Monday 18 May 2020

Recipe : Instant Rasmalai

यह मेरी Quarantine Segment की 44th recipe है। 

आप ने Instant Kesari rasgulla तो सीख लिया है, और अब तो आप उसे बनाने में expert भी हो गये होंगे।

तब चलिए अब एक कदम और आगे बढ़ते हैं, जिसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है।

जी हाँ, सही पहचाना आपने, बात रसमलाई की कर रहे हैं।

रसमलाई में कठिन चीज़ उसकी टिक्की बनाना होता है, उसमें तो आप expert हो ही गये हैं तो आज़ उसका Milk syrup भी सीख लेते हैं।

तो झटपट सारी Recipe पढ़ लीजिए, और कर लीजिए एक और मैदान फतह।


Instant Ras Malai



Ingredients:

For Rasmalai tikki-
  • Milk - 1 litre
  • Lemon - 1 
  • Or
  • Vinegar - 1 tbsp
  • Sugar -1½ cup
  • Green Cardamom - 1 tsp
  • Saffron String - 4 to 6
  • All purpose flour - 1tsp


Method:
For Rasmalai tikki-
  1. नीबू का रस निकाल लीजिये, उसमें रस के amount के equal ही पानी मिला दीजिये। अगर आप vinegar use कर रहे हैं, तो उसमें 1 tbsp पानी मिला लीजिये। 
  2. दूध को high flame पर रख दीजिये। 
  3. जब दूध boil हो जाये तब flame बंद कर दीजिये। 
  4. फिर दूध को gas से हटा लीजिये। 
  5. दूध को चलाते हुए, उसमें lemon वाला mixture या फिर vinegar वाला mixture चलाते हुए, धीमे-धीमे डालते जाइए, जब तक की दूध पूरी तरह से फट न जाये। 
  6. एक छन्नी में muslin cloth लगाये। इसमें फटे हुए दूध को छान लीजिये। 
  7. छेने को दो-तीन बार ठंडे पानी से धो लीजिये। फिर कपड़े को अच्छे से दबा कर छेने का पानी अच्छे से निचोड़ लीजिये। 
  8. छेने को muslin cloth से निकाल कर एक थाली में डाल दीजिये। 
  9. अब छेने को हथेली से तब तक rub करें,  जब तक की वो चिकना और soft न हो जाए। 
  10. रसगुल्ले के छेना का ready होने की पहचान यह है की आप के हाथ में चिकनाहट आ जाएगी। 
  11. छेने की गोलियाँ बनाकर, उन्हें दबाकर टिक्कियों का shape दे दीजिये।
  12. cooker में 1 ½ cup sugar और 4 cup पानी डाल कर high flame पर उबलने के लिए चढ़ा दीजिये। अब उसमें पीसी इलायची व केसर के धागे डाल दीजिये।
  13.  इसमें से 3 to 4 tbsp चाशनी निकाल लीजिए।
  14. 1 tsp मैदे में 1 tsp फटे दूध का पानी mix कर दीजिए।
  15. जब चाशनी उबलने लगे तब उसमें मैदे का घोल डाल दीजिए, थोड़ी ही देर में झाग बनने लगेगा, उसमें छेने की टिक्कियाँ डाल कर ढक्कन लगा दीजिये।
  16. High flame पर एक whistle आ जाने पर slow flame पर 7 से 8 मिनट तक पका लीजिये।
  17. Cooker को ठंडे पानी में डाल दीजिये जिससे pressure जल्दी release हो जाए। अब टिक्कियों को ठंडी चाशनी में डाल दीजिए। 
Ingredients:

For Milk syrup-
  • Milk - 1 litre
  • Malai - ½cup
  • Sugar -  ½ cup, or as per taste
  • Saffron string - 4 to 5
  • Dry fruits - for garnishing
  • For flavour - Green cardamom powder Or Rose water or Kewra water - 1 tsp( which is available at your home)
Method:
For Milk syrup-
  1. गर्म दूध में केसर के धागे घोल लीजिए।
  2. दूध में मलाई, चीनी डालकर high flame पर रख दीजिए।
  3. One boil आ जाने पर Flame slow कर दीजिए।
  4. 20 to 25 minutes के लिए चलाते हुए दूध गाढ़ा कीजिए।
  5. अब इसमें chopped dry fruits व केसर का घोल mix कर लीजिए।
  6. Gas off कर दीजिए।
  7. अब उसमें flavour के लिए, green cardamom or rose water or Kewra water add कर दीजिए।
  8. अब ठंडी चाशनी से रसमलाई को, निचोड़कर गाढ़े दूध में डालकर fridge में रख दीजिए।
  9. इन्हें ठंडा ठंडा serve कीजिए।
Note:
  • Soft रसमलाई बनाने के लिए छेना soft होना जरुरी है, ध्यान रखियेगा Gas off करके दूध फाड़ने से छेना मुलायम बनता है
  • आप जितना अच्छे से rub करेंगे, छेना उतना ही soft हो जायेगा।छेने की टिककियाँ, चिकनी होनी चाहिए, अगर उसमें दरार होगी, तो उबलते समय फूट जाएगी
  • टिक्कियाँ चाशनी में झाग बनने पर ही डालें, इससे वो ज्यादा soft बनेंगी।
  • टिककियाँ जब तक डाल रहे हैं, चाशनी उबलते रहना चाहिए। आप चाशनी में भी केसर डाल सकते हैं 
  • आप खुले बर्तन में भी टिक्कियाँ बना सकते हैं, पर cooker में अच्छा pressure develop होने से टिककियाँ जल्दी और अच्छी बन जाती हैं
  • नींबू के बजाय दूध vinegar से जल्दी फटता है।
  • दूध में मलाई डालकर boil करने से दूध जल्दी गाढ़ा और creamy हो जाता है, और इसका taste भी बहुत yummy लगता है।
  • Lockdown के कारण हमारे पास केसर नहीं था, तो हमने बिना केसर डालें ही रसमलाई बनाई। यकीन मानिए, बिना केसर के भी बहुत ही tasty बनी है।