Sunday 27 October 2019

Poem : शुभ दीपावली

शुभ दीपावली


दीपावली त्यौहार है शुभ सम्पन्नता का
हर ओर छाई प्रसन्नता का
मां लक्ष्मी व गणेशा की कृपा हो जाए
सब, सुख समृद्धि, मान सम्मान पाए

दीपावली त्यौहार है दीपों का
खुशियों के मधुर गीतों का
सब, दीप जलाकर रखना
धरा से अंधकार हटाकर रखना

दीपावली त्यौहार है मेवे और मिठाईयों का
प्रेम की गहराइयों का
सब, मिलजुल कर कहना
आज तन्हा ना किसी को रहना

दीपावली त्यौहार है पटाखों का
खुशियों के धूम धड़ाको का
आज ना बच्चों को इसमें रोक लगाना
यह है बच्चों की खुशियों का खजाना

दीपावली त्यौहार है उमंग का
अपनों के साथ-संग का
बुजुर्गों को भूल ना जाना
उनकी आशीष बिन त्यौहार ना मनाना

दीपावली त्यौहार है सौगातों का
सपने सच करने वाली रातों का
आप सब यूं ही साथ जुड़े रहना
आप सबको मुझे शुभ दीपावली है कहना