Showing posts with label Recipes - Non-fire cooking. Show all posts
Showing posts with label Recipes - Non-fire cooking. Show all posts

Saturday, 11 July 2026

Recipe : Cheese Dips

कल Potato Paneer Twister की recipe share की थी, जिसे काफ़ी पसंद किया गया था, साथ ही cheese dips की recipe share करने की demand भी की। तो आज वही share कर रहे हैं।

Cheese dips आप जिसके साथ भी serve करेंगे, उस dish में चार चांद लग जाएंगे, और आप इसे बहुत easily आप घर पर बना सकते हैं…

Cheese Dips


Ingredients :

  • Cheese slices - 2
  • Milk - ½ bowl (dessert-sized bowls)


Method :

  1. एक bowl में दूध लीजिए, उसमें cheese slices को तोड़कर डाल दीजिए।
  2. 1 minute के लिए microwave कर लीजिए।
  3. अब इस mix को तब तक मिलाते जाइए, जब तक एक uniform solution बनकर cheese dip ready हो जाए।

अब इस cheese dip को different flavours के लिए-

  • Mild-Spicy Flavour: Pizza seasoning mix कर दीजिए।
  • Tangy Flavour: Tomato ketchup add करके mix कीजिए (for tangy flavour)।
  • Garlic Flavour: अगर आप को garlic cheese dip बनाना है तो garlic cloves को mince करके bowl में तभी डाल दीजिए, जब दूध में cheese melt कर रहे हैं, इससे garlic हल्का-सा roast हो जाता है, इससे काफी अच्छा flavour आता है।
  • Spicy Flavour: Schezwan sauce mix कर दीजिए।

तो आप अपने accordingly flavour create कर सकते हैं। फिर अब आप जब भी continental dishes बनाएँ, cheese dips जरूर बनाएँ, यह आपकी dishes में चार चांद लगा देगा…

Thursday, 25 June 2026

Recipe : Kurkuri Bhindi (the airfryer style)

Summer season में भिंडी हर एक की पहली पसंद होती है।

भिंडी की सब्जी ऐसी होती है, जो जितना अधिक घर के रोज़मर्रा के खाने का हिस्सा होती है, उतना ही parties की शान भी।

तो आज summer special recipes में एक ऐसी ही special dish share कर रहे हैं।

कुरकुरी भिन्डी एक ऐसी dish है, जिसमें ingredients बहुत कम पर taste में है दम…

Kurkuri Bhindi (the airfryer style)


Ingredients :

  • Ladyfinger - 300 gm.
  • Gram flour - 1½ tbsp.
  • Rice flour - 1 tbsp. 
  • Salt - as per taste 
  • Turmeric powder - ½ tsp.
  • Red chilli powder - as per taste 
  • Coriander powder - 1 tsp. 
  • Lemon juice - 1 tsp.
  • Oil - for greasing 


Method :

  1. भिंडी को धो-पोंछ कर रख लें।
  2. भिंडी को चार बार काटकर पतले-पतले टुकड़े कर लीजिए। अब इनके सारे बीज हटा दीजिए।
  3. फिर भिंडी में बेसन, चावल का आटा, नमक, हल्दी, मिर्च, धनिया powder, नींबू का रस और तेल डालकर toss कर लीजिए।

  4. Airfryer को preheat कीजिए। फिर इसमें भिंडी फैलाकर रख दीजिए।
  5. अब 160°C पर 5 minutes के लिए airfry कर लें।


  6.  5 minutes बाद उलट-पुलट कर फिर 5 minutes के लिए airfry कर लें।
  7. 5 minutes के लिए ठंडा होने दीजिए। अगर कुरकुरी नहीं हुई है तो 5 minutes के लिए और रख दीजिए।

Crispy and Flaky Kurkuri Bhindi is ready to serve! Enjoy them as a starter or main course without having the guilt of consuming too much oil.


Tips and Tricks :

  • अगर आप wok में fry कर रहे हैं, तो भिंडी का marination वैसा ही होगा, बस तेल नहीं डालेंगे। Medium-slow flame पर कुरकुरी होने तक तल लें।
  • भिंडी को धो कर पोंछ अवश्य लें।
  • भिंडी के चार टुकड़े horizontally and vertically दोनों तरफ़ से करेंगे, तो भिंडी के fingers मिल जाएंगे।
  • जो भिंडी बहुत बड़ी हो उनको काटकर छोटी कर लीजिए। 
  • भिंडी के बीज अवश्य हटा दीजिएगा, वरना भिंडी कुरकुरी नहीं बनेगी।
  • चावल का आटा न होने से cornflour use कर सकते हैं।
तो आप इंतजार किसका कर रहे हैं? आज ही बनाएँ कुरकुरी भिंडी और बच्चों को खुश कर दें…

Monday, 1 June 2026

Recipe : High-Protein Paneer Icecream

आज की Summer Vacations Special Recipe कमाल की है, जिसमें बच्चे भी खुश और उनके parents भी।

बच्चे इसलिए कि icecream उनकी पहली पसंद होती है, और parents इसलिए कि यह healthy बहुत है। मतलब taste और health का बहुत ही अच्छा combination.

फिर गर्मी में icecream ही न हो तो, जिंदगी का मजा ही क्या?

तो झटपट देख लेते हैं, इसके ingredients and methods…

High-Protein Paneer Icecream


Ingredients :

  • Fresh paneer (crumbled or cut into chunks) - 100 gm.
  • Milk - 1 cup 
  • Soaked dry fruits (almonds, cashews) - ¼ cup 
  • Sugar - 2 tbsp.
  • Cardamom powder (elaichi) - ½ tsp.


Method :

  • Almonds and cashews को warm water में 30  minutes के लिए soak करने के लिए रख दीजिए।
  • उसके बाद बादाम का छिलका उतार दें।
  • एक mixer grinder jar लीजिए, उसमें भीगे हुए काजू और बादाम (छिले हुए) डालकर थोड़े से दूध के साथ महीन पीस लीजिए। 
  • अब इसमें crumbled paneer, sugar, cardamom powder और बचा हुआ दूध डालकर महीन पीस कर thick, creamy and smooth puree बना लीजिए।
  • अब इसे container or icecream moulds में डालकर 7-8 hours के लिए freezer में डालकर दीजिए।

Your soothing and serene High-Protein Paneer Icecream is ready. Let your kids enjoy without you having any guilt of deteriorating their health.


Tips and Tricks :

  • अगर आप को icecream ज्यादा healthy version में बनाना है, तो sugar की जगह 1 to 2 tbsp. honey or jaggery powder भी use कर सकते हैं।
  • Saffron के few strands (kesar) को 1 tbsp. warm milk में soak करके डाल सकते हैं।
  • काजू-बादाम को 7-8 hours के लिए भिगाएं या warm water में 30 minutes के लिए अवश्य soak करें।
  • आप काजू और बादाम के साथ पिस्ता भी डाल सकते हैं।
  • अच्छा भीगा हुआ बादाम और काजू ही creamy and smooth puree बनाने में support करता है।
  • अगर आप को icecream smooth के बजाय nutty flavour में पसंद है, तो moulds में chopped nuts डाल दीजिए और serving time में भी roast and chopped dryfruits से decorate करें।
Relish this nutritious icecream with your family!

Monday, 25 May 2026

Recipe : Tender Coconut Chutney

Summer Vacations Special Recipes में आज की recipe एक side dish है, जो कि मेरी बेटी को बहुत पसंद है।

शायद ही आपने इसे खाया और बनाया हो, पर यकीन मानिए कि यह ऐसी chutney है कि जिसके साथ इसे खाएंगे, उस dish पर चार चांद लग जाएंगे।

आप कहेंगे कि coconut chutney तो बहुत बार खाई है, कुछ का कहना होगा कि उन्हें coconut chutney उतनी पसंद नहीं है।

पर इसका taste coconut chutney से एकदम अलग है। एक mild and divine-सी chutney है, और बहुत अधिक nutritious भी, specially summer season के लिए।

साथ ही यह बहुत instantly and easily prepare हो जाती है…

Tender Coconut Chutney


Ingredients :

  • Tender Coconut Malai - 3 tbsp.
  • Fresh Malai - 1 tbsp.
  • Salt - as per taste


Method :

  1. Mixer grinder jar में नारियल की मलाई, दूध की मलाई और नमक डालकर पीस लीजिए।

तो लीजिए, बस एक ही step में rich और creamy Tender Coconut Chutney तैयार।


Tips and Tricks :

  • जब नारियल पानी पीएं तो नारियल की thick मलाई वाला लें, पर उसमें मलाई ही हो, वो नारियल न बनी हो, मतलब मलाई में एक softness intact होनी चाहिए, पर इतनी पतली मलाई भी नहीं होनी चाहिए कि कुछ amount ही न हो।
  • Chutney का ratio 3:1 होना चाहिए। मतलब 3 portions नारियल मलाई और 1 portion दूध की मलाई।दूध की मलाई अधिक होने से वो chutney न लगकर दूध की मलाई खा रहे हैं ऐसा लगेगा।
  • इसका बहुत mild taste होता है, अतः बहुत जल्दी नमक तेज़ लगने लगता है। तो नमक बहुत अंदाज से डालना है, मतलब नमक सिर्फ दो से तीन चुटकी।

एक बार बनाकर इसे relish कीजिए। एक बार खाने के बाद आप इसे यूँ ही खाना भी पसंद करेंगे, मतलब side dish main course बन जाएगी।

Enjoy!

Tuesday, 21 April 2026

Recipe : Frozen Snacks (the airfryer style)

आज की recipe, एक half prepared recipe है, means frozen snacks को airfryer में कैसे prepare किया जाए।

जब आप airfryer लेंगी तो आपको यह explain किया जाएगा कि frozen snacks इसमें भरकर prepare किया जा सकता है। 

लेकिन नहीं, ऐसा नहीं है और अगर आप ने ऐसा किया तो perfect result नहीं आएगा।

पर अगर आप हमारे method को Tips and Tricks के साथ follow करेंगे, तो आप को 100% satisfactory results मिलेंगे। यकीन मानिए, airfryer से prepared frozen snacks सबसे ज्यादा perfect बनते हैं, न केवल texture and taste में बल्कि लंबे समय तक perfectबने भी रहते हैं।

तो आइए, बता देते हैं कि करना क्या है…

Frozen Snacks (the airfryer style)


Ingredients :

  • Frozen Snacks (e.g. smileys, nuggets, french fries etc.)
  • Clarified butter (Ghee)  -for brushing


Method :

  • सबसे पहले airfryer को 200°C पर preheat कर लीजिए।
  • Airfryer की rack को ghee or oil से grease कीजिए।
  • जो भी frozen snack आप airfry कर रहे हैं, उन्हें rack पर फैलाकर रख दीजिए। 
  • ध्यान रखिएगा कि एक के ऊपर एक नहीं चढ़ाने हैं।
  • अब 5 minutes के लिए 160°C पर airfry कीजिए।
  • फिर snacks पर घी या तेल से brushing कर दीजिए और फिर 200°C पर 5 minutes के लिए airfry कीजिए।
  • एक बार पलट कर घी या तेल से brushing कीजिए और 200°C पर crispy and crunchy होने तक airfry कीजिए।

Your scrumptious frozen snacks are ready to serve!


Tips and Tricks :

  • Airfryer preheat अवश्य करें।
  • Rack को ghee or oil से grease अवश्य करें।
  • एक साथ खूब सारा भरकर न बनाएं, बल्कि batches में बनाएं, एक-दूसरे पर चढ़ाए बिना।
  • Airfry करते time पहले 160°C पर airfry करें, बाद में 200°C पर।
  • Starting से 200°C पर airfry करने से perfect result नहीं आता है।
  • बीच-बीच में घी या तेल से brushing अवश्य करें, वरना frozen snacks dry and खक्कड़ हो जाएंगे, crispy and juicy नहीं बनेंगे।
  • पूरी process होने में deep fry से ज्यादा time लगता है, लेकिन result airfryer का ज्यादा perfect आता है, and of course less oily भी, means देर आए दुरुस्त आए।

तो frozen snacks को एक बार airfryer में try करना तो बनता है और यकीन मानिए, time issue न हो तो बार-बार बनता है।

Monday, 20 April 2026

Recipe : Bread Roll (the airfryer style)

आज की airfryer recipe भी बहुत लोग बनाते हैं, पर सबका style different होता है। हम आपको जिस तरह का बता रहे हैं, उस तरह से सबसे tasty and less oily बनता है।

हम इसे the airfryer style बता रहे हैं, पर अगर आप इसे fry भी करेंगे तो भी इस method से बनाने में ही सबसे crispy and less oily बनेंगे।

तो चलिए, easily prepare होने वाले all time favourite Bread Roll की recipe देख लेते हैं…

Bread Roll (the airfryer style)


Ingredients :

  • Bread slices - 6 
  • Potatoes -  6 (big)
  • Clarified butter (ghee) - for brushing 
  • Coriander leaves - handful (finely chopped)
  • Green chilli - as per your taste (finely chopped)
  • Garlic cloves (minced) - 4 to 6 (optional)
  • Ginger - ½ inches (minced)
  • Amchur Powder - ½ tsp.
  • Salt - as per taste 


Method :

  1. Bread slices के टुकड़े करके उसे mixer grinder jar में डालकर महीन पीस लीजिए (इससे bread crumbs बन जाएँगे)।
  2. आलू mash कीजिए, उसमें salt, green chilli, coriander leaves, garlic, ginger डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
  3. Bread crumbs को दो portions में divide कर लीजिए। एक portion bread crumbs को आलू के साथ अच्छे से mash कर लीजिए।
  4. अब इस आलू के मसाले की छोटी-छोटी गोलियां बना लें। फिर इन गोलियों को बचे हुए bread crumbs में roll कर दीजिए।
  5. इन गोलियों को हाथों से एक बार फिर अच्छे से गोल कर दीजिए। एक बार फिर से roll को bread crumbs में roll कर दीजिए।
  6. एक बार फिर हल्के हाथों से गोल कर दीजिए, जिससे extra bread crumbs झड़ जाए। Airfryer को 200°C पर preheat कर लीजिए।
  7. अब airfryer की rack को घी से grease कर दीजिए।थोड़ी-थोड़ी दूरी पर bread rolls को place कर दीजिए।
  8. 160°C पर 5 minutes के लिए airfry कर लीजिए। अब rolls पर घी से brushing कर दीजिए। 2 minutes और airfry कीजिए।
  9. फिर rolls को flip कर दीजिए, दूसरी तरफ भी घी से brushing कीजिए। अब इस तरफ़ से भी 2 minutes के लिए airfry कर लीजिए।
  10. एक बार फिर घी से brushing कर दीजिए। अब 200°C पर golden brown होने तक airfry कर लीजिए (approx 3 to 5 minutes).

Your crispy golden Bread Rolls are ready to be relished. Enjoy their healthier and tastier version!


Tips and Tricks :

  • Mostly लोग bread को पानी में भिगोकर निचोड़ कर उससे bread roll बनाते हैं, पर इस process से घी या तेल ज्यादा soak होता है। दूसरा, यह process difficult भी है और इसमें जलने के chances ज्यादा होते हैं। हमारी process easy है, instant है, साथ ही इसमें जलने के chances बिल्कुल नहीं होते हैं।
  • Bread crumbs को आलू में mix करने से binding आती है और ऊपर से roll करने से crispy texture बहुत अच्छा आता है।
  • ऊपर से bread crumbs को दो बार roll करने से एक layer-सी बन जाती है, इससे bread roll अंदर से moist and बाहर से बहुत crispy बनते हैं।
  • Bread roll में ginger-garlic paste न डालकर mince करके डालें, इससे taste enhance होता है।
  • Bread roll में minced ginger, garlic, finely chopped coriander leaves, और green chilli डालने से यह अपने आप में complete हो जाता है। ये इसके स्वाद को चार चांद लगाते हैं, साथ ही इसके संग में फिर कोई chutney, sauce or dip की requirement नहीं होती है।
  • अगर आप लहसुन नहीं खाते हैं तो उसे discard कर दें, पर बाकी सब डालें, इसके taste में चार चांद लगे रहेंगे।
  • अगर आप के पास airfryer नहीं है तो आप इसे simply deep fry कर लीजिए, वैसे भी बहुत tasty लगेगा। इस का complete process जानना चाहते हैं तो comment box में डाल दीजिए या mail कर दीजिए।
  • आप चाहें तो आलू के मसाले में पनीर और cheese cubes भी रख सकते हैं, यह नए flavour में convert हो जाएगा।

सच मानिए, इस तरह से बना bread roll आपके घर में एक highly demanded breakfast बन जाएगा।

Tuesday, 14 April 2026

Recipe : Cheese Garlic Toast (the airfryer style)

आज की यह airfryer recipe कोई नई नहीं है, पर all time favourite अवश्य है, और जब इसे airfryer में बनाते हैं तो taste next level का आता है।

Perfect-crispy, perfect-soft and juicy, restaurants और hotels को टक्कर देने वाला।

Easily available ingredients से easily and instantly prepare होने वाले yummy and tasty Cheese Garlic Toast की recipe देख लेते हैं…

Cheese Garlic Toast (the airfryer style)


Ingredients :

  • Fresh bread slices - 6
  • Butter - 2 tbsp.
  • Garlic cloves - 6 to 8 (chopped)
  • Cheese slices - 6 
  • Onion - 2 tbsp. (chopped)
  • Capsicum - 2 tbsp. (chopped) 
  • Red paprika - as per taste 
  • Jalapenos - as per taste
  • Mixed herbs - as per taste 
  • Chilli flakes - as per taste 


Method :

  • Soft butter में chopped garlic डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  • Bread में butter garlic mix apply कर दीजिए।
  • उस पर chopped onion, capsicum, jalapenos, and red paprika spread कर दीजिए।
  • Mixed herbs and chilli flakes को sprinkle कर दीजिए।
  • Airfryer को 200°C पर preheat कर लीजिए।
  • Airfryer की rack को घी से grease कर लीजिए 
  • अब bread slice(s) को airfryer में place कर दीजिए, 200°C पर 5 minutes के लिए or till browning.

Your crispy and crunchy Cheese Garlic Toast are ready!


Tips and Tricks :

  • Soft butter में ही garlic डालें, इससे जब bread airfry हो रही होती है उस समय butter completely melt होता है, तो वो bread में बहुत ही अच्छा taste and flavour लाता है। 
  • आपको rack पर एक बार में कितनी bread रखनी है, यह आपके airfryer की rack और आप जो bread ले रहे उसके size पर depend करता है। 4.2 litres का airfryer है और सबसे बड़ी वाली bread slice है तो एक बार में एक ही आती है।
  • आप चाहें तो bread slice में कोई भी sauce or chutney भी apply कर सकते हैं, पर इससे bread toast उतना crispy नहीं बनेगा। अच्छा होगा कि आप sauce, dip or chutney साथ में serve कर दें।


Jalapeño की recipe के लिए आप link पर click करें-https://shadesoflife18.blogspot.com/2025/12/recipe-jalapeno.html?m=1

Red paprika की recipe अगर आप चाहते हैं, तो comment box or mail पर डाल दीजिए। जल्द ही उसकी recipe post कर देंगे।

तो आज ही बनाइए एकदम flaky और crunchy Cheese Garlic Toast, वो भी बस 10 ingredients से!

Wednesday, 8 April 2026

Recipe : Butter Garlic Naan (the airfryer style)

आज airfryer segment में एक breads section की recipe share कर रहे हैं। Breads section में Butter Garlic Naan सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, और अगर वो घर पर easily prepare हो जाता है, तो उससे बढ़िया क्या ही होगा?

है ना? तो बस, आज Butter Garlic Naan की recipe ही share कर रहे हैं। वो भी बिना Yeast के, पर उतना ही soft and fluffy. तो चलिए, जान लेते हैं कि कैसे बनाएंगे…

Butter Garlic Naan


Ingredients :

  • All purpose flour - 2 cup 
  • Curd - 2 tbsp.
  • Baking powder - 1 tsp.
  • Baking soda - ½ tsp.
  • Salt - 1 tsp.
  • Sugar - 1 tsp.
  • Milk - for kneading dough 
  • Clarified butter (ghee) - 1 tsp.
  • Butter - 2 tbsp.
  • Garlic cloves - 6 to 8 
  • Coriander leaves - 1 tsp. (chopped) 


Method :

  1. दही में baking soda मिला लीजिए। Baking powder को 1 tsp. पानी में डालकर mix कर लीजिए।
  2. 2 tsp. पानी में चीनी व नमक घोल लीजिए। मैदे में यह दही- baking soda solution, पानी- baking powder solution, पानी- चीनी- नमक solution डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  3. अब इसमें घी और दूध डालकर थोड़ा गीला-गीला सा dough prepare कर लीजिए, और इसे 30 minutes के लिए rest करने को छोड़ दीजिए। 
  4. 30 minutes के बाद आटे को 8 to 10 बार पटक लीजिए।इससे आटे का गीलापन खत्म हो जाएगा और मैदे में बहुत अच्छा gluten devlop हो जाएगा।
  5. अब dough से छोटे-छोटे गोले काट लीजिए।
  6. Butter में chopped garlic डालकर 1 minute के लिए microwave कर लीजिए। फिर इस garlic butter में chopped coriander leaves डाल दीजिए।
  7. Airfryer को 200°C पर preheat कर लीजिए।
  8. एक गोले से रोटी बेल लें व उसमें butter garlic की brushing कर दीजिए।
  9. Airfryer की rack को घी से grease कर दीजिए, फिर rack पर रोटी place कर दीजिए।
  10. 180°C- 6 minutes के लिए airfry कर लीजिए, फिर पलट कर 2 minutes or till slightly golden brown तक airfry कर लीजिए। 

Enjoy delicious Butter Garlic Naans with any curry, pickle or gravy. Before serving them, brush them with garlic butter.


Tips and Tricks :

  • कोई भी breads section की recipe बना रहे हैं और चाहते हैं कि perfect fluffy and soft texture चाहते हैं, तब या तो yeast powder डालिए या curd+baking soda and water+baking powder का combination डालिए।
  • आटा पहले थोड़ा-सा गीला ही prepare कीजिए और फिर 8 to 10 times पटक-पटक कर ready कीजिए, इससे ही कम मेहनत में perfect result आएगा। 
  • नान के prepare हो जाने पर गरम-गरम में butter apply करने से taste भी enhance होता है और नान soft texture में easily convert हो जाता है। 

तो इंतज़ार किस बात का? तंदूर जैसा ही butter garlic naan अब बनाएँ airfryer पर।

Tuesday, 7 April 2026

Recipe : Vanilla Muffins (the airfryer style)

जब airfryer की recipes बता रहे हैं, तो अपने चुन्नु‌-मुन्नु को कैसे भूल सकते हैं। तो आज की recipe उनके लिए ही, vanilla muffins.

Muffin means cake segment. क्या cake segment भी बन सकता है, airfryer में?

आश्चर्य करने की आवश्यकता नहीं है, बिल्कुल बन सकता है cake segment. साथ ही आगे जो dishes की recipe बताएंगे, उसकी तो आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।

फिलहाल, आज की recipe बताते हैं…

Vanilla Muffins (the airfryer style)


Ingredients :

  • All purpose flour - 1 cup
  • Thick Malai - ¾ cup
  • Baking powder - 1 tsp. 
  • Sugar - ¾ cup
  • Vanilla essence - 4 drops


Method :

  1. मैदे में baking powder डालकर 2 to 3 times छान लीजिए।
  2. ¾ cup sugar and ¾ cup malai को ribbon formation बनने तक अच्छे से mix कर लीजिए।
  3. मैदा mix को sugar-malai mixture में cross and fold method से मिलाएँ।
  4. अब इसमें vanilla essence mix कर दीजिए।
  5. Batter को silicon moulds में डालकर हल्के से tap कर लीजिए।
  6. Airfryer को 200°C पर preheat कर लीजिए। सारे silicon moulds को airfryer की rack पर place कर दीजिए।
  7. फिर 160°C- 5 minutes के लिए, उसके बाद 180°C- 2 minutes के लिए और अंत में 200°C- 2 minutes के लिए or till browning तक airfry कर लीजिए।
  8. Muffin cakes बाहर निकाल लीजिए, और इन्हें गरमा-गरम ही serve कीजिए।

Crisp on the outside and moist in the inside, enjoy these super delicious Vanilla Muffins which are made in an airfryer.


Tips and Tricks :

  • अगर आप diet conscious हैं, तो आप मैदे की जगह wheat flour use कर सकते हैं। अगर आप wheat flour use कर रहे हैं, तो उसे 8-10 times छान लीजिये, इससे आपको benefit आटे का मिलेगा, और cake में texture मैदे का आ जाता है। 
  • आप चाहें तो मलाई की जगह दही भी use कर सकते हैं, पर ध्यान रखिएगा कि दही एकदम fresh हो, बिल्कुल खट्टा नहीं हो। साथ ही फिर इसमें 1 tbsp. घी, मक्खन या non-fragrance वाला oil add करना होगा।
  • हमने microwave oven के microwave mode, convection mode पर, साथ कढ़ाही में भी cake और muffins बनाए हैं, लेकिन सबसे अच्छा moisture and crisp airfryer में बनाने पर आया।
  • Silicon moulds में बनाने में cake बनाने के utensil को grease करना, butter paper use करना, आदि नहीं करना पड़ता है। साथ ही silicon moulds में बनाने में demould करना बहुत easy होता है, जिससे perfect result आता है व cake intact रहता है।

एक बार इसमें बनाकर देखिये, आप खुद बार-बार इसमें बनाएंगे।

Monday, 6 April 2026

Recipe : Bread Pakoda (the airfryer style)

The airfryer style segment में आज एक और recipe share कर रहे हैं, जिसका नाम सुनकर आप कहेंगे, कि यह भला बिना fry हुए कैसे बन सकती है और साथ ही बिना fry किए‌ taste में कैसा लगेगा।

जी हाँ, आज हम जो बताने जा रहे हैं, वो है पकौड़ों की शान, Bread Pakoda की recipe. और यकीन कीजिए, स्वाद में कोई compromise नहीं, साथ ही बहुत सारे फायदे के साथ भी होंगे।

जैसे कि less oily, पकौड़ों में तेल भर जाने का कोई सवाल नहीं, जलने का कोई डर नहीं, एक बार पकौड़े बनने शुरू हुआ कि साथ में और काम भी निपटा लीजिए, ऐसे ही कुछ और फायदे।

तो चलिए, देखते हैं Bread Pakoda की recipe…

Bread Pakoda (the airfryer style)




Ingredients :

  • Fresh bread slices - 6
  • Gram flour - 3 tbsp.
  • Rice flour - 1 tbsp.
  • Baking powder - 1 tsp.
  • Salt - as per your taste 
  • Kashmiri Lal Mirch Powder - 1 tsp. 
  • Turmeric powder - ½ tsp. 
  • Garlic cloves - 4 to 6
  • Boiled potatoes - 4 (medium-sized)
  • Green chilli - as per taste 
  • Coriander leaves - handful 
  • Amchur Powder - 1 tsp. 
  • Dum Aloo masala - 1 tsp.
  • Mustard Oil - 1 tbsp. and for brushing 


Method :

  1. Mustard oil को पकाकर ठंडा कर लें।
  2. Boiled potato को mash करके उसमें finely chopped coriander leaves, green chilli, salt, अमचूर powder, दम आलू मसाला डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  3. लहसुन को छीलकर, दरदरा कूट लें।
  4. बेसन में चावल का आटा, नमक, हल्दी, मिर्च powder, कुटा लहसुन, 1 tbsp. oil व पानी डालकर गाढ़ा paste बना लीजिए। अब इसमें baking powder डालिए।
  5. Baking powder में थोड़ा-सा पानी डालकर activate कर लीजिए। फिर उसे बेसन के घोल में अच्छे से मिला लीजिए।
  6. Bread slice में आलू मसाला रखें, उसके ऊपर दूसरी bread slice रखें। अब उसे triangle काट लीजिए।
  7. Airfryer को 200°C पर preheat कीजिए। जब airfryer preheat हो जाए तो उसकी rack पर oil से brushing कर दीजिए।
  8. अब bread के आलू वाले triangle को बेसन के घोल में dip करें, और बेसन के घोल का एक coat bread triangle के चारों तरफ कर लीजिए।
  9. इस तरह के दो triangles को airfryer की rack पर place कर दीजिए और 200°C पर 10-12 minutes के लिए रहने दीजिए।
  10. अब इन Bread Pakoda पर पके हुए तेल से brushing कर दीजिए।

Enjoy your nutri-licious and crunchy Bread Pakoda without risking your health. Bon Appetit!


Tips and Tricks :

  • Bread slices fresh लीजिएगा, उससे Bread Pakoda अच्छा बनता है।
  • घोल ribbon formation consistency जैसा बनाइएगा। घोल पतला होने से proper Bread Pakoda नहीं बनेगा, साथ ही सारा घोल नीचे basket में गिर जाएगा। गाढ़ा घोल होने से वो नहीं टपकता है, साथ ही airfryer का preheat होना भी घोल को गिरने नहीं देता है।
  • आप चाहें तो bread slice में green chutney apply करके भी आलू का मसाला लगा सकते हैं।
  • लहसुन नहीं खाते हैं तो  उसे avoid कर सकते हैं।

Friday, 3 April 2026

Recipe : Paneer Tikka (the airfryer style)

Marriage and parties में बड़े से बच्चों तक सब का Paneer Tikka favourite होता है, पर mostly हम इसे घर में नहीं बनाते हैं, क्योंकि हमें इसे बनाना difficult or hassle वाला लगता है।

पर जब आप जुड़े हैं Shades of Life के साथ, तो फिक्र की क्या है बात? आज आप के लिए easily and perfect बनने वाले Paneer Tikka की recipe share कर रहे हैं, जिसे आप airfryer में बना सकते हैं।

और यकीन मानिए, कि इसको खाने में आप जितना enjoy करेंगे, उतना ही बनाने में भी। तो सोचना क्या, आज ही बना लीजिए delicious & yummy Paneer tikka…

Paneer Tikka (the airfryer style)


Ingredients :

  • Paneer - 250 gm.
  • Bell peppers (red, green, yellow)  - 3 to 4 (big)
  • Onion - 2 (big)
  • Thick Curd - 500 gm.
  • Turmeric powder - ½ tsp.
  • Red chilli powder - ½ tsp.
  • Ginger garlic paste - 1 tsp.
  • Black pepper - ½ tsp.
  • Chaat masala - for sprinkling (optional)
  • Lemon juice - 1 tsp.
  • Salt - as per taste
  • Clarified butter (ghee) - 1 tbsp.
  • Butter (for brushing)
  • Gram flour - 1½ tbsp.


Method :

  1. Thick curd में turmeric powder, red chilli powder, ginger garlic paste, black pepper, lemon juice, salt, gram flour, 1 tbsp. घी डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  2. Paneer, bell peppers, onion के thick blocks काट लीजिए। Curd paste को सारे blocks में अच्छे से हाथों से लगा दीजिए।
  3. Tooth-pick में paneer, onion and capsicum के blocks को पास-पास सटाकर लगा दीजिए। ऐसे ही अन्य tooth-picks में लगा लीजिए।
  4. 30 minutes के लिए छोड़ दीजिए, जिससे blocks marinate हो जाएँ। अब इन blocks में butter की brushing कर दीजिए।
  5. Airfryer से उसकी rack हटाकर 200°C पर preheat करें। उसकी rack पर घी से brushing कर दीजिए। इस rack पर आठ से दस blocks लगी toothpick‌s को थोड़ी-थोड़ी दूर रख दीजिए।
  6. फिर 160°C पर 5 minutes के लिए airfryer में रख दीजिए। अब इन blocks पर butter की brushing कर लीजिए।
  7. फिर इसे 180°C पर 5 minutes के लिए airfryer में रख लीजिए। एक बार फिर butter से blocks पर brushing कर लीजिए।
  8. पुनः 200°C पर 5 minutes or till browning तक airfryer में रख लीजिए। Serving के समय एक बार butter की brushing फिर कर दीजिए।

Enjoy your Paneer Tikka by sprinkling them with Chaat Masala and serving them with your favourite dip, sauce, or chutney. Savour the flavour by neither compromising in taste, nor health!


Tips and Tricks :

  • Bell pepper के seeds को हटा करके ही block काटें।
  • आप के पास different colours के bell peppers ना हों तो आप simply शिमला मिर्च भी ले सकते हैं।
  • Onion के blocks cut करने के बाद उसको खोलकर अलग-अलग कर लीजिए।
  • Thick curd होने से hung curd की requirement नहीं होती है, पर ‌यदि दही गाढ़ा नहीं है तो curd को muslin cloth में डालकर ½ hour के लिए छोड़ दें, तो वह hung curd बन जाता है।
  • Thick curd or hung curd लेने से paste thick रहता है, तो वो block में अच्छे से लगता है और भूनते समय भी चिपका रहता है और गिरता नहीं है।
  • Curd paste में घी अवश्य डालें, इससे दो चीजें होती हैं। एक तो paste का texture अच्छा बनता है, जिससे marination में block से paste अच्छे से चिपकता है।दूसरा जब blocks को airfryer में रखते हैं तो पनीर juicy बना रहता है।
  • मक्खन की brushing भी इसलिए ही करते हैं कि roasting अच्छे से हो, साथ ही पनीर juicy भी बना रहे।
  • Curd paste blocks में हाथों से लगाने से pieces intact रहते हैं।
  • आप अपने taste के according spice की quantity बढ़ा सकते हैं।
  • Blocks पास-पास सटाकर रखने से भूनते समय टूटकर गिरते नहीं हैं।
  • अगर आप के पास toothpick नहीं है तो आप सारे blocks में curd paste लगाकर ½ an hour के लिए marinate कर लीजिए। फिर airfryer की rack रखकर roast कर लीजिए।
  • Temperature धीरे-धीरे ही increase कीजिए, इससे ही proper roasting होगी व सारे blocks juicy रहेंगे।
  • Airfryer preheated रहना चाहिए, तभी texture सही आएगा।
  • पनीर की पानी release करने की tendency होती है, पर अगर airfryer preheat रहे तो पनीर का पानी तुरंत जल जाएगा। इससे पनीर का block अपना shape contain कर सकेगा, साथ ही smokey flavour आने की संभावना बढ़ जाएगी।
  • वैसे आप क्योंकि direct आंच पर नहीं बना रहे हैं, तो इसमें proper smokey flavour नहीं आ पाएगा। पर अगर आप को वैसा smokey flavour चाहिए तो पनीर टिक्का serve करने के पहले एक bowl में prepared paneer tikka रखें। उसके bowl के बीच में एक छोटी कटोरी रखें, उसमें जलता कोयला रखें। अब उस जलते कोयले में 1tsp. Melted ghee डालकर बड़े bowl  को 2 minute के लिए lid से ढक दीजिए। 2 minute बाद छोटी कटोरी remove कर दीजिए, आप के paneer tikka में smokey flavour and fragrance आ जाएगी।
  • अगर आप toothpicks use कर रहे हैं तो bell peppers or capsicum से start कीजिए। Capsicum का texture थोड़ा hard होता है, इसलिए पनीर टिक्का भूनते समय पनीर etc. के गिरने के chances कम हो जाते हैं।
  • अगर आप onion and garlic नहीं खाते हैं, तो आप इसे avoid भी कर सकते हैं। 
  • यह एक party dish है, butter and ghee free dish नहीं है। पर आप इसे oil free ही बनना चाहते हैं तो घी और butter को छोड़ सकते हैं। लेकिन ध्यान रखिएगा, फिर पनीर juicy न होकर chewy and elastic texture (चिमड़ और खखड़) लगेगा।    

अगर आप के पास अभी तक airfryer नहीं है, तो आप खरीद सकते हैं, हम आपको इतनी recipes बताएंगे कि आपका airfryer खरीदना सार्थक हो जाएगा।

To know more delicious and tasty recipes which can be made in an airfryer, stay tuned!

Wednesday, 1 April 2026

Recipe : Samosa (the airfryer style)

आजकल LPG की shortage चल रही है, जिसके चलते हर कोई ऐसी dishes ढूंढ रहा है, जिसमें स्वाद भरपूर हो, पर gas कम use हो, साथ ही अगर healthy भी हो तो बात ही क्या, सोने पर सुहागा हो जाएगा।

बस इसी को ध्यान में रखते हुए आपके लिए कुछ ऐसी dishes लेकर आए हैं, जिसका डंका बहुत ज्यादा बज रहा है।जी हांँ, Airfryer Recipes.

इसमें सबसे पहले जो share कर रहे हैं, वो सबको, मतलब बच्चों से लेकर बड़ों तक, सबको बहुत पसंद आता है, या यूं कहें कि उसके बिना शाम की चाय, official and unofficial meeting incomplete लगती है।

हम आपको समोसे, व्रत-वाले समोसे और Baked Samosa की recipe share कर चुके हैं, recipe देखने के लिए उन links पर click करें।

आज आपको बताएंगे कि समोसा airfryer में कैसे बना सकते हैं।

यह recipe आपको बहुत पसंद आएगी, ख़ासकर उन्हें जो health conscious है, पर बढ़िया खाना पसंद करते हैं। तो चलिए, झट-पट समझ लीजिए कि airfryer में instantly, less oily, easily prepare होने वाले समोसे…

Samosa (the airfyer style)


Ingredients :

  • All purpose flour - 250 gm.
  • Clarified butter (Ghee) - 50 gm. (for Moyan) + 1 tbsp. (for greasing)
  • Butter - 1 tbsp. (for glazing)
  • Salt - as per taste
  • Potato - 150 gm.
  • Peas - 25 gm./optional
  • Green chillies - as per taste
  • Amchur powder - 1 tsp.
  • Coriander leaves (if possible)
  • Black pepper - as per taste


Method :

For Filling -

  1. Boil व mash किए हुए आलू, उबली मटर, salt, black pepper, green chillies, अमचूर powder व coriander leaves में 1½ tsp घी डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  2. एक bowl में 1 tsp. flour में पानी मिलाकर slurry बना लीजिए।

For Outer Shell -

  1. Flour में घी व नमक डालकर हथेली से अच्छे से rub कर flour को अच्छे से मोयन कीजिए।
  2. उसमें हल्का-गुनगुना पानी धीरे-धीरे डालते हुए dough prepare कीजिए।

For Samosa -

  1. Dough से गोलियां बना लीजिए। गोलियों को rolling pin की help से flat कर लें, जैसे पूड़ी बनाते हैं।
  2. इसे थोड़ा मोटा ही रहने दीजियेगा। इसे बीच में से काटकर लें।
  3. इसके किनारे पर slurry को लगाकर चिपकाएं और cone shape बना लीजिए।
  4. अब इसमें filling भरकर इसका मुंह ऊपर से भी बंद कर दीजिए।
  5. अब सभी समोसे पर चारों तरफ़ से घी की हल्की coating कर दीजिए।
  6. Airfryer की rack हटाकर उसे 190°C पर preheat कर लें।
  7. Airfryer की rack को घी से grease कर लीजिए और उसे airfryer में place कर दीजिए।
  8. सभी समोसों को airfryer की rack पर place कर दीजिए। 
  9. अब airfryer को 180°C - 15 minutes, फिर समोसों को पलटकर 200°C - 2 to 3 minutes के लिए or till browning तक fry कर लें।
  10. जब समोसे सुनहरे हो जाएं, तो उन पर हल्के-हल्के हाथों से butter लगा दें।

Savour the Airfryer Samosas with your favourite sauce, dip or chutney.

कुछ Tips and Tricks भी देख लीजिए, for perfect samosa.


Tips and Tricks :

  • Filling आप आलू की ना बनाकर अपनी पसंद की (जैसे मटर, दाल, पनीर की) भी बना सकते हैं, अगर आप चाहें तो मेवा भी use कर सकते हैं। समोसे का पूरा taste filling के taste पर निर्भर करता है।
  • हमने airfryer Samosa बनाने में filling भूनकर नहीं तैयार की है। इसके दो कारण हैं, पहला हमें घी का कम use करना है। दूसरा airfryer करने से filling के dry होने की tendency होती है, और filling भूनने से भी dry होने की tendency होती है। इसलिए filling भूनकर भरने से over dry हो सकती है। साथ ही जो घी आलू की filling में डाला है, वो भुना हुआ मसाला जैसा ही स्वाद देगा। Means मेहनत कम, फिर भी स्वाद में दम।
  • At a time 6-7 Samosas ही airfryer में  रखें।
  • मोयन में घी का अंदाज ऐसा होता है, कि जब आप मैदे में घी डालकर अच्छे से rub कर लें और उसे हाथ में दबाएं, तो लड्डू-सा बनने लगेगा।
  • Dough बनाते समय जितना कम पानी आप डालेंगे, समोसा उतना ही crispy (खस्ता) बनेगा। अतः ध्यान रखिएगा, ज्यादा पानी से आप के समोसे hard बनेंगे और soggy भी जल्दी हो जाएंगे।
  • Dough बनाने के साथ ही समोसा बनाना शुरू कर लीजिए, वरना dough बनाकर छोड़ने से flour में salt से पानी release हो जाता है, जिससे मोयन बेकार हो जाता है।
  • Airfryer समोसा बनाने में fat free होने के अलावा भी कुछ और फायदे हैं। आप खूब ज्यादा filling भर सकते हैं, समोसे के फूटने का, और उससे उसमें excess घी भरने का डर नहीं रहता है।
  • भरे घी में कुछ भी बनाते समय सावधानी बरतनी पड़ती है, वरना जलने का डर रहता है। इसमें कोई जलने का डर नहीं है, अतः बच्चे भी बना सकते हैं। कड़ाही में बनाने में बार-बार उलट-पुलट कर तलना होता है, जबकि इस process में केवल एक बार पलटना होगा।
  • Temperature की setting; voltage and current पर depend करेगी। अतः हमारे बताए गए time से आपके airfryer का time little different हो सकता है। 
  • पहली बार बनाते समय वहीं रहते हुए बनाएं, उसके बाद time and temperature की setting सही हो जाएगी।

अगर आप सारे notes follow करेंगे तो हलवाई के बनाए हुए समोसे के जैसे आप के समोसे की भी लोग तारीफ करेंगे।तो सोचना क्या है? बना लीजिए गर्मागर्म समोसे और शाम का लुत्फ उठाएं।

Wednesday, 17 December 2025

Recipe : Jalapeño

आज आपके लिए एक ऐसी recipe लाएं हैं, जो आपको pizza, subs, wraps & nachos की toppings में खाने को मिलती है और इनके taste में चार चांद लगाती है।

जी हाँ, हम Jalapeño की बात कर रहे हैं। और आपको यह जानकर आश्चर्य होगा, कि इसे बहुत easily prepare किया जा सकता है।

Jalapeño


I. Ingredients:

  • Jalapeño Peppers (मोटी हरी या लाल मिर्च)- 250gm.
  • Vinegar (CH₃COOH)- 3 tbsp.
  • Common Salt (NaCl)- 1 tsp.


II. Method:

  1. मिर्च को oval shape में cut कर लीजिए।
  2. एक clean, dry & airtight container में डाल दीजिए।
  3. इसमें सिरका और नमक डालकर अच्छे से मिला लीजिए, फिर इसे धूप में रख दीजिए।
  4. मिर्च के container को हिलाकर दो दिन धूप में रखना है।
  5. उसके बाद इसको fridge में रखकर store कर सकते हैं।

तो लीजिए, आपका Jalapeño ready है, toppings की dressing के लिए। है ना, बहुत ही easily prepare होने वाला।


III. Tips and Tricks:

  • यह मिर्च ठंड में easily available होती है, तो उसी समय आप Jalapeño ready कर लीजिए।
  • Mostly green jalapeño pepper से ही बनाते हैं, आप चाहें तो red jalapeño pepper भी ले सकते हैं।
  • नमक और सिरका अपने आप में preservatives है, अतः किसी भी तरह का कोई और preservative डालने की requirement नहीं है।
  • यह एक तरह का pickle ही है, पर भूल से भी oil मत डालिएगा, वरना उसका taste, different हो जाएगा।
  • इसमें अधिकतर मिर्चें, तीखी नहीं होती हैं, पर कुछ तीखी हो भी सकती है। तो अगर आप को तीखे से problem है, तो डंठल वाला सिरा थोड़ा-सा हटाकर इसे ready कीजिए। Basically मिर्च, डंठल की तरफ ज्यादा तीखी होती हैं।
  • अगर तीखा avoid करना है तो एक काम और कर सकते हैं कि मिर्च का सफेद भाग और बीज discard कर दीजिए।
  • वैसे सब लगा हुआ डालेंगे, तभी authentic taste आएगा, tangy and spicy...

तो आज ही बना लीजिए Jalapeño और अपने pizza, salsa & nachos में इसकी topping कीजिए, और घर बैठे ही restaurants (Domino's, Pizza Hut, Subway etc.) जैसे taste का मजा लीजिए।

Tuesday, 2 December 2025

Recipe : Baked Samosa

समोसा all-time favourite snack है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक, सबको पसंद आती है। हम समोसा और व्रत-वाले समोसा की recipe share कर चुके हैं, recipe देखने के लिए उन links पर click करें।

पर आजकल लोग इतने health conscious हो गए हैं कि fried चीज़ों को avoid करने लगे हैं। अगर आप भी health conscious हैं, तो आपके लिए यह एक खुशी की बात है, कि आप Shades of Life से जुड़े हुए हैं।

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं Baked Samosa की recipe, जिससे आपकी सेहत भी खुश और मन भी खुश।अब आप जितने चाहें उतने समोसे खाइए, वो भी health में compromise किए बिना।

Baked Samosa


(I) Ingredients :

  • All purpose flour - 250 gm.
  • Clarified butter (Ghee) - 75 gm. (for Moyan) + 1 tbsp. (for greasing)
  • Butter - 1 tbsp. (for glazing)
  • Salt - as per taste
  • Potato - 150 gm.
  • Pea - 25 gm./optional
  • Green chillies - as per taste
  • Amchur powder - 1 tsp.
  • Coriander leaves (if possible)
  • Black pepper - as per taste


(II) Method :

For Filling -
  1. Boil व mash किए हुए आलू, उबली मटर, salt, black pepper, green chillies, अमचूर powder व coriander leaves डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।मिला लें।
  2. एक bowl में 1 tsp. flour में पानी मिलाकर slurry बना लीजिए।


For Outer Shell -

  1. Flour में घी व नमक डालकर हथेली से अच्छे से rub कर flour को अच्छे से मोयन कीजिए।
  2. उसमें हल्का गुनगुना पानी धीरे-धीरे डालते हुए dough prepare कीजिए।


For Samosa -

  1. Dough से गोलियां बना लीजिए। गोलियों को rolling pin की help से flat कर लें, जैसे पूड़ी बनाते हैं।
  2. इसे थोड़ा मोटा ही रहने दीजियेगा। इसे बीच में से काट लें।
  3. इसके किनारे पर slurry को लगाकर चिपकाएं और cone shape बना लीजिए।
  4. अब इसमें filling भरकर इसका मुंह ऊपर से भी बंद कर दीजिए।
  5. अब सभी समोसे पर, चारों तरफ़ से घी की हल्की coating कर दीजिए।
  6. सभी समोसों को microwave-safe तवे पर place कर दीजिए। 
  7. Microwave को ‘Fast Preheat’ कर लें।
  8. अब समोसे के तवे को microwave oven में convection mode पर इन temperatures पर set करते हुए bake करें: 250°C- 5 min, उसके बाद 200°C-10 min,  फिर 180°C- 10 minutes, आखिर में 250°C- 5 min तक bake कर लीजिए।
  9. जब समोसे सुनहरे हो जाएं, तो उन पर हल्के-हल्के हाथों से butter लगा दें।

Savour the Baked Samosa with your favourite sauce, dip or chutney.


(III) Tips and Tricks :

  • Filling आप आलू की ना बनाकर अपनी पसंद की (जैसे मटर, दाल, पनीर की) भी बना सकते हैं, अगर आप चाहें तो मेवा भी use कर सकते हैं। समोसे का पूरा taste, filling के taste पर निर्भर करता है।
  • हमने Baked Samosa बनाने में felling भूनकर नहीं तैयार की है।
  • इसके दो कारण हैं, पहला हमें घी का कम use करना है। दूसरा bake करने से filling के dry होने की tendency होती है, और filling भूनने से भी dry होने की tendency होती है।
  • इसलिए filling भूनकर भरने से over dry हो सकती है। अगर आप को भुना हुआ मसाला ही पसंद है, तो आप समोसे वाली recipe को refer कर सकते हैं
  • At a time 10 samosa ही तवे पर bake होने के लिए रखें।
  • मोयन में घी का अंदाज ऐसा होता है, कि जब आप मैदे में घी डालकर अच्छे से rub कर लें और उसे हाथ में दबाएं, तो लड्डू-सा बनने लगेगा।
  • Dough बनाते समय, जितना कम पानी आप डालेंगे, समोसा उतना ही crispy (खस्ता) बनेगा। अतः ध्यान रखिएगा, ज्यादा पानी से आप के समोसे hard बनेंगे और soggy भी जल्दी हो जाएंगे।
  • Dough बनाने के साथ ही समोसा बनाना शुरू कर लीजिए, वरना dough बनाकर छोड़ने से flour में salt से पानी release हो जाता है, जिससे मोयन बेकार हो जाता है।
  • Baked समोसा बनाने में fat free होने के अलावा भी कुछ और फायदे हैं। आप खूब ज्यादा filling भर सकते हैं, समोसे के फूटने का, और उससे उसमें excess घी भरने का डर नहीं रहता है।
  • भरे घी में कुछ भी बनाते समय सावधानी बरतनी पड़ती है, वरना जलने का डर रहता है। इसमें कोई जलने का डर नहीं है, अतः बच्चे भी बना सकते हैं।
  • कड़ाही में बनाने में बार-बार उलट-पुलट कर तलना होता है, जबकि इस process में केवल बार-बार temperature ही set करना होगा।
  • Temperature की setting; voltage and current पर depend करेगी। अतः हमारे बताए गए time से आपके microwave oven का time little different हो सकता है। 
  • पहली बार बनाते समय वहीं रहते हुए बनाएं, उसके बाद time and temperature की setting सही हो जाएगी।

अगर आप सारे notes follow करेंगे तो, हलवाई के बनाए हुए समोसे के जैसे, आप के समोसे की भी लोग तारीफ करेंगे।

तो सोचना क्या है? बना लीजिए गर्मागर्म समोसे और गुलाबी ठंड का लुत्फ उठाएं।

Tuesday, 3 June 2025

Recipe : Domino's-style Stuffed Garlic Bread (oven mode)

आज आप के साथ हम ऐसी recipe, share करने जा रहे हैं, जो आज कल बच्चों से लेकर बड़ों तक सब को बहुत पसंद है।

हम बात कर रहे हैं, Domino's style classic Stuffed Garlic Bread की।

आज हम आपको ऐसी Tips and Tricks बता रहे हैं, जिससे आप without yeast, without egg इसे घर पर बहुत easily बना सकते हैं। 

आप कहेंगे कि इस recipe को तो हम पहले भी share कर चुके हैं... 

जी हां, बिल्कुल कर चुके हैं, पर वो without oven थी।

पर कुछ viewers की demand थी, कि इस recipe को oven method से भी बता दें, तो इस बार आपको microwave के convection mode पर कैसे बनाएंगे यह method share कर रहे हैं।

 Domino's style Stuffed Garlic Bread‌ (oven mode)


I) Ingredients :

For base -

  • All purpose flour - 3 cup
  • Olive oil - 3 tbsp.
  • Salt - ½ tsp.
  • Sugar - ½ tsp.
  • Fresh Curd - 1 cup
  • Baking powder - 1 tsp.
  • Meetha soda - 1 tsp.


For topping -

  • Mozzarella & Cheddar cheese mixed - 250 gm.
  • Garlic - 5 to 6 cloves
  • Butter - 50 gm.
  • Capsicum - 50 gm.
  • Sweet corn - 50 gm.
  • Jalapeño - 50 gm. 
  • Mixed Herbs - 50 gm.
  • Chilli flakes - 10 gm.


II) Method :

  1. Capsicum and jalapeño के small blocks काट लीजिए।
  2. Sweet corn को 10 min. boil कर लीजिए।
  3. Garlic cloves को mince or finely chop कर लीजिए।


For base -

  1. दही में olive oil, salt, sugar डालकर whip कर लीजिए।
  2. मैदे में, मीठा सोडा और baking powder डालकर mix कर लीजिए।
  3. दही के solution में मैदा डालकर हल्के हाथों से dough बना लीजिए। थोड़ा गीला-सा dough prepare होगा।
  4. अगर गीला-सा dough prepare ना हो तो थोड़ा दही और add कर लीजिएगा।
  5. इस dough को 20 to 25 minutes के लिए rest करने के लिए छोड़ दीजिए। 
  6. Dough फूल कर दुगना हो जायेगा।
  7. अब इस dough को एक बार फिर अच्छे से knead (सान) कर लीजिए।
  8. Kneading तब तक करनी है, जब तक मैदे में gluten develop ना हो जाए, मतलब dough बहुत soft ना हो जाए।
  9. Dough के 4 टुकड़े करके गोलियाँ बना लीजिए।
  10. इसे एक बार फिर 10 minutes के लिए rest करने रख दीजिए।
  11. इन गोलियों को flat करके सूखा मैदा लगाकर, rolling pin से हल्के हाथों से ½ inch मोटी रोटी बेल लें।
  12. Butter melt कर लीजिए, उसमें minced garlic cloves, herbs, chilli flakes add कर दीजिए।
  13. इस butter solution को brush से रोटी में अच्छे से लगा दीजिए।
  14. पूरी रोटी के side-side में butter garlic solution नहीं लगाना है।
  15. रोटी के half portion पर cheese, capsicum and jalapeño रख दीजिए।
  16. आप चाहें तो jalapeño की जगह flashy red chilli or green chillies भी लगा सकते हैं और avoid भी कर सकते हैं।
  17. ½ tsp. मैदे को 2 tsp. पानी में घोलकर slurry बना लीजिए।
  18. ‌उंगली slurry में dip करके side-by-side पूरी रोटी में लगा दीजिए।
  19. अब रोटी के दूसरे half portion को पहले वाले पर रखकर अच्छे से चिपका दें। जैसे गुझिया बनाते हैं।
  20. दबे हुए भाग को fork से एक बार फिर से दबा दें, जिससे रोटी अच्छे से seal होकर lock हो जाए।
  21. अब इसमें ऊपर की layer में 1 inch की दूरी पर cuts लगा दीजिए।
  22. इस पर Butter solution की  brushing कर दीजिए।
  23. नीचे वाले portion पर भी हल्का butter solution लगा दीजिए।
  24. अब एक microwave safe tawa, glass plate or metal tray की lining or dusting कर लीजिए।
  25. इस lining utensil पर stuffed garlic bread prepare होने के लिए रख दीजिए।


For baking -

  1. आप microwave oven को fast preheat कर लीजिए।
  2. Convention mode पर 220°C पर microwave set कीजिए।
  3. अब high rack पर जिस भी tray, tawa or plate पर stuffed garlic bread बनने के लिए रखी है, उसे रख दीजिए।
  4. 220° पर 3 minutes, 180° पर 10 minutes and 250° पर 2 minutes के लिए microwave oven को convection mode पर चला दें।
  5. Bread में दोनों तरफ browning आ जाएगी।
  6. Brush से bread में अच्छे से garlic butter solution की brushing कर दीजिए।

Your classical stuffed garlic bread is ready to serve. Enjoy it with cheese dip or tomato ketchup.


III) Tips and Tricks :

  • Base में दही में sugar ज़रूर से डालिएगा, उससे ही proper yeast replacement होगा।
  • अगर आप के पास olive oil नहीं है तो आप vegetable oil भी use कर सकते हैं।
  • Amul का grated Mozzarella & cheddar cheese (mixed) आता है। उसे use करने से सबसे अच्छा result आता है, पर अगर आप के पास only mozzarella cheese हो, तो आप उसे भी grate करके use कर सकते हैं।
  • Bread बनाते समय ध्यान रखिएगा कि filling overload मत कीजिएगा, वरना cheese निकल जाएगा।
  • Bread को seal-lock अच्छे से करना है, वरना filling बनते-बनते ही निकल जाएगी।
  • Cheese को frozen condition में ही fill कीजिए, इससे cheese जल्दी melt नहीं होता है और bread proper बनती है।
  • Bread के ऊपर में cut लगाते समय ध्यान रखिएगा कि वो cut सिर्फ ऊपरी layer तक ही रहे। Cut नीचे तक पहुंचने से cheese leak हो जाएगा।
  • Cut लगाने से दो काम होते हैं - पहला, filling बाहर नहीं निकलती है, क्योंकि heat lock नहीं होती है। दूसरा, bread prepare हो जाने पर cutting easily हो जाती है।
  • Bread बनाते समय garlic butter solution की brushing करने से bread में बहुत अच्छी browning आती है और taste भी enhance हो जाता है।
  • आप convection mode पर stuffed garlic bread बना रहे हैं, तो microwave safe tawa, glass की plate or metal tray ले सकते हैं।
  • Microwave safe tawa, glass की plate or metal tray पर घी लगाकर सूखा मैदा डालकर हिला दें और फिर extra मैदा हटा दें। इस process को ही utensils की lining or dusting कहते हैं। ऐसा कर लेने से आप bread, cake, biscuit जो भी बनाएंगे, वो बनने के बाद easily निकल जाता है, utensils में चिपकता नहीं है।
  • अगर आप glass plate ले रहे हैं तो branded plate ही  लीजिएगा, local होने से उसके बीच में ही टूटने का डर रहता है।
  • Plastic के utensils को convection mode and grill mode पर बिल्कुल मत चलाएं, वो ज़रूर से पिघल जाएंगे।
  • पहली garlic bread बनाते हुए 250°C पर 2 minutes चलाना है, उसके बाद की bread के लिए 250°C पर 1 minute के लिए ही चलाना है, otherwise over-browning हो जाएगी।
  • अगर आप diet conscious हैं तो मैदे की जगह आटा भी use कर सकते हैं।


तो बस अब क्या सोच रहे हैं, बच्चों की छुट्टियां हो गई हैं कि आज ही try कीजिए, और उन्हें vacation का suprise दीजिए।

अगर आपको without oven method देखना है तो आप इस पर click कर लीजिए - https://shadesoflife18.blogspot.com/2020/12/recipe-dominos-style-classic-stuffed.html?m=1



Tuesday, 6 May 2025

Recipe : Kurkure Chaat

कुछ ही दिनों में छुट्टियां होने वाली है, तो kitty party और kids party के लिए कोई बहुत ही tasty and healthy food चाहिए होगा।

आज कल एक चीज़ ऐसी है, जिसके बच्चे दीवानें हैं और मम्मी पापा उसके unhealthy होने के कारण बेहद परेशान...

तब हमने सोचा, ऐसा क्या किया जाए कि दोनों खुश हो जाएं...

तो बस आज की recipe, इसका सबसे सटीक जवाब है। 

मतलब अब आप को बच्चों के कुरकुरे खाने से उतनी problem नहीं होगी, coz हम इसे healthy version में change कर देंगे।

Kurkure Chaat


A) Ingredients :

  • Kurkure - 1 packet
  • Boiled potatoes - 2 (medium) 
  • Tomato - 1 (medium) 
  • Onion - 1 (medium) 
  • Capsicum - 1 small)
  • Cucumber - 1 (small)
  • Coriander leaves - handful 
  • Green chilli - as per taste 
  • Raw mango, mint chutney - as per taste
  • Salt - as per taste 
  • Tomato ketchup - 2 tbsp/as per taste


B) Method :

  1. आलू, प्याज़, टमाटर, खीरा, शिमला-मिर्च, सबके छोटे-छोटे dice काट लीजिए।
  2. धनिया और हरी मिर्च को finely chop कर लीजिए।
  3. कच्चे आम और पुदीना की चटनी तैयार कर लीजिए।
  4. कुरकुरे को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिए।
  5. एक bowl लीजिए और उसमें, कुरकुरे को छोड़कर बाकी सभी ingredients को मिलाकर ढककर fridge में रख दीजिए।
  6. Serving के समय कुरकुरे के छोटे-छोटे टुकड़े डालकर अच्छे से mix करके serve कर लीजिए।

कच्चे आम और पुदीना की चटनी के लिए आप इस link पर click करेंगे, तो आपको पूरी recipe मिल जाएगी  👇🏻

Raw mango and mint ki chutney 


चलिए कुछ tips and tricks भी बता देते हैं।

C) Tips and Tricks :

  • आप बोलेंगे कि क्या healthy? हमने कुरकुरे तो mix कर दिया... जी हां किया है, बिल्कुल किया है, क्योंकि वो ही आपके बच्चों को healthy खाने के लिए attract करेंगे।
  • आप green salad के साथ ही olives, sweet corn, jalapeno pepper, coloured bell pepper, paneer etc भी अपने taste के according add कर सकते हैं।
  • हमने कुरकुरे के छोटे-छोटे टुकड़े करने को इसलिए ही बोला है कि वो हो कम, पर दिखाई ज्यादा दें। मतलब आप थोड़े से कुरकुरे डालेंगे और बच्चों को लगेंगे ज्यादा।
  • कुरकुरे serve करते समय ही डालिएगा, जिससे उनका crisp intact रहे। 
  • इसे आप serve करते समय कुरकुरे भेल के नाम से भी serve कर सकते हैं।
  • इस भेल या चाट में आलू डालने से quantity बढ़ जाती है, साथ ही soft and crisp का बहुत बढ़िया combination बनता है।
  • आप tomato sauce की जगह, Hot and sweet tomato chilli sauce or schezwan sauce भी use कर सकते हैं। 
  • कुरकुरे सिर्फ garnishing के लिए भी use कर सकते हैं, इससे भी taste and crisp अच्छा आ जाता है। और आपकी चाट या भेल और ज्यादा healthy हो जाएगी।

Friday, 20 December 2024

Recipe : दड़पे पोहा

बहुत सी recipes ऐसी होती हैं, जो different cuisine में different style से बनाई जाती हैं, पर वो भी बहुत tasty and healthy होती हैं।

आज आपको भी एक ऐसी ही मराठी या कोंकण recipe share कर रहे हैं, जो बहुत tasty and healthy होती है। 

और वो है पोहा... दड़पे पोहा

पोहा कौन सी नई recipe है? और India में शायद ही कोई ऐसा घर हो, जहां पोहा न बनता हो...

फिर पोहा की recipe, share करने से क्या फ़ायदा?

है जी, बिल्कुल है, क्योंकि यह different style का पोहा है, जो कि बहुत tasty and healthy होने के साथ ही बहुत easily prepare भी हो जाता है। साथ ही इस पोहे में एक और खासियत होती है कि आप इसे चाहे तुरंत serve करें या कुछ घंटों के बाद, यह पूरे समय soft and fresh बना रहता है।

चलिए बताते हैं आपको इसकी recipe...

Dadpe Poha


(A) Ingredients :

  • Flattened rice - 250 gm.
  • Fresh coconut - 50 gm.
  • Coconut water - 1 bowl
  • Onion - 1 medium size
  • Green chilli - as per taste
  • Groundnut - 50 gm
  • Curry leaves - 6 to 8 leaves
  • Coriander leaves - handful of leaves
  • Lime juice - 1 tsp.
  • Mustard seeds - ½ tsp.
  • Mustard oil - 2 tsp.
  • Salt - as per taste
  • Sugar (powdered) - 1 tsp.
  • Turmeric powder - ½ tsp.


(B) Method :

  1. पोहा को एक छन्नी में ले लीजिए।
  2. फिर इसे पानी से धोकर अच्छे से साफ कर लें।  
  3. जब पोहे का पूरा पानी निकल जाए, तो पोहे को bowl में रख दीजिए।
  4. अब इसमें नारियल पानी डालकर अच्छे से mix कर दें और 10 minutes के लिए रख दीजिए।
  5. Fresh coconut को कद्दूकस कर लीजिए।
  6. धनिया पत्ती, हरी मिर्च और प्याज़ को महीन काट लें।
  7. एक दूसरे bowl में घिसा हुआ नारियल, महीन प्याज़, हरी मिर्च और धनिया डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  8. नारियल पानी में soak किए गए पोहे को प्याज और धनिया वाले bowl में डाल दीजिए।
  9. अब इसमें नमक, पिसी चीनी और नींबू का रस डालकर मिला दें।
  10. एक ladle लीजिए,  उसमें mustard oil डालकर अच्छे से गर्म कर लीजिए।
  11. गर्म तेल में mustard seeds, curry leaves और हल्दी पाउडर डाल छौंक तैयार कर लीजिए। 
  12. इस छौंक को पोहे पर डालकर mix कर लीजिए।

Your 'nutri-licious' Dadpe Poha is ready to serve. 

 

(C) Tips and Tricks :

  • पोहा पहले पानी से धोकर, पूरा पानी निकल जाने तक रखें।यह step इसलिए जरूरी है, जिससे पोहा अच्छे से साफ हो जाए, उससे dust पूरी तरह से हट जाए।
  • साथ ही, पोहा साफ करने में coconut water waste न हो, coconut water केवल पोहा soft करने के लिए use हो। 
  • पानी अच्छे से निकल जाए, यह भी जरूरी है, जिससे पोहा coconut water को अच्छे से soak कर सके और उसमें coconut water का sweetened taste आए। 
  • पोहा में coconut water mix करने से पहले उसे उंगली की सहायता से अच्छे से toss कर लें, जिससे पोहे खिले-खिले हो जाएं।
  • वैसे अगर आप के पास अधिक मात्रा में coconut water है तो आप सूखे पोहे को साफ कर लें। फिर उसमें coconut water डालकर भी soak कर सकते हैं। 
  • अगर coconut water नहीं है, तो केवल पानी से धोकर भी यह पोहा बनाया जा सकता है, हांँ authentically, coconut water ही use करते हैं।
  • Coconut water डालकर 10 minutes के लिए छोड़ दें। उसमें प्याज, धनिया पत्ती आदि डालने से पहले एक बार पोहा को फिर से toss कर लीजिए। साथ ही check कर लें कि पोहे में proper softness आ जाए।
  • इस तरह से बने पोहे को cook नहीं करते हैं, इसलिए पोहे में proper softness आनी जरूरी होती है। और यही softness इसकी delicacy है, जो इसको पूरे समय एक-सा soft रखती है और बहुत ही स्वादिष्ट बनाती है।
  • आप बिल्कुल भी नहीं घबराइएगा कि बिना cook किए कैसे अच्छा लगेगा? यह बिना cook हुए भी बहुत अच्छा लगता है। एक बार बनकर try ज़रूर कीजिए। एक बार बनाने और खाने के बाद आप भी तारीफ किए बिना नहीं रहेंगे।
  • हमने इसमें, अनार के दाने और आलू भुजिया भी add की है, जो authentically नहीं डाला जाता है। But इससे taste and appearance दोनों ही बहुत अच्छे हो जाते हैं। 
  • हमने fresh grated coconut की जगह tender coconut के छोटे छोटे टुकड़े डाले थे। जो कि पोहे की softness को और enhance कर रहे थे। Authentically fresh grated coconut ही डाला जाता है। 
  • आप अपने स्वादानुसार इसमें नमक, पिसी चीनी, नींबू और मिर्च कम या ज़्यादा कर सकते हैं।
  • अगर आप onion नहीं खाते हैं तो आप इसे avoid कर सकते हैं।
  • अगर आप turmeric powder न डालना चाहें तो उसे छोड़ सकते हैं। Authentically हल्दी पाउडर बिना डाले और डालकर, दोनों तरह के मिलते हैं।

तो एक बार यह पोहा भी बनाकर देखिये, घर पर सब इसके लिए भी demand करने लगेंगे।