Friday 31 January 2020

Tip : Solution for Dark circles

आज-कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी एक problem को सबसे ज्यादा face कर रहे हैं, वो है dark circles....

पर कोई भी समस्या सिर्फ तब तक रहती है, जब तक आप shades of life से नहीं जुड़े थे। अब आपकी problem और हमारा solution.

मेरी एक viewer की demand पर हम आज  Dark circles का ही solution देने जा रहे हैं।

Solution for Dark circles


सबसे पहले हम आपको बता दें कि dark circles किन कारणों से होते हैं।
  1. Lack of sleep
  2. Allergies
  3. Temperature change
  4. Sensitive skin
  5. Ageing
  6. Hereditary

अब हम आपको इस problem का solution बता रहे हैं-
  • सबसे पहले आपको वो कठिन काम करना होगा, जो आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में असम्भव सा है। वो है, 8 घंटे की proper नींद।
  • Green veggies and vitamin c rich foods को अपनी diet में शामिल कीजिए।
यह dark circles remove करने के लिए must हैं।

हम इसके साथ ही यह home remedy भी use कर सकते हैं।

Home remedy -
Curd - 1 tsp
Turmeric - 1pinch
Honey - 1/2 tsp
Rice flour - 1tsp

Method -


  1. इन सभी को अच्छे से mix करके pack बना लीजिए।
  2. Face wash करके, इस pack को आंखों के नीचे हल्के हाथों से लगा लीजिए।
  3. 10 min. के लिए छोड़ दें, फिर उसे साफ पानी से wash कर लें।
  4. 2-3 days में आपको difference दिखने लगेगा।
  5. आप अपनी requirement के  according 1 week तक apply कर सकते हैं।
  6. फिर कुछ दिन का gap देकर फिर apply कीजिए, इससे ज्यादा अच्छा  result आता है।

I hope it'll resolve your problem.
So enjoy your beautiful face.

अगर आप की problem इससे solve ना हो तो, आप doctor से consult कीजिए, may be आपकी problem, allergic या hereditary हो।

Thursday 30 January 2020

Poem : बसंत पंचमी का त्यौहार


बसंत पंचमी का त्यौहार



बसंत पंचमी का त्यौहार
जैसे पीले रंगों की फुहार

धरा है पीली, नभ भी पीला
दिखता कितना रंग रंगीला

वस्त्र है पीला, भोग भी पीला
लागे सब कुछ साज सजीला

यह सब बहुत पवित्र हो जाता
जब पधारे सरस्वती माता

नीरज वर्षा, वीणा वादन, शंखनाद, 
सब ओर शुभ ही शुभ हो जाता

जय जय जय सरस्वती माता
ज्ञान विज्ञान सब तुम से आता

जो कोई तुम्हारी शरण में आता
जीवन, मरण से मुक्त हो जाता


आप सभी को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏 💐

Wednesday 29 January 2020

Short Stories : हम अमीर हैं



हम अमीर हैं


रंजना की शादी, एक फल बेचने वाले से हुई थी। वो इस बात से हमेशा कुढ़ती रहती, कि उसके पिता ने कैसे इंसान से उसकी शादी कर दी है, जो दो वक़्त की रोटी भी नहीं खिला पाता है।


आए दिन उनको दिन में फल खाकर ही रहना पड़ता था।

रंजना का एक बेटा था, जिसका उसके पिता ने बड़े प्यार से सफल नाम रखा था। इस बात के लिए भी रंजना अपने पति को सुनाती रहती थी। 

केवल नाम रखने से कोई सफल नहीं हो जाता है, अगर ऐसा होता तो मैं अपना नाम लक्ष्मी रख लेती।

रंजना कभी भी खुश नहीं रहती, हमेशा भुनभुन लगाए ही रहती थी।

सफल अपने नाम सा ही, अपने स्कूल का सबसे सफल बच्चा था।वो पढ़ाई-लिखाई के साथ ही खेलकूद में भी सबसे आगे था। साथ ही वो कभी बीमार भी नहीं पड़ता था।

एक दिन स्कूल से लौट कर सफल माँ की बाँहों में झूल गया, वो आज बहुत खुश था। उसने माँ से कहा, माँ मैं अपने स्कूल में सबसे अमीर हूँ।

अमीर! क्या बोल रहा है, रे सफल?

हाँ माँ, आज टीचर हमे फलों के बारे में बता रही थीं। उन्होंने कहा, फल बहुत ही पौष्टिक होते हैं। इन्हें खाने से हम स्वस्थ और ताकतवर होते हैं। पर आज कल फलों के बढ़ते भाव के कारण, ये सिर्फ अमीर लोगों की पहुँच तक ही रह गया है। कितने लोगों को फल खाने को नसीब नहीं होते हैं,  इसके ही कारण संसार में बीमारियाँ बढ़ती जा रही हैं।

माँ, हम लोग तो रोज़ दिन के खाने में फल ही खाते हैं, इसलिए बीमार भी नहीं पड़ते हैं। तो हम हैं ना अमीर!

सफल अपनी मासूमियत में रंजना को समझा गया था, कितने हैं, जिनको खाना तक नसीब नहीं होता है, फिर कोई फल खाने के सपने क्या देखे, जिसके भाव आसमान छू रहे हैं।

रोज़ भले ही बचे हुए या सड़े-गले फलों को छाँट कर ही सही, पर वो रोज़ एक time अलग अलग तरह के फल खाते हैं, शायद एक time फल खाने के कारण ही वो हष्ट-पुष्ट हैं, स्वस्थ हैं। कभी उनमें से कोई बीमार नहीं पड़ता है।

उस दिन के बाद से कभी रंजना ने भुनभुन नहीं की, क्योंकि वो समझ गयी थी, भगवान ने सबको अमीर बनाया है। बस हम समझ ही नहीं पाते हैं।

सफल अपनी माँ को समझाने में सफल हो गया था, कि हम अमीर हैं।

Tuesday 28 January 2020

Article : देशद्रोही को शोहरत क्यों

देशद्रोही  को शोहरत क्यों ?

एक बात हमें आज तक समझ नहीं आती है, हमारे देश में देश से गद्दारी करने वालो को इतनी शोहरत क्यों मिल जाती है।

क्यों इन सिरफिरे लोग के लिए जेल या फांसी का प्रावधान नहीं किया गया है।


आज-कल news की सुर्खियों में  कभी आ रहा है कि कन्हैया कुमार, आजादी के नाम पर सबको भड़का रहा है, JNU campus को देशद्रोह का अड्डा बना दिया गया है। और देश के टुकड़े-टुकड़े कर देने की आवाज लगाई जा रही है।

और कहीं  news आ रही है, कि शाहीन बाग में लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, और उन्हें शरजील इमाम द्वारा इस क़दर भड़का दिया गया है, कि वहाँ भी असम को देश से अलग करने की गुहार लगाई जा रही है।

क्यों, आखिर क्यों?

जब यह लोग, खुलेआम इस तरह के धरने-प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं, तो सरकार और प्रशासन, इंतजार किस बात का कर रहे हैं?

इस तरह के कृत्य को इतना बढ़ने ही क्यों दिया जाता है कि यह एक बड़ी खबर बनने लगती है। और उसके सरगना प्रसिद्धि प्राप्त करने लगते हैं।

यह प्रसिद्धि इनके लिए जीवन आसान कर देती है, नाम, मान-सम्मान, धन-दौलत सब तो इन्हें मिल जाता है। जिससे युवा पीढ़ी इनके इशारों पर नाचती है।

जो किसी भी देश को बर्बादी की कगार पर पहुंचा सकता है।

अगर हम सही मायने में अपने देश का भविष्य उज्जवल बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले तो उन कृत्य का पुरजोर विरोध करना होगा, जो देश के विरोध में हो।

फिर चाहे वो देश के मुर्दाबाद के नारे हों या उसके टुकड़े-टुकड़े करने के। 

ऐसे लोगों के लिए देश में कड़े कानून होने चाहिए।
इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, कड़ी सज़ा का प्रावधान होना चाहिए, जिसमें देश निकाला या फांसी का प्रावधान होना चाहिए। क्योंकि 

जिस को निज देश से प्यार नहीं,
उसको देश में रहने का अधिकार नहीं।

एक, दो  के सरगनाओं के साथ यह व्यवहार कर दिया जाए, तो सब सुधर जाएंगे।

अगर आपको हमारी बात सही लगती है, तो इस post को इतना share कीजिए, कि बात सरकार तक पहुंच जाए और देश से देशद्रोह खत्म हो।

इससे देश में शांति और सुरक्षा दोनों हो जाएगी।

Sunday 26 January 2020

Recipe : तिरंगा पुलाव

आज गणतन्त्र दिवस का पावन पर्व है, जो हम सब की ज़िंदगी का बेहद महत्वपूर्ण दिवस है। इस दिन तीन रंग हम सब को बहुत मनभावन लगते हैं। लगे भी क्यों ना? ये तीनों रंग हमे हमारे अस्तित्व से जोड़ते हैं। तो चलिये आज की recipe भी तिरंगे रंग में ही सजी हुई प्रस्तुत है: जो जितनी सुंदर दिखती है, उतनी ही healthy and tasty भी है।

बच्चों को खिलाने के लिए ये best option है, because इसमें आपको vitamins, protein, iron, calcium सब मिलेगा, वो भी इतना tasty.

तिरंगा पुलाव

Ingredient:

Rice (basmati) - 300gm.
Paneer - 100gm.
Peas - 100gm.
Spinach - 100gm.
Carrot - 100 gm.
Ghee - 200gm.
Cumin - 1/2 tsp
Salt as per taste
Fresh cream - 20gm.
Cashew nut - 4 to 6
Sugar - 2 pinch 

Method:

  • Rice में salt डालकर उसको al dente (1 किनकी रह जाए) होने तक boil  कर लीजिये।
  • Spinach को boil करके paste बना लीजिये।
  • Pan में 1 tsp घी गरम करके उसमें cumin डालकर crackle (चटका) कर लीजिये। 
  • उसमें peas and spinach paste, 1 pinch sugar, salt डालकर ढक दीजिये, और धीमी आँच पर मटर गलने तक पकाएं।
  • Carrot grate कर लें।
  • दूसरे pan में 1 tsp घी गरम करके cumin डालकर crackle कर लें
  • उसमें घीसी हुई गाजर, 1 pinch sugar, salt डालकर ढक दीजिये। धीमी आँच पर गलने तक पकाएं।
  • तीसरे pan में 2 tsp घी गरम करें, इसमें मोटे कटे काजू के टुकड़े, डालकर हल्का-सा भून लें, अब इसमें cumin crackle करके पनीर के छोटे-छोटे cube, fresh cream salt डालकर अच्छे से toss कर लें।
  • अब rice के तीन भाग करेंगे।
  • एक भाग में मटर mix को मिला दें, दूसरे में गाजर mix को मिला दें और तीसरे में पनीर mix को मिला दें। 
  • इस तरह से आप के पास तीन layer बन जाएगी।
  • अब एक glass bowl लेंगे, उसमें ghee से greasing करेंगे, rice की गाजर वाली layer लगाएंगे, उस पर 1tsp. ghee डालेंगे, फिर rice की पनीर वाली layer लगाएंगे, फिर 1 tsp घी डालेंगे, फिर आखिर में rice की मटर वाली layer और 1 tsp. घी डालेंगे। अब इसे अच्छे से press कर लें 
  • अब इसे 5 min. के लिए microwave कर लीजिए।
  • अब तिरंगे पुलाव को tap करके निकाल लीजिये। 
Serve करते समय इसे ऐसे serve कीजिये, कि हर एक को तीनों layer मिले। ये देखने में जितना सुंदर लगता है, खाने में उतना ही tasty लगता है।
इसे आप धनिया की चटनी, बाथुए के रायते या बूँदी के रायते के साथ गरमागरम serve कीजिये।
Note - मटर mix और गाजर mix में 1 pinch sugar डालने से उनका taste और colour दोनों enhance हो जाता है, आप चाहे तो इसे avoid कर सकते हैं

Friday 24 January 2020

Tip: Preventing sandwich maker from getting dirty

Preventing sandwich maker from getting dirty


Grill sandwich का ऐसा चलन चला है, कि सबको वही सबसे ज्यादा पसंद आने लगा है 

आजकल लोगों चाहते हैं कि sandwich में बहुत ज्यादा fat भी ना हो, साथ ही उसमें cheese भी होना चाहिए। पर cheese लगाते हैं तो वो melt होकर sandwich maker को गंदा करता है।

तो आइये हम आपको बताते हैं, कैसे इससे बचा जाए।


  • आप sandwich बनाते time butter paper use कीजिये, इससे सारा cheese, bread crumbs butter paper में आएगा, और आपका sandwich maker clean रहेगा।
  • अगर आपके पास butter paper नहीं है, तो आप aluminum foil भी use कर सकते हैं।

तो इन tips को use कीजिये, और बिना चिपचिपाहट के sandwich बनाना enjoy कीजिये।

पर अगर आप इन्हें बिना use किए sandwich बनाना चाहती हैं, तो आपको हमारी अगली tip का इंतज़ार करना होगा।

अगली tip में हम आपको बताएँगे, कि कैसे मिनटों में sandwich maker से चिपचिपाहट को clean करके नए जैसा बनाया जा सकता है।

Thursday 23 January 2020

Poem : नेता जी


नेता जी जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर मेरा उन्हें शत शत नमन 

नेता जी 



नेता जी एक हमारे,
नाम जिनका सुभाष था,
रणबांकुरा जवान वो,
भारत का रत्न खास था,
अंग्रेजों से आज़ादी दिलवा देगा,
ये उसको अटूट विश्वास था,
तुम मुझे खून दो,
मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा
ये नारा उसने दोहराया था,
वादा किया था, जो भारत से,
उसको कर दिखाया था,
उसकी सेना को देखकर,
अंग्रेजों की सेना, काँपी थी,
जान चुकी थी,
अब टिक ना सकेगी,
इसलिए भारत से भागी थी,
नतमस्तक है तेरे आगे,
एक एक हिंदुस्तानी,
मिली तुम्हारे कारण आज़ादी,
ये बात, सभी ने है मानी
हो नहीं, हमारे बीच अभी तुम,  
पर हम, याद हर पल करते हैं,
तुम्हारे विचार अभी भी,
जोश हम में भरते हैं।


नेता जी जीवन पर आधारित इस post को भी अवश्य पढ़ियेगा, ये आपको आज भी जीवन जीने की प्रेरणा देगी। 


Wednesday 22 January 2020

Stories of Life : काबिल कौन (भाग- 2)

काबिल कौन (भाग- 1) के आगे...... 

काबिल कौन (भाग- 2)



राज अपनी माँ और पत्नी के साथ college पहुंचा, सारा hall खचाखच भरा हुआ था। राज को आने में देर हो गयी थी बड़ी मुश्किल से पीछे की seat मिली थी।

Program start हो चुका था, सबका intro चल रहा था, तभी college के head, stage पर आ गए, बोले इनका intro मैं दूंगा।

College head ने कहा, ये ऐसी प्रतिभा हैं, जिनको सब अपनी organisation में चाहते हैं। ये हमारे college में भी आई थीं, और इनका selection भी हो गया था, पर तब इन्होंने अपने कॉलेज के एक साथी के लिए अपनी teaching post छोड़ दी। 

उस समय मुझे ये लगा था, कि इन्होंने हमारे college की teaching की post छोड़ कर अपनी जिन्दगी का सबसे गलत फैसला लिया है। क्योंकि हमारे college से better option कहीं भी नहीं है। 

पर इन्होंने मुझे गलत साबित कर दिया है, ये दूसरे state के MBA college की principal थीं। और आज ही इन्होंने हमारे city में as a Vice Chancellor join किया है, सच में जिसमें काबिलियत हो, वो फिर रुकता नहीं है, और ये एक दिन साबित भी हो जाता है।

इसके साथ बहुत ही सम्मान से वो बोले, आइये Ma’am. इनके सम्मान के लिए मैं उसी होनहार teacher को बुला रहा हूँ, जिनके लिए इन्होंने हमारे college की job छोड़ दी थी।

राज झाँक झाँक कर देख रहा था, पर उसे कुछ दिख नहीं पा रहा था। तभी head ने राज को सम्मान देने के लिए बुला लिया। 

Stage पर आने पर राज को पता चला, ये कोई और नहीं ऋतु थी। ऋतु तो बिना बताए राज के लिए job छोड़ गयी थी, पर वक़्त ने सारे राज़ खोल दिए थे। 

राज के पैर से ज़मीन सरक गयी, आज उसे समझ आ रहा था, कि जिस ऋतु को वो नाहक down करता रहता था, उसकी वजह से ही उसे job मिली थी। 

आज भी वो उसी post पर था, जो ऋतु ने उसके लिए छोड़ी थी, जबकि ऋतु बहुत आगे निकाल गयी थी।  

उस ये भी समझ आया, कि उस दिन ऋतु की आँखों में नमी job नहीं मिलने की नहीं थी, उसके शहर छोड़ कर जाने के फैसले के कारण थी। 

आज राज बहुत अच्छे से समझ गया था, कि उन दोनों में ज्यादा काबिल कौन था।

Tuesday 21 January 2020

Stories of Life : काबिल कौन


काबिल कौन

:


ऋतु और राज दोनों एक ही college में थे, दोनों ही पढ़ने में बहुत होशियार थे। पर राज को हमेशा से यही लगता था, कि वो ऋतु से बेहतर है। जबकि था इसके विपरीत, पर कभी भी ऋतु ने राज को ऐसा नहीं जताया।

पढ़ाई खत्म होने के बाद दोनों ही ने college में teacher बनने का मन बना लिया।

इत्तेफाक से दोनों ने ही शहर के best MBA college के लिए apply किया। पर वहाँ उनके subject की सिर्फ एक ही post थी।

बहुत से candidate आए थे, लेकिन फैसला ऋतु और राज में ही होना था। ऋतु को पहले बुलाया गया, उसको बताया गया कि उसको appoint कर लिया गया है। 

एक ऐसा college जहाँ सब faculty बनना चाहते थे, वहाँ ऋतु appoint हो गयी थी। पर तभी उसे राज का ख़्याल आया, उसने पूछा, जी क्या आप बता सकते हैं, राज का क्या result है? 

वहाँ बैठे college के head ने कहा, हम दुविधा में थे, कि किसे लें? But सभी best चाहते हैं, हमने भी वही किया। हाँ अगर आप ना होती तो, फिर वही appoint होते। Well, young lady congratulations, you  are selected, because you deserve it

ऋतु को समझ नहीं आ रहा था, कि वो खुश हो, और आज राज को दिखा दे, कि आज बेहतर का result सामने है। या राज के लिए दुखी हो?

वो थोड़ी देर बाद बाहर निकली, उसके आँखों में नमी थी। उसने दो क्षण राज को देखा और फिर चली गयी। राज को कुछ समझ नहीं आ रहा था, कि ऋतु की आँखों में नमी क्यूँ थी।

कुछ देर बाद राज को अंदर बुलाया, उसे appointment letter दे दिया गया, राज समझ गया कि, क्यों ऋतु की आँखों में नमी थी।

कुछ दिन बाद जब राज को ये पता चला, कि ऋतु ने शहर भी छोड़ दिया है। तो वो अपनी माँ से बोला, माँ ऋतु और मेरा हमेशा competition होता था, और मैं जीत गया, उससे बर्दाश्त नहीं हुआ तो वो शहर ही छोड़ कर चली गयी।

काफी सालों बाद राज के college में state level का program था, जहां different states के colleges के professors, principals, और कुछ Vice Chancellors भी आने थे.......

आगे पढ़ें काबिल कौन (भाग-2) में...... 


Monday 20 January 2020

Recipe : Special Rajasthan Mirch Pakauda

ठंडी के मौसम में special राजस्थानी मिर्च पकौड़ा नहीं बनाया, तो क्या बनाया? और जब आप shades of life से जुड़े हैं, तो ऐसा कैसे हो सकता है, कि आप कुछ भी miss करें। तो चलिये आज उसकी ही recipe share कर देते हैं।

Special Rajasthan Mirch Pakauda  




Ingredient:





Thick green chilli – 5 to 6

Paneer – 250 gm.

Green coriander – 50 gm.

Saltas per taste

Gram flour – 150 gm.

Oil for frying


Method :

  • मिर्च को अच्छे से धोकर पोछ लें।
  • फिर उसे बीच में से चीर लें। और उसके सारे बीज निकाल दें।
  • Paneer को मोटा-मोटा mash कर लें।
  • उसमें नमक, धनिया डालकर mix कर लें।
  • अगर आपको तेज़ मिर्च पसंद है, तो paneer mix में बीज़ मिला लीजिये।
  • अब इसे मिर्च में अच्छे से भर लीजिये।
  • थोड़े से Dry बेसन में नमक, चाट मसाला powder, red chilli powder(optional) डाल दें।
  • सारी मिर्च इसमें roll कर लें।
  • बचे हुए बेसन में पानी और नमक डालकर गाढ़ा घोल बना लीजिये।
  • एक wok लीजिये, उसमें mustard oil को डालकर खौला लीजिये।
  • फिर आँच धीमे कर दीजिये।
  • भरी हुई बेसन से roll हुई मिर्च को बेसन के घोल में डुबाकर थोड़ी देर तक पकड़े रहेंगे, जिससे extra घोल हट जाए, अब इसे गरम तेल में डाल दीजिये।
  • दोनों तरफ से crispy होने तक तल लीजिये।
  • फिर उसे tissue paper में लेकर extra oil निकाल दीजिये।
  • गरमा गरम पकौड़े को tomato sauce, धनिया या पुदीने की चटनी के साथ serve कीजिये, और छा जाइए सब पर।

Note :

  1. आप पनीर की filling की जगह आलू की filling भी भर सकते हैं। उसके लिए आलू का मसाला भून कर भरा जाता है।
  2. बेसन के घोल में डालकर तेल में डालने से पहले थोड़ी देर पकडे रहने से extra बेसन निकल जाने से ज्यादा crispy बनती है, और उससे मिर्च के ऊपर बेसन का amount भी एकदम सही आता है
  3. Dry बेसन से roll करने से बेसन ठीक से चिपकता है, और मिर्च पकोड़े का taste दोगुना हो जाता है