Wednesday 24 January 2024

Recipe : Daal Makhani

सर्दियों का मौसम चल रहा है या यूं कहें कि स्वाद का मौसम चल रहा है। ऐसा इसलिए भी, क्योंकि सर्दियों में ज़्यादा parties होती हैं। 

शादी-विवाह और parties में एक से एक सब्जियां बनाई जाती हैं, पर हर menu में सब्ज़ियां change होती रहती हैं, नहीं होती है तो बस दाल मखनी...

दाल मखनी हर party की शान होती है। 

तो चलिए आज इसकी recipe ही share कर देते हैं, जिससे party की शान, आपके घर की शान बन जाए।


दाल मखनी 

Ingredients :

Whole black gram - 500 gm.

Jammu rajma - 250 gm.

Chickpea lentil - Handful

Cumin - 1 tsp.

Whole garam masala - 1 tsp.

Ginger garlic paste - 1 tbsp.

Chopped onion - 1 cup 

Tomato puree - ½ cup 

Clarified butter (ghee) - 2 tbsp. 

Turmeric powder -  ½ tsp.

Coriander powder - ½ tsp.

Kashmiri Lal Mirch powder - 2 tsp.

Salt - as per your taste 

Butter - 250 gm. 

Garlic cloves - 3 to 4  

Kasuri Methi - 1½ tsp 

Green chilli - 2

Cream - 1 tbsp.


Method

  1. साबुत उड़द दाल, राजमा और चने की दाल, तीनों को अलग-अलग भिगा दें। 
  2. अगले दिन उरद दाल को रगड़-रगड़ कर साफ कर लीजिए। 
  3. दाल रगड़कर साफ करने से वो काले से थोड़ा हरे से रंग जैसी दिखने लगेगी।
  4. Pressure cooker में घी डालकर गर्म करके उसमें राजमा, उरद दाल व चने की दाल डाल दें।
  5. फिर उसमें 50 gm. butter, नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, 1 tsp कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और लहसुन की 3 to 4 कलियां व 5 cup पानी डालकर, 3 अलग-अलग high flame पर 4 to 5 slow flame पर whistle लगा लें।
  6. एक wok लीजिए, उसमें 50 gm butter और ghee डालकर गर्म कर लीजिए।
  7. अब इसमें ginger, garlic, chilli paste डालकर sauté कर लीजिए।
  8. अब इसमें 1 tsp. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर व‌ कसूरी मेथी डालकर एक बार अच्छे से mix कर लीजिए। 
  9. अब इसमें tomato puree डालकर, slow flame पर तब तक भूनें जब तक टमाटर से अच्छे से घी अलग ना हो जाए।
  10. अब इसमें उबली हुई दाल, राजमा और चने की दाल डालकर अच्छे से mix करते हुए चलाते हुए पकाएं। इसमें डले हुए लहसुन को मसल कर अच्छे से दाल में mix कर लीजिए।
  11. यह process दाल के proper texture आने तक करते रहें। बीच बीच में butter add करते जाएं। 
  12. 50 gm butter, serving time पर add करने के लिए छोड़ कर बाकी सारा मक्खन दाल पकाते समय डाल देंगे।
  13. जब दाल serve करें, उससे पहले इसमें बचा 50 gm butter add करके अच्छे से mix कर लीजिए।
  14. Serve करते समय इसे fresh cream या butter से garnish कर दीजिए।

Tasty cream Dal Makhani is ready to serve. You can serve it with Naan, Rumali Roti, Rice etc.

Perfect dal makhani recipe के लिए इन tips and tricks का जरुर से ध्यान रखिएगा।


Tips and Tricks :

  • उरद की दाल बहुत hard होती है, इसलिए कभी-कभी यह soak करने में ज्यादा time लेती है और एक दिन से ज्यादा दिन लग जाते है (specially winter में), पर याद रखिएगा, तब तक दाल भिगानी है, जब तक उसे रगड़ने से छिलके भी साफ होने लगे।
  • दाल रगड़ कर साफ़ कर लें, तभी पकने के लिए pressure cooker में डालें। 
  • दाल रगड़कर धोने से, दाल जल्दी गलेगी और दाल की कड़वाहट भी निकल जाएगी। 
  • Pressure cooker में दाल उबालते समय थोड़ा घी-मक्खन व सूखे मसाले डालकर ही उबालें। इससे दाल का texture, colour and aroma बहुत अच्छे आते हैं।
  • अगर आप garlic नहीं खाते हैं तो उसे हटा कर सिर्फ ginger, green chilli का paste भी डाल सकते हैं।
  • और green chilli की quantity भी अपने taste के according घटा-बढ़ा सकते हैं, discard भी कर सकते हैं।
  • कसूरी मेथी को रगड़ कर ही डालें, इससे कसूरी मेथी की fragrance enhance हो जाती है। 
  • टमाटर से घी अलग होने तक ही भूनें। वरना टमाटर का कच्चापन, taste, texture दोनों को खराब करेगा ही, साथ ही दाल को अच्छे से गलने भी नहीं देगा।
  • 80% दाल whistle देकर व बाकी 20%  slow flame पर घोंटकर-घोंटकर ही पकानी है।
  • दाल को घोंटने से दाल और राजमा से दस निकलता है जो कि दाल को smooth texture देता है।
  • इसमें राजमा की quantity आप अपने taste के according घटा या बढ़ा भी सकते हैं। बस डालिएगा जरुर, राजमा डालने से ही autho
  • चने की दाल इसमें binding के लिए डालते हैं और इससे सौंधापन भी बढ़ जाता है, जो दाल को और tasty बना देता है। 
  • इस दाल मखनी में दो ही चीजों का taste enhance रहता है, एक तो दाल, दूसरा मक्खन... 
  • इसलिए घी और मक्खन दोनों खूब डालकर ही दाल बनाएं। 
  • इस दाल में ज्यादा घी-मक्खन इसलिए भी डाला जाता है, क्योंकि यह dry ज्यादा होती है।
  • याद रखिएगा बहुत ज्यादा मसाले नहीं डालें वरना दाल मखनी की जगह दाल मसाला बन जाएगी। 
  • अगर आप को green coriander leaves का taste पसंद है तो आप उससे भी दाल garnish कर सकते हैं। 
  • इसमें घी मक्खन ज्यादा होता है, लेकिन कभी-कभी ज्यादा भी चाहिए होता है, स्वाद के लिए भी, और शरीर के लिए भी... तो enjoy कीजिए सर्दियों को....

बस इस recipe, tips and tricks को follow कीजिए और सब की favourite dal makhani बनाएं।