, उसकी sheet ready करना। filling तो आप अपने taste के according कुछ भी भर सकते हैं।

हम आपको, कुछ ही सामानों से बहुत easily घर में ही Spring Roll sheet ready करना और Spring Roll बनाना बता रहे हैं।


Spring Roll 



For sheet 

All-purpose flour - 100 gm (1 cup)

Cornflour - 50 gm.

Salt - 1 pinch

Water -  2 Cup (for preparing solution) 

Olive oil or refined oil - 2 tbsp


For filling 

Capsicum - 1tbsp

Cabbage - 1 tbsp

Onion - 1 tbsp

Ginger - ½ inch

Garlic - 3 to 4 pods

Carrot - 1 tbsp

Soya sauce - 1½ tsp

Vinegar - 1½ tsp

Salt  - as per taste

Black pepper - as per taste

Olive oil - for frying


Method


For Spring Roll Sheet

  1. मैदे में, cornflour powder, 1 pinch salt और पानी डालकर coating and pouring consistency वाला घोल prepare कर लीजिए। 
  2. एक frying pan में 1 tsp. oil डालकर, paper napkin से हल्के हाथों से पूरे में घोल फैला लीजिए।
  3. Pan को high flame पर रख दीजिए, जब pan slightly गर्म हो जाए तो उसमें एक चमचा-भर घोल डालकर घूमाकर empty out कर दें। 
  4. Flame को medium to slow कर दीजिए। 1 to 2 minutes में sheet, pan की surface छोड़ने लगेगा। 
  5. अब हल्के हाथों से आप पूरी sheet निकाल लीजिए। और उसे clean and dry plate पर रख दीजिए। उस पर सूखा मैदा dust कर दीजिए। 
  6. दूसरी sheet ready करने से पहले, pan को पोंछ कर clean कर दीजिए।
  7. अब फिर इसी method से सारी sheets ready कर लीजिए।

For Fillings 

Method 

  1. सारी veggies के julian काट लीजिए।
  2. Ginger and garlic को महीन chop कर लीजिए।
  3. एक wok को high flame पर रख दीजिए। उसमें olive oil डाल दीजिए।
  4.  Oil गर्म हो जाए तो उसमें ginger and garlic डालकर हल्का-सा भून लें।
  5. अब इसमें onion डालकर sauté कर लीजिए।
  6. अब इसमें carrot, cabbage & capsicum डालकर toss कर लीजिए।
  7. अब veggies में salt, black pepper, soya sauce, vinegar डाल दीजिए और अच्छे से toss कर लीजिए। Veggies को high flame पर crunchy होने तक पका लें। 


Spring Roll preparation 

  1. All purpose flour में थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल (slurry) बना लीजिए।
  2. Spring roll sheet ले लीजिए, उसमें किनारे पर filling रखकर tightly roll कर लीजिए, फिर उस पर slurry लगाकर अच्छे से seal कर लीजिए।
  3. इस तरह से सारे rolls ready कर लीजिए।
  4. अब wok में olive oil डालकर high flame पर गर्म कर लीजिए। 
  5. जब oil गर्म हो जाए, तो उसमें wok के size के according 4 to 6 rolls डाल दें।
  6. Medium flame पर golden brown होने तक fry कर लीजिए। 
  7. Crispy and Crunchy spring rolls are ready to serve. You can serve it with sauces. 

Perfect, Spring Roll के लिए इन tips and tricks को ज़रुर follow कीजिए।

 


Tips and Tricks 

  • All purpose flour में cornflour powder मिलाकर घोल बनाने से roll crispy and crunchy  बनते हैं। इसलिए दोनों add करना ज़रूरी है। 
  • घोल watery होना चाहिए, जिससे पतली sheet ready हो। पर साथ ही घोल की spoon पर coating stay भी करनी चाहिए, वरना sheet उठ ही नहीं पाएगी। इसलिए इसके घोल को coating and pouring consistency वाला घोल कहते हैं। 
  • Sheet एक ही तरफ से पकाएं। दूसरी तरफ से पलट कर नहीं पकाना है। घोल इतना पतला रहता है कि दूसरी तरफ से खुद पक जाती है। Remaining, fry करने पर पक जाती है।
  • Sheet ready होने पर dry plate पर ही रखें, और उसके slightly गीले portion पर मैदा जरुर से dust करें।
  • एक के ऊपर एक sheet रखने पर सूखा मैदा dust होने से वो आपस में चिपकती नहीं है।
  • Filling की veggies, high flame पर ही prepare करनी हैं। Low flame पर prepare करने से veggies पानी छोड़ देंगी & desired crunch नहीं मिलेगा।
  • आप filling में अपने taste के according कुछ भी add या remove कर सकते हैं। आप इसमें noodles भी fill कर सकते हैं। आप चाहें तो green chillies भी add कर सकते हैं।
  • याद रखिएगा कि filling में salt and spicy taste proper & balanced होना चाहिए। Else, spring rolls yummy नहीं लगेंगे। 
  • Filling ठंडी हो जाने के बाद ही roll में fill करें।
  • Roll को tightly roll करके properly seal कीजिएगा, वरना fry करते वक्त veggies बाहर निकल जाएगी। 
  • आप चाहें तो इस तरह से भी sheet ready कर सकते हैं 
  • steel strainer में cellophane sheet लगा कर,  उस पर slightly oil लगाकर ready कर लें।
  • एक sauce pan में पानी गर्म होने के लिए रख दें।
  • अब इस ready strainer को उस पर रख दें।
  • इस पर घोल की पतली layer डाल दें।
  • 1 minutes बाद sheet छूटने लगेगी
  •  Sheet ready है, spring roll के लिए..

Spring Roll, Sheet के कारण बाहर से crispy and crunchy होता है, और filling के कारण अन्दर से soft होता है। जो इसको बहुत yummy बनाता है। 

तो सोच क्या रहें हैं? आज ही बनाएँँ और अपनी family के साथ crispy, crunchy, soft and delicious Spring Roll enjoy कीजिए।

Monday 14 June 2021

Recipe : Sundae chocolate Icecream

Previous year में आप लोगों को बहुत सारी Ice-creams की recipes बताई थी, जो सभी को बहुत पसंद भी आई थीं। Specially बच्चे तो बहुत ही खुश हो गये थे। 

तो ready हो जाएं सारे kids, क्योंकि इस week में आप के लिए बहुत सारी favourite चीजें share कर रहे हैं।

और Start कर रहे हैं, आप सब की favourite Icecream से।

आप के लिए हम sundae chocolate Icecream की recipe share कर रहे हैं। 


Sundae chocolate Ice Cream




Ingredients:

Full cream milk -1 Cup

Sugar - ½ cup

Cornflour powder-1 tbsp

Milk powder - ¼ cup

Non dairy whip cream - 1 cup

Chocolate powder - 1½ tbsp

Chocolate slab - 1 approx (100 gm.)

Chocochips - 2 tbsp

Cone - 4

Method 

  1. एक wok में 1 cup दूध, cornflour powder, chocolate powder, milk powder डालकर सब अच्छे से mix कर लीजिए।
  2. अब wok को medium flame पर रखकर, अच्छे से चलाते हुए mix कीजिए।
  3. 1 boil आने के बाद, 2 to 4 minutes तक बराबर चलाते हुए और गाढ़ा कर लें।
  4. अब इसमें sugar add कर लीजिए। Sugar add करने से milk chocolate solution थोड़ा पतला हो जाएगा।
  5. और बराबर चलाते हुए दूध गाढ़ा होने तक पकाएं।
  6. इस solution से 1 tbsp दूध निकाल लीजिए, उसमें chocolate slab को grate कर के डाल दीजिए। फिर अच्छे से mix कीजिए, जिससे melted thick chocolatey solution ready हो जाए।
  7. बचे हुए, milk chocolate solution को ठंडा होने रख दीजिए।
  8. Non-dairy whip cream को high peaks आने तक whip कर लीजिए। 
  9. Perfect, high peaks की preparation के लिए आप Icing tips and tricks पर click करें।
  10. Whipped cream में, milk chocolate solution और chocochips मिलाकर mix कर लीजिए।
  11. अब इस solution को अपने मनचाहे icing mould में डाल दीजिए।
  12. अगर आप उसे चौड़े container में जमने रख रहे हैं तो, melted thick chocolatey solution को उपर से pour कर दीजिए और हल्के हाथों से mix कर लीजिए। और कुछ chocochips ऊपर से डालकर, Icecream decorate कर लीजिए।
  13. Icecream को freezer में 8 to 10 hours के लिए डाल दीजिए।

Your Sundae chocolate Icecream is ready to serve. 

Perfect Sundae chocolate Icecream बनाने के लिए इन tips and tricks को follow कीजिए-

Tips and Tricks -

  • आप को milk chocolate solution को बराबर चलाते हुए गाढ़ा करना है। अगर आप बराबर चलाते हुए गाढ़ा नहीं करेंगे, तो solution bottom में चिपक कर जल जाएगा।
  • जब Milk chocolate solution, की coating, चमचे में होने लगे, तो वो proper गाढ़ा हो गया है।


  • Milk chocolate solution को ठंडा कर के ही whipped Cream में add कीजिएगा, नहीं तो whipped Cream melt हो जाएगी। तो आइसक्रीम proper नहीं बनेगी।
  • अगर आप के पास chocolate slab नहीं है तो आप dairy milk chocolate भी ले सकते हैं।

चलिए गर्मी के मौसम में ठंडक की बहार लाते हैं, घर में ही Sundae chocolate Icecream बनाते हैं।

Friday 11 June 2021

Poem : मिला उनसे माँ सा दुलार

आज उनका जन्मदिवस है, जिन्होंने मेरी जिन्दगी को जन्म दिया था।

चंद शब्दों को संजोकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं🌹🌹🌺🌸🌼🌻🌹🌹


मिला उनसे माँ सा दुलार




एक सजी संवरी सी नार

दिल में जिसके प्यार ही प्यार

सास थीं वो मेरी

पर मिला उनसे माँ सा दुलार


एक एक तिनका जोड़कर

सजाया था सुन्दर संसार

सौंप दिया सब मुझे उन्होंने

मिला उनसे माँ सा दुलार 


दुनियादारी में बहुत खरी थीं

व्यवहार कुशल वो बड़ी थीं

रिश्तों में सिमटा उनका संसार

मिला उनसे माँ सा दुलार 


रीति-रिवाजों में नहीं थीं उलझी

सोच थी उनकी सुलझी 

कहती थीं, बहू बेटा हैं एकाकार

मिला उनसे माँ सा दुलार 


नहीं सौभाग्य था यह मेरा

मिलता उनका साथ अपार

चंद दिनों का साथ निभाकर

छोड़ गयीं वो यह संसार 


स्मृति के एक एक पल समेट कर

संजो रखा है आप का प्यार

अपने जन्मदिन के अवसर पर

करें मेरा चरण वंदन स्वीकार 


🙏🏻🌹🌹🌹🌹🙏🏻

Thursday 10 June 2021

Story of Life : कोरोना से सुख (भाग-2)

कोरोना से सुख (भाग -1)  के आगे.....


कोरोना का सुख (भाग-2) 




 जब वरुण, रिया, ऋतिक घर पहुंँचे तो रेखा और रोहित ने बहुत अच्छे से welcome किया। 

जब वरुण अंदर आया तो उसने देखा, उसके कमरे में A.C. लगा हुआ था। कमरे में ऋतिक के लिए बहुत सारे खिलौने थे।

वरुण ने माँ से पूछा कि, यह सब तैयारी दो दिन में कर ली?

नहीं बेटा, हम तुम लोगों के पास से जब आए थे, तब से तुम्हारे पापा हर रोज़ कुछ ना कुछ लाकर तुम्हारा कमरा, तुम लोगों की पसंद का बनाते जा रहे हैं।

रिया तो यह सब देख कर बहुत ही खुश हो गई। 

और ऋतिक तो अपने खिलौनों से ऐसे खेल रहा था, जैसे हमेशा से यहीं रह रहा था।

खाने का समय आया तो, बहुत सारी varities थी, उन्हें देखकर रिया के मुंह से बरबस ही निकल गया, यहाँ अभी भी maid आ रही हैं?

नहीं तो? क्यों पूछा तुमने? रेखा बोली।

नहीं कुछ नहीं.... पर रिया ने मन में सोचा कि इस उम्र में भी कमाल हैं।

अगले दिन जब वरुण, रिया उठे, तब तक घर बर्तन हो चुका था। रेखा और रोहित, ऋतिक के साथ खेल रहे थे, साथ ही उसको नाश्ता भी करा रहे थे।

वरुण और रिया को देखकर रेखा बोली, चलो नाश्ता कर लेते हैं। रिया बोली, मैं जूस बना लूँ।

रेखा बोली, रिया कुछ करने की जरूरत नहीं है, हमने सब कर लिया है। नाश्ता-जूस, ऋतिक के लिए baby food, lunch सब बन चुका है।

सब हो गया, आप कब उठीं थीं।

अरे वो सब छोड़ो, चलो नाश्ता करते हैं।

नाश्ता ख़त्म होने के बाद सब ऋतिक के साथ मस्ती करने लगे। वरुण work from home के कारण कम मस्ती कर रहा था, पर सबको खुश देखकर वो भी खुश था।

कोरोना ने ऐसा कोहराम मचाया था कि सम्भलने का नाम ही नहीं ले रहा था। 

डेढ़ साल हो गए थे, पर वरुण का office नहीं खुल रहा था, उसका work from home चल रहा था। 

उसे ना तो office की tension थी, ना ही उसे रिया और ऋतिक पर ध्यान देने की जरूरत थी। उसके साथ ही मां-पापा का साथ और माँ के हाथ का tasty खाना, तो वो बहुत सुखी था।

रिया देर से उठती, उसको भी वरुण और ऋतिक किसी का ध्यान नहीं रखना था। घर के सारे काम, रेखा उसके उठने से पहले ही खत्म कर देती थीं।

वो online ही अपने दोस्तों के साथ busy रहती, मस्ती करती रहती थी और बहुत सुखी थी।

दादा जी और दादी जी का प्यार और दुलार पाकर, ऋतिक भी बहुत सुखी था।

रेखा और रोहित भी बहुत सुखी थे, बहू, बेटे व पोते के साथ।

सभी सुखी और स्वस्थ थे, तो किसी को कोरोना के रहने से कोई कष्ट नहीं था। 

बहुतों के दुःख का कारण बनने वाला कोरोना, उनके लिए सुख का पर्याय बन चुका था।

वे सब कोरोना से सुख ले रहे थे, क्योंकि वो जान रहे थे, यह पल दुबारा नहीं आएगा।

Wednesday 9 June 2021

Article : वटसावित्री व्रत का शुभ मुहूर्त

वटसावित्री व्रत का शुभ मुहूर्त




भारत वर्ष, त्यौहारों का देश है। जहाँ हर माह कोई ना कोई पर्व मनाया जाता है।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि अर्थात 10 जून 2021, गुरुवार को वट सावित्री व्रत रखा जा रहा है।

इस दौरान सुहागिन महिलाएँ अपने पति की लंबी आयु व अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं।

इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि बरगद के पेड़ में साक्षात ब्रह्मा, विष्णु व महेश का वास होता है, अतः इस वृक्ष की परिक्रमा करने से आप तीनों देवों को एक साथ प्रसन्न कर सकते हैं।

यह भी मान्यता है कि वट वृक्ष के नीचे बैठकर ही सावित्री ने अपने पति सत्यवान को दोबारा जीवित कर लिया था। 

इस बार यह व्रत और ख़ास होगा, क्योंकि इस दिन शनि जयंती, साल का पहला सूर्य ग्रहण और उच्च वृष राशि में चंद्रमा रहेगा। हालांकि भारत मे सूर्यग्रहण नहीं देखा जाएगा, अतः इसका सूतक व धार्मिक नियम मान्य नहीं है, इसलिए पूजा/व्रत आदि में कोई रुकावट नहीं रहेगी।

पूजन का शुभ मुहुर्त समय

ब्रह्म मुहूर्तः सुबह 04:08 से 04:56 बजे तक।

शुभ चौघड़िया: सुबह 05:26 बजे से 07:08 बजे तक।

अमृत काल : सुबह 08: 08 बजे से 09: 56 बजे तक।

अभिजित मुहूर्त : 11:59 बजे से 12:52बजे तक।

लाभ मुहूर्त : 12:17 बजे से 15:42 बजेे

 तक।

आप इन मुहूर्त में पूजा अर्चना कर सकते हैं।


अमावस्या का दिन वह समय

इस बार अमावस्या का प्रारंभ 9 जून से लेकर 10 जून तक है, जिसका समय इस प्रकार है- 

अमावस्या तिथि आरंभ: 9 जून 2021, बुधवार की दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से

अमावस्या तिथि समाप्त: 10 जून 2021, गुरुवार की शाम 04 बजकर 22 मिनट तक।


आप को पूजा से जुड़ी सभी जानकारी हमारे इस article (3 June, 2019) में मिल जाएँगी।

वट सावित्री या बरगद अमावस्या व्रत

Tuesday 8 June 2021

Story of Life : कोरोना से सुख

 कोरोना से सुख 



वरुण, दुर्गापुर में अपने मां बाप रेखा और रोहित के साथ रहता था। पढ़ने में होशियार था, तो उसकी कलकत्ता में एक बड़े farm में job लग गई थी। 

Private company थी तो, salary तो बहुत अच्छी थी, पर छुट्टी नाम मात्र को मिला करती थी।

वरुण के कलकत्ता जाने से रेखा और रोहित बहुत दुःखी रहते थे। क्योंकि छुट्टी की कमी के कारण वरुण, बहुत कम ही घर आता था।

नौकरी अच्छी होने से कलकत्ता के ही धनाढ्य परिवार की इकलौती बेटी रिया से उसकी शादी हो गई।

शादी के बाद तो वरुण और ही कम जाता था। जिसका एक कारण रिया भी थी, जिसे छोटा शहर फूटी आंख नहीं सुहाता था। साथ ही अपने सास-ससुर भी बहुत कम ही रास आते थे।

कुछ सालों बाद वरुण का बहुत प्यारा सा बेटा हुआ। ऐसे तो रेखा और रोहित भी बहुत ज्यादा कलकत्ता में नहीं आते थे। उन्हें कलकत्ता की भागती दौड़ती जिंदगी नहीं पसंद थी, फिर वहां आकर वो घर में ही कैद होकर रह जाते थे। आसपास किसी से वरुण का बहुत ज्यादा मेलजोल नहीं था जैसे की बड़े शहरों में होता है, अपने सिवा किसी से कोई मतलब नहीं।

पर पोते का मोह उन्हें खींच लाया। पूरे छह महीने रहकर गये। जब तक वो थे, रिया को एक काम के लिए हाथ नहीं हिलाना पड़ता था।

बच्चे के, रिया के, घर के, बाहर के सारे काम रेखा और रोहित मिलकर, कर देते थे।

वरुण और रिया तो राजा रानी की तरह रह रहे थे। और घर शीशे की तरह चमक रहा था। बहुत प्यार से उन्होंने अपने पोते का नाम ऋतिक रखा।

छह महीने बाद, जब ऋतिक सम्भालने लायक हो गया, तो वो बोले, अब हम जाएंगे। वरुण और रिया नहीं चाहते थे कि अभी वो जाएं, पर उन्होंने रोका भी नहीं।

उनके जाते ही रिया ने दिन-भर के लिए काम वाली बाई लगा ली, जो घर के सारे काम, खाना पीना के साथ ऋतिक को भी देखती थी।

बाई ना तो ऋतिक का उतना ध्यान रखती थी, ना ही घर का, और 15,000 भी लेती थी। पर रिया अब कोई काम नहीं करना चाहती थी। वो तो बस क्लब, किटी पार्टी और मस्ती करने में ही व्यस्त रहती।

ऋतिक को देखे हुए पूरे साल भर हो गये हैं, अब तो वो सरसर दौड़ने भी लगा होगा, रेखा ने रोहित से कहा।

बोला तो है वरुण को, कि एक चक्कर लगा लें, अब देखो कब तक आता है। रोहित ने गहरी सांस छोड़ते हुए कहा। 

कुछ दिन बाद पूरी दुनिया में कोरोना फैल गया। सारी दुनिया का नजारा ही बदल गया था। 

सब कुछ रुक गया, सब कुछ थम गया। कामवाली बाई का आना बंद, work from home, कहीं आ जा नहीं सकते, सारी gathering बंद, मौज मस्ती बंद। 

घर में बंद और बहुत सारा काम, इससे लोग बहुत परेशान रहने लगे।

रिया तो बहुत ही ज्यादा परेशान थी, कोई मौज मस्ती नहीं और काम इतना की खत्म ही नहीं होता था। 

एक दिन रिया‌ ने वरुण से कहा- हम कुछ दिन के लिए, दुर्गापुर चलें, माँ- पापा कितने दिनों से बुला रहे हैं। 

वरुण को अपने कानों पर विश्वास नहीं हुआ, उसने रिया से पूछा- तुमने जो कहा, वो सही है? तुम सचमुच दुर्गापुर चलना चाहती हो?

हाँ,  इसमें चौंकने वाली क्या बात है, माँ-पापा ने कितने दिनों से ऋतिक को भी नहीं देखा है।

फिर अभी चलने में तुम्हें छुट्टी भी नहीं लेनी होगी, तुम्हारा Work from home चल रहा है। वहीं से काम कर लेना। 

पर कोरोना?

कौन हमें flight या train से जाना है, अपनी car से ही चलना है। घर से चलकर, घर ही तो पहुंँचना है, सब safe है।

Ok, तो चलो पापा को फोन कर देता हूँ।

वरुण ने फोन करके पापा को बोल दिया कि रिया चाहती है कि, कुछ दिन आप लोगों के साथ बिताए जाएं, इसलिए वो दो दिन बाद ही घर आ रहे हैं।

रेखा और रोहित खुशी से झूम उठे, उन्हें अपनी बहू पर बहुत प्यार आ रहा था। 

जब वरुण, रिया, ऋतिक घर पहुंँचे तो...

आगे पढ़ें, कोरोना से सुख (भाग - 2) में....

Monday 7 June 2021

Poem : प्रहार

आज आप सब के साथ मैं, इंदौर के श्री लक्ष्मी नारायण वर्मा मानव, जी के द्वारा भेजी गई कविता को साझा रही हूँ। 

मुझे यह बताते हुए, अत्यंत दुःख हो रहा है कि श्री लक्ष्मी नारायण जी अब हमारे बीच नहीं हैं।😔

उनकी उत्कृष्ट रचनाओं में से चंद हमारे पास हैं, जिनमें से यह एक है। उनकी इच्छा थी, कि उनकी रचनाओं को साझा किया जाए।

अतः श्रृद्धांजलि स्वरूप हम उनकी उन रचनाओं को समय-समय पर साझा करते रहेंगे।💐🙏🏻

श्री लक्ष्मी नारायण जी आप को हमारा शत शत नमन 🙏🏻


प्रहार




है कोई यहाँ जो मानवता पर,

प्रहार को रोक सके।

कश्मीरी आतंकी केंसर,

भ्रष्टाचारी ऐड्स को रोक सके।

नित्य प्रति निरपराध,

अनगिनत मसीहे,

सलीबों पर,

लटकाए जा रहे हैं।

मठाधीश अपनी अपनी,

स्तुतियों में लीन,

समूचे राष्ट्र को,

भटकाए जा रहे हैं।

अहिंसा और शांति की,

ओट लेकर हिंसा और

क्रांति को हवा दे रहे हैं।

जान बूझकर,

स्वस्थ नागरिकों को,

विषमता की दवा दे रहे हैं।

अब भी समय है,

चेतना के शून्य स्वरों को,

उद्बोधन देने का।

बीहड़ों से लेकर,

अट्टालिकाओं तक,

स्वतंत्र संबोधन देने का।

खोजिए सर्व सम्मत,

समाधान जो सभी को,

उचित दिशा निर्देश दे सके।

ख़ाली हाथों को काम,

भूखे पेटों को रोटी,

प्यासे होंठों को पानी,

हर तन मन को

समुचित परिवेश दे सके।

Saturday 5 June 2021

Kids story : पहले जैसी धरती

आप सभी को World Environment Day की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌍🌄🌳🌴

जब हो पर्यावरण संरक्षण, तभी संभव हो जीवन रक्षण 

आज के दिन के लिए, हमारे प्यारे प्यारे बच्चों के लिए एक प्यारी सी कहानी...

पहले जैसी धरती



गोलू कोरोना के कारण बहुत दुखी था। बहुत दिनों से वह खेलने नहीं गया था, ना ही उसके कोई दोस्त घर आ रहे थे।

दुखी गोलू बोला, माँ में बगीचे में जा रहा हूँ।

माँ बोली, बेटा मैं अभी काम कर रही हूँ। थोड़ी देर बाद आ पाऊंगी, तुम संभलकर रहना।

गोलू बहुत दुखी, बगीचे में घूम रहा था। तभी अचानक उसका पैर किसी चीज से टकरा गया। वो लड़खड़ा कर गिरता उससे पहले किसी ने उसे गिरने से बचा लिया था।

तुम्हें चोट तो नहीं लगी गोलू? एक मीठी सी आवाज़ आई।

गोलू ने देखा, जिसने उसे संभाला था, वे एक बहुत सुंदर औरत थी, उसने हरे रंग की साड़ी पहनी थी। साफ़ लम्बे बालों में खूब सुन्दर फूल लगे थे।

गोलू उसे देखता रह गया। आप कौन हैं?, गोलू ने पूछा।

मैं धरती हूँ।

धरती! मैंने तो आप को कभी नहीं देखा। मैं हर रोज़ अपनी मांँ के साथ यहाँ आता हूँ।

जब तुम अपनी माँ के साथ होते हो तो, तुम्हें वे गिरने से संभाल लेती हैं। पर वे आज तुम्हारे साथ नहीं थीं, इसलिए मुझे आना पड़ा। फिर मैं अब ऐसी दिखती भी नहीं हूँ।

तो कैसी दिखती हैं?

तुम देखकर डर जाओगे।

आप कैसी दिखती हैं?, गोलू ज़िद पर अड़ गया।

उस औरत ने अपने असली रूप में आते हुए कहा, "ऐसी।" वह औरत बहुत दुखी थी।

उसके रुखे बाल में जगह जगह मिट्टी धूल व गन्दगी थी। उसने बेकार-सी कटी-फ़टी भूरी साड़ी पहनी हुई थी।

अरे! यह आपको क्या हो गया है?

गोलू, "इन्सानों" यानी कि मेरे बच्चों की इच्छाओं का अंत नहीं होने से ऐसा हुआ। वो पेड़ काटते गये। नदी-तालाब गंदे कर दिए। हर जगह गंदगी, सूखा, बीमारी, परेशानी है। किसी को मेरी चिंता नहीं है, जिसके कारण मेरी ऐसी हालत हो गई है।

गोलू धरती को देखकर रोने लगा, आप पहले जैसी खूबसूरत कैसे बनेंगी?

प्लास्टिक का इस्तेमाल करना बंद कर दो। और जब कोरोना खत्म हो जाए, तो तुम अपने सारे दोस्तों के साथ मिलकर खूब सारे पेड़ लगाना। नदी-तालाब को गंदा होने से बचाना। हर जगह सफ़ाई रखना, और इच्छा उतनी ही करना, जिससे ज़रुरत पूरी हो जाए। तो मैं फ़िर पहले जैसी हो जाऊंगी।

यह सुनकर गोलू खुश हो गया। वह बोला, कोरोना का अंत होते ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर वैसा ही करुंगा, जैसा आपने कहा है।

अब गोलू को कोरोना के खत्म होने का इंतजार था, उसे धरती को पहले जैसी जो करना था।

Thursday 3 June 2021

Satire : चौकीदार बन गये हम🤪

चौकीदार बन गये हम🤪



जब हम हुए तो सब हमको घेर कर खड़े हो गए। हम हुए ही थे एकदम गोरे चिट्टे, बहुत ही खूबसूरत।

कोई हमें लाल परी कहें, तो कोई दुर्गा माता। अप्रैल के महीने में नवरात्र में जो हुए थे।

पर कभी घमंड नहीं किया।

बचपन बीता, जवानी आयी। 

सबकी तरह हमारे शादी की भी बात चलने लगी।

अरे भईया, इतने रिश्ते आए कि पूछो नहीं।

एकदम स्वयंवर वाली feeling आ रही थी।

हमने भी एकदम संस्कारी रुख़ अपना लिया कि मम्मी, आप जिससे कहेंगी, उसी से शादी करेंगे।

उससे दो फायदे होने थे, एक तो माता जी प्रसन्न हमारी आज्ञाकारिता पर, दूसरा पति जी की कुछ भी कमी होने से जिम्मेदारी उनकी और हमें जिंदगी भर यह बोलने का अधिकार कि कैसे के पल्ले बांध दिया है।

खैर मम्मी भी बड़ी होशियार हैं। देख-परख कर एक सांवला सलोना बांका जवान ऑफीसर ढूंढ ही लिया।  

शादी हो गई। 

और जब आयी रातें....

तो देखते क्या हैं कि, पति जी मच्छरदानी लगा रहे हैं। हम तो पंखे की direct हवा लेने वाले, यह जाल-वाल हमें रास ना आए। ससुरी पंखे की हवा कम हो जाए सो अलग।

पंखे की समस्या को तो उन्होंने A.C. लाकर खत्म कर दी।

पर मच्छरों के प्रकोप के मारे, मच्छरदानी नहीं छूटी। करते भी क्या, मच्छर थे ही बहुत, सो मच्छरदानी तन जाती,  पर एक-दो मच्छर घुस भी जाता तो, पति जी तो आराम से सोते रहते, और सारे मच्छर हम से ही चिपटे रहते, काय कि हम गोरे चिट्टे और चिकने जो ठहरे। 

ऐसा नहीं था कि एक भी छिपकली ना हों। 

थीं पर वो भी निरी निकम्मी, खाली शो-पीस बनी रहती, डराने के लिए।

जैसे तैसे दिन रात गुज़रे, और हमारे लाल गोपाल हो गये। हमारे ही तरह गोरे चिट्टे बहुत ही सुन्दर।

इधर वो हुए और उधर सारी नर्सें, और supporting staff लगे भकाभक उसकी फ़ोटो खींचने।

हम बेहद गर्व से भर गये। तभी मन के आकाश में भविष्यवाणी हुई, जिस बालक को देखकर तुम इतनी खुश हो रही हो, वो एक दिन तुम्हें चौकीदार बना देगा.....

चंद दिनों में ही वो भविष्यवाणी सत्य साबित हो गई।

काहे कि अब मच्छरदानी में मच्छर घुसते तो, हमसे नहीं उससे ही चिपटे रहते, मस्त गोरे चिट्टे, soft soft बच्चे के आगे, अब हमारी पूछ खत्म हो गई थी। और हम मच्छर का रेकेट लेकर चौकीदारी करते। सारी रात चौकन्ने रहते कि बाल गोपाल को मच्छर ना काट लें। 

तब लगता, अभी तो मच्छर हैं, रेकेट से मर जाते हैं, पर आगे....

सच्ची, चौकीदार ही तो बन गये थे हम....🤪😛😄😄