Wednesday 29 July 2020

Article : Rafale - The safety

Rafale - The safety

हमें जिसका कितने दिनों से इंतज़ार था, आज वो शुभ मुहूर्त आ गया है।

राफेल का भारत में आगमन।



पर बहुत से ऐसे लोग भी हैं, जो इस विशेष आयोजन को पूर्णतया निरर्थक घोषित कर रहे हैं।

उनका कहना है कि, देश कोरोना की महामारी से जूझ रहा है, ऐसे समय में मोदी जी को राफेल मंगाने की क्या सूझी?

आप की जानकारी के लिए बता दें, इसकी deal आज नहीं की गई है, बहुत दिनों पहले ही इस विषय में निर्णय लिए जा चुके थे।

हाँ वो कार्यान्वित अब हुई है। और यकीन मानिए, बहुत सही समय पर हुई है।

आज चीन जब दोहरी रणनीति चल रहा है, कि भारत देश को भीतर और सरहद दोनों से कमजोर कर दिया जाए।

तो उसका मुंह तोड़ जवाब है यह।

पहले lockdown कर जीवन सुरक्षा, फिर unlock कर अर्थव्यवस्था सुरक्षा, अब राफेल के आगमन से सरहद सुरक्षा।

यह है मोदी जी की पूर्ण व्यवस्था।

आप कहेंगे कि खाक, जीवन सुरक्षा!

जी बिल्कुल जीवन की सुरक्षा!  

मोदी जी ने, कोरोना के विषय में,  ज्ञात होते से ही lockdown कराया, हर कुछ दिन में देश के नाम संदेश देकर सुरक्षा नियमों से अवगत कराया व उन नियमों का पालन करने के लिए हाथ जोड़कर विनती भी की।

उन्हें जब लगा कि देशवासी पूर्णतः स्थिति समझ चुके हैं, संकट की घड़ी से लड़ने में सक्षम हैं, तब  unlock कर  दिया।

क्योंकि lockdown से अर्थव्यवस्था भी चरमरा रही थी।

अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कुछ योजनाओं को पारित करना भी प्रारंभ कर दिया है।

अब अगर corona cases बढ़ रहें हैं तो उसमें दोष मोदी जी का नहीं, हमारा है‌।

हमारी लापरवाही, हमारी नज़र-अंदाजी के कारण देश में corona cases बढ़ रहें हैं।

हमारी सुरक्षा, हमारे देश की सुरक्षा हमारे हाथ में है। तो स्वयं सुरक्षित रहिए और देश को भीतर से सुदृढ़ बनाएं।

अब बात करते हैं, देश की सरहद की।

तो उसी को सुदृढ़ करने के लिए, भारत की वायु सेना को सशक्त बनाने के लिए ही राफेल लाया गया है।

इस के आने से वायु सेना अत्याधिक सशक्त हो जाएगी, जिससे दुश्मन अपने दुश्कृत्य करने की हिम्मत नहीं कर सकेंगे।

हमारे देश भारत की बागडोर बहुत ही सक्षम हाथों में है, देश को सुदृढ़ बनाने में उनका साथ दीजिए।

देश में कोरोना को नियंत्रित कर के भीतर से सुदृढ़ हम बनाएं और सरहद को सैनानी।

तब भारत को number 1 बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

आइए राफेल के आगमन पर, गर्व करें भारत की एक और जीत पर और जश्न मनाएं भारत के सुदृढ़ होने पर।

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳