Sunday 26 April 2020

Recipe : Instant Kesari Rasgulle

ये मेरी Quarantine Segment की 28th recipe है।

आपको इतनी सारी chaat की recipes बताई हैं, तो चलिये अब कुछ मीठा भी हो जाए। मैं आपको एक ऐसा मीठा बताने जा रही हूँ जो घर में बनाना impossible लगता है। उसको अब आप मिनटों में बना सकते हैं।

आज आपको Bengal की delicacy, Instant Kesari Rasgulle बता रहे हैं, इसका नाम भर सुन कर कितनों के मुँह में पानी आ जाता है। वो अब आप कभी भी बना सकते हैं। तो इसे आज ही try कीजिये, और एक और impossible recipe अपनी मुट्ठी में कर लीजिये।                 


Instant Kesari Rasgulle





Ingredients

Milk -1 ½ litter
Lemon -1 
Or
Vinegar -1 tbsp
Sugar -1 ½ cup
Green Cardamom -1 teaspoon
Saffron String - 4 to 6
All purpose flour -1 tsp

Method

  1. नीबू का रस निकाल लीजिये, उसमें रस के amount के equal ही पानी मिला दीजिये। अगर आप vinegar use कर रहे हैं, तो उसमें 1 tbsp पानी मिला लीजिये। 
  2. दूध में केसर डालकर boil होने के लिए high flame पर रख दीजिये। 
  3. जब दूध boil हो जाये तब flame बंद कर दीजिये। 
  4. फिर दूध को gas से हटा लीजिये। 
  5. दूध को चलाते हुए, उसमें lemon वाला mixture या फिर vinegar वाला mixture धीमे-धीमे डालते जाइए, जब तक की दूध पूरी तरह से फट न जाये। 
  6. एक छन्नी में muslin cloth लगाये। इसमें फटे हुए दूध को छान लीजिये। 
  7. छेने को दो-तीन बार ठंडे पानी से धो लीजिये। फिर कपड़े को अच्छे से दबा कर छेने का पानी अच्छे से निचोड़ लीजिये। 
  8. छेने को muslin cloth से निकाल कर एक थाली में डाल दीजिये। 
  9. अब छेने को हथेली से तब तक rub करें,  जब तक की वो चिकना और soft न हो जाए। 
  10. रसगुल्ले के छेना का ready होने की पहचान यह है की आप के हाथ में चिकनाहट आ जाएगी। 
  11. Ready छेने में 1 teaspoon मैदा को मिला कर rub करते हुए अच्छे से mix कर लीजिये। 
  12. cooker में 1 ½ cup sugar और 4 cup पानी डाल कर high flame पर उबलने के लिए चढ़ा दीजिये। अब उसमें पीसी इलायची डाल दीजिये। 
  13. जब चाशनी उबलने लगे तब उसमें छेने की गोलियाँ डाल दीजिये और ढक्कन लगा दीजिये।
  14. High flame पर एक whistle आ जाने पर slow flame पर 7 से 8 मिनट तक पका लीजिये।
  15. Cooker को ठंडे पानी में डाल दीजिये जिससे pressure जल्दी release हो जाए। अब इसे गरम-गरम या ठंडा-ठंडा serve कीजिये।

Note -
  • Soft रसगुल्ला बनाने के लिए छेना soft होना जरुरी है, ध्यान रखियेगा Gas off करके दूध फाड़ने से छेना मुलायम बनता है
  • आप जितना अच्छे से rub करेंगे, छेना उतना ही soft हो जायेगा।छेने की गोलियाँ, एकदम चिकनी होनी चाहिए, अगर उसमें दरार होगी, तो उबलते समय फूट जाएगी
  • गोलियाँ चाशनी उबलने पर ही डालें, वरना वो फूलेगी नहीं और ठोस हो जाएगी 
  • आप जब तक गोलियाँ डाल रहे हैं, चाशनी उबलते रहना चाहिएआप चाशनी में भी केसर डाल सकते हैं 
  • आप खुले बर्तन में भी रसगुल्ले बना सकते हैं, पर cooker में अच्छा pressure develop होने से रसगुल्ले जल्दी और अच्छे बन जाते हैं