Tuesday 15 March 2022

Recipe : Aata Suji Nimki

दो साल बाद ऐसा हुआ है कि कोरोना हमारी होली को बेरंग नहीं करेगा। हमें डरा-डराकर तंग नहीं करेगा। तो क्यों ना इस होली में जोश, उत्साह और उमंग भर दें।

होली में खुशियों के रंग भर दें। उसकी रौनक को वापस ले आएं।

वैसे, होली के त्यौहार पर रौनक तो तब आती है, जब kitchen से पकवानों की खुशबू आ रही हो। 

तो चलिए इस बार कुछ ऐसा बनाते हैं, जो healthy भी हो और tasty भी। 

आटे सूजी की मठरी


Ingredients :

  • Wheat flour - 2 cup
  • Suji - ½ cup
  • Olive oil - ½ cup
  • Salt - 1 tsp.
  • Kasuri Methi - 1 tsp
  • Dry coriander powder - 1 tsp
  • Cumin seeds - 1 tsp
  • Carom seeds - 1 tsp 


Method :

  1. Wheat flour में सूजी, और olive oil डालकर हथेली से rub कीजिए।
  2. थोड़ी देर बाद, आटे के mix को हथेली में दबाएंगे तो लड्डू जैसा बनने लगेगा।
  3. अब इसमें नमक-मिर्च और सारे dry मसाले हथेली से rub करके डाल दीजिए। 
  4. 1 cup lukewarm पानी लें। 
  5. आटे, सूजी में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर tight dough बना लीजिए।
  6. अब इसके गोले बनाकर rolling pin से बेलकर 1 inch की thickness की रोटी बेल लें।
  7. फिर उससे अपनी पसंद के अनुसार shape काट लीजिए।
  8. Wok में olive oil को गर्म कर लीजिए। 
  9. इसमें मठरी डालकर, उलट-पलट लीजिए।
  10. अब flame slow कर के, मठरी तलें, जब मठरी हल्की brown होने लगे तो उसे पलट लीजिए। 
  11. दोनों तरफ से light brown तल जाने पर flame high कर लीजिए और मठरी करारी होने तक उलट-पलट कर तल लीजिए।
  12. मस्त, खस्ता करारी आटा सूजी की मसाला मठरी तैयार है, जब यह ठंडी हो जाए तो आप इन्हें airtight container में रख दीजिए।

आप इन्हें teatime में serve कर सकते हैं। अगर चाहें तो इसमें दही, और खट्टी-मीठी चटनी, पुदीने की चटनी डालकर, as a चाट भी serve कर सकते हैं।

हमने कल चटनी अचार की recipe share की थी, आप इस मठरी के साथ, उसे भी रख सकते हैं। चटनी अचार के साथ मठरी का स्वाद में चार चांद लग जाते हैं।

चलिए अब कुछ tips and tricks भी बता देते हैं।


Tips and Tricks :

  • आटे, सूजी के combination से मठरी बहुत अच्छी बनती है। खाली आटे की बनाने से मठरी कड़ी बनती है।
  • आप olive oil की जगह, घी, डालडा या refined oil भी use कर सकते हैं।
  • जब मोयन के लिए, तेल आटे में डाल रहें हों तो ध्यान रखिएगा कि, तेल इतना डालना है कि rub करने के बाद हथेली में आटा दबाने से लड्डू बनने लगे।
  • Dough prepare‌ करने में, धीरे-धीरे पानी डालिए। पानी का amount अधिक होने से मोयन बर्बाद हो जाता है, इसलिए पानी सिर्फ उतना ही डालिए कि आटा बंधने लगे।
  • Dough prepare होने के बाद तुरंत ही मठरी तल लीजिए। 
  • Dough के rest करने से नमक पानी छोड़ने लगता है, जिससे मोयन बर्बाद हो जाता है।
  • मोयन के बर्बाद होने से, मठरी खस्ता, करारी नहीं बनेगी।
  • आप dry मसाले की quantity अपने according घटा-बढ़ा सकते हैं या बिना मसाले के भी बना सकते हैं।
  • पर dry मसाला, preparation के समय में डाल देने से यह अपने आप में complete होती है।
  • मठरी ठंडी होने पर ही airtight container में रखकर ढक्कन बन्द कीजिए। गर्म रहने पर ढक्कन बन्द करने से मठरी soggy हो जाएगी।
  • Airtight container में मठरी नहीं रखने से उसमें हवा लगने के कारण moisture पकड़ लेगा, जिससे मठरी कुछ ही दिनों में soggy हो जाएगी।
  • Flame starting में high, बाद में slow और फिर सें high के combination में ही रखें। इसी combination से मठरी सबसे अच्छी बनती है।
  • मैदे से बनी मठरी को आप ज्यादा नहीं खा सकते हैं, लेकिन यह आटे, सूजी और olive oil से बनी होती है इसलिए यह बहुत healthy and tasty बनती है। तो सोचना क्या है, इस बार healthy मठरी बनाया जाए।