Wednesday 11 November 2020

Recipe : Mysore Pak

 दीपावली त्यौहार है मिठास का, तो इस दीपावली के लिए, हम आप लोगों को ऐसी मिठाइयाँ बताने जा रहे हैं, जो Premium sweets हैं।

 दीपावली की शान हैं, जिन्हें हम हमेशा बाजार से लेते हैं।

यह costly होती हैं और दीपावली में तो इनके rates आसमान छूते हैं।

पर जो Shades of life के हैं साथ, उनके लिए फिक्र की क्या बात।

आप को हम बहुत easy steps के साथ इन्हें बताएंगे। साथ ही useful tips भी देंगे, जिससे आप perfect मिठाई ही बनाएं।

हमारी मानिए तो दीपावली में मिठाई घर पर ही बनानी चाहिए, क्योंकि sweets shop में बड़े त्यौहारों में मिठाइयाँ मिलावटी और बासी मिलने की chances बहुत ज्यादा होती है।

तो चलिए आज आपको ऐसी premium sweet बताते हैं, जो South की delicacy है।

यह मिठाई सिर्फ तीन चीजों से बनती है। जो सब आप के पास घर में easily available होता है।

Mysore Pak बहुत yummy लगती है। इसमें घी का enhance flavour इसको बहुत tasty बनाता है।

तो Mysore Pak को अपनी इस दीपावली का हिस्सा जरुर बनाएं और सबकी वाहवाही पाएं।

Mysore Pak




Ingredients

 Gram Flour (Besan ) - ½ Cup 

 Sugar - 1½ Cup 

Clarified butter ( Ghee) - 1¼ Cup

 Water - 1 Cup


Method 

  1. बेसन को छान लें, जिससे वो lumps free हो जाए।
  2. घी को गर्म कर लीजिए, जिससे वो melt होकर ready हो जाए
  3.  Melted घी को तीन बराबर portion में बांट लीजिए
  4.  एक Heavy bottomed nonstick Pan में चीनी और पानी डालकर चाशनी बनने के लिए रख दीजिए।
  5. बीच-बीच में चलाते रहें, और एक तार की चाशनी बना लीजिए।
  6. Gas, slow कर दीजिए 
  7.  चाशनी को continuously चलाते हुए, इसमें धीरे धीरे बेसन add करते जाइए। Spatula से continuously चलाते रहें।
  8. जब पूरा बेसन डाल दें और बेसन, चाशनी में पूरी तरह मिल जाए।
  9. तब इसमें continuously  चलाते हुए( stirring), धीरे धीरे 1 portion melted घी add करेंगे। spatula से continuously चलाते रहें।
  10. जब घी बेसन में पूरी तरह absorb हो जाए, तो continuously  चलाते हुए 2 portion melted घी add कीजिए। Spatula से continuously चलाते रहें।
  11. बेसन में घी फिर से absorb हो जाए, तब इसमें continuously चलाते हुए 3 portion melted घी add कर दीजिए। Spatula से continuously चलाते रहें।
  12. आप देखेंगे, थोड़ी देर में, बेसन slightly brown होने लगेगा, बेसन के भुनने की सोंधी खुशबू आने लगेगी और बेसन, thick होकर Pan को छोड़ने लगेगा।
  13. बस यही right time है, flame off कर दीजिए। 
  14. Greased plate में इसे evenly spread कर दीजिए।
  15. 5 to 10 minutes ठंडा होने दें, फिर मन चाहे shape में काट लीजिए।

Now the delicious mouth-watering Mysore pak is ready to serve

Note

  • बेसन में lumps  की tendency ज्यादा होती है, इसलिए छान कर उसे use किया जाता है, जिससे बेसन lumps free हो जाए।
  • Mysore Pak को बनाने के लिए heavy bottom nonstick utensils ही लीजिए, Pan or Wok, जो भी आप के पास हो।
  • हल्का बर्तन होने से बेसन जलने का डर रहता है।
  • आप sugar की quantity अपने according customize कर सकते हैं, पर authentic taste में इतनी ही sugar डाली जाएगी ।
  • इस मिठाई को बनाने का key ingredient, continuously stirring और slowly बेसन और घी add करना है।
  • Continuous stirring और slowly adding से बेसन में lumps नहीं पड़ते हैं, बेसन अच्छे से भुनता है, जलता नहीं है। 
  • घी की proper blanding होती है। घी का taste enhance होकर आता है।
  • Mysore pak का proper texture आता है।
  • चाशनी में कच्चा बेसन डाला जाता है, जो कि घी add करके चलाते रहने से भुन जाता है।
  • तो भूलकर भी बेसन भूनकर मत डालिएगा।
  • बेसन में brittle होने की tendency होती है, इसलिए हो सकता है, आप जब Mysore pak बना रहें हैं तो वो पूरा चूरा जैसा हो जाए या पूरी process में बेसन ना भुन पाए।
  • तो दोनों ही condition में आप उसमें 1tbsp दूध add कर दीजिए।
  • दूध add करने से taste enhance होता है और proper consistentcy भी आती है।
  • दूध डालने से बेसन का mixture थोड़ा गीला हो जाता है, जिससे आप इसे थोड़ी देर और भून सकेंगे।
  •  उसे थोड़ी देर और bottom छोड़ने तक भून लीजिए।
  • पर अगर आप के Mysore pak में बिना दूध add किए, proper consistentcy आ जाती है और बेसन proper भुन गया है, तो दूध add नहीं कीजिएगा।
  • अपने taste के according, slightly brown ना रखकर पीला सा भी रख सकते है।