Wednesday 7 August 2019

Poem : वो थीं सुषमा स्वराज


 भारत की एक महान विभूति सुषमा जी को मेरी भावभीनी श्रृद्धांजलि 

वो थीं सुषमा स्वराज


प्रखर थी, जिनकी आवाज़
वो थीं, सुषमा स्वराज
मुखरित थे, जिनके अंदाज़
वो थीं, सुषमा स्वराज
प्रथम महिला मुख्यमंत्री
बन दिल्ली की,  
दिलों पर, किया राज
वो थीं, सुषमा स्वराज
पुरुष प्रधान क्षेत्र में,
दिखाया जिसने, स्त्री भी
हो सकती ख़ास,
वो थीं, सुषमा स्वराज
पाकिस्तान थर्राता था,
जिनकी सुनकर आवाज़
वो थीं,सुषमा स्वराज
हों प्रवक्ता, मुख्यमंत्री  
विदेशमंत्री, या सांसद  
सफल करती थीं, सारे काज
वो थीं, सुषमा स्वराज
बेटी की उम्र से थे,
माँ जैसे, अंदाज़
वो थीं, सुषमा स्वराज
राजनीति के छल-कपट में भी,
थीं, निश्छलता का ताज
वो थीं, सुषमा स्वराज
लेने उनको, आ गए यमराज
मौन हो गईं, वो आज
साथ उनके चलीं, स्वर्ग को  
जो थीं, सुषमा स्वराज