Wednesday 3 August 2022

Recipe: Onion Rings

आप अपनों के साथ बालकनी में बैठे हों, रिमझिम बारिश हो रही हो, ठंडी हवाएं चल रही हों, फूलों की मस्त सुगंध आ रही हो, ऐसे में कुछ, crispy and tasty खाने को मिल जाए तो दिन बन जाए...

तो चलिए, आप के इसी mood का ध्यान रखते हुए आज की recipe share करते हैं।

आप सोच रहे होंगे कि बारिश का मौसम है तो हम पकौड़े की बात कर रहे हैं, तो हम कहेंगे कि नहीं जी, पकौड़े तो आप ने बहुत खाएं होंगे, उनकी फिर कभी बात करेंगे, आज तो हम आप से crispy Onion rings की बात कर रहे हैं, तो चलिए झटपट recipe देख लीजिए और अपनी भी एक शाम हसीन बना लीजिए...

Onion Rings 



Ingredients 

Onion - 2 Big

All purpose flour - ½ cup

Corn flour - 1½ cup

Salt - as per your taste 

Chilli flakes - as per your taste 

Chilled water - ½ glass 

Eno - 1 tsp.

Black pepper - ½ tsp.

Herbs - optional 

Oil for frying 

Panko Bread crumbs -  ½ Cup


Method

Onion को peal कर लीजिए और उसकी thick rings काट लीजिए। 
अब सारी rings अलग-अलग कर लीजिए।



एक plate में bread crumbs लें लीजिए। 


एक bowl में, all purpose flour, cornflour, salt, pepper, chilli flakes, water, eno डालकर अच्छे से mix कर लीजिए, और pouring consistency का solution बना लीजिए।





Onion ring को solution में dip कर लीजिए, फिर उसे bread crumbs में roll कर लीजिए। 

यह process 2 times कर लीजिए, जिससे onion पर proper coating रहे। 
इसी तरह से सारी rings ready कर लीजिए।

एक wok में oil गर्म होने के लिए रख दीजिए।  
Medium high flame पर सारे rings, golden brown होने तक fry कर लीजिए।
Now crispy tasty Onion rings are ready to serve.

You can serve them with tomato sauce, any dip or Schezwan sauce. 

Perfect crunch के लिए कुछ tips and tricks भी बता देते हैं।

Tips and Tricks  

  • Onion बड़ा लीजिएगा, जिससे proper rings बनाना easy रहे। 
  • Onion ऐसा लीजिए, जिससे पूरी एक बड़ी सी ring बने। 
  • ऐसा प्याज मत लीजिएगा, जिसमें दो छोटी छोटी ring बने, वो Onion Rings बनाने के लिए, proper Onion नहीं होगा।
  • अगर ½ glass से solution, thick बन रहा हो तो आप उसमे और पानी मिला लीजिए। मैदा, कार्न फ्लोर का घोल, pouring consistency का होना चाहिए।
  • आप spicy flavour अपने taste के according कम ज्यादा कर सकते हैं।
  • Rings thick काटें, जिससे ring, solution में dip करने से, bread crumbs में roll करने और fry करने में टूटे नहीं, और अपने shape, contain रख सके। 
  • 2 times coating process करने से ही coating proper होती है। ऐसा करने से coating, fry करते time हटेगी नहीं, साथ ही onion rings बहुत crispy भी बनेंगी।
  • Panko Bread crumbs, readymade मिलते हैं। अगर आप को वो नहीं मिले, तो आप bread को तवे पर slow flame पर slightly सेंक लें।
  • मगर ध्यान रहे कि Bread का रंग ना बदले, केवल उसे dry करने के लिए सेंकना है।
  • फिर dry Bread को mixer grinder में डालकर Bread crumbs बना लीजिए।
  • इससे texture थोड़ा different आएगा पर taste almost same आ जाएगा।
  • आप ठंडे पानी और eno powder की जगह soda water भी ले सकते हैं। 
  • Restaurants में Onion rings बनाने में, soda water and Panko Bread crumbs ही use किया जाता है। अगर आप को वही texture and taste देना है तो, यही ingredients use कीजिए। 
  • पर जब हम घर में तैयार कर रहे हैं तो, ठंडा पानी, eno powder and normal bread crumbs भी use कर सकते हैं।

तो सोचना क्या, बना लीजिए crispy tasty Onion rings, शाम की चाय के साथ और बना लीजिए, शाम हसीन...