Thursday 11 March 2021

Bhajan (Devotional Song) : मेरा भोला है सबसे निराला

भगवान शिव जी, के बहुत सारे नाम हैं-शिव,  शंभू, नटराज, भोलेनाथ, महादेव, आदि.....।

 आज महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर उनके भोले स्वभाव को प्रदर्शित करने की कोशिश करते हुए उन्हें यह भजन समर्पित कर रहें हैं।

आइए हम सब उनकी भक्ति में लीन हो जाएं और अपने आराध्य के श्री चरणों में शीश नवाएं 🙏🏻

मेरा भोला है सबसे निराला 



मेरा भोला है सबसे निराला,

बड़ी जल्दी से खुश होने वाला।

मेरा भोला, बड़ा भोला भाला,

बड़ी जल्दी से खुश होने वाला।।


जब भी पूजा करो,

मेवा मिठाई धरो।

उसने पी लिया था,

विष का प्याला।

वो धतूरे से,

खुश होने वाला।।


मेरा भोला है सबसे निराला,

बड़ी जल्दी से खुश होने वाला।

मेरा भोला, बड़ा भोला भाला,

बड़ी जल्दी से खुश होने वाला।।


जब भी पूजा करो,

फल और फूल धरो।

वो तो पहने हैं,

मुंडों की माला।

बेलपत्तर से,

खुश होने वाला।।


मेरा भोला है सबसे निराला,

बड़ी जल्दी से खुश होने वाला।

मेरा भोला, बड़ा भोला भाला,

बड़ी जल्दी से खुश होने वाला।।


जब भी पूजा करो,

वस्त्र आभूषण धरो।

उसने भभूति को,

तन पे है डाला।

 वो तो भांग से,

खुश होने वाला।।


मेरा भोला है सबसे निराला,

बड़ी जल्दी से खुश होने वाला।

मेरा भोला, बड़ा भोला भाला,

बड़ी जल्दी से खुश होने वाला।।


जब भी पूजा करो,

कठिन व्रत को धरो।

वो तो मस्ती में

घूमें है ऐसे,

जैसे सबसे बड़ा

मतवाला।


मेरा भोला है सबसे निराला,

बड़ी जल्दी से खुश होने वाला।

मेरा भोला, बड़ा भोला भाला,

बड़ी जल्दी से खुश होने वाला।।


जब भी पूजा करो,

बड़े नियम को धरो।

उसने बराबर का,

सबको है समझा।

अर्द्धनारीश्वर,

कहलाने वाला।


मेरा भोला है सबसे निराला,

बड़ी जल्दी से खुश होने वाला।

मेरा भोला, बड़ा भोला भाला,

बड़ी जल्दी से खुश होने वाला ।। 


इस भजन को 8 साल के छोटे बच्चे अद्वय सहाय ने गाया है। आप इसे किसी अन्य धुन में भी गा सकते हैं।

आप सभी को महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएँ, महादेव हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें🔱🕉️💐🙏🏻