Monday 3 October 2022

Recipe: Bengali Khichdi - Khichdi Bhog Prasad

नवरात्र का शुभ पर्व चल रहा है। माता दुर्गा, सम्पूर्ण भारत को अपना आशीर्वाद प्रदान कर रही हैं।

नवरात्र का अलग-अलग प्रांत में अलग-अलग तरह से स्वागत व आयोजन किया जाता है।

गुजरात में डांडिया और गरबा की धूम होती है, तो वहीं बंगाल में दुर्गा माता के आगमन पर भव्य पंडाल सजाए जाते हैं। यहाँ तक की बंगाल में दुर्गा माता के आगमन को नवरात्र नहीं दुर्गा पूजा ही कहा जाता है।

बंगाल में दुर्गा पूजा, वहाँ का सबसे बड़ा महोत्सव माना जाता है। आप इस बात से दुर्गा पूजा के महत्व को समझ सकते हैं कि बंगाल में दीपावली से बड़ा त्योहार दुर्गा पूजा समझा जाता है।

बंगाल में दुर्गा पूजा, पर लोगों का उत्साह, उमंग और उल्लास अपने चरम पर होता है।

वहाँ दुर्गा पूजा का प्रारंभ, प्रथमा तिथि से नहीं बल्कि षष्ठी तिथि से होता है, और पूजा का विशेष दिन अष्टमी तिथि को माना जाता है।

उस दिन सभी पंडालों में खिचड़ी भोग को वितरित किया जाता है। इस खिचड़ी का स्वाद बहुत ही अच्छा होता है। साथ ही अगर health के factor से देखा जाए तो यह बहुत healthy option है। यह खिचड़ी अपने आप में एक complete nutritive diet है, क्योंकि आप को इसमें, दाल, चावल और सब्जी सब एक साथ मिल जाती है। साथ ही इसमें तीखा, मीठा, चटपटा सब तरह का स्वाद, इसे बहुत tasty बना देता है।

आज दुर्गा अष्टमी का पावन दिवस है, तो चलिए आज खिचड़ी भोग प्रसाद की recipe को आपके साथ share करते हैं।

बंगाली खिचड़ी (खिचड़ी भोग प्रसाद)




Ingredients:

Skinned Moong Dal(घुली मूंग दाल) - 1 cup 

Rice - 1 cup 

Potato - 1 medium size 

Beans - 1tbsp. ( Chopped)

Cauliflower - 1 tbsp ( chopped) 

Tomato - 1 big size 

Pea - 1tbsp. 

Carrot - 1tsp.

Mangodi - 1tsp.

Peanut - 1tsp.

Resin - 1tsp. 

Ginger Julien - 1tsp.

Salt - as per taste 

Dry chilli - 2 no.

Bay leaf - 1

Turmeric powder - 1 tsp.

Cumin seeds - 1tsp.

Onion seeds - 1tsp.

Mustard seeds - 1 tsp.

Garam masala - ½ tsp. 

Red chilli powder - 1tsp.

Sugar - 1 tsp. 

Mustard oil - 1 tbsp. 

Clarified butter (ghee) - 1 tbsp.


Method:

  1. Rice को अच्छे से wash करके ½ hour के लिए भीगा दीजिए। 
  2. मूंग की दाल को गुलाबी-सुनहरा भून लीजिए।
  3. Heavy bottom pan(या भगौना) में तेल गर्म कर लीजिए। 
  4. अब इसमें, bay leaf, onion seeds, mustard seeds व घिसा हुआ अदरख डालकर कड़का लें।
  5. अब इसमें सभी सब्जियां और मूंगफली डालकर अच्छे से भून लीजिए।
  6. इसमें नमक, हल्दी पाउडर, गर्म मसाला, लाल मिर्च पाउडर पाउडर व चीनी डालकर भून लें।
  7. अब भूनी हुई सब्जियों में दाल डालकर, 2 Cup गर्म पानी डालकर‌ ढक दें व half done होने तक पकाएं। 
  8. अब इसमें चावल व 2 Cup गर्म पानी भी डाल दें, व पुनः ढक कर अच्छे से गलने तक पकाएं। 
  9. खिचड़ी पक कर तैयार है।
  10. अब एक ladle (चमचे) में घी गरम करें, फिर उसमें जीरा व सूखी लाल मिर्च डालकर कड़का लें।
  11. इस छौंक को खिचड़ी में डालकर अच्छे से मिला दें। 

Tasty and healthy Bengali khichdi bhog prashad is ready to serve! You can serve it with, Began bhaja, khathi mithi chatni and raita.

अब कुछ tips and tricks भी बता देते हैं।

Tips and Tricks:

  • मूंग दाल जरुर से भून कर ही डालें, उसी से authentic taste आएगा।
  • आप को मीठा taste अच्छा नहीं लगता हो तो आप sugar avoid कर सकते हैं, मगर authentic taste sugar से ही आएगा। Sugar डालने से खिचड़ी बहुत मीठी नहीं होती है, बल्कि taste enhance हो जाता है।
  • आप इसमें season और अपने taste के according सब्जी change भी कर सकते हैं।
  • मूंगफली, किशमिश और मंगौड़ी optional है, अगर available न हो या आपको पसंद न हो, तो आप इन्हें छोड़ सकते हैं।
  • Onion seeds के बहुत सारे नाम है, मगरैल, कलौंजी, काला जीरा, etc। यह बंगाली recipe का main ingredient होता है तो इसे जरूर डालें। 
  • आप चाहें तो खिचड़ी को pressure cooker में भी बना सकते हैं। 
  • Cooker में, अगर आप बना रहे हैं तो, small barner पर high flame पर एक सीटी देनी होगी। 
  • खिचड़ी, गीली गीली सी बनती है।

तो सोचना क्या है, आज ही इसे बनाएं, माँ दुर्गा को भोग लगाएं और सभी को प्रसाद वितरित करें। माँ का आशीर्वाद ग्रहण करें और सबकी तारीफ पाएं। साथ ही यह सुकून भी पाएं कि सबको healthy and complete meal खिलाया है। 


बोलो दुर्गा माई की जय 🙏🏻 

दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐

माँ, हम सब पर अपनी कृपा दृष्टि बनाएं रखें 🙏🏻🙏🏻