Showing posts with label Recipes - Health Conscious. Show all posts
Showing posts with label Recipes - Health Conscious. Show all posts

Tuesday, 26 May 2026

Recipe : Tomato Rasam

आज की Summer Vacations Special Recipe most awaited recipe है।

सबसे पहले अपने उस viewer को sorry, कि आपकी request पूरी करने में time लग गया।

South Indian cuisine में बहुत सारी healthy and tasty recipes हैं, जिनमें से यह भी एक है, जिसकी बहुत demand है और बहुत पसंद किया जाता है।

बहुत थोड़े से ingredients से easily and instantly prepare होने वाली रसम की recipe आज share कर रहे हैं…

Tomato Rasam


Ingredients :

  • Tomatoes - 4 (medium) 
  • Ginger - ½ inch (grated)
  • Garlic - 6 to 8 cloves (finely chopped)
  • Tamarind Pulp - 2 tsp.
  • Salt - as per taste 
  • Sugar - 1 tsp.
  • Curry leaves - 6 to 8 
  • Fresh coriander leaves - handful 
  • Mustard seeds - 1 tsp.
  • Cumin seeds - 1 tsp.
  • Asafoetida - ¼ tsp.
  • Mustard Oil - for tempering 


Method :

  1. टमाटरों में हल्का-सा चीरा लगा लें।
  2. एक pressure cooker में चीरा लगाए टमाटर, garlic, ginger, tamarind pulp, salt और sugar डालकर boil होने रख दीजिए।
  3. High flame पर 1 whistle लगा दें। Pressure down होने के बाद थोड़ा ठंडा होने दें।
  4. अब टमाटर के छिलके हटा दें व हाथों से या masher की help से टमाटर के pulp को mash कर दें।
  5. अब इसे फिर से boil होने रख दीजिए। एक से दो बार boil आने दें।
  6. अब एक ladle लें, उसमें mustard oil लेकर गर्म करें।
  7. उसमें हींग, जीरा, सरसों के दाने व करी पत्ता डालकर छौंक तैयार कर लें। इसे गर्म-गर्म रसम में डालकर छौंका लगा दीजिए।
  8. अब एक उबाल और लगा दें। अब उसमें एक मुट्ठी finely chopped धनिया पत्ती डाल दें।

Your piping hot and delicious Tomato Rasam is ready to serve. You can relish it as a soup, side, or whichever way you wish.


Tips and Tricks :

  • टमाटर पर चीरा लगाकर उबालने से उसका छिलका easily उतर जाता है।
  • टमाटर को mash करके बनाएंगे, तभी authentic taste आएगा। टमाटर को पीसकर बनाने से paste जैसा लगता है।
  • थोड़ी-सी sugar डालने से taste enhance हो जाता है।
  • आप tamarind pulp की जगह इमली के चूरन की गोलियां भी डाल सकते हैं, तब sugar नहीं डालनी है।
  • Ginger को grate व garlic cloves को finely chop or mince करके ही डालें, ginger-garlic paste नहीं डालना है। रसम में यह सब ऐसे ही डालने से उसे एक texture मिलता है जो उसके taste को enhance करता है।
  • हींग, जीरा, सरसों के दाने व करी पत्ता डालने से रसम को authentic South Indian flavour मिलता है।
  • ध्यान रखिएगा कि छौंकने के लिए तेल सरसों का ही लेना है, और कोई तेल रसम को ठीक से complement नहीं करेगा।

खट्टी, मीठी और तीखी रसम का आनंद उठाएँ!

Monday, 25 May 2026

Recipe : Tender Coconut Chutney

Summer Vacations Special Recipes में आज की recipe एक side dish है, जो कि मेरी बेटी को बहुत पसंद है।

शायद ही आपने इसे खाया और बनाया हो, पर यकीन मानिए कि यह ऐसी chutney है कि जिसके साथ इसे खाएंगे, उस dish पर चार चांद लग जाएंगे।

आप कहेंगे कि coconut chutney तो बहुत बार खाई है, कुछ का कहना होगा कि उन्हें coconut chutney उतनी पसंद नहीं है।

पर इसका taste coconut chutney से एकदम अलग है। एक mild and divine-सी chutney है, और बहुत अधिक nutritious भी, specially summer season के लिए।

साथ ही यह बहुत instantly and easily prepare हो जाती है…

Tender Coconut Chutney


Ingredients :

  • Tender Coconut Malai - 3 tbsp.
  • Fresh Malai - 1 tbsp.
  • Salt - as per taste


Method :

  1. Mixer grinder jar में नारियल की मलाई, दूध की मलाई और नमक डालकर पीस लीजिए।

तो लीजिए, बस एक ही step में rich और creamy Tender Coconut Chutney तैयार।


Tips and Tricks :

  • जब नारियल पानी पीएं तो नारियल की thick मलाई वाला लें, पर उसमें मलाई ही हो, वो नारियल न बनी हो, मतलब मलाई में एक softness intact होनी चाहिए, पर इतनी पतली मलाई भी नहीं होनी चाहिए कि कुछ amount ही न हो।
  • Chutney का ratio 3:1 होना चाहिए। मतलब 3 portions नारियल मलाई और 1 portion दूध की मलाई।दूध की मलाई अधिक होने से वो chutney न लगकर दूध की मलाई खा रहे हैं ऐसा लगेगा।
  • इसका बहुत mild taste होता है, अतः बहुत जल्दी नमक तेज़ लगने लगता है। तो नमक बहुत अंदाज से डालना है, मतलब नमक सिर्फ दो से तीन चुटकी।

एक बार बनाकर इसे relish कीजिए। एक बार खाने के बाद आप इसे यूँ ही खाना भी पसंद करेंगे, मतलब side dish main course बन जाएगी।

Enjoy!

Friday, 22 May 2026

Recipe : Corn Kebabs

आज summer vacations special recipe में है एक ऐसी dish, जो कि cafe and parties की शान है, और बहुत ही healthy and tasty है।

साथ ही जिसको बनाने के बाद एक डर है कि घर में सभी इसको एक बार खाने के बाद बराबर यही बनाने को कहेंगे।

यह recipe थोड़ी time taking है, but इसके taste के आगे वो मेहनत करना worthy लगता है।

Corn Kebabs


Ingredients :

For Corn Kebabs -
  • Sweet corn - 2 cups (steamed or boiled)
  • Potatoes - 2 (medium; boiled, peeled, and mashed)
  • Breadcrumbs - 1½ cup (about 2 to 3 slices of bread)
  • Onion - 1 (small; finely chopped)
  • Ginger-garlic paste - 1 tbsp.
  • Green chillies - 2 (small; finely chopped)
  • Corn flour/rice flour - 2 tbsp. (to bind)
  • Chaat masala - according to taste 
  • Garam masala - ½ tsp.
  • Salt - according to taste
  • Black pepper - according to taste
  • Cooking oil - for frying
For Mint-Grapes Chutney -
  • Fresh mint leaves - 1 cup 
  • Green grapes - ½ cup (washed and halved) Green chillies - as per taste 
  • Ginger - ½ inch (peeled)
  • Lemon juice - 1 tbsp.
  • Black salt - ½ tsp.
  • Chilled Water - 1 tbsp. (optional)

Method :

Mint-Grapes Chutney -
  1. एक mixer grinder jar में mint leaves, आधे-आधे किए हुए grapes, green chillies, ginger, lemon juice, and black salt को डालकर smooth होने तक blend करें। 
  2. अगर chutney बहुत thick बनी है तो 1 tbsp. cold water add कीजिए।
  3. अब इसे एक small bowl में निकाल दीजिए। इसे serve करने से पहले तक refrigerator में रखें, जिससे chutney ठंडी-ठंडी रहे।
Corn Kebabs -
  1. Boiled sweet corn kernels को हाथ से या food processor की मदद से coarse paste बना लीजिए।
  2. Coarse corn paste को mixing bowl में डाल दीजिए।
  3. अब इसमें mashed potatoes, chopped onions, ginger-garlic paste, green chillies. breadcrumbs, corn flour/rice flour, chaat masala, garam masala, salt, and pepper डालकर अच्छे से mix करके soft and moldable dough prepare कर लीजिए।
  4. अपने हाथ को तेल की कुछ बूंदों से grease कीजिये।
  5. Dough को equal portions में divide कीजिए और अपना मनचाहा shape दीजिए, चाहे तो round tikkas (patties) or oval-shaped kebabs.
Frying of Kebabs -
  1. Flat skillet or tawa को medium heat पर गर्म करें।
  2. इस पर ½ tbsp. oil को drizzle करें।
  3. जितने कबाब तवे पर आ सकते हैं, उन्हें तवे पर place कर दीजिए।
  4. Kebabs को medium flame पर दोनों sides से 3 to 4 minutes or golden-brown and crispy होने तक shallow fry कर लीजिए।
or
  1. एक wok (कढ़ाही) में तेल डालकर गर्म करें।
  2. Gently kebabs को इसमें डालें।
  3. कबाब को तब तक deep-fry करें, जब तक वो दोनों तरफ से golden and crispy न हो जाए।
Serving/Plating -
  1. Onions की पतली slice काट लें, उसमें नमक व कश्मीरी लाल मिर्च powder व कुछ बूंदें (नींबू या vinegar की) डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  2. अब इन crispy and crunchy kebabs पर चाट मसाला sprinkle करें।
  3. साथ में onion slices and mint grapes chutney के साथ serve कीजिए।
तो देर किस बात की? आज ही बच्चों को यह खिलाकर खुश करें।

Wednesday, 20 May 2026

Recipe : Instant Butterscotch Idli

आज summer vacations की recipes में आपको एक ऐसी dish share करने जा रहे हैं, जो झट-पट तो बनेगी ही, साथ ही आप के meal को complete भी करेगी।

और वो dish है, instant butterscotch idli.

तो अबकी बार जब इडली-सांभर बनाएं, तो साथ में इसे भी as a sweet dish prepare कर लीजिएगा, आप का meal complete हो जाएगा। 

इडली के batter में बस थोड़ा-सा फेर-बदल और कमाल की sweet dish ready…

Instant Butterscotch Idli

Ingredients :
  • Semolina (suji) - 250 gm. 
  • Fresh-thick malai - 150 gm.
  • Milk - ½ glass or according to consistency 
  • Baking powder - 1 tsp. (full)
  • Butterscotch powder - 2 tbsp.
  • Sugar - 2 tbsp. or according to taste 
  • Ghee - for greasing
  • Dry fruits - for garnishing 


Method :
  1. Malai में दूध डालकर हल्के हाथों से mix कर दूध-मलाई का solution ready कर लीजिए। अब इस solution में हल्के हाथों से लगातार चलाते हुए सूजी को mix कर लीजिए।
  2. फिर इसे ½ to 4 hours के लिए छोड़ दीजिए। अब इसमें sugar and butterscotch powder डालकर अच्छे से mix कर दीजिए।
  3. थोड़ी देर तक oval shape में इसे फेंट लें (मतलब हाथों का movement utensil के along नहीं, बल्कि ऊपर से नीचे की तरफ रहे)।
  4. अब इसमें baking powder डालिए। Baking powder पर पानी छींट दीजिए। अब इसे फेंट लें, जिससे पूरा baking powder सूजी में अच्छे से incorporate हो जाए।
  5. Idli batter ready है।
  6. अब idli जिसमें बना रहे हैं, उसमें पानी डालकर उबलने रख दें। Meanwhile, इडली के सांचे में घी लगाकर grease कर लीजिए।
  7. 1 tbsp. Idli batter को हर greased सांचे में डाल‌ दीजिए। साथ ही हर इडली के ऊपर थोड़े से chopped dryfruits (cashews, almonds and pistachios) डाल दीजिए।
  8. पानी खौल चुका होगा, flame slow कीजिए और idli stand को बर्तन में place कर दीजिए। 
  9. अब पहले full flame 4 minutes, फिर medium flame 4 minutes, अंत में slow flame 4 minutes करके idli steam कर लीजिए।
  10. Idli stand को boiling utensil से निकाल कर 5 से 7 minutes ठंडी होने दीजिए, फिर idli demould कर दीजिए।
  11. अब हर इडली को chopped dryfruits से garnish कर दीजिए।
Your melt-in-mouth Instant Butterscotch Idlis are ready to be relished. They are a complete dessert by themselves.


Tips and Tricks :
  • दूध-मलाई का solution ऐसा ready कीजिए कि दूध-मलाई मिलाकर एक uniform solution बना लें।
  • मलाई न होने पर आप fresh cream भी ले सकते हैं। आप fresh and thick curd भी ले सकते हैं, बस वो जरा भी खट्टा न हो। पर मलाई से बनी इडली का taste और दही से बनी इडली के taste में mouth-melting होने का अंतर होता है। 
  • इसलिए अगर आप को mouth-melting इडली चाहिए तो मलाई ही use कीजिए।
  • सूजी धीरे-धीरे चलाते हुए डालिए, जिससे lumps न बनें।
  • घोल बनाने में दूध डालने से taste enhance होता है, आप चाहें तो पानी भी डाल सकते हैं। बस इससे taste में compromise होगा।
  • अगर batter excessively thick है, तो थोड़ा दूध और डाल दीजिए। अगर थोड़ा runny हो गया है, तो परेशान न हों, सूजी फूलने में दूध soak करती है।
  • Final consistency ribbon-like होनी चाहिए, जो कि soak होने के बाद की है। अगर वैसी consistency न हो, जैसे अगर runny है, तो थोड़ा सूजी और मिला लें और ½ hour wait कर लीजिए। अगर over thick है, तो दूध mix करके ½ hour के लिए wait कर लीजिए।
  • Soaking के लिए ½ hour must है, 4 hours के लिए soak करने से बहुत अच्छा result आता है। 
  • इससे idli batter बहुत बढ़िया set होता है।
  •  दूध और सूजी अलग-अलग नहीं जाते हैं। पर अगर आप को जल्दी है, तो ½ hour is sufficient.
  • Baking powder डालकर पानी के छींटे जरूर डालिए, इससे baking powder activate हो जाता है और best result देता है।
  • इडली का सांचा grease अवश्य करें।
  • इडली बनाते समय preheat and बाकी समय भी flame की stage and time दोनों matter करेगा तो ध्यान रखें।
  • इडली थोड़ी ठंडी हो जाए तभी demould करें, अन्यथा टूटने का डर है।
  • हमने Funfood's का Butterscotch Milkshake Powder use किया है, जिसमें already sugar होती है। 
  • आप इडली में कौन-सी company का butterscotch powder डाल रहे हैं, उसके according sugar कम-ज्यादा कर सकते हैं।
तो बस फिर, देर किस बात की? जल्द से जल्द अपने बच्चों को यह healthy & tasty Instant Butterscotch Idli खिलाएँ और उनसे वाहवाही पाएँ।

ऐसी और recipes के लिए जुड़े रहें, Shades of Life से…

Tuesday, 19 May 2026

Recipe : Thukpa

Summer vacations की यह दूसरी dish भी हमारी बिटिया रानी Advi की ही एक और international dish है। यह एक Tibetan dish है। 

बहुत ही yummy and tasty, cafés की शान। यह one-pot meal है filled with lots of veggies, completely healthy! बच्चे तो बहुत ही पसंद करेंगे…

Thukpa 


Ingredients :

For Thukpa Paste-

  • Ginger - 1½ inches (peeled & roughly chopped)
  • Onions - 1½ (large, roughly chopped)
  • Tomatoes - 2 (medium, diced)
  • Coriander stems - 2 tbsp. (tender, roughly chopped)
  • Red Chillies - 5 to 6 or as per taste 
  • Sesame Oil - 2 tsp.

For Noodles & Soup-

  • Noodles - 1 packet (hakka or wheat) 
  • Mushrooms - 10 to 12 (sliced)
  • Carrots - 2 (medium, julienned)
  • Cabbage - ½ (julienned)
  • French beans - 8 to 10 (diagonally cut)
  • Spring onions - ¼ cup (chopped)
  • Vegetable stock - 4 to 5 cups
  • Vinegar - 1 tsp.
  • Sesame oil - 2 tsp. (for finishing) 
  • Garlic cloves - 2 tsp. (chopped)
  • Oil - for cooking


Method :

  1. Noodles को oil-infused water में boil कर लीजिए।
  2. छानकर ठंडे पानी से wash कर लीजिए, उसके बाद noodles में थोड़ा-सा oil डालकर toss कर लीजिए।
  3. Paste के लिए ginger, onions, tomatoes, coriander stems, red chilies, और sesame oil को mixer grinder jar में डालकर smooth paste बना लीजिए।
  4. Oil में chopped garlic डालकर sauté कर लीजिए, फिर इसमें thukpa paste डालकर sauté कर लीजिए।
  5. अब इसमें सारी vegetables (mushrooms, carrots, cabbage, beans) डालकर अच्छे से mix कीजिए।
  6. फिर इसमें vegetable stock डालकर 5 to 10 minutes के लिए पका लीजिए।
  7. अब इसमें noodles व vinegar डालकर एक उबाल आने दीजिए। अब इसे spring onions and sesame oil से finish करें।

Serve hot with lots of love.


Tips and Tricks :

  • Authentically इसमें आटे से noodles बना कर डालते हैं, इससे यह और ज्यादा healthy version बनता है। अगर आप को उसका method जानना है तो comment box पर डाल दीजिए, हम उसकी recipe भी बता दैगे।
  • इसमें बहुत सारी veggies पड़ती है, वही इसका key ingredient है, तो आप अपने taste के according सब्जियां कम-ज्यादा कर लीजिएगा, पर न डालें, ऐसा मत कीजिएगा।
  • इसमें सब्जियां crunch taste में होती हैं, इसलिए बहुत ज्यादा boil करके पूरा मत पका लीजिएगा। 
  • इसमें आपको एक साथ soup, veggies and noodles का taste मिलता है, जो कि इसे बहुत ही healthy and tasty combination देता है।
  • आप इसे as a starter or soup serve कर सकते हैं। या main course में भी serve कर सकते हैं। यह one pot meal भी है। 

Enjoy!

Monday, 20 April 2026

Recipe : Bread Roll (the airfryer style)

आज की airfryer recipe भी बहुत लोग बनाते हैं, पर सबका style different होता है। हम आपको जिस तरह का बता रहे हैं, उस तरह से सबसे tasty and less oily बनता है।

हम इसे the airfryer style बता रहे हैं, पर अगर आप इसे fry भी करेंगे तो भी इस method से बनाने में ही सबसे crispy and less oily बनेंगे।

तो चलिए, easily prepare होने वाले all time favourite Bread Roll की recipe देख लेते हैं…

Bread Roll (the airfryer style)


Ingredients :

  • Bread slices - 6 
  • Potatoes -  6 (big)
  • Clarified butter (ghee) - for brushing 
  • Coriander leaves - handful (finely chopped)
  • Green chilli - as per your taste (finely chopped)
  • Garlic cloves (minced) - 4 to 6 (optional)
  • Ginger - ½ inches (minced)
  • Amchur Powder - ½ tsp.
  • Salt - as per taste 


Method :

  1. Bread slices के टुकड़े करके उसे mixer grinder jar में डालकर महीन पीस लीजिए (इससे bread crumbs बन जाएँगे)।
  2. आलू mash कीजिए, उसमें salt, green chilli, coriander leaves, garlic, ginger डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
  3. Bread crumbs को दो portions में divide कर लीजिए। एक portion bread crumbs को आलू के साथ अच्छे से mash कर लीजिए।
  4. अब इस आलू के मसाले की छोटी-छोटी गोलियां बना लें। फिर इन गोलियों को बचे हुए bread crumbs में roll कर दीजिए।
  5. इन गोलियों को हाथों से एक बार फिर अच्छे से गोल कर दीजिए। एक बार फिर से roll को bread crumbs में roll कर दीजिए।
  6. एक बार फिर हल्के हाथों से गोल कर दीजिए, जिससे extra bread crumbs झड़ जाए। Airfryer को 200°C पर preheat कर लीजिए।
  7. अब airfryer की rack को घी से grease कर दीजिए।थोड़ी-थोड़ी दूरी पर bread rolls को place कर दीजिए।
  8. 160°C पर 5 minutes के लिए airfry कर लीजिए। अब rolls पर घी से brushing कर दीजिए। 2 minutes और airfry कीजिए।
  9. फिर rolls को flip कर दीजिए, दूसरी तरफ भी घी से brushing कीजिए। अब इस तरफ़ से भी 2 minutes के लिए airfry कर लीजिए।
  10. एक बार फिर घी से brushing कर दीजिए। अब 200°C पर golden brown होने तक airfry कर लीजिए (approx 3 to 5 minutes).

Your crispy golden Bread Rolls are ready to be relished. Enjoy their healthier and tastier version!


Tips and Tricks :

  • Mostly लोग bread को पानी में भिगोकर निचोड़ कर उससे bread roll बनाते हैं, पर इस process से घी या तेल ज्यादा soak होता है। दूसरा, यह process difficult भी है और इसमें जलने के chances ज्यादा होते हैं। हमारी process easy है, instant है, साथ ही इसमें जलने के chances बिल्कुल नहीं होते हैं।
  • Bread crumbs को आलू में mix करने से binding आती है और ऊपर से roll करने से crispy texture बहुत अच्छा आता है।
  • ऊपर से bread crumbs को दो बार roll करने से एक layer-सी बन जाती है, इससे bread roll अंदर से moist and बाहर से बहुत crispy बनते हैं।
  • Bread roll में ginger-garlic paste न डालकर mince करके डालें, इससे taste enhance होता है।
  • Bread roll में minced ginger, garlic, finely chopped coriander leaves, और green chilli डालने से यह अपने आप में complete हो जाता है। ये इसके स्वाद को चार चांद लगाते हैं, साथ ही इसके संग में फिर कोई chutney, sauce or dip की requirement नहीं होती है।
  • अगर आप लहसुन नहीं खाते हैं तो उसे discard कर दें, पर बाकी सब डालें, इसके taste में चार चांद लगे रहेंगे।
  • अगर आप के पास airfryer नहीं है तो आप इसे simply deep fry कर लीजिए, वैसे भी बहुत tasty लगेगा। इस का complete process जानना चाहते हैं तो comment box में डाल दीजिए या mail कर दीजिए।
  • आप चाहें तो आलू के मसाले में पनीर और cheese cubes भी रख सकते हैं, यह नए flavour में convert हो जाएगा।

सच मानिए, इस तरह से बना bread roll आपके घर में एक highly demanded breakfast बन जाएगा।

Thursday, 9 April 2026

Recipe : Poori (the airfryer style)

आज की airfryer recipe ऐसी है कि जब तक आप बना नहीं लेंगे, तब तक आपका विश्वास करना मुश्किल है। 

Breads section हो और उसमें पूड़ी न हो, तो Indian party incomplete लगती है।

पर क्या पूड़ी airfryer में बन‌ सकती है? घी या तेल में, या उसके बिना? 

जी हाँ, हम आज जो dish share कर रहे हैं वो पूड़ी ही है। 

Airfryer में बनाई गई, वो भी बिना किसी घी या तेल के, बल्कि यूं कहें की पानी में।

क्या यह संभव है? 

बिल्कुल संभव है, और केवल airfryer में ही संभव है। 

चलिए देख लेते हैं, कैसे हो रहा है यह जादू...

Poori (the airfryer style)


Ingredients :

  • Wheat flour - 1 cup 
  • Water - for frying 
  • Clarified butter (ghee) - for brushing (optional)


Method :

  • गेंहू के आटे का smooth dough prepare कर लीजिए। 
  • आटे से पूड़ी बनाने के लिए छोटी-छोटी गोलियां तोड़ लीजिए।
  • Airfryer को 200°C पर preheat कर लीजिए।व उसकी rack को ghee से grease कर लीजिए।
  • एक कढ़ाही लीजिए, उसमें 1½ glass पानी डालकर उबालने रख दीजिए। जब तक पानी उबल रहा है, तब तक पूड़ी बेल लीजिए।
  • उबलते पानी में पूड़ी डालकर 5 to 10 seconds में बाहर निकाल दीजिए। अब इस पूड़ी को preheated airfryer की rack पर place कर दीजिए।
  • 5 to 7 minutes में पूड़ी फूल जाएगी। फूली हुई पूड़ी में घी की brushing कर दीजिए।

Enjoy soft and bulged Pooris without becoming unconscious of your diet.


Tips and Tricks :

  • पूड़ी का आटा smooth prepare होना चाहिए, मतलब न तो सख्त, न ही गीला। आटा जितना smooth prepare करेंगे, पूड़ी के फूलने और soft होने की chance उतनी ही बढ़ जाएगी।
  • आटा smooth prepare हुआ है, उसकी पहचान यह है कि जब आप पूड़ी के लिए गोली तैयार करेंगे तो वो आपके हाथ में नहीं चिपकेगी। साथ ही गोली बहुत smooth बनेगी, बिना किसी तरह की line पड़े। 
  • जब आप गोली से पूड़ी बनाएंगे, तो बेलने के लिए या तो घी या सूखा आटा की requirement होगी। आप अगर घी लगाकर पूड़ी बेलगें तो result ज्यादा अच्छा आएगा।
  • पूड़ी जब उबलते पानी में डालेंगे, तो उसे पलटना नहीं है। पलटने से उसके मुड़ने और टूटने का डर रहता है, और ध्यान रखिएगा कि मुड़ी हुई या टूटी हुई पूड़ी बिल्कुल नहीं फूलेगी। 
  • पूड़ी पूरी गोल-गोल नहीं फूलने के बाद भी texture, appearance and taste में almost भंडारे की पूड़ी जैसी लगेगी।
  • पूड़ी बनने के बाद घी से brushing करने से taste तली हुई पूड़ी से ज्यादा similar लगेगा, पर घी का amount तली हुई पूड़ी के comparison में काफी कम होगा। 
  • एक बार में कितनी पूड़ी बनेगी, यह आपके पूड़ी के size और airfryer की rack के size पर depend करेगा।


Note :

Shades of Life अपने viewers को fake results नहीं देता है, इसलिए आपकी जानकारी के लिए बता दें, airfryer में पहली बार में आपकी पूड़ी फूलने नहीं लगेगी, जबकि बहुत-सी websites and videos में आपको गोल-गोल फूली फूली पूड़ी बनती है, ऐसा दिखाते हैं। आपकी पूड़ी का फूलना आपकी पूड़ी बनाने की practice और perfect dough preparation पर depend करेगा, पर आपकी पहली पूड़ी से ही texture, appearance and taste, almost तली हुई पूड़ी जैसे ही आ जाएगी। 


तो फिर सोचना क्या है, अगर आप बहुत ज्यादा health conscious है पर साथ ही पूड़ी के दीवाने भी, तो खुश हो जाइए, क्योंकि अब आप अपनी diet में पूड़ी को शामिल कर सकते हैं, वो भी अपने diet plan को follow करते हुए.

Tuesday, 17 March 2026

Recipe : Instant Rava Idli

बच्चों के examinations ख़त्म हो गये, तो कुछ yummy and tasty तो बनना ही चाहिए।

अब आज आपके taste का बता दे रहे हैं, means taste के साथ healthy भी है और instantly prepare होने वाली भी, पर आगे कुछ दिनों के लिए healthy को side में रखकर tasty चीज़ पर focus कर लीजिएगा।

वैसे हमारा मानना है कि घर में बनी लाख unhealthy dishes हों, वो बाहर की बनी healthy dishes से ज्यादा nutritious ही होती हैं।

तो घर पर ही dishes try कीजिए, यकीन मानिए वो ज़्यादा healthy and tasty होंगी, और आपको सुकून भी ज्यादा देगी।

चलिए और ज्ञान नहीं, आज की recipe पर focus करते हैं।

आजकल सब इतना busy हैं कि लगभग हर रोज़ बस भाग ही रहे हैं।

खाना life की need है, पर उसके लिए भी instant recipe ही समझ आती है। तो इसलिए, आप के लिए Instant Rava Idli की recipe लाए हैं।

आप बोलेंगे कि यह कौन-सी नई recipe है? क्या different है इसमें? तो उन सब के लिए सिर्फ इतना कहेंगे कि एक बार बस ऐसे try कीजिए, नया क्या है, different क्या है, वो सब आप खुद बोलेंगे।

बाकी Shades of Life की recipe है, तो different भी होगी, healthy भी होगी और undoubtedly extra tasty भी होगी।

तो एक try कीजिए, ऐसे भी…

Instant Rava Idli


 Ingredients :

  • Semolina (suji) : 250 gm. 
  • Fresh-thick Malai : 150 gm.
  • Milk : ½ glass/according to consistency 
  • Salt : ½ tsp/according to taste 
  • Baking powder : 1 tsp. (full)
  • Ghee : for greasing


 Method :

  1. Malai में दूध डालकर हल्के हाथों से mix कर दूध-मलाई का solution ready कर लीजिए। अब इस solution में हल्के हाथों से लगातार चलाते हुए सूजी को mix कर लीजिए।
  2. फिर इसे ½-4 hours के लिए छोड़ दीजिए। अब इसमें नमक डालकर अच्छे से mix कर दीजिए।
  3. थोड़ी देर तक oval shape में इसे फेंट लें (मतलब हाथों का movement utensil के along नहीं, बल्कि ऊपर से नीचे की तरफ रहे)।
  4. अब इसमें baking powder डालिए। Baking powder पर पानी छींट दीजिए, अब इसे फेंट लें, जिससे पूरा baking powder सूजी में अच्छे से incorporate हो जाए।
  5. Idli batter ready है। अब idli जिसमें बना रही हैं, उसमें पानी डालकर उबलने रख दें। Meanwhile, इडली के सांचे में घी लगाकर grease कर लीजिए।
  6. 1 tbsp Idli batter को हर grease सांचे में डाल‌ दीजिए।पानी खौल चुका होगा, flame slow कीजिए और idli stand को बर्तन में place कर दीजिए। 
  7. अब पहले full flame 4 minutes, फिर medium flame 4 minutes, अंत में slow flame 4 minutes करके idli steam कर लीजिए।
  8. Idli stand को boiling utensil से निकाल कर 5 से 7 minutes ठंडी होने दीजिए, फिर idli demould कर दीजिए।

Your melt-in-mouth Instant Rava Idlis are ready to be relished. Have them with your favourite Sambhar, chutneys, or sauces. Otherwise, they are complete by themselves as well, so you don't need anything to complement it.


Tips and Tricks :

  • दूध-मलाई का solution ऐसा ready कीजिए कि दूध-मलाई मिलाकर एक uniform solution बना लें।
  • मलाई न होने पर आप (according to need) fresh cream भी ले सकते हैं। आप fresh and thick curd भी ले सकते हैं, बस वो जरा भी खट्टा न हो। पर मलाई से बनी इडली का taste और दही से बनी इडली के taste में mouth-melting होने का अंतर होता है।
  • सूजी धीरे-धीरे चलाते हुए डालिए, जिससे lumps न बनें।
  • घोल बनाने में दूध डालने से taste enhance होता है, आप चाहें तो पानी भी डाल सकते हैं। बस इससे taste compromise करेगा।
  • अगर batter excessive thick है, तो थोड़ा दूध और डाल दीजिए। अगर थोड़ा runny हो गया है तो परेशान न हों, सूजी फूलने में दूध soak करती है।
  • Final consistency ribbon-like होनी चाहिए, जो कि soak होने के बाद की है। अगर वैसी consistency न हो, जैसे अगर runny है, तो थोड़ा सूजी और मिला लें और ½ hour wait कर लीजिए। अगर over thick है, तो दूध mix करके ½ hour के लिए wait कर लीजिए।
  • Soaking के लिए ½ hour must है, 4 hours के लिए soak करने से बहुत अच्छा result आता है। इससे idli batter बहुत बढ़िया set होता है। दूध और सूजी अलग-अलग नहीं जाते हैं। पर अगर आप को जल्दी है, तो ½ hour is sufficient.
  • Baking powder डालकर पानी के छींटे जरूर डालिए, इससे baking powder activate हो जाता है और best result देता है। 
  • इडली का सांचा grease अवश्य करें।
  • इडली बनाते समय preheat and बाकी समय भी flame की stage and time दोनों matter करेगा तो ध्यान रखें।
  • इडली थोड़ी ठंडी हो जाए, तभी demould करें, अन्यथा टूटने का डर है।
  • नमक, आप इडली किसके साथ खा रहे हैं, उसके according कम-ज्यादा कर सकते हैं।


तो बस फिर, देर किस बात की? जल्द से जल्द अपने बच्चों को यह healthy & tasty Instant Rava Idli खिलाएँ और उनसे वाहवाही पाएँ।

ऐसी और recipes के लिए जुड़े रहें Shades of Life से…

Monday, 2 March 2026

Recipe : Kanji Vada

आपको दो दिन पहले गाजर के पानी वाले अचार की recipe share की थी, साथ ही promise किया था कि आप इसे बनाएं, फिर हम आपको instantly prepare होने वाले कांजी वड़ा की recipe share करेंगे।

तो आपको बता दें, कि गाजर के पानी वाले अचार को सिंधी अचार और oil-free गाजर का या mix पानी वाला अचार भी कहते हैं। साथ ही इस पानी वाले अचार का पानी ही कांजी होता है। तो चलिए, recipe शुरू करते हैं।

Kanji Vada



(I) Method :

  1. सबसे पहले आप इस (अचार) का पानी लीजिए।
  2. बड़े के batter से छोटी-छोटी गोलियां बनाकर तल लें।
  3. इन गोलियों को गर्म पानी में डालकर हल्के हाथों से निचोड़ लीजिए, जिससे extra पानी निकल जाए।
  4. इन गोलियों को कांजी के पानी में, serving करने के 4-6 घंटे पहले डाल दीजिए।
  5. Serving के time कांजी वड़ा को glass में डाल लीजिए।
  6. उसे finely chopped धनिया पत्ती, भुना जीरा और लाल मिर्च powder से garnish कर लीजिए।

Your Kanji Vada is ready to boost your gut health and your taste buds, both at the same time. Enjoy!

नीचे कांजी और वड़ा दोनों का link डाल देते हैं, for a perfect Kanji Vada recipe


(II) Links :


तो इंतज़ार किस बात का? आज ही बनाइए Kanji Vada और मज़े से खाइए और खिलाइए अपने परिवार को रंगोत्सव के सभी पकवान।

वैसे भी आपने सीखीं दो अलग-अलग recipes; गाजर के पानी वाले अचार और वड़े की। इन recipes से आपने बनाई यह recipe, Kanji Vada. ऐसी ही multi-use recipes के लिए जुड़े रहें Shades of Life से…

Tuesday, 2 December 2025

Recipe : Baked Samosa

समोसा all-time favourite snack है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक, सबको पसंद आती है। हम समोसा और व्रत-वाले समोसा की recipe share कर चुके हैं, recipe देखने के लिए उन links पर click करें।

पर आजकल लोग इतने health conscious हो गए हैं कि fried चीज़ों को avoid करने लगे हैं। अगर आप भी health conscious हैं, तो आपके लिए यह एक खुशी की बात है, कि आप Shades of Life से जुड़े हुए हैं।

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं Baked Samosa की recipe, जिससे आपकी सेहत भी खुश और मन भी खुश।अब आप जितने चाहें उतने समोसे खाइए, वो भी health में compromise किए बिना।

Baked Samosa


(I) Ingredients :

  • All purpose flour - 250 gm.
  • Clarified butter (Ghee) - 75 gm. (for Moyan) + 1 tbsp. (for greasing)
  • Butter - 1 tbsp. (for glazing)
  • Salt - as per taste
  • Potato - 150 gm.
  • Pea - 25 gm./optional
  • Green chillies - as per taste
  • Amchur powder - 1 tsp.
  • Coriander leaves (if possible)
  • Black pepper - as per taste


(II) Method :

For Filling -
  1. Boil व mash किए हुए आलू, उबली मटर, salt, black pepper, green chillies, अमचूर powder व coriander leaves डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।मिला लें।
  2. एक bowl में 1 tsp. flour में पानी मिलाकर slurry बना लीजिए।


For Outer Shell -

  1. Flour में घी व नमक डालकर हथेली से अच्छे से rub कर flour को अच्छे से मोयन कीजिए।
  2. उसमें हल्का गुनगुना पानी धीरे-धीरे डालते हुए dough prepare कीजिए।


For Samosa -

  1. Dough से गोलियां बना लीजिए। गोलियों को rolling pin की help से flat कर लें, जैसे पूड़ी बनाते हैं।
  2. इसे थोड़ा मोटा ही रहने दीजियेगा। इसे बीच में से काट लें।
  3. इसके किनारे पर slurry को लगाकर चिपकाएं और cone shape बना लीजिए।
  4. अब इसमें filling भरकर इसका मुंह ऊपर से भी बंद कर दीजिए।
  5. अब सभी समोसे पर, चारों तरफ़ से घी की हल्की coating कर दीजिए।
  6. सभी समोसों को microwave-safe तवे पर place कर दीजिए। 
  7. Microwave को ‘Fast Preheat’ कर लें।
  8. अब समोसे के तवे को microwave oven में convection mode पर इन temperatures पर set करते हुए bake करें: 250°C- 5 min, उसके बाद 200°C-10 min,  फिर 180°C- 10 minutes, आखिर में 250°C- 5 min तक bake कर लीजिए।
  9. जब समोसे सुनहरे हो जाएं, तो उन पर हल्के-हल्के हाथों से butter लगा दें।

Savour the Baked Samosa with your favourite sauce, dip or chutney.


(III) Tips and Tricks :

  • Filling आप आलू की ना बनाकर अपनी पसंद की (जैसे मटर, दाल, पनीर की) भी बना सकते हैं, अगर आप चाहें तो मेवा भी use कर सकते हैं। समोसे का पूरा taste, filling के taste पर निर्भर करता है।
  • हमने Baked Samosa बनाने में felling भूनकर नहीं तैयार की है।
  • इसके दो कारण हैं, पहला हमें घी का कम use करना है। दूसरा bake करने से filling के dry होने की tendency होती है, और filling भूनने से भी dry होने की tendency होती है।
  • इसलिए filling भूनकर भरने से over dry हो सकती है। अगर आप को भुना हुआ मसाला ही पसंद है, तो आप समोसे वाली recipe को refer कर सकते हैं
  • At a time 10 samosa ही तवे पर bake होने के लिए रखें।
  • मोयन में घी का अंदाज ऐसा होता है, कि जब आप मैदे में घी डालकर अच्छे से rub कर लें और उसे हाथ में दबाएं, तो लड्डू-सा बनने लगेगा।
  • Dough बनाते समय, जितना कम पानी आप डालेंगे, समोसा उतना ही crispy (खस्ता) बनेगा। अतः ध्यान रखिएगा, ज्यादा पानी से आप के समोसे hard बनेंगे और soggy भी जल्दी हो जाएंगे।
  • Dough बनाने के साथ ही समोसा बनाना शुरू कर लीजिए, वरना dough बनाकर छोड़ने से flour में salt से पानी release हो जाता है, जिससे मोयन बेकार हो जाता है।
  • Baked समोसा बनाने में fat free होने के अलावा भी कुछ और फायदे हैं। आप खूब ज्यादा filling भर सकते हैं, समोसे के फूटने का, और उससे उसमें excess घी भरने का डर नहीं रहता है।
  • भरे घी में कुछ भी बनाते समय सावधानी बरतनी पड़ती है, वरना जलने का डर रहता है। इसमें कोई जलने का डर नहीं है, अतः बच्चे भी बना सकते हैं।
  • कड़ाही में बनाने में बार-बार उलट-पुलट कर तलना होता है, जबकि इस process में केवल बार-बार temperature ही set करना होगा।
  • Temperature की setting; voltage and current पर depend करेगी। अतः हमारे बताए गए time से आपके microwave oven का time little different हो सकता है। 
  • पहली बार बनाते समय वहीं रहते हुए बनाएं, उसके बाद time and temperature की setting सही हो जाएगी।

अगर आप सारे notes follow करेंगे तो, हलवाई के बनाए हुए समोसे के जैसे, आप के समोसे की भी लोग तारीफ करेंगे।

तो सोचना क्या है? बना लीजिए गर्मागर्म समोसे और गुलाबी ठंड का लुत्फ उठाएं।

Tuesday, 16 September 2025

Recipe : Kadhi Pakori

श्राद्ध पक्ष चल रहे हैं और यह 15 दिन हम अपने पूर्वजों को समर्पित करते हैं। इन दिनों श्राद्ध, तर्पण और ब्राह्मण भोज की पुरानी परंपरा चली आ रही है। 

ब्राम्हण भोज में मुख्यतः पक्का खाना खिलाया जाता है, अतः पूड़ी-कचौड़ी और विभिन्न पाक-पकवान आदि serve किए जाते हैं। पर अब पहले-सी लोगों की diet नहीं रही। रोज़-रोज़ पूड़ी-कचौड़ी लोगों को नहीं भाता है। ऐसे में क्या किया जाए?

इसी का solution है कढ़ी पकौड़ी, आज की recipe।

Recipe बताने से पहले आपको बता दें कि कढ़ी पकौड़ी को पक्के खाने में ही शामिल मानते हैं और इसे शुभ कार्यों में और दुःख से संबंधित कार्यों में भी शामिल मानते हैं। 

कढ़ी पकौड़ी बनाने से तले हुए खाने से बच जाते हैं, साथ ही कढ़ी पकौड़ी का स्वाद तो बेमिसाल होता ही है, चाहे रोटी से खाएँ या चावल के साथ...

कढ़ी के तो बहुत से variant भी होते हैं, पर हम आपको authentic flavour की बता रहे हैं।

Kadhi Pakori


(I) Ingredients :

For Kadhi Pakori -

  • Gram flour  - 150 gm.
  • Curd - 100 gm./as per taste 
  • Turmeric powder - ½ tsp.
  • Salt - as per taste 
  • Cumin seeds - ½ tsp 
  • Fenugreek - 8 to 10 seeds
  • Asafoetida - ½ tsp.
  • Kasoori Methi - 1 tsp.
  • Coriander powder - 1 tsp.
  • Kashmiri Lal Mirch - ½ tsp.
  • Coriander leaves - handful
  • Green chilli - as per taste 
  • Baking powder - ½ tsp.
  • Oil - for frying purpose 


For garnishing -

  • Ghee - 100 gm.
  • Onion - 1 (big)
  • Garlic - 4 to 6 cloves
  • Salt - ¼ tsp./as per taste 


(II) Method :

For Kadhi Pakori -

  1. एक wok (कड़ाही) में तेल डालकर तेज़ गर्म कर लें।
  2. बेसन में नमक और पानी डालें और ribbon-like pouring consistency आने तक फेंटे।
  3. अब उसमें baking powder डाल दें और थोड़ा पानी baking powder के ऊपर डाल दें। फिर एक बार फेंट लें। 
  4. Medium-slow flame पर गर्म तेल में उंगली की सहायता से पकौड़ी के shape में बेसन का घोल डाल दें।
  5. थोड़ा तेल पकौड़ी के ऊपर भी डालते रहें।
  6. जब पकौड़ी एक तरफ से हल्की सुनहरी हो जाए, तो पलट दें और दोनों तरफ़ से हल्की सुनहरी होने तक तल लें।
  7. बचे हुए बेसन के घोल में दही मिला कर एक बार फेंट लें।
  8. अब इसमें दो गिलास पानी और हल्दी powder डालकर मिला दें। 
  9. Wok से तेल कम करके फिर उसे slow flame पर चढ़ाएँ।
  10. अब इसमें हींग, जीरा, मेथी दाना डालकर हल्का सा चटका लीजिए। उसके बाद इसमें कसूरी मेथी और कश्मीरी लाल मिर्च powder डालकर हल्का-सा चला लें।
  11. बराबर चलाते हुए बेसन-दही का घोल डाल दें और high flame कर के कढ़ी में उबाल आने दें। एक उबाल आने पर slow flame कर दीजिए।
  12. नमक और हरी मिर्च डाल दें। एक और उबाल high flame पर लाएं।
  13. अब हर पकौड़ी को हल्के हाथों से दबाकर उबलते हुए घोल में डाल दीजिए।
  14. Slow flame पर कढ़ी के proper consistency आने तक पका लें (लगभग 15 minutes)।
  15. अंत में धनिया powder और बारीक कटी हरी धनिया डाल दें।


For garnishing -

  1. एक अलग wok में घी गर्म कीजिए।
  2. अब उसमें नमक finely chopped प्याज़ और लहसुन को डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
  3. कढ़ी serve करते समय हर कटोरी में कढ़ी के ऊपर roasted onion-garlic-घी से garnish करें। 


Now, scrumptious Kadhi Pakori is ready to relish. Savour it with roti or rice. However, the combination of Kadhi & rice is unbreakable, and the most tempting for us.


चलिए कुछ tips and tricks भी देख लीजिए।

(III) Tips and Tricks :

For Kadhi Pakori -

  • बेसन में धीरे-धीरे पानी डालकर फेंटे, क्योंकि बेसन बहुत जल्दी गीला हो जाता है।
  • बेसन फेंटते समय हाथों का movement circular न करके oval रखें और वो भी नीचे से ऊपर की ओर। इस movement से कोई भी फेंटने वाली चीज जल्दी और बहुत अच्छी फिटती है।
  • फेंटने का काम अच्छे से हुआ, यह इससे दिखेगा कि बेसन में air bubbles बनते हुए दिखाई देंगे।
  • जब बेसन फिट जाए तब उसमें baking powder डालें। Baking powder में पानी डालने से वो activate हो जाता है और बेहतर result देता है।
  • Baking powder डालकर फेंटने से पकौड़ी ज्यादा soft बनती है और उसमें बहुत अच्छी जाली बनती है।इसके कारण जब पकौड़ी बेसन-दही के घोल में डालते हैं तो वो बहुत अच्छे से घोल को absorb करती है और कढ़ी पकौड़ी का स्वाद बहुत अच्छा आता है।
  • Baking powder ही डालें, उसकी जगह baking soda (sodium bicarbonate) या Eno न डालें, क्योंकि baking powder डालने से उसका कोई specific taste नहीं आता है। पकौड़ी भी बहुत ज्यादा तेल या घी नहीं खींचती हैं। 
  • बेसन के घोल में दही का amount सही होना चाहिए, न कम न ज्यादा, उससे ही कढ़ी का स्वाद बहुत अच्छा आता है।
  • जब घोल कड़ाही में डालें तो लगातार चलाते हुए डालें, नहीं तो घोल smooth न बनकर lumpy बन जाएगा।
  • घोल बहुत गाढ़ा नहीं होना चाहिए, वरना पकौड़ी उसे absorb नहीं कर पाती है और hard रह जाती है। 
  • कढ़ी में नमक एक उबाल आने के बाद ही डालें, नहीं तो दही फट जाएगा और बेसन और दही seperate हो जाएगा। इससे creamy कढ़ी नहीं बनेगी। 
  • पकौड़ी दबाकर डालने से पकौड़ी घोल अच्छे से absorb करती है, उससे वो juicy बनती है। 
  • ठंडी होने से कढ़ी की consistency और thick हो जाती है, इसका ध्यान रखिएगा। 
  • अगर serve करते समय कढ़ी ज्यादा thick हो गई है, तो थोड़ा गुनगुना पानी डाल दें।


For garnishing -

  • कढ़ी को spicy बनाना है तो हरी मिर्च काटकर डालें और अगर spicy न बनाना हो तो हरी मिर्च साबुत डालें और बाद में उसे निकाल दें। इससे हरी मिर्च flavour वाली हो जाएगी और बाद में जिसको spicy चाहिए, उसकी कटोरी में काटकर डाल दें।
  • घी में onion और garlic fry करते समय नमक डाल दें। ऐसा करने से frying भी जल्दी आती है और taste भी enhance हो जाता है।
  • कढ़ी में fried onion and garlic का घी डालने से taste चौगुना हो जाता है। वैसे अगर आप onion और garlic नहीं खाते हैं तो आप घी में जीरा और सूखी लाल मिर्च का तड़का भी बना सकते हैं। इस तरह से हर कटोरी में flavoured-घी डालने से taste बहुत बढ़ जाता है।


अगर आप को कढ़ी बनानी आती है, तब भी एक बार ऐसे भी बना कर देखें। Taste next level हो आएगा। तो अब देर किस बात की, आज ही बनाएँ और ईश्वर को भी स्वादिष्ट भोग चढ़ाएं।

श्राद्ध पक्ष में हमारे पूर्वज हमसे प्रसन्न हों और हम सब पर अपना स्नेह और कृपादृष्टि बनाए रखें 🙏🏻😊

Thursday, 29 May 2025

Recipe : Litti Chokha

आप को हमने राजस्थान की famous Rajasthani Masala Baati और मालवा के famous Daal Baafle की recipe बताई थी, जिसे सबने बहुत पसंद किया था। अगर आप को उनकी recipes check करनी हैं, तो अपनी मनचाही recipe के सामने दिए गए link पर click कीजिए :

Rajasthani Masala Baati -https://shadesoflife18.blogspot.com/2021/07/recipe-rajasthani-masala-baati.html?m=1

Daal Baafle - https://shadesoflife18.blogspot.com/2020/05/recipe-daal-baafle.html?m=1


कुछ viewers की demand थी, जब राजस्थान की मसाला बाटी और मालवा के दाल बाफले बता दिए हैं, तो बिहार की famous लिट्टी चोखा की recipe भी share कर दें।

तो आज उन सबकी demand पर लिट्टी चोखा की recipe बता रहे हैं।

पर हमने इसमें कुछ changes कर दिए हैं, जो इसके taste को next level पर ले जाएंगे।

साथ ही यह इतना easily prepare होगा, कि इसे बार-बार बनाने में आपको झंझट भी नहीं लगेगा।

और guarantee है, इतनी tasty litti आपने पहले कभी नहीं खाई होगी, साथ ही बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सब इसकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।

वैसे सौ बात की एक बात, भारत की जितनी भी authentic cuisines है, सभी healthy option हैं। तो अगर आप को अपने परिवार को healthy रखना है तो अपनी recipes में भारत की authentic dishes ज़रूर शामिल कीजिए।

Litti Chokha


I) Ingredients :

For litti dough - 

  • Wheat flour - 2 cup
  • Semolina (suji) - ½ cup 
  • Salt - as per taste 
  • Clarified butter(ghee) - 2 tbsp. 


For filling -

  • Roasted gram flour - 3 tbsp.
  • Pickle spice - 1 tbsp. 
  • Onion - 1 (medium-size, chopped)
  • Capsicum - 1 (small-size, chopped) 
  • Green chilli - as per taste (optional)
  • Salt - 1 tsp. or as per taste 
  • Water - 2 tbsp.


For litti-making -

  • Ghee


For chokha -

  • Brinjal - 1 (big-size, roasted)
  • Tomato - 1 (medium-size, roasted)
  • Potato - 2 (medium-size, boiled)
  • Onion - 1 (medium-size, chopped)
  • Green coriander leaves - handful (finely chopped)
  • Green chillies - as per taste (finely chopped)
  • Garlic - 2 to 4 (minced) 
  • Ginger - ½ inch
  • Mustard oil - 1½ tsp (optional)


II) Method :

For filling -

  • सत्तु में नमक, अचार का मसाला, प्याज़, शिमला मिर्च डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  • अब इसमें पानी डालकर mix करके सत्तु के मसाले को इतना moist कर लें, कि मसाले में binding आ जाए।
  • अब इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लें।


For litti dough -

  • गेहूं के आटे में नमक और सूजी अच्छे से मिला लीजिए।
  • इसमें घी डालकर अच्छे से rub कर लीजिए।
  • इसमें पानी डालकर dough prepare कर लीजिए। 10 minutes के लिए rest करने के लिए छोड़ दें।
  • इस dough की छोटी-छोटी गोलियाँ बना लीजिए। अब इसमें filling भरकर लिट्टी ready कर लीजिए।
  • अप्पम maker में थोड़ा-थोड़ा घी डालकर उस में लिट्टी रख दीजिए।
  • Slow flame पर थोड़ा-थोड़ा घी डालकर सब तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें।
  • एक बड़े bowl में इतना पिघला हुआ घी रखें कि उसमें लिट्टी डूब जाए।
  • गर्मा-गर्म लिट्टी को घी में 5 to 7 minutes के लिए डाल दीजिए, जिससे लिट्टी अच्छे से घी सोख ले।
  • And there you go. Flavoursome, crispy and mouthwatering Desi Ghee Littis are ready. Serve it with yummy and chatpata chokha.


III) Tips and Tricks :

  • पूड़ी के लिए जैसा dough prepare करते हैं उससे soft, और जैसा रोटी के लिए dough prepare करते हैं उससे tight dough prepare करने से ही perfect लिट्टी बनेंगी।
  • Wheat flour and suji के combination से बहुत अच्छा texture and taste आता है। इसलिए दोनों को mix कर के ही बनाएं। इससे लिट्टी की outer layer, hard and dry नहीं लगती है।
  • सूजी पानी सोख कर फूलती है। इसलिए 10 minutes का rest ज़रूरी है। साथ ही आप जैसा भी dough prepare करेंगे, 10 minutes के बाद उससे hard हो जाएगा। लेकिन ध्यान रखिएगा कि dough इतना hard ना हो जाए कि उसमें filling भरते समय वो टूट जाए। 
  • घी का मोयन डालने से, लिट्टी अंदर से soft और खस्ता बनती है, और ऊपर से crispy and crunchy बनती है। इसलिए घी का मोयन ज़रूर से दीजिए।
  • अगर आप प्याज नहीं खाते हैं तो आप filling में इसे avoid कर सकते हैं, वैसे प्याज़ होने से लिट्टी juicy बनती है।
  • आप कहेंगे कि लिट्टी में शिमला मिर्च कौन डालता है, यकीन मानिए, उसका prominent taste नहीं आएगा, पर उसको डालने से लिट्टी moist बनती है, जिससे खाते समय वो झड़कर गिरती नहीं है और साथ-साथ ही mouth-melting बनती है।
  • सत्तु में नमक डालते समय ध्यान रखिएगा कि अचार के मसाले में, लिट्टी के आटे में और चोखा, सबमें नमक है। तो नमक उसी हिसाब से डालें।
  • अचार मसाला में आम का, मिर्च का या mix, कोई भी ले सकते हैं, यदि आप के पास अचार मसाला नहीं है, तो आप इसमें अमचूर powder, मगरैल (onion seeds), सौंफ, धनिया powder आदि अपने taste के according डाल सकते हैं। 
  • आप चाहें तो पानी की जगह, अचार के तेल या कच्चे तेल से भी filling के सत्तु मसाले को moist कर सकते हैं।
  • आप चोखा बनाते समय बैंगन, आलू, टमाटर, प्याज़, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च की मात्रा अपनी पसंद के अनुसार घटा-बढ़ा सकते हैं, जो चाहे उसे हटा भी सकते हैं। कच्चा तेल भी avoid कर सकते हैं, वैसे तेल डालने से चोखा, authentic flavour का बनता है।
  • आप घी की जगह refined or olive oil भी use कर सकते हैं, पर सबसे अच्छा taste ghee से आता है। अगर आप diet conscious हैं तो आप आखिर में घी में soak करना avoid कर सकते हैं। वैसे अगर आप को लिट्टी राजसी style की बनानी है, तो ghee में soak ज़रूर कीजिएगा।
  • आप इसे breakfast, lunch, snacks and dinner, किसी में भी बना सकते हैं।
  • हमने इसे easily prepare करने के लिए, अप्पम maker में बनाया है। आप चाहें तो तंदूर, grill, अंगीठी में भी बना सकते हैं।


तो बस, अब देर किस बात की? तुरंत tasty and yummy लिट्टी चोखा बनाएं और अपनी cooking skills की वाहवाही को बढ़ाएं। वैसे यदि आप ने अप्पम-maker नहीं देखा है, तो नीचे दी गई photo देख सकते हैं।

अप्पम मेकर 👇🏻

Tuesday, 27 May 2025

Recipe : Semolina Gnocchi

जब बच्चों की summer vacation start हो गई है, तो उनके लिए कुछ special भी होना चाहिए।

तो आज उनके लिए, एक Italian dish share कर रहे हैं, यह बहुत ही easily prepare होने वाली, healthy and tasty dish है।

Semolina Gnocchi, जिसे Gnocchi alla Romana भी कहते हैं, एक ऐसी dish है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक, सबको पसंद आएगी।

Semolina Gnocchi



I) Ingredients :

  • Semolina (suji) - 1 cup 
  • Potato - 1 piece (medium-sized, grated)
  • Olive Oil - 1 tbsp.
  • Onion - 1 piece (medium-sized, chopped)
  • Capsicum - 1 piece (medium-sized, chopped)
  • Chilli flakes - 1 tsp.
  • Mix herbs - 1 tsp.
  • Hot & sweet tomato ketchup - 1 tbsp. or Schezwan sauce - 1 tbsp. (optional)
  • Minced garlic - 2 tsp. (Optional)
  • Warm water - 2 cups
  • Salt - 1 tsp. or as per taste 
  • Rice flour - 1 tbsp.
  • Cheese - 3 tbsp.
  • Butter - 1 tbsp.

 

II) Method :

  1. 1 tbsp. oil में minced garlic को डालकर golden brown करके एक bowl में निकाल लीजिए।
  2. अब उसी oil में onion & capsicum को डालकर हल्का-सा भून लें।
  3. इसमें mix herbs, roasted garlic, salt and chilli flakes डाल दें। 
  4. इसमें सूजी डालकर थोड़ी देर भूनें।
  5. अब इसमें गर्म पानी को डालकर, बराबर चलाते हुए उपमा के जैसा बना लें।
  6. उपमा में mashed आलू, 2 tbsp. grated cheese और rice flour डालकर मिला लें। 
  7. Schezwan sauce या hot & sweet tomato ketchup डालकर mix कर लीजिए।
  8. एक plate पर 1 tsp oil लगाकर सूजी mix की बर्फी जमा दें।
  9. उस पर ऊपर से थोड़ा oil लगा दीजिए।
  10. 20 minutes बाद बर्फी काटकर रख लें।
  11. Pan में butter और ½ tbsp. olive oil को गर्म कीजिए।
  12. अब इसमें बर्फी को दोनों तरफ से golden brown होने तक shallow fry कर लें।
  13. बर्फी fry करते समय बचा हुआ grated cheese डाल दीजिए।

Yummy and nutritious Semolina Gnocchi is ready to serve. Although it is s a complete dish, but if you wish, you can serve it with any sauce, dip or salad etc.


III) Tips and Tricks :

  • Onion, capsicum और semolina, सभी को हल्का सा ही भूनना है। याद रखिएगा किसी की भी रंगत न बदले।
  • Butter में olive oil डालकर गर्म करने से, butter जलता नहीं है, और taste ज्यादा अच्छा आता है।
  • Roasted garlic से और onion से taste enhance होता है। साथ ही Italian dish है तो उसमें garlic flavour ही authentic flavour देता है। 
  • पर अगर आप, प्याज-लहसुन नहीं खाते हैं तो अदरक और grated coconut से replace कर सकते हैं, पर दोनों में से कोई भी चीज 1 tsp. से ज्यादा न हो, वरना उसका flavour dominant होने लगेगा।
  • आप sauces में hot & sweet tomato ketchup, Schezwan sauce और tomato ketchup, जो भी डालना चाहें, डाल सकते हैं, वैसे Italian dish है तो सबसे proper taste Schezwan sauce से ही आता है।
  • क्योंकि इसमें sauce, mix herbs, roasted garlic and cheese, butter सब डाला जाता है, इसलिए यह taste में अपने आप में complete होता है, इसके साथ में sauce, dip, chutney etc. की requirement नहीं होती है, फिर भी अगर आप serving time पर रखना चाहें तो रख सकते हैं। वैसे अगर आप को और ज्यादा healthy option चाहिए तो इसका green salad के साथ भी अच्छा combination बनता है।
  • आप healthy version में इसमें, सूजी mix में spinach leaves की puree भी add कर सकते हैं।
  • आप इसके more healthy option में, onion and capsicum के अलावा, अपनी मनपसंद की और भी veggies, जैसे sweet corn, jalapeno, bell pepper, paneer etc. भी add कर सकते हैं। 
  • Authentically इसमें egg भी डालते हैं। तो अगर आप add करना चाहें तो 1 अंडा फोड़कर, सूजी mix में डाल सकते हैं। हमने नहीं डाला है और उसके बिना भी इसका taste, बहुत ही yummy लगता है।

बाहर से crispy और अंदर से soft and cheesy Italian taste की यह dish, आप breakfast, supper, side-dish etc. में serve कर सकते हैं।

So, enjoy...

Tuesday, 6 May 2025

Recipe : Kurkure Chaat

कुछ ही दिनों में छुट्टियां होने वाली है, तो kitty party और kids party के लिए कोई बहुत ही tasty and healthy food चाहिए होगा।

आज कल एक चीज़ ऐसी है, जिसके बच्चे दीवानें हैं और मम्मी पापा उसके unhealthy होने के कारण बेहद परेशान...

तब हमने सोचा, ऐसा क्या किया जाए कि दोनों खुश हो जाएं...

तो बस आज की recipe, इसका सबसे सटीक जवाब है। 

मतलब अब आप को बच्चों के कुरकुरे खाने से उतनी problem नहीं होगी, coz हम इसे healthy version में change कर देंगे।

Kurkure Chaat


A) Ingredients :

  • Kurkure - 1 packet
  • Boiled potatoes - 2 (medium) 
  • Tomato - 1 (medium) 
  • Onion - 1 (medium) 
  • Capsicum - 1 small)
  • Cucumber - 1 (small)
  • Coriander leaves - handful 
  • Green chilli - as per taste 
  • Raw mango, mint chutney - as per taste
  • Salt - as per taste 
  • Tomato ketchup - 2 tbsp/as per taste


B) Method :

  1. आलू, प्याज़, टमाटर, खीरा, शिमला-मिर्च, सबके छोटे-छोटे dice काट लीजिए।
  2. धनिया और हरी मिर्च को finely chop कर लीजिए।
  3. कच्चे आम और पुदीना की चटनी तैयार कर लीजिए।
  4. कुरकुरे को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिए।
  5. एक bowl लीजिए और उसमें, कुरकुरे को छोड़कर बाकी सभी ingredients को मिलाकर ढककर fridge में रख दीजिए।
  6. Serving के समय कुरकुरे के छोटे-छोटे टुकड़े डालकर अच्छे से mix करके serve कर लीजिए।

कच्चे आम और पुदीना की चटनी के लिए आप इस link पर click करेंगे, तो आपको पूरी recipe मिल जाएगी  👇🏻

Raw mango and mint ki chutney 


चलिए कुछ tips and tricks भी बता देते हैं।

C) Tips and Tricks :

  • आप बोलेंगे कि क्या healthy? हमने कुरकुरे तो mix कर दिया... जी हां किया है, बिल्कुल किया है, क्योंकि वो ही आपके बच्चों को healthy खाने के लिए attract करेंगे।
  • आप green salad के साथ ही olives, sweet corn, jalapeno pepper, coloured bell pepper, paneer etc भी अपने taste के according add कर सकते हैं।
  • हमने कुरकुरे के छोटे-छोटे टुकड़े करने को इसलिए ही बोला है कि वो हो कम, पर दिखाई ज्यादा दें। मतलब आप थोड़े से कुरकुरे डालेंगे और बच्चों को लगेंगे ज्यादा।
  • कुरकुरे serve करते समय ही डालिएगा, जिससे उनका crisp intact रहे। 
  • इसे आप serve करते समय कुरकुरे भेल के नाम से भी serve कर सकते हैं।
  • इस भेल या चाट में आलू डालने से quantity बढ़ जाती है, साथ ही soft and crisp का बहुत बढ़िया combination बनता है।
  • आप tomato sauce की जगह, Hot and sweet tomato chilli sauce or schezwan sauce भी use कर सकते हैं। 
  • कुरकुरे सिर्फ garnishing के लिए भी use कर सकते हैं, इससे भी taste and crisp अच्छा आ जाता है। और आपकी चाट या भेल और ज्यादा healthy हो जाएगी।

Saturday, 5 April 2025

Recipe : साबूदाना खीर

आज चैत्र नवरात्रि की अष्टमी है। माँ दुर्गा का दिन, माँ जगदंबा की सम्पूर्णता का दिन, उनकी सम्पूर्ण शक्ति और सिद्धी का दिन, देवी मांँ की आराधना का दिन...

तो चलिए आज माँ को महाभोग में साबूदाने की खीर चढ़ाएं...

साबूदाने की खीर बनना आसान नहीं होता है, वो चिपचिपी बनती है, और जल्दी ही जल भी जाती है, इसलिए लोगों द्वारा उसे बनाना पसंद नहीं होता है। 

पर आप जब Shades of Life से जुड़े हैं तो आप की बनाई साबूदाना खीर world best बनेगी। 

Sabudana Kheer




A) Ingredients :

  • Full cream milk - 500 ml.
  • Sugar - 200 gm. or as per taste 
  • Sabudana (sago) - 50 gm. 
  • Dry fruits - 50 gm. (cashews, almonds, pistachios)
  • Foxnut (makhana) - 20 gm.
  • Saffron - 5 to 10 threads
  • Milk powder - 100 gm.
  • Basil seeds - 5 gm. (optional)
  • Green cardamom powder - 1tsp


B) Method :

  1. साबूदाना में पानी डालकर 2 to 2½ hours के लिए रख दें।
  2. Pan में पानी boil होने के लिए रख दीजिए।
  3. जब पानी उबल जाए तो उसमें भीगे साबूदाना को डाल दीजिए, ढक्कन से ढक कर 25-30 minutes तक or transparent होने तक, बीच-बीच में चलाते हुए boil करें।
  4. साबूदाना उबल जाने पर छान लें।
  5. फिर उसे बर्फ से भरे ठंडे पानी में डाल दीजिए। 
  6. Milk powder में थोड़ा सा दूध डालकर paste बना लीजिए।
  7. केसर के धागे थोड़े से दूध में डालकर घोल लें।
  8. Dry fruits (काजू, बादाम और पिस्ते) को finely chop कर लीजिए और मखाने को mixer grinder jar में डालकर coarsely grind कर लें।
  9. दूसरे pan में, दूध और चीनी डालकर गाढ़ा होने रख दें।
  10. बीच-बीच में चलाते रहें।
  11. जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो उसमें मखाना-मेवा डाल दीजिए। 
  12. अब इसमें milk powder का paste डालकर थोड़ा और चला लें।
  13. अब इसमें boiled साबूदाना डालकर proper consistency आने तक चलाते हुए पकाएं। 
  14. अब इसमें केसर दूध और छोटी इलायची पाउडर मिलाकर अच्छे से चला लें।
  15. अब इसे refrigerator में रखकर ठंडा कर लें। 
  16. सब्जा बीज (तुलसी के बीज) को पानी में 2 hours के लिए soak करने के लिए रख दीजिए।
  17. 2 hours बाद छानकर उसे fridge में रख दीजिए।
  18. Serving के समय, कांच के glass में खीर pour कर दीजिए, ऊपर से भीगे हुए सब्जा बीज से garnish करें।

Your tasty, healthy and vrat-friendly Sabudana Kheer is ready to serve.


C) Tips and Tricks :

  • साबूदाने को तीन से चार बार अच्छे से धो लें। इससे साबूदाने का extra starch निकल जाता है। जिससे उसके चिपचिपे होने की tendency कम हो जाती है।
  • गर्म पानी में डालने से साबूदाना चिपचिपा नहीं होता है। 
  • पूरा boil हो जाने के बाद ठंडे पानी में डालने से एक-एक साबूदाना अलग-अलग हो जाता है। इस तरह से पके साबूदाने को दूध में डालने से न तो वो आपस में चिपकते हैं, न‌ तली में लगकर जलते हैं। 
  • खीर चिपचिपी न बनकर खिली-खिली बनती है।
  • सब्जा बीज बहुत healthy option है और खीर में डालने से taste next level पर पहुंच जाता है। साथ ही बहुत healthy option बनाता है। पर यह पूरी तरह से optional है। आप इसे अपने taste के according डाल सकते हैं।


Benefits of basil seeds : Digestion में सुधार, weight घटाने में मदद, blood sugar को नियंत्रित करना, और immunity अच्छी करना।

In short, साबूदाना खाने से indigestion, weight gain, blood sugar level high होने की संभावना रहती है, तो अगर आप तुलसी बीज(सब्जा) डाल देंगे तो आपकी dish balance हो जाएगी और वो भी taste को और enhance करके, but choice is yours...

आज ही माता रानी के महाभोग में साबूदाने की खीर बनाएं और उनकी ढेरों कृपा का लाभ उठाएं।

जय माता दी 🚩