Monday 21 June 2021

Poem : योग का महत्व

योग का महत्व



आइए अपने भारत देश के

गौरव को और बढ़ाते हैं

समस्त विश्व को हम 

योग का महत्व बताते हैं


जो करें योग व्यायाम

नित करें प्राणायाम

कट जाए, जीवन सुख से

ना हो उसे व्याधि तमाम 


योग होता बेहद खास 

दे अनूठी अनुभूति का एहसास

निरोगी काया हो जिसके पास 

वो ही करें, सुख की आस


भीतर बाहर रहे शांति

मुख पर छाए गजब कांति

जो योग को अपनाएं

यौवन उससे दूर ना जाए।


योग साधना, ईश्वर आराधना 

योग का है यह सार 

जो कोई समझ सका इसे 

उसका हो जाए उद्धार 


😊 Stay Healthy, Be Happy 😊