Thursday 1 April 2021

Article : April fool Day

 April fool Day






हम सभी कितने सारे दिन celebrate करते हैं, Christmas, Eid, Holi, Diwali, New year.

और यह सारे दिन हम अपनी खुशी के लिए मनाते हैं। 

सभी में हम बहुत सारी ऐसी चीजें करते हैं, जो हमें पसंद हो।

हम किसी भी celebration में यह नहीं करते हैं कि, दूसरों के घरों को सजाएं, दूसरों के लिए gifts खरीदें या दूसरों के लिए party organise करें।

फिर 1 april को ही दूसरों को fool बनाकर, उन्हें down करके क्यों celebrate करें?

इसको हम celebrate करते हैं, एक नये दिन के रुप में।

Stress buster के रूप में।

इस दिन हम कुछ भी ऐसा नहीं करेंगे, जिससे हमें tension हो।

इस दिन हम खूब हंसेंगे पर, दूसरों को मूर्ख बनाकर, यह गाना गाकर नहींं कि 

"April fool बनाया, क्यूं उनको गुस्सा आया......"

बल्कि comedy movies देखकर हंसेंगे, उन movies के नाम हम आपको बता देते हैं.....

अंगूर, 

चुपके-चुपके, 

गोलमाल (old),

 जाने भी दो यारों,

 three idiot...... 

यह सारी ही legendary movies हैं।  आप इन्हें देख लेंगे तो आप का दिन बन जाएगा।

Evening में family को बहुत सारे jokes सुनाएं, उनसे भी सुनें, सब मिलकर खूब हंसे।

और रात में candle light dinner के साथ मस्त ठंडी ice-cream का लुत्फ लीजिए।

दिन तो ऐसे ही हंसी खुशी गुजार सकते है, बस इसमें कोई hurt नहीं होगा।

तो यह आपके ऊपर है कि आप दूसरों को मूर्ख बनाकर, उस पर हंस कर, April fool Day बनाते हैं।

या अपने परिवार के साथ, stress-free रहकर stress buster day बनाना चाहते हैं। 😊