Sunday 19 April 2020

Recipe : Gol Gappe

यह मेरे Quarantine segment की 21st recipe है। इसमें कोई भी green veggies नहीं पड़ेंगीं। 

Lockdown होने से जो सबसे ज्यादा याद आ रहे  हैं, वो हैं गोल गप्पे😋

गोल गप्पे को बहुत नामों से जाना जाता है, पानी;पूरी, फुच्चके, बताशे, पर काम एक ही है, मुँह में पानी लाना।

इसके स्वाद के तो क्या कहने .......

क्या हुआ आप तड़प उठे? कि खाने को मिल नहीं रहा है, और  हम बात कर के और तड़पा रहे हैं। अच्छा-अच्छा बस, और नहीं बोल रहे हैं

नहीं हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं है, कि  हम आपको तड़पायें।  

आप हम से जुड़े हैं तो आपको हम तड़पा कैसे सकते हैं, बल्कि हम तो आपकी तड़प मिट जाये, ऐसा सोच रहे हैं। इसलिए आज गोल गप्पों  की recipe  ही share  कर रहे हैं।

 तो अब गोल गप्पे भी आप से दूर नहीं, इन्हे बनाइये और सबको खुश कर दीजिये। 


Gol Gappe




Ingredients

For Gol Gappe

Suji - 400 gm.
Ghee - for frying

For  Paani 

पानी -1/2 litre
Black pepper - 1/2 tsp.
Black Salt - 1 tsp.
Green chillies - as per taste.
Coriander leaves  - hand full
Salt - as per taste
Lemon juice or amchur powder - 1/2 tsp.
Cumin - 1/4 tsp.
Bondi ( optional)

For  Potato Fillimg 

potato  
salt  
roasted cumin

For  Matar  Fillimg 

yellow  pea -1/2 kg . 
salt -as per  taste 
asfoietida -1/2  tsp 
roasted cumin - 1 /2 tsp .  



Method 

For Gol Gappe 





  1. Suji में थोड़ा थोड़ा boil water डालकर soft dough बन लें।
  2. इसे 1/2 hour के लिए छोड़ दें।
  3. 1/2 hour में सूजी फूल जाएगी।
  4. अब इसे पटक पटक कर 10 min. तक मलते जाएंगे, जिससे dough चिकना हो जाए।
  5. गोली बनाकर देखें, गोली चिकनी बननी चाहिए। अगर गोली चिकनी ना हो तो dough को और मलना होगा।
  6. Dough से छोटी-छोटी गोलियां बना लें।
  7. इन गोलियों को flat बेल लें।
  8. Wok में घी गरम करें।
  9. एक-एक करके 8 to 10 गोल गप्पे को डालते जाएं।
  10. गोल गप्पे, अपने आप फूलते जाएंगे।
  11. तो उन्हें पलट दें।
  12. Slow flame पर हल्की रंगत आने तक तलें।
  13. अब इन्हें wok से निकाल लें।
  14. ऐसे ही सारे तल लें।
  15. अब high flame पर सारे जल्दी जल्दी दुबारा तल लें।
  16. लीजिए गोल गप्पे ready हो गए।
For  Paani 

सारे ingredients को mixer में grind कर लें, फिर पानी में mix कर लीजिए। Bondi serving ke time डालनी है।

For Potato  Filling 

उबले आलू छोटा-छोटा काट कर उसमें जीरा और नमक डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।

For  Matar  filling  

पीली मटर को 6 से 8 घंटे तक भीगो दें।
फूली हुई पीली मटर में नमक, हींग डालकर  3 High flame  पर और 4 to 5 , slow flame पर whistle दे दीजिए।



Note : 

अगर आप के पास धनिया ना हो, और सूखा पुदीना, या tamarind paste हो तो, आप उससे भी पानी बना सकते हैं।