Showing posts with label Tips. Show all posts
Showing posts with label Tips. Show all posts

Tuesday, 3 March 2026

Tip : Pre-Holi Skincare

Pre-Holi Skincare


होली पर्व में रंगोत्सव में शामिल होने से पहले क्या ज़रूर से करना चाहिए, इसकी tip हम 2023 में share कर चुके हैं।यह tip आपके लिए बहुत helpful है, इसको एक बार ज़रूर से देखें।

यह आपके उत्साह और उमंग में और चार चांद लगा देगा। उसका link share किया है, आप जरूर से देखें-

https://shadesoflife18.blogspot.com/2023/03/tip-pre-holi-skin-care.html?m=1


आप सोच रहे होंगे कि हम इतना भी क्या जोर दे रहे हैं। तो इतना ही कहेंगे कि Shades of Life अपने सभी viewers से बहुत प्यार करता है, उनकी सुरक्षा इसका ध्येय है।

बस उसी का अनुरोध है आपसे, कि आप अपना ध्यान रखें, और त्योहार का भी भरपूर आनंद लें।


रंग में न पड़े भंग,

होली खेलें उत्साह के संग।

जीवन में बनी रहे उमंग,

सुखद प्रेम की रहे तरंग।।


आप सभी को रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं!

Wednesday, 25 February 2026

Tip : Leftover का Makeover

खाना जब बच जाता है, तो उसका क्या किया जाए, यह सोच-सोचकर दिमाग ख़राब होता है और refrigerator पूरा भर जाता है सो अलग। पर आप परेशान न हों, आप Shades of Life से जुड़े हैं, जिसके पास हर बात का हल है।

आज की tip एक ऐसी tip है, जिसकी requirement हर घर को होती है। तो आज कुछ ऐसी ही, रोज़ के बचे हुए खाने, जैसे सब्जी, रोटी, दाल चावल आदि के makeover recipes की tip share कर रहे हैं।

यह tip आपको help करेगी, साथ ही आप aware रहेंगे कि आप जो dishes restaurants में, hotels में order करते हैं, उन्हें कैसे prepare करते हैं।

Leftover का Makeover


(1) Leftover Sabjis-

  1. अगर सब्जियां बच गई हैं तो आप उन्हें mash करके, उसमें bread crumbs मिलाकर, उनके cutlets बना सकते हैं। पर ध्यान रखिएगा, कि वो सब्जियां आलू base हों, जैसे Aloo Matar, Aloo Shimla-Mirch और Aloo Gobhi etc. इनके बने cutlets बहुत tasty होंगे, और सब्जी से ज्यादा इसे चाव से खाया जाएगा। Hotels, restaurants and trains में mostly ऐसे ही cutlets बनाए जाते हैं। 
  2. आप कहेंगे कि अब तो गर्मी आ रही है, कद्दू, बैंगन, लौकी, भिंडी बचेगी, तो क्या उनके cutlets अच्छे लगेंगे? नहीं, उन सब्जियों को मिलाकर, pressure cooker में डालें, फिर उसमें थोड़ा पानी डालकर एक whistle दे दीजिए (अगर सब्जियां gravy वाली हैं तो पानी न डालें), फिर उसको mixer-grinder jar में डालकर puree कर लीजिए।कढ़ाही में घी डालकर थोड़ा कटा हुआ प्याज, लहसुन और capsicum डालकर भूनें, फिर थोड़ा उबला आलू mash करके डाल दीजिए, साथ ही जो puree बनाई थी, उसे भी डालकर मक्खन के साथ अच्छे से भून लें। मस्त भाजी तैयार हो जाएगी, पाव के साथ शाम की चाय का लुत्फ उठाएं।
  3. बची हुई सब्जी को mash करके आप भरवां पराठा और कचौड़ी भी बना सकते हैं।


(2) Leftover Rice-

  1. बचे हुए चावल से Jeera Rice, Mix-Veg Pulao और Biryani जैसी सभी dishes ready कर सकते हैं। अधिकतर hotels और restaurants में rice की सारी dishes leftover rice से ही बनती हैं, बस वो बासी कितना होगा, यह उस दिन की availability पर depend करता है।
  2. बाकी बचे हुए चावल से आप चावल वड़ा और चावल सेव भी बना सकते हैं, यह भी बहुत स्वादिष्ट बनते हैं, इसकी recipes के link नीचे दिए हैं।


(3) Leftover Dal-

  1. बची हुई दाल को आटे में डालकर dough prepare कर लीजिए, मस्त परांठे बनते हैं।
  2. दाल को सूजी में डालकर, उसमें कटे हुए प्याज, धनिया-पत्ती डालकर, उसके cutlets बना सकते हैं।
  3. दाल-चावल को mix करके उसका puree कर लीजिए, और उसके पापड़ बना लीजिए, बढ़िया कुरकुरे पापड़ तैयार।
  4. दाल को puree कर लीजिए, उसमें‌ चावल का आटा, महीन कटा आलू, प्याज़, धनिया पत्ती डालकर झट-पट भजिया तैयार कर लीजिए।


(4) Leftover Roti/Chapati-

यह article अवश्य पढ़िएगा, क्योंकि सब leftover का लेते हैं सिवाय रोटी के, और इसका makeover भी आपको घर पर बनाने से ही मिलेगा। इनकी recipes हम पहले डाल चुके हैं, तो आज उनके links आपके साथ फिर से share कर रहे हैं।

Lasagna Indicana एक Mexican Cuisine का Indian version है।

  1. इसके अलावा आप रोटी में हल्का-सा पानी लगाकर पराठा सेक सकते हैं।
  2. रोटी में आलू का मसाला लगाकर roll कर लीजिए, उसे cornflour के पतले घोल में dip करके fry कर लीजिए, स्वादिष्ट roll तैयार हैं। मसाला लगाते समय रोटी को हल्का गीला कर लीजिएगा। इससे रोटी easily roll होगी।


रोज के खाने का इतना tasty makeover और फिर वो भी बचे हुए खाने का, आपकी तारीफ़ भी होगी और आपकी tension भी ख़त्म होगी कि बचे हुए खाने का क्या करें। तो बस सोचना क्या है, बना डालिए, अपनों को और खुद को प्रसन्न कीजिए।

जो dishes यहाँ mentioned हैं, अगर आपको उनमें से किसी की detailed recipe चाहिए, तो comment section में हमें बता दीजिए। वरना आने वाले दिनों में हम सबकी recipes डालेंगे ही। So stay tuned…

Tuesday, 16 December 2025

Tip : पानी के चमत्कार

आजकल शायद ही कोई इंसान होगा, जो कि यह कहे कि वो पूर्णतः स्वस्थ है, उसे किसी तरह की कोई बीमारी नहीं है।

सभी दिनभर में न जाने कितनी दवाइयां खा रहे हैं, फिर भी कोई लाभ नहीं है, हां side-effects जरूर हो रहे हैं।

आज आपके लिए ऐसी tips लेकर आए हैं, जो कि easily आप घर पर रखे सामान द्वारा प्रयोग में ला सकते हैं। इनसे आपको स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा। पर अगर बहुत जल्दी लाभ नहीं भी मिला, तब भी side-effects तो बिल्कुल नहीं होंगे।

पानी जिसे अमृत की तुलना दी जाती है, आज उसी पानी को वास्तविक रूप से अमृत बनाएंगे। 

पानी और कुछ घरेलू नुस्खे, और बस पानी का चमत्कार देखिए।

पानी के चमत्कार


1. Types-

  • Coriander (धनिया): Thyroid को control करता है।
  • Cumin Seeds & Carom Seeds (जीरे और अजवायन): पेट फूलना, gastric और gastrointestinal problems को solve करता है।
  • Lemon, Ginger & Garlic (नींबू, अदरक और लहसुन): Cholesterol level को control करता है।
  • Raisins & Fennel Seeds (मुनक्का और सौंफ): Acidity को control करता है।
  • Shilajit: Metabolism को control करता है and weight-loss में useful रहता है।
  • Triphala (Amla+Bibhitaki+Haritaki): Body को detox करता है और fat को dissolve करता है।
  • Fenugreek (मेथी): Diabetes को control करता है।
  • Giloy and turmeric powder (हल्दी): Resistance capacity को increase करता है और खांसी-जुकाम को control करता है।


2. Method-

आपको जिस तरह की परेशानी है, पानी में उसके अनुसार दी गई सामग्री को रात भर या कम से कम चार घंटे के लिए अवश्य भीगा दें, फिर पानी छानकर खाली पेट सेवन करें।

हफ्ते से दस दिन में आपको उससे होने वाले लाभ दिखने लगेंगे। लाभ मिलने से कम से कम महीना भर इसे आजमा लें।जड़ से रोग खत्म करने के लिए प्रक्रिया लगभग 6 महीने तक दोहराएं।


3. Note-

Although this shall not happen, but if any negative side effect(s) is caused by the given remedies, then discontinue its consumption that instant. Also, do not discontinue your current medication (with any remedy's aid), and reduce its dosage gradually.


Disclaimer:

The blog does not force any individual to adopt these remedies. The reader shall be solely and wholly responsible for any damage thus caused (due to the consumption of these remedies). Also, none of the remedies can act as a substitute of any proper medication.

Sunday, 23 November 2025

Tip : Hacks for reducing pollution-effects

आजकल प्रदूषण अपनी चरम सीमा पर है। पर क्या केवल टीका-टिप्पणी करके ही आप स्वस्थ रह सकते हैं?

नहीं न? 

पर आप रह सकते हैं, वो भी इसलिए क्योंकि आप भारत में हैं।

जी हां, यकीन मानिए, आपने अगर कुछ भोजन और मसालों का उचित सेवन किया, तो प्रदूषण से बचाव बहुत हद तक संभव है।

आइए जानते हैं, कि क्या करना है…

Hacks for reducing pollution-effects


Herbal Tea :

जिसे देशी भाषा में काढ़ा भी कहते हैं, पर fancy नाम ज्यादा attract करता है तो चलिए herbal tea के नाम से ही इसे बना लें। हालांकि, इसमें tea का एक भी particle तक नहीं डालना है। तुलसी, दालचीनी, अदरक, सौंठ, कालीमिर्च, और बड़ी इलायची को मिलाकर herbal tea बनाएं। इसमें थोड़ा गुड़ और सेंधा नमक मिलाकर सुबह-शाम पी सकते हैं। यह फेफड़ों को साफ करने में मदद करता है।


Golden Latte :

हल्दी का दूध, again, आप चाहें तो, इसके fancy नाम, golden latte के नाम से भी ले सकते हैं। हल्दी के दूध को, जिसे सदियों से भारत में चोट लगने, खांसी-ज़ुकाम में इलाज की तरह से use किया जा रहा है। रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिएं। इसमें थोड़ा गुड़ मिलाने से शरीर की शुद्धि होती है और खांसी-asthma में आराम मिलता है।


• Raisins (munakka) & Black Pepper :


मुनक्के में कालीमिर्च के बीज डालकर और सेंधा नमक में लपेटकर चूसने से गला और फेफड़े साफ होते हैं। 

बहुत से लोगों को मुनक्का क्या है समझ नहीं आएगा, तो बता दें यह sort of raisins है। पर यह बड़ी-बड़ी, गहरे रंग की होती है। इसके अंदर बीज भी बड़े होते हैं। आपकी सुविधा के लिए photo भी ऊपर डाली है। यह किसी भी dry fruits वाले और पंसारी के यहां आसानी से मिल जाती है।


Jaggery :

रोज़ाना खाने के साथ jaggery की एक डली खाएं, यह शरीर से प्रदूषित तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। भारत में गुड़ बहुत से स्वाद और varieties के मिल जाते हैं, इसलिए online नहीं बल्कि shopkeeper के पास जाकर, अपने taste के according लीजिए। वैसे चिक्की (गुड़ मूंगफली की पट्टी) या तिल गुड़ का लड्डू और गजक रेवड़ी भी अच्छा option है।


Liquorice :

मुलेठी को मुंह में रखकर चूसने से सांस नली में जमा धुआं और गंदगी साफ हो जाती है।


• Vegetables and Spices :

अपने भोजन में दालचीनी, लौंग, अदरक, लहसुन, प्याज, और कच्ची हल्दी जैसी चीजों का खूब इस्तेमाल करें। ये आपके फेफड़ों और हृदय के लिए फायदेमंद हैं।


• Green leafy vegetables :

पालक, मेथी, धनिया और चौलाई जैसी हरी सब्जियों का सेवन करें, क्योंकि इनमें beta-carotine होता है जो शरीर को प्रदूषण के प्रभावों से लड़ने में मदद करता है।


इसके साथ ही कुछ और उपाय kitchen में भी कर लें-

• Keep it airy :

जब भी संभव हो, खिड़कियाँ खोलकर रसोई को हवादार रखें ताकि ताज़ी हवा आ सके और प्रदूषित हवा बाहर निकल सके।


• Use exhaust fan/chimney :

खाना बनाते समय exhaust fan या chimney का इस्तेमाल करें, यह धुएं को बाहर निकालने में मदद करता है।


• DON'T use non-stick cookware :

खाना पकाने के लिए non-stick बर्तनों के बजाय कच्चा लोहा, stainless steel या ceramic बर्तनों का उपयोग करें, क्योंकि उच्च तापमान पर non-stick coating से जहरीला धुआं निकल सकता है।


Reduce moisture/humidity :

घर में नमी बढ़ने से asthma जैसी दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए गीले कपड़ों को अंदर न सुखाएं और dehumidifier का इस्तेमाल करें


• Maintain cleanliness :

रसोई को नियमित रूप से साफ रखें। कूड़ेदान को ढक कर रखें ताकि मक्खियां और कीटाणु न पनपें।


• Reduce plastic usage :

Plastic की bottles का कम इस्तेमाल करें और plastic के बर्तनों के बजाय अन्य विकल्पों को अपनाएं।

Tuesday, 23 September 2025

Tip : Tasty Medicine for Acidity

नवरात्रि पर्व आरंभ हो गया है, उसके साथ ही शुरू हो गया है व्रत का समय। कुछ लोग पूरे नौ दिन माता रानी का व्रत रखते हैं तो वहीं कुछ पहला और आखिरी नवरात्र का व्रत रखते हैं। 

जो लोग इन नौ दिन केवल विभिन्न प्रकार के फल ही खाते हैं, वो तो सबसे बेहतर है। लेकिन नौ दिनों तक केवल फल खाकर रहना, हर एक के लिए संभव नहीं है। इसीलिए लोग फलाहारी व्यंजन खाते हैं।

पर एक बात है, फलाहारी व्यंजन में नमकीन स्वाद वाले अधिकतर व्यंजन ऐसे होते हैं जो बहुत oily होते हैं। अतः acidity की problem बढ़ जाती है।

तो बस आप सभी व्रत अच्छे से रख सकें और आपको acidity भी न हो, उसके लिए ही आज की यह interesting tip share कर रहे हैं।

Acidity problem को control करने के लिए एक ऐसी चीज़ का नाम बता रहे हैं, जिसको सुनकर आपको विश्वास नहीं होगा कि ऐसा भी हो सकता है, साथ ही आप के मुंह में पानी भी आ जाएगा।

और वो चीज़ है काजू…

Tasty Medicine for Acidity


Acidity होने पर काजू आपको किस तरह से खाना है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपको किस तरह की acidity है।

अगर आपको बार-बार acidity या सीने में जलन होती है, तो आपको काजू की मात्रा बहुत कम रखनी होगी।

लेकिन एक सवाल उठता है कि क्या काजू acidity को बढ़ा सकते हैं?


(1) High fat content :

काजू में fat अधिक होता है, और high fat content वाले भोजन heartburn पैदा कर सकते हैं, जो acidity का एक लक्षण है।


(2) Heat-increasing nature :

आयुर्वेद के अनुसार, काजू की प्रकृति गर्म होती है। अर्थात् पित्त को भड़काने वाली, या acidity को बढ़ाने वाली होती है। अतः यह gastritis के लक्षणों को बढ़ा सकती है।

अब जबकि काजू में fat content ज्यादा होता है और वो तासीर में भी गर्म होता है, means acidity problem को increase करने वाला होता है। फिर कैसे वो acidity problem को control कर सकता है।

चलिए पहले उसको कैसे खाएँ, वही देख लेते हैं।


(3) Options for eating :

• Soak & eat -

काजू में phytic acid (C₆H₁₈O₂₄P₆) होता है, जो digestion को impact कर सकता है। इसे पानी में भिगोकर खाने से phytic acid कम हो जाता है, जिससे यह easily digest हो जाता है।


• Eat less -

अगर आपको acidity की problem है, तो काजू को बहुत कम मात्रा में खाएँ।


• Kaju Katli -

ऐसे में काजू की बर्फी भी एक अच्छा option है। इसमें काजू की मात्रा कम हो जाती है, पर अगर आप को diabetes भी है तो आप एक ही काजू बर्फी खाएँ, उससे कुछ देर आपको आराम मिल जाएगा, फिर acidity problem होने से ही दूसरी खाएँ। ऐसा भी हो सकता है कि एक काजू बर्फी से ही आपको दिन भर का आराम मिल जाए। वैसे रात में खाने से रातभर acidity problem नहीं होती है और आप चैन से सो सकेंगे।


• Other nuts -

अगर आपको काजू खाने से problem हो रही है, तो कम fat वाले मेवा जैसे पिस्ता या अखरोट खा सकते हैं।


Acidity problem control करने के लिए हम tablets or syrup लेते हैं। पर उनके side effects होते हैं, साथ ही कुछ दिन बाद वो effective भी नहीं रहते हैं। ऐसे में अगर कोई option खाने-पीने की चीजों में मिल जाए तो ज्यादा अच्छा है, कुछ दिनों के लिए ही सही, बस ऐसा ही option है काजू...

कुछ भीगे हुए काजू या एक काजू बर्फी खाते ही आपको 5 to 10 minutes में relief मिलेगा। अगर ऐसा न हो, या आपको भीगे हुए काजू या काजू कतली खाने से आराम न मिले या कोई problem हो तो आप काजू कतली न खाएँ।

यह tip काजू को roast या fry करके खाने में कारगर सिद्ध नहीं होगी।

हमें बहुत serve acidity problem है और हमें काजू कतली खाने से बहुत आराम मिला था, इसलिए share किया, कि शायद आपको भी relief मिल जाए।

हालांकि हमें diabetes की problem भी है, अतः हमने काजू कतली घर पर कम चीनी की बनाई थी।

तो अगर आप को भी diabetes है और आप भी इस tip को use करना चाहें तो आप अपने घर पर भी काजू कतली बना सकते हैं, और उसे आप अपने मुताबिक customize भी कर सकते हैं, मतलब चीनी कम-ज्यादा भी कर सकते हैं। Recipe जानने के लिए दिए गए link पर click करें -

https://shadesoflife18.blogspot.com/2020/11/recipe-kaju-katli.html?m=1


तो क्या कहते हैं आप, है न यह acidity का tasty इलाज?


Disclaimer :

This post is not any substitute for medical treatment. Following the tips given above is wholly & solely of the reader's choice. This blog shall not be responsible for any adverse effect caused by consumption of any food item as recommended above.

Wednesday, 28 May 2025

Tip : Improve Your Height

हम इंसान चाहते हैं कि हर अच्छी चीज हमें मिल जाए, जैसे fair complexion, height, slim-trim body, intelligence etc. इसके लिए न जाने कौन-कौन से products use करते हैं, लेकिन सब, सबको मिल जाए, यह संभव नहीं है।

पर ऐसा नहीं है कि मेहनत करने से मिल भी नहीं सकती।

कुछ चीजें सही समय पर सही तरीके से करने से कुछ हद तक मिल भी जाती है।

हम बात कर रहे हैं, height की...

बचपन, एक ऐसा समय है, जिसमें किए गए सही प्रयास आपको आपका लक्ष्य प्राप्त करने में सहायक होता है।

आज आप लिए एक height-increasing powder को share कर रहे हैं, जो बच्चों के tall height पाने के सपने को बहुत हद तक पूरा करेगा। 

इस powder को पीने के साथ ही कुछ exercises, जैसे ताड़ासन (mountain-pose) करना, monkey bar पे लटकना, basketball खेलना आदि...

Improve Your Height


I) Ingredients :

White sesame seeds - 50 gm.

Almonds - 50 gm. 

Fox nuts - 50 gm.

Fennel seeds - 50 gm.


II) Method :

सफेद तिल, बादाम, मखाना व सौंफ को हल्का-सा भून कर पीस लें।

Height-increasing powder तैयार है 👇🏻


इस powder को किसी dry airtight container में store कर लें।


Note - पहले आप ingredients की half quantity का ही powder बनाएं, फायदा होने पर पूरा powder बना लें।

Dosage - 1 tsp. यह powder और 1 tsp. चीनी को 1 cup दूध में डालकर घोल लें।

इसे बच्चों को 15 दिन तक रोज़ पिलाएं। फायदा होने से आप आगे भी continue कर सकते हैं।


इस powder में use होने वाले ingredients की nutritional value देखने के बाद आपको लगेगा कि यह सिर्फ height increase करने में बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि सभी की health care के लिए valuable powder है।


Nutritional value of white sesame (per 100g, approximate):

  • Calories: 570
  • Fat: 50g (including healthy MUFAs & PUFAs)
  • Protein: 18g
  • Carbohydrates: 23g
  • Fiber: 12g
  • Calcium: 1450mg (a significant portion of the daily recommended intake)
  • Magnesium: 87% of the daily value
  • Iron: 9.3mg
  • Zinc: 12.2mg
  • Vitamin B6: 40% of the daily value
  • Vitamin E: Found in sesame seeds
  • B Vitamins: Including thiamin, niacin, riboflavin, folate
  • Antioxidants: Including sesamin and other lignans


Nutritional value of foxnut (per 100g):

  • Calories: Approximately 356 kcal
  • Protein: Around 8.7g
  • Carbohydrates: Around 79.8g
  • Fat: Around 0.5g
  • Fiber: Around 14.5g
  • Minerals: Good source of calcium, magnesium, phosphorus, and potassium
  • Vitamins: Contains essential vitamins like Thiamin (B1) 


Nutritional value of almond (per 100g): 

  • Calories: 578-598
  • Fat: 50-53g (including 3.8-4.1g saturated fat, 32-33g MUFAs, and 12-13g PUFAs)
  • Protein: 21-22g
  • Carbohydrates: 21-21.55g (including 4.35-4.9g sugar)
  • Fiber: 11-12.5g
  • Vitamin E: Excellent source (48% of the daily value in a 30g serving)
  • Magnesium: 268mg (21% of the daily value)
  • Calcium: 268mg (21% of the daily value)
  • Iron: 3.7mg (21% of the daily value)
  • Potassium: 713-728mg (15% of the daily value)
  • Other Nutrients: Manganese, copper, vitamin B2, and phosphorus


Nutritional value of fennel (per 100g):

  • Calories: 27 per cup
  • Fat: 0 grams.
  • Cholesterol: 0 milligrams.
  • Sodium: 45 milligrams.
  • Carbohydrates: 6 grams.
  • Fiber: 3 grams.
  • Protein: 1 gram.
  • Vitamins: Good source of Vitamin A and C
  • Minerals: Good source of potassium


Note - इस powder में सभी चीजें, health improve करने वाली है, जो यदि आपके बच्चे की height बढ़ाने में सहायक सिद्ध नहीं भी हुई, तब भी nutritional तो रहेगी ही। पर अगर किसी भी ingredient से allergy है, तो इसको use में न लें।

इस powder को हमने अपने बच्चों को बना कर पिलाया है, और यह उनकी height बढ़ाने में कारगर साबित हुआ है, साथ ही साथ इसका स्वाद भी अच्छा है।

फिर जब natural variation available है तो artificial powder, बच्चों को health and height improve करने के लिए क्यों देना?

बाकी आप की इच्छा, हम तो बस यही चाहते हैं कि सभी बच्चे अपनी मनचाही height और सेहत पाएं।

Stay healthy, live healthy 😊

Wednesday, 16 April 2025

Tip : काले लम्बे घने बाल

काले लम्बे घने बाल 



आज आप के लिए एक ऐसी tip share कर रहे हैं, जिसकी तलाश सदियों से थी और आज भी है।

काले लम्बे घने बालों का secret...

कौन नहीं चाहता है कि उसके घने मुलायम काले बाल हों।

पर होते कितनों के हैं?

वो भी उसके बावजूद, जब market में हजारों oil and shampoo मौजूद हैं।

पर सवाल यह है कि कौन सा oil and shampoo use किया जाए?

सरसों का तेल, नारियल तेल, बादाम तेल, चंदन तेल, और भी बहुत तरह के तेल...

ऐसे ही shampoo की भी line लगी है, Panteen, All Clear, Head and Shoulders, Dove, Sunsilk, Vatika, और भी ना जाने कितने..

तो कौन सा तेल और कौन सा shampoo अच्छा है?

कोई सा भी नहीं, क्योंकि बालों के लिए तेल मालिश और सिर धोने की कोई जरूरत नहीं है।

और आज की यही tip है।

जब मनुष्य प्रजाति ने जन्म लिया था, तब कौन से तेल और shampoo की खोज हो गई थी, पर बाल तब भी घने काले लम्बे थे।

तो tip यही है कि, बालों में बहुत ज्यादा तेल मालिश और shampoo नहीं करना चाहिए। यहां तक कि combing भी बहुत ज्यादा नहीं करनी चाहिए, I repeat, बहुत ज्यादा नहीं करनी चाहिए।

बहुत ज्यादा मालिश करने, कंघी करने और जल्दी जल्दी सिर धोने से बाल खराब हो जाते हैं, नतीजा झड़ते बहुत हैं, जल्दी सफेद हो जाते हैं, hairline बहुत तेजी से बड़ी होती जाती है।

अब प्रश्न फिर वही होगा कि कौन सा तेल और shampoo?

तो उसका जवाब यही है कि हर एक का hair structure अलग होता है, और सबके यहां पानी भी अलग तरह का होता है। तो किसी भी reputed company का product ले लीजिए, जो आपके बालों को suit करें।

बस ध्यान इतना ही रखना कि, कुछ भी बहुत ज्यादा नहीं करना है, न मालिश, न कंघी और न जल्दी जल्दी सिर धोना, क्योंकि ज्यादा करने से बाल खराब हो जाते हैं, झड़ते बहुत हैं, जल्दी सफेद हो जाते हैं, hairline बहुत तेजी से बड़ी होती जाती है। 

Oiling and shampoo, हफ्ते में एक बार करें, वो भी adequate quantity में, और combing maximum, दिन में दो बार... 


आज की यह tips, उसके कहने से डाली है, जो हमारे काले लम्बे घने बालों की tips जानना चाहता था। तो सोचा उसके साथ ही,  यह tips आप सभी के साथ भी share कर दें...


रहे काले लम्बे घने बाल…

रूप बना रहे बेमिसाल...


Good day, good look. 


जल्दी ही acidity and gastric problem को sort करने की tip share करेंगे।

अगर आप को किसी और problem का solution चाहिए तो comment box में लिख दें।

Friday, 28 March 2025

Tips : फलों का रहस्य

आजकल लोग बहुत ज्यादा health conscious हो गये हैं, एक तरह से देखा जाए तो, बढ़ती हुई बीमारियों को control करने के लिए यह काफ़ी हद तक सही भी है। ऐसे में fruits की demand बढ़ना तो लाज़मी है।

तो सोचा, आज आपको ऐसी tip share कर रहे दें , जिसको हर कोई जानना चाहता है, और वो है मीठे फलों की पहचान...

फलों का रहस्य


फलों की पहचान उसकी खुशबू और texture से पता करते हैं।

फल डंठल से जहां से जुड़ा होता है, खुशबू उसी जगह पर सूंघी जाती है। उस जगह पर particular फल की बहुत तेज खुशबू आती है, जो उसके मीठे होने का significance है।

फल के texture के साथ पहचान अलग-अलग होती है, तो वो भी देख लीजिए। 


1) Mangoes (आम) :

सबसे पहले आपको फलों के राजा और गर्मियों की शान आम के विषय में बताते हैं। जिस आम की skin tight होगी, और उसमें shining होगी, वो मीठा और सही पका हुआ होगा। Skin loose और wrinkle होगी तो आम overripe हो चुका होगा और उसकी मिठास भी जाती रही होगी।


2) Grapes (अंगूर) :

आपको भी लोमड़ी की तरह अपने favourite grapes को यह कह कर न छोड़ने पड़े कि अंगूर खट्टे हैं। Jokes apart, पर मीठे अंगूर की तलाश तो सबको ही रहती है तो जान लीजिए, लंबे अंगूर मीठे और छोटे अंगूर खट्टे होते हैं। 


3) Watermelons (तरबूज) :

गर्मियों की दूसरी शान मोटे-मोटे और लंबे-लंबे तरबूज़ हर फल वाले के पास मिल जाते हैं। इनका rate reasonable भी होता है तो अमीर से लेकर गरीब तक हर किसी के घर में जरूर आता है तो चलिए जान लेते हैं इसका texture क्या कहता है।

डंठल के पास का हिस्सा मोटा और बड़ा है तो तरबूज मीठा होगा और यदि वो हिस्सा छोटा और पतला है तो तरबूज फीका होगा।


4) Coconuts (नारियल) :

नारियल एक ऐसा फल है, जिसे medically भी doctors के द्वारा recommend किया जाता है। तो चलिए देख लेते हैं, कौन सा नारियल क्या कहता है।

यहां हम fresh नारियल की बात कर रहे हैं। हरे नारियल में ज्यादा पानी और पीले नारियल में कम पानी होता है।


5) Apples (सेब) :

सदाबहार फल और health conscious लोगों की पहली पसंद सेब की पहचान इस तरह से है।

मीठी खुशबू, लाल या थोड़ा लाल-पीला रंग, medium size का सेब लेना चाहिए, अधिक बड़ा या ज्यादा छोटा सेब मीठा नहीं होता है, दूसरा दबाने से रस निकलना उसके रसीले और tasty होने का reason होता है।


6) Bananas (केला) :

दूसरा सदाबहार फल केला, जो कि easily available, reasonable price में मिल जाता है। बाकी ऊपर बताए, सभी फलों के comparatively केला, ऐसा फल है जो सबसे ज्यादा energy देता है और पेट भी भर देता है।

अच्छे केले की पहचान है कि वो थोड़ा spotted होना चाहिए, वो ही पका हुआ और मीठा होगा। एकदम चिकनी skin होना, केले के कच्चे और फ़ीके होने का संकेत है।


इन फलों के अलावा अगर आप को किसी और फल की पहचान जाननी हो तो comment box में पूछ लीजिएगा।

Stay healthy, stay happy...

Saturday, 1 March 2025

Tips : How to remove stains from iron

पहले कपड़े washing and ironing के लिए जाया करते थे। पर जब से washing machine घर-घर पर आ गई है, तब से mostly washing घर पर ही होने लगी है। और बहुत से घरों पर ironing भी घर पर होने लगी है।

तो आज की tips उन लोगों के लिए useful है, जो घर पर ही ironing करते हैं, क्योंकि कभी न कभी iron (इस्त्री) पर stains लग ही जाते हैं, तो उन्हें कैसे remove किए जाएं। 

How to remove stains from iron


आज home remedies के द्वारा iron में लगने वाले stains remove करेंगे।


1) Baking soda paste :

Baking soda में थोड़ा पानी डालकर  paste बना लें। अब इसे sole-plate पर apply करें और soft cloth से gently scrub करें।


2) Vinegar solution :

अगर tougher stains हैं, तो white vinegar and water का equal mixture ले लीजिए। इस mixture में कपड़े को dip करके soleplate पर whip कर लीजिए।


3) For steam holes :

अगर आप के पास steam holes वाली press है तो cotton swab को vinegar में करके tiny steam vents को clean कर लें। 


4) Salt and vinegar :

Salt and vinegar को equal amount में लेकर scrub ready कर लीजिए और उसे soleplate पर gently rub कर लीजिए।


5) Toothpaste :

Soleplate पर थोड़ा toothpaste apply कीजिए, फिर कपड़े से gently rub करके साफ दीजिए।


Caution! एक बात हमेशा ध्यान रखिएगा कि iron (press) को clean करते समय वो unplugged रहनी चाहिए और पूरी तरह ठंडी हो चुकी होनी चाहिए।

Friday, 3 January 2025

Tip : Getting rid of rats

घर में अगर चूहे आ जाएँ तो बहुत परेशानी बढ़ जाती है, ऐसे में अगर कोई इन से छुटकारा दिला दे, तो बहुत राहत मिल जाती है। 

चूहे आपके घर में एक अवांछित मेहमान की तरह होते हैं। देखने में अप्रिय होने के अलावा, चूहे बीमारियों को लेकर आते हैं और उन लोगों के लिए स्वास्थ्य-जोखिम पैदा करते हैं, जो आपके अपने हैं।

बिजली के तारों को चबाने के माध्यम से वे अविश्वसनीय रूप से विनाशकारी भी हो सकते हैं। इसलिए अपने घर को साफ रखने का एकमात्र विकल्प यह पता लगाना है कि चूहों से हमेशा के लिए कैसे छुटकारा पाया जाए।

लेकिन, चिंता न करें - इसे सुरक्षित और प्रभावी ढंग से करना संभव है।

तो चलिए, आज आपको चूहों से कैसे बचें, इसके बारे में ही कुछ तरीके share कर देते हैं, जिसकी सभी सामग्री आपको अपने घर पर, या कहीं पास की दुकानों में सरलता से मिल जाएँगी।

इससे आपके अपनों को भी हानि नहीं पहुंचेंगी, और चूहे भी आपके घर से तुरंत नौ दो ग्यारह हो जाएँगे। साथ ही, यह प्रकृति के लिए भी अच्छा है, क्योंकि इससे चूहों की मृत्यु भी नहीं होगी।

 Getting rid of rats


1) Peppermint oil :

इस उपाय का सबसे बड़ा फायदा यह है, कि न केवल आपके घर से हर समय ताज़ी महक आएगी, बल्कि यह चूहों से छुटकारा दिलाने में भी आपकी मदद करेगा। पुदीने की महक चूहों को पसंद नहीं होती है। आप cotton की balls पर पुदीने का तेल डालकर इसे घर के प्रवेश द्वार या ऐसी जगहों पर रख सकते हैं, जो आपके अनुसार इन छोटे जीवों के आरामदायक निवास हो सकते हैं। चूहों को दूर रखने के लिए हर कुछ दिनों में दोहराएँ।


2) Onion :

सिर्फ आपको ही नहीं, बल्कि चूहों को भी प्याज की तीखी गंध से नफरत होती है। एक चम्मच प्याज के रस में cotton को भिगाकर चूहों के बिलों या उनके entry point के पास रख दीजिए। इस process को periodically repeat करें।


3) Ammonia :

अब तक आप इस बात से अवगत हो चुके होंगे कि चूहों को तेज गंध से नफरत होती है। Ammonia (Nh4) को छोटे प्यालों में डालकर उनकी मनपसंद जगहों के पास रखें। इसकी गंध से चूहे आपके घर से हमेशा के लिए भाग जाएंगे।


4) Garlic :

कटे हुए लहसुन को पानी के साथ मिलाकर आप घर पर खुद का anti-mice solution तैयार करें। आप लहसुन की कलियों को अपने घर के प्रवेश द्वार पर भी छोड़ सकते हैं। इससे भी चूहे घर से भाग जाते हैं।


5) Black pepper :

अपने घर से चूहों को दूर रखने का यह सबसे सस्ता तरीका है। घर से चूहों को दूर रखने के लिए काली मिर्च छिड़कना सदियों पुराना तरीका है। घर के प्रवेश मार्ग और अन्य कोनों पर काली मिर्च फैलाएँ और चूहों को दूर रखें।


6) Clove / clove oil :

चूहों को लौंग पसंद नहीं होती है। लौंग का एक गुच्छा pantihose या चूहे के छेद के पास एक मलमल के कपड़े में बांधकर रखें। इससे भी चूहों से छुटकारा पाने में काफी मदद मिलती है।


तो आज ही अपने घर से चूहों को भगाएँ, और अपने प्रियजनों व परिवार वालों को बीमारियों से मुक्त बनाएँ।

May you have a rat-free day!


Note : 

“ यह कुछ domestic remedies हैं, जिनसे चूहों से छुटकारा पाया जा सकता है। लेकिन सही विकल्प घर पर साफ-सफाई है, साथ ही खाने-पीने की चीजें ढककर रखनी होती है। In short, cleanliness & hygiene each day, keeps the rats away.

हम भी ऐसा ही करते हैं और हमारे घर पर एक भी चूहा नहीं रहता है।


Disclaimer :

The remedies stated above are not used by me, but based on a real-life situation of somebody else, for whom these were quite useful. Also, we do not assure/guarantee the vanishment of rats, but these ways can possibly be useful. These remedies show the best results when used with the least number of rats possible.

Saturday, 26 October 2024

Tip : Combination (Part-5)

Combination (Part-1)  ,

Combination (Part-2)  ,

Combination (Part-3) &

Combination (Part-4)

Combination series का आज last part share कर रहे हैं।

यह ऐसा combination है, जो आजकल बहुत popular हो चुका है। Mainly diet conscious लोगों में...

पर यह combination, health factor के लिए किस तरह से helpful है, यह देख लेते हैं...

Combination (Part-5)

चाय और नींबू के फ़ायदे :

चाय के शौक़ीन लोगों को चाय से बढ़कर कुछ नहीं लगता है। फिर अगर यह पता चल जाए कि चाय healthy option है, फिर तो कहना ही क्या...

लेकिन ध्यान रखिएगा कि चाय में, नींबू चाय, सबसे healthy option में आती है, और उसमें चाय की quantity बहुत कम होती है। दूसरे शब्दों में कहें तो चाय की थोड़ी सी quantity, healthy है, पर ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए beneficial नहीं है।

चलिए, नींबू चाय के फायदे देख लेते हैं।


1) Antioxidant -

नींबू और चाय, दोनों में ही antioxidants होते हैं, जो शरीर के harmful free radicals को कम करते हैं।


2) Immunity Booster - 

नींबू में vitamin C होता है, जो immunity को बढ़ाता है।


3) Digestion Improvement -

नींबू की चाय में मौजूद citric acid, digestion process को improve करता है, और indigestion से relief दिलाता है।


4) Blood Pressure Control -

नींबू की चाय में मौजूद potassium, blood pressure को control करने में मदद करता है।


5) Cholesterol Control -

नींबू में मौजूद plant flavonoids जैसे hesperidin and diosmin, cholesterol को कम करने में मदद करते है।


6) Skin Glow -

नींबू की चाय पीने से skin में glow आता है।


आप सभी combinations को अच्छे से पढ़िए और जो भी option आपकी health के लिए helpful हो, उसे follow कीजिए। 

वैसे सभी option, natural therapies ही हैं, फिर भी अगर आप को कोई भी confusion हो तो, अपने doctor से consult करके ही इन्हें follow कीजिए।

Keep fit and healthy 😊


Disclaimer -

All (five) combinations are entirely a result of research. Do not rely upon these for fighting against any disease, & general medication should not be replaced by any of these. Also, do not consume any of these in an excessive manner, which might lead to unwanted conditions.

Friday, 25 October 2024

Tip : Combinations (Part-4)

Combination (Part-1), 

Combination (Part-2) and 

Combination (Part-3) के बाद, अब ऐसा combination share कर रहे हैं, जिसके गांव में आज भी बहुत बोलबाला है, लेकिन शहरों में बहुत कम लोग ही इसे खाते हैं। 

जबकि शहरों में protein and iron rich source बहुत ढूंढें जाते हैं। लेकिन Indian rich sources की उन्हें knowledge ही नहीं है।

तो चलिए आप आज की पूरी post ज़रूर से पढ़िएगा तो आप को पता चलेगा कि आप के पास कितनी सारी problems का  solution घर पर ही है...

Combination (Part-4)

चना और खजूर के फ़ायदे :


1) Bones strengthen - 

चना और खजूर में calcium कैल्शियम मात्रा में होता है, जिससे हड्डियां मज़बूत होती हैं।


2) Iron rich - 

इन दोनों में प्रचुर मात्रा में iron होता है, जिससे शरीर में haemoglobin का level बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।


3) Process of digestion improves - 

चना और खजूर में fibre होता है, जिससे digestion process बेहतर होती है और constipation की समस्या दूर होती है।


4) Immunity booster - 

इन दोनों में vitamin और iron भरपूर मात्रा में होता है, इसलिए यह immunity booster की तरह काम करता है।


5) Weight Gainer - 

चना और खजूर में मौजूद पोषक तत्वों की वजह से वज़न बढ़ाने में मदद मिलती है। इसे as a weight gainer भी लिया जा सकता है। 


6) Instant energy - 

चना और खजूर खाने से शरीर को instant energy मिलती है और थकान महसूस नहीं होती।


7) Piles control -

चना और खजूर खाने से piles की समस्या में भी मदद मिलती है।


8) Cholesterol control - 

High cholesterol के patient को चना और खजूर बहुत फायदा करता है।


9) Sugar control -

Sugar के patient को भी चना और खजूर बहुत फायदा करता हैं। बस यह देख लीजिएगा कि खजूर sugar coated न हो।


10) Heart functioning -

खजूर में Magnesium, potassium, selenium, copper, vitamin A, vitamin B6, vitamin K, calcium, iron और कुछ oxidants आदि के गुण होते हैं। 

चने में protein, fibre, antioxidant, anthocyanin, potassium, magnesium के गुण पाए जाते हैं, जिसके कारण इसका combination heart functioning को बहुत बेहतर बनाता है।


Disclaimer -

All (five) combinations are entirely a result of research. Do not rely upon these for fighting against any disease, & general medication should not be replaced by any of these. Also, do not consume any of these in an excessive manner, which might lead to unwanted conditions.

Thursday, 24 October 2024

Tip : Combinations (Part-3)

Combination (Part-1), and 

Combination (Part-2) 

के बाद आज आपको बताए गए तीसरे combination के बारे में बताते हैं। 

वैसे यह एक ऐसा combination है, जिसे सब healthy option ही मानते हैं और अपनी diet में easily adopt भी कर लेते हैं।

पर यह combination, आपके health के according, किस-किस तरह से helpful है, वो भी देख लीजिए...

Combinations (Part-3)

केले और दूध के फ़ायदे :

1) Digestion Improvement -

केले और दूध में vitamin C, vitamin B6 and fibre होता है, जो digestion के लिए फ़ायदेमंद होता है। इससे gastric problem, constipation and acidity जैसी problems से relief मिलता है, जिससे digestion process, improve होती है।


2) Sound Sleep -

केले और दूध में tryptophan and carbohydrate होता है, जो melatonin level को बेहतर करता है और mental peace देता है, जिसके कारण आप sound sleep ले सकते हैं।


3) Strong Immunity -

केले और दूध में vitamin C होता है, जो कि strong immunity को develop करता है।


4) Weight Gain -

केला और दूध calories से भरपूर होता है, इसलिए वज़न बढ़ाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए यह बहुत फ़ायदेमंद होता है। Gym जाने वालों के लिए भी यह एक best option है. Banana shake से instant energy मिलती है।


5) Blood Pressure Control -

केले और दूध में potassium होता है, इसलिए यह blood pressure patient के लिए फ़ायदेमंद होता है।


6) Bones Strengthen -

केले और दूध में calcium and protein होता है, इसलिए इससे bones and muscles strengthening बहुत अच्छे से होती है। यही कारण है कि players के diet plan में केला और दूध जरूर से शामिल किए जाते हैं।


तो लीजिए, बहुत सारे फायदों के साथ आपके लिए यह combination, हाज़िर है। इससे aware हों और लाभ उठाएं...


Disclaimer -

All (five) combinations are entirely a result of research. Do not rely upon these for fighting against any disease, & general medication should not be replaced by any of these. Also, do not consume any of these in an excessive manner, which might lead to unwanted conditions.

Wednesday, 23 October 2024

Tip : Combinations (Part-2)

आपको कल‌ Combinations (Part-1) में चावल और दही के combination के बारे में बताया था, जिसे लोगों द्वारा बहुत पसंद किया गया, व लोगों की बाकी combination के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ गई है।

आज जिस combination के बारे में हम बात करने जा रहे हैं, उसे लोगों ने बहुत ज़्यादा नकार दिया है या यूं कहें कि यह जितना healthy option है, इसे उतना ज़्यादा unhealthy समझ लिया है।

आगे बात करने से पहले, एक बार आपको फिर यही कहेंगे कि हमारे बड़े-बूढ़े यही खाकर तंदुरुस्त और सशक्त रहे हैं। 

ध्यान रखिएगा, Indian food और उसके combination, सबसे ज़्यादा healthy option हैं, उन्हें अपनी diet में ज़रूर से शामिल रखिएगा। 

यह ही है जो, आजकल की hactic life में आपको fit and fine रखेगा।

Combinations (Part-2)

चलिए आज हम दूसरे combination, रोटी और घी के विषय में बात कर लेते हैं।


रोटी पर घी लगाने के फ़ायदे :

1. Immunity development -

घी में vitamin A, D, K जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो disease resistant क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।


2. Body fitness -

घी और रोटी के combination से शरीर को carbohydrate and fat दोनों सही मात्रा में मिलते हैं।


3. Bones strengthen -

घी में vitamin D होता है, जो calcium के absorption में मदद करता है। और उसमे मौजूद vitamin K, calcium को body में पहुंचाता है, जिससे bones, strong होती है।


4. Healthy for heart -

घी में healthy fats (Polyunsaturated Fatty Acids - PUFAs) हैं, जो दिल को healthy रखने में मदद करते हैं।


5. Cholesterol control -

घी रोटी खाने से bad cholesterol (Low-Density Lipo-protein : LDL) कम होता है और good cholesterol (High-Density Lipo-protein : HDL) बढ़ता है।


6. Weight control -

घी लगी रोटी खाने से भूख कम लगती है और वज़न नियंत्रित रहता है। 


7. Healthy skin - 

घी में anti oxidants होते हैं, जो त्वचा को चमकाने में मदद करते हैं।


8. Metabolism -

घी limited quantity में लेने से metabolism बढ़ता है और fat burn होता है।


9. Brain function -

घी brain की functioning को बेहतर करता है, जिससे brain की sharpness बढ़ जाती है।


Disclaimer -

All (five) combinations are entirely a result of research. Do not rely upon these for fighting against any disease, & general medication should not be replaced by any of these. Also, do not consume any of these in an excessive manner, which might lead to unwanted conditions.

Tuesday, 22 October 2024

Tip : Combinations (Part-1)

आज आप को एक ऐसी tip share कर रहे हैं, जो पहले के जमाने में तो सब जानते थे, पर हम लोग पढ़-लिखकर सब भूल गए हैं।

जबकि इसकी जानकारी होना, हमारे health के point of view से बहुत useful है। चलिए देख लेते हैं, क्या हैं वो...

Combinations (Part-1)

तो हम बात कर रहे हैं, कुछ ऐसे Combinations की, जिनके साथ में होने से बहुत फायदे होते हैं।

इन combinations में हम जो ingredients बता रहे हैं, वो हमारे घर पर easily available है।

तो वो combinations हैं...


  • चावल के साथ दही
  • रोटी के साथ घी
  • केला और दूध
  • चना और खजूर
  • चाय के साथ नींबू


दही चावल (curd rice ) खाने के फ़ायदे :

  1. दही चावल पोषक तत्वों से भरपूर होता है, दही में protein, calcium, magnesium and potassium जैसे तत्व होते हैं, वहीं चावल में carbohydrate होता है। In other words, it is a complete meal in just one bowl.
  2. दही चावल खाने से digestive system मज़बूत होता हैं। दही में मौजूद probiotics, intestine में अच्छे bacteria को बढ़ाते हैं, इससे constipation और पेट दर्द में आराम मिलता है।
  3. दही चावल खाने से immunity बढ़ती है। दही में मौजूद पोषक तत्व immunity को मज़बूत करते हैं, इससे मौसम बदलने पर होने वाले infections से बचाव होता है।
  4. दही चावल खाने से weight control में रहता है। दही खाने के बाद पेट भरा रहता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती।
  5. दही चावल खाने से blood sugar level control रहता है। दही चावल बनाने में करी पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है, जिनमें anti hyperglycemic index होता है। इसका glycemic index 4.4 होता है, जो कि बहुत low होता है, जिससे यह blood sugar level control, करने में बहुत helpful होता है।
  6. दही चावल खाने से menstrual cycle से पहले होने वाले cramps (ऐंठन और पेट दर्द) में आराम मिलता है।


आज आपको दही चावल खाने से होने वाले फायदे बताए हैं।

एक-एक करके बाकी सभी combinations के फायदे भी बताते जाएंगे, जिससे आप समझ सकें कि क्या आपके लिए beneficial होगा। 

और यह भी जान सकें कि पहले जब इतनी varieties नहीं थी, फिर भी लोग इतने healthy कैसे थे...

उसका एक बहुत बड़ा कारण यह था कि उन्हें अच्छे से पता था कि किस के साथ किस का combination बनाया जाए।

So stay tuned...


Disclaimer -

All (five) combinations are entirely a result of research. Do not rely upon these for fighting against any disease, & general medication should not be replaced by any of these. Also, do not consume any of these in an excessive manner, which might lead to unwanted conditions.

Thursday, 26 September 2024

Tip : 1 सीटी का कमाल

आज जिस tip को share करने जा रहे हैं, वो बहुत useful है, साथ ही हर घर की requirement भी...

हर घर के लिए कैसे?

खाना तो सबके घर ही बनता है और यह उसी से जुड़ी हुई tip है।

तो चलिए बताइए, क्या आप भी परेशान हैं इन‌ बातों से...

  • Pressure cooker में pressure तो बनता है, पर वो ठीक से सीटी नहीं बजाता है...
  • Pressure cooker, दाल सब्जी आदि बनाने में बहुत पानी फेंकता है... Specially दाल बनाने में...
  • Pressure cooker सीटी तो बजाता है‌ पर सीटी को बैठाने भागना पड़ता है...

इन जैसी ही समस्या से आप भी जूझ रहे हैं? वैसे आज नहीं तो कभी भी परेशान हो सकते हैं, इससे..

आपने pressure cooker change करने का मन बना लिया है?

अगर ऐसी समस्या है तो, बस उसी का solution है आज की यह tip.

1 सीटी का कमाल

Actually हमारा pressure cooker भी इसी तरह से परेशान कर रहा था। 

इस से related बहुत से solution आपको internet पर मिल जाएंगे, जैसे,

  • दाल बनाते समय उसमें थोड़ा सा तेल या घी डालकर दाल बनाएं।
  • ढक्कन के चारों तरफ घी या तेल लगा दें, फिर ढक्कन बंद करें....
  • Pressure cooker में चम्मच डाल दें।

और इस जैसे ही कुछ और tips... कहते हैं इसे use करने से pressure cooker, पानी नहीं फेंकता है।

हमने भी use की, पर यह tip हर बार कारगर साबित हो, ऐसा नहीं होता है।

हमने सोचा इस दीपावली में pressure cooker change ही कर देंगे। पर दीपावली आने में समय था। 

तो सोचा, क्या किया जाए? क्योंकि हम लोग बहुत ज्यादा परेशान हो चुके थे।

बस तभी एक idea सूझा, जो कि बहुत कारगर सिद्ध हो रहा है।

हमने pressure cooker की एक नई सीटी (whistle) खरीद ली।

और विश्वास कीजिए,

जो pressure cooker पानी फेंकता था, उसने पानी फेंकना बंद कर दिया।

जो सीटी बजती थी, पर उसे बैठाने के लिए दौड़ना पड़ता था, वो अब सीटी बजने के बाद अपने आप बैठ जाती है।

और ऐसा हमने कुछ दिन तक होते रहने के बाद यह tip share की है। 

नई whistle का performance, consistent है।

पर एक बात याद रखिएगा कि यह tip तभी कारगर साबित होगी, जब आप का pressure cooker, Hawkins or Prestige जैसी renowned company का हो। Local pressure cooker में यह work करेगी कि नहीं, I have no idea...

बल्कि हम तो कहेंगे कि आप जब भी pressure cooker खरीदें, renowned company का ही लीजिए।

जैसे Prestige का... अगर यह आपको costly लगे तो Hawkins का... यह pressure cooker थोड़े महंगे ज़रूर होते हैं, पर safety first...


दूसरी बात हमेशा याद रखिएगा,

'महंगा रोये एक बार, सस्ता रोये बार-बार...'


Means, जब भी आप कुछ भी खरीदें, याद रखिएगा कि renowned company के सामान में safety norms का विशेष ध्यान रखा जाता है, उनकी durability का विशेष ध्यान रखा जाता है। वो थोड़े महंगे होते हैं पर साथ निभाते हैं।

और एक बात बता दें कि local products भी बहुत ज्यादा सस्ते नहीं होते हैं पर उनकी performance में बहुत ज्यादा का difference होता है। तो जो भी लें, सोच-समझकर लें।

जैसे हम pressure cooker के safety valve के उड़ जाने पर, safety valve change करते हैं। Time-to-time pressure cooker की gasket change करते रहते हैं, वैसे ही अगर cooker की सीटी को time-to-time change किया जाए, तो cooker नया जैसा हो जाता है।

और एक बात pressure cooker की सीटी मात्र 200 rupees की आती है और renowned company के pressure cooker की starting 1200-1500 से शुरू होती है...

तो अब आप खुद समझ लीजिए कि यह tip कितनी useful है...

बाकी आज की tip के लिए हम यही कहेंगे कि 1 सीटी का कमाल, cooker बन गया, फिर से बेमिसाल...

Thursday, 22 August 2024

Tips : Tasty remedy for acidity and gastric problem

आज कल लोगो में, acidity and gastric problem बढ़ती जा रही हैं।

उसका main कारण है, time बे time खाना खाना, बहुत ज़्यादा fast foods का diet में शामिल होना, खाने-पीने की हर चीज़ में मिलावट, घर से ज्यादा बाहर का खान-पान।

Healthy food के नाम पर tasteless खाना, खाने पर जोर...

चलना-फिरना कम, एक जगह बैठ कर काम ज्यादा करना...

ऐसे ही बहुत से और कारण हैं, जिसके कारण acidity and gastric problem बढ़ गई हैं।

आज इसके लिए आपको जो remedy बता रहे हैं, उसे पढ़कर आपको अटपटा लग सकता है, पर इसे हमने अपने ऊपर apply किया है, फिर बता रहे हैं। 

हमें बहुत ज़्यादा acidity की problem बढ़ गई है, जिसके कारण हमें सोने में भी problem होती है। बहुत से treatment किए, पर आराम नहीं मिला, पर इस tip से बहुत relief मिलता है।

आप एक बार, use करके देखिएगा, अगर आप को भी effective लगे, तो continue रखिएगा, वरना मत कीजिएगा।

वैसे आपको बता दें, यह आपके लिए problem solver भले ही ना हो, पर harmful बिल्कुल नहीं होगा।

Tasty remedy for Acidity and gastric problem



Acidity and gastric problem होने का main reason होता है, आपने जो कुछ भी खाया है, उसका complete digestion नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि हम जो भी खाते हैं, उसका digestion, मुंह से होना शुरू हो जाता है। और उस digestion की starting saliva की presence में start हो जाता है।

Saliva जितना अधिक बनेगा, food का digestion उतना ही अच्छा होगा। इसलिए ही कहा जाता है कि खाना खूब चबा-चबाकर खाएं।

ऐसा इसलिए कहते हैं, क्योंकि आप जितना खाना चबाकर खाएंगे, उतना ही saliva बनेगा और उतना ही अच्छा digestion होगा।

पर अब भाग-दौड़ भरी जिंदगी में खाने को time देकर खाना possible नहीं होता है, तो क्या किया जाए।

बस उसकी ही tip है।

आप खाना खाने के कुछ देर बाद ही chewing gum को खा लें, और उसे तब तक chew करते रहें, जब तक वो taste less ना हो जाए, बल्कि कुछ और देर तक।

Chewing gum में mint होता है, वो acidity को कुछ हद तक कम कर देता है। उसके बाद उसे chew करते रहने से saliva formation होने लगता है, जो कि आप के द्वारा खाए गए खाने को properly digest कर देगा।

इससे आपकी acidity and gastric problem, काफ़ी हद तक ठीक हो जाएगी।

Chewing gum को chew करने से एक और benefit है कि आप की jawline भी shape में रहेगी, double chin की problem भी कुछ हद तक solve हो जाएगी। 

Chewing gum को chew करने से एक और problem है, जो solve हो जाती है, वो है अगर flight से जाने में आपके कानों में दर्द होता है, तब भी आप chewing gum, chew कर सकते हैं, आपको कानों में दर्द की problem बिल्कुल नहीं होगी।

हमें इससे बहुत relief मिला, इसलिए share किया, एक बार आप भी करके देखिएगा, tasty remedy है, शायद आप की भी problem solve हो जाए। वैसे हम तो centre fresh mint लेते हैं, पर आप जिस भी company का जो भी flavour लेना चाहें, लीजिए।

वैसे acidity problem को solve करने में mint, सबसे ज़्यादा effective होता है।


Note : 

अगर आप diabetic हैं तो sugar free chewing gum लीजिए, या chewing gum खाना avoid करें।

यह remedy, पूरी तरह से हमारे द्वारा अपनाई गई है, किसी doctor द्वारा बताई गई नहीं है, आप से अनुरोध है कि अगर आप को उचित लगे, तभी इसे use करें ... आपकी समस्या अधिक गंभीर है तो कृपया doctor से मिलें और उचित इलाज करें।

Friday, 14 June 2024

Tip : How to remove rust

आज एक viewer की demand आई है कि rust (जंग) या जंग का दाग़ कैसे छुड़ाया जा सकता है? 

वो हमारी consistent viewer हैं तो, सबसे पहले उनकी demand को ही fulfill करना है। 

साथ ही उनकी demand, जिस चीज की है, means rust से कैसे छुटकारा पाएं, वो कभी ना कभी हमें भी irritate करती है… 

तो चलिए, देख लेते हैं कि rust और उसके stain को कैसे remove कर सकते हैं, साथ ही हमें कौन-कौन से precautions रखने चाहिए।

जंग के दाग हमें बहुत जगह दिख जाते हैं, जो कि परेशान करने वाले हो सकते हैं, जैसे कपड़ों और कालीनों से लेकर सिंक और बाहरी फर्नीचर तक...

और अपने पसंदीदा कपड़ों पर जंग के दाग देखने से ज़्यादा परेशान करने वाली कोई बात नहीं है। 

पर जब आप Shades of Life से जुड़े हैं, तो कोई problem का solution ना मिले, ऐसा तो नहीं होना चाहिए। 

सही तकनीकों और धैर्य के साथ, आप इन भद्दे दागों को अलविदा कह सकते हैं।

How to remove rust

A. Lemon and salt :

  1. जंग के दागों से निपटने का सबसे सरल और सबसे प्राकृतिक तरीका नींबू का रस और नमक है। जिस जगह पर जंग लगी है, वहां पर खूब सारा नमक छिड़क दें। फिर, नमक पर ताज़ा नींबू का रस निचोड़ें, ध्यान रखें कि नींबू और नमक का solution, concentrated होना चाहिए। 
  2. इस solution को कुछ घंटों या रात भर के लिए दाग पर लगा रहने दें। अंत में, brush या कपड़े से धीरे से affected area को साफ़ करें और पानी से धो लें। नींबू का acidic nature और नमक की friction properties, जंग को तोड़ने और इसे surface से हटाने के लिए एक साथ काम करते हैं।


B. Vinegar :

  1. Vinegar, एक आम घरेलू वस्तु है, जो जंग के दाग हटाने में अत्यधिक प्रभावी है। Acetic acid जंग को तोड़ने में मदद करता है, जिससे इसे कपड़े से हटाना आसान हो जाता है।
  2. कपड़ों से जंग के दाग हटाने के लिए vinegar एक effective natural treatment है। एक bowl या bucket में सफेद सिरका और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर solution बनाएं। दाग वाले कपड़े को vinegar solution में लगभग 1-2 घंटे तक भिगोएँ, यह सुनिश्चित करते हुए कि दाग पूरी तरह से डूब गया है। भिगोने के बाद, कपड़े को हटाएँ और ठंडे पानी से धोएँ। कपड़े की देखभाल के निर्देशों के अनुसार कपड़े को धोना जारी रखें।


C. Baking soda :

  1. Baking soda की soft friction properties इसे जंग के दाग हटाने के लिए एक valuable remedy बनाती है। Baking soda को पानी के साथ मिलाकर फैलाने योग्य thick paste बनाएं। अब इस paste को सीधे जंग के दाग पर लगाएं और इसे कम से कम 30 मिनट तक लगा रहने दें। फिर, sponge or soft brush का उपयोग करके, surface पर circular motion में धीरे से rub करें। फिर surface को पानी से धो लें और यदि आवश्यक हो तो इस process को repeat करें।
  2. Baking soda, ceramic sink, bathtub और tiles से जंग के दाग हटाने के लिए विशेष रूप से effective है।

D. Rust remover :

  1. Market में जिद्दी जंग को हटाने के लिए commercial rust remover भी आते हैं। ये product विशेष रूप से जंग को घोलने और खत्म करने के लिए तैयार किए जाते हैं। किसी भी commercial rust remover वाले product का उपयोग करने से पहले, उसमें दिए गए instructions को ध्यान से पढ़ें और safety precautions को follow करें। Product को instructions के according apply करें। 
  2. इसे दाग के साथ react होने दें। Recommended period के बाद, surface को हल्के से rub करें और अच्छी तरह से धो लें। Chemical-based products के साथ काम करते समय gloves का उपयोग करना और proper ventilation का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है।
  3. और जब बात कपड़ों या कपड़े की हो, तो label पर दिए गए instructions और precautions को follow करते हुए dress को धोएं, क्योंकि जंग के दाग हटाने वाले product गंभीर या जिद्दी दागों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होते हैं।


E. Oxalic acid :

  1. Powder or crystalline form में available oxalic acid कपड़ों से जंग के दाग हटाने में बहुत effective है।
  2. Proper ratio के लिए instructions  का पालन करते हुए, गर्म पानी में oxalic acid की थोड़ी मात्रा घोलें। दाग वाले कपड़े को 1-2 घंटे के लिए घोल में डुबोएं, समय-समय पर कपड़े को हिलाते रहें ताकि यह पूरी तरह से अंदर तक पहुँच जाए। इसके बाद, कपड़े को ठंडे पानी से धो लें और हमेशा की तरह एक बार फिर धोएँ। 
  3. Oxalic acid को use करते समय precautions का ध्यान रखें, क्योंकि अगर इसे गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह हानिकारक हो सकता है। Gloves पहनें और दिए गए सभी safety instructions को follow करें।


F. Preventions and precautions :

जंग के दाग़ लगें ही नहीं, अगर इस बात का ध्यान रखा जाए, तो बहुत अच्छा रहेगा, इसी बात को सोचते हुए prevention and precautions भी देख लीजिए…

  • Regular maintenance and protective measures जंग से निपटने के सिरदर्द से बचने में मदद कर सकते हैं। 
  • Oxidation और जंग लगने से बचाने के लिए धातु की वस्तुओं को सूखा रखें। 
  • Anti rust coating लगवाएं, इससे आपके furniture की shelf life बढ़ जाएगी।
  • कपड़ों पर या उनके पास नम धातु की वस्तुएं रखने से बचें।
  • कपड़े धोने से पहले उनमें लगे धातु के button, zipper आदि हटा दें।
  • कपड़ों को सुखाने से पहले जंग के दागों को अच्छी तरह check कर लें, क्योंकि गर्मी से दाग स्थायी रूप से जम सकते हैं।
  • जंग प्रतिरोधी hanger का उपयोग करने या धातु और कपड़े के बीच एक protective layer लगाने पर विचार करें।

तो बस, इन tips and tricks को follow करें और जिन सामानों को आपने जंग लगने के कारण use करना बंद कर दिया है, उनमें से अपने favourite सामान से rust remove करके, फिर से use कीजिए।

Have a 'rust-less' life!


Note: एक बात का ध्यान अवश्य रखें कि rust, बहुत ही dengerous चीज है। यदि किसी से चुभन हुई है, जिसमें rust लगी हो तो,, तुरंत tetanus का injection लगवाएं। और जब तक rust लगी चीज बहुत आवश्यक ना हो, उसे touch ना करें, (जंग लगे कपड़े उतने unsafe नहीं हैं) और touch करते समय safety precautions अवश्य लें। और अगर जंग लगी वस्तु बहुत valuable ना हो या easily available हो तो, जंग लगी वस्तु को discard कर दें। व्यर्थ में उसे रखकर या handle करके अपने जीवन को ख़तरे में ना डालें...

Rust की unsafe character से जुड़ी सच्ची कहानी पढ़ें : 

छोटी सी बात 

Must read 🙏🏻

Be safe be happy...