Friday 24 December 2021

Article : Festival of Joy🎉

Festival of Joy🎉


कल Christmas है, Jesus Christ का birthday.

Christians का सबसे बड़ा festival. सभी English countries का सबसे बड़ा festival.

जिसमें वो सुबह-सुबह church जाएंगे, Carol गाएंगे। Christmas cake काटेंगे, Christmas tree decorate करेंगे। Santa Claus, बच्चों को बहुत सारे gifts देंगे। Rum के साथ, cake, cookies और भी बहुत सी चीजें खाकर celebrate करेंगे।

पर शायद India में यह festival केवल Christians का नहीं है। उसका कारण शायद यह है कि आज कल हिन्दी medium schools कम होते जा रहे हैं और English medium schools बहुत तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं। जहाँ बच्चों को यही पता चलता है कि Christmas means festival of Joy.

वैसे किसी भी festival को Festival of Joy मानने में कोई हर्ज नहीं है, जब तक कि आप से धर्म परिवर्तन करने को ना कहा जाए।

आज हम बड़ों को कुछ भी लगे पर बच्चों के लिए तो Christmas, Festival of Joy ही है।

बच्चों के लिए वो दिन, किसी fairy tale से कम नहीं होता है। 

उनका घर decorate करना, stockings लटका कर, Santa Claus का wait करना, फिर gifts मिलने पर उनके साथ मस्ती करना, cakes, cookies, chocolate, chips और भी yummy-yummy foods enjoy करना..

इससे cute fairy tale और कुछ हो ही नहीं सकती, जहाँ बच्चे हों, सपने हों, मस्ती हो और बहुत सारी खुशियाँ हों।

तो चलिए हम लोग भी एक दिन के लिए इस cute fairy tale में शामिल हो जाते हैं और Festival of Joy को celebrate करते हैं।

नहीं हम Christmas नहीं celebrate कर रहे हैं, हम ना तो church जा रहे हैं ना ही Carol गा रहे हैं। ना rum पीएंगे, ना Christmas tree decorate करेंगे, ना Christmas cake काटेंगे... वो जिनको celebrate करना है वो कर रहे हैं।

हम तो Festival of Joy को celebrate कर रहे हैं, जिसमें हम वो सब करेंगे, जो हमारे kids को अच्छा लगे।  

हम भी cake काटेंगे, क्योंकि बच्चों को cakes बहुत पसंद होता है, पर Christmas cake नहीं, बल्कि fresh fruit basket cake. 

क्योंकि यह बच्चों को बहुत पसंद भी आता है, साथ ही यह बहुत healthy भी होता है।

अगर आप यह सोच रहे हैं कि आप सब कैसे fresh fruit basket cake enjoy कर सकते हैं?

तो don't worry, क्योंकि आप Shades of Life से जुड़े हैं... 

हम कल सुबह 10 बजे ही आप को fresh fruit basket cake की बहुत easy recipe share कर देंगे।

आप बस,

curd, flour, sugar, eno sachet, Non dairy whip cream and अपने बच्चों की पसंद के fresh fruits के साथ ready रहिएगा।

So stay tuned...