Friday 23 February 2024

Article: Ticket without meal

Ticket without meal 



आज के article का topic पढ़कर आप सोच रहे होंगे कि, इस बात का क्या मतलब है? 

पर है, मतलब है इसका, बस आपने शायद ध्यान नहीं दिया होगा...

जितनी भी premium trains हैं, जैसे राजधानी, शताब्दी etc. इन trains में टिकट के साथ खाना भी included होता है। 

यही पता है ना आपको?

हमें भी यही पता था, ना जाने कितने बार तो इन premium trains में सफ़र किया है। 

लेकिन जब इस बार शताब्दी train से जाना हुआ तो बहुत सी बातें पता चली, तो सोचा आप से भी share की जाए।

हां, तो जो देखने को मिला, वो थोड़ा अटपटा सा लगा कि उसमें sleeper bogie की तरह बहुत सारे vendors बहुत तरह की चीजों को बेच रहे थे। जिनका rate, actual amount से ज्यादा था। और सामान तो क्या था, जो नहीं मिल रहा हो, soup, chips, snacks items, cold drink, ice cream etc...सब ही कुछ था। 

Rate ज्यादा होने से problem कम थी पर ज्यादा इस बात से थी कि जब यहां भी इतने vendor रहेंगे तो safety का क्या? क्योंकि इन trains से जाने का एक बड़ा कारण तो safety भी है।

चलिए अब जिस दूसरी बात पर गौर किया था, वो यह थी कि वहां कुछ लोगों को supper and dinner etc. serve नहीं किया जा रहा था, पर उसका कारण समझ नहीं आ रहा था...

जब साथ में बैठी family के साथ ऐसा हुआ तो उनसे कारण पूछा, तो पता चला, कि उन्होंने without meal वाला टिकट book किया था। जिसके कारण उनको serving नहीं की जा रही थी।

हमने उनसे पूछा कि ऐसा कब से हुआ? क्योंकि पहले तो meal लेना mandatory था। वो बोले यह after corona, effect है।

Actually, corona period और उसके बाद भी लोगों ने खाना को लेकर, precautions लेना शुरू कर दिया है। जिसके चलते, train में serve होने वाली खाने-पीने की चीजों को avoid करने लगे हैं।अतः railway department ने यह decide किया कि ticket without meal भी रखी जाए। Means, option रखा जाए कि passenger को अगर meal नहीं चाहिए तो वो उस option के बिना भी टिकट ले सकता है। जो की थोड़ा सा सस्ता भी होगा। 

बातें जो गौर की थी वो और भी हैं और important भी इसलिए पूरा article अवश्य पढ़ियेगा। 

जिनका without meal ticket था, वो अपने accordingly कुछ भी जैसे, supper लिया और dinner नहीं, या supper नहीं लिया पर dinner ले लिया या सिर्फ icecream ले ली, etc... वो सब easily available था और खरीदने पर जो लिया था, बस उसके लिए पैसा दे रहे थे।

Means अगर आपने without meal वाला ticket, book किया है तो भी आपको अपनी need के according facility मिल सकती है। बस आपको उसी समय pay करना होगा। 

लेकिन आपको एक बात और बता दें कि अब menu की list से soup, soup sticks or dinner rolls को हटा दिया गया है।

अब देखिए कि और क्या कर रहे थे लोग..., इन premium trains के meal charges तो काफ़ी high शुरू से ही हैं, पर taste and quality धीरे-धीरे deteriorate होती जा रही है। 

आज कल लोग पहले की तरह घर का बना हुआ खाना लेकर चलना prefer नहीं करते हैं। ऐसे में कुछ लोगों ने famous eatery outlet जैसे Haldiram's, Bikanerwala etc. से dinner packet ले लिए थे। इससे उन्हें taste and quality से compromise नहीं करना पड़ रहा था, varities भी बहुत थी, साथ ही चलने से पहले खाना बनाने का काम भी नहीं करना पड़ रहा था। तो है ना बढ़िया option? 

कल के article में आपको एक घटना बताएंगे जो कि railway से ही जुड़ी है, और बहुत interesting है, साथ ही आपको कठिन समस्या को कैसे हल र सकते हैं, वो भी बताएगी... 

समस्या का सरल उपाय..

तो पढ़िएगा जरूर....