Friday 15 April 2022

Instant Gol Gappe

गोल गप्पे, पानी पूरी, फुचके, पानी के बताशे, जिस नाम से चाहें बुलाओ, दुनिया दिवानी है इसकी। कोई भी इसके नाम को सुनकर अपने मुंह में पानी लाएं, बिना नहीं रहेगा।

यह खाने में जितने tasty होते हैं, बनाने में उतने ही difficult and tedious होते हैं, इसलिए जल्दी कोई इन्हें घर पर लोग नहीं बनाते हैं।

पर हम आपके लिए instant Gol Gappe बनाने की recipe, share कर रहे हैं। यह instant होने के साथ ही healthy भी हैं....

Instant gol gappe



Ingredients :

Suji - 250 gm.

Baking powder - ½ tsp.

Ghee - 1 tbsp.

Salt - ¼ tsp.

Ghee (clarified butter) - for frying


Method :

  1. सूजी में बाकी सारे ingredients डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  2. सूजी का हल्का, गीला-सा dough prepare कर लीजिए।
  3. इसे half an hour (30 min.) के लिए रख दीजिए। 
  4. Half an hour के बाद, सूजी को अच्छे से मसल कर चिकना कर लीजिए।
  5. इसके गोले तोड़कर, पतली रोटी बना लें।
  6. अब आप को जो size रखना है, उसके according, किसी ढक्कन की सहायता से छोटे-छोटे गोल गप्पे काट लीजिए।
  7. एक slightly wet, synthetic कपड़ा लीजिए, जो आधा गीला हो और आधा सूखा।
  8. Wet surface पर गोलगप्पे रखते जाएं और dry surface से उसे ढक दें। 
  9. कढ़ाई में घी डाल कर तेज़ गर्म कर लीजिए।
  10. गर्म घी में, एक-एक कर के गोल गप्पे डालते जाएं।
  11. एक बार में 10-12 से ज़्यादा मत डालिएगा।
  12. जब आप पूरी wave (गोल गप्पों की) डाल दें तो flame slow कर दीजिए।
  13. उन्हें उलट-पलट कर slightly brown होने तक सेक लें।
  14. इसी विधि से सारे बना लें।

Now your mouth watering and appetizing Instant Gol Gappe are ready to go in everyone's stomach.

अब tips and tricks जानने का समय है।


Tips and Tricks :

  • हमारे गोल गप्पे सूजी के हैं तो healthy भी ज़्यादा हैं।
  • सूजी के बने होने के कारण यह जल्दी crispy होते हैं और काफी देर तक crispy बने भी रहते हैं।
  • घी के हल्के से मोयन होने से, यह कड़े नहीं बनते हैं। जिससे इन्हें खाते समय यह होंठों में चुभते नहीं हैं साथ ही घी का मोयन होने से यह बेलते समय, चिपकते नहीं है।
  • ½ tsp. baking powder डालने से गोल गप्पे आसानी से फूलते हैं और फूले गोल गप्पों की संख्या ज़्यादा होती है।
  • सूजी का हल्का-गीला dough, इसलिए रखते हैं, जिससे सूजी पानी properly soak करके, soft हो जाए।
  • सूजी को जब half an hour के बाद दुबारा knead करते हैं तो सूजी का dough, rough नहीं रहता है।
  • Dough, soft होगा, तो हाथ में और rolling pin में बिल्कुल नहीं चिपकेगा।
  • एक बार में 10-12 गोल गप्पों से ज़्यादा होने से उन्हें proper space नहीं मिलती है तो वो आसानी से फूलते नहीं हैं साथ-साथ गोल गप्पे जैसे न बन कर पापड़ी जैसे ज़्यादा बन जाते हैं।
  • Wet and dry combination में cloth लेने से, गोल गप्पों की एक side में नमी रहती है और दूसरी तरफ dry, जो कि गोल गप्पों का key point है।
  • कढ़ाई में डालते समय wet side, नीचे होनी चाहिए, means वो side, wok में अंदर होनी चाहिए।
  • नमी के कारण ही गोल गप्पे अच्छे और गोल-गोल फूलते हैं।
  • बड़ी रोटी पतली रखिएगा। पतली होने से गोल गप्पे जल्दी बनेंगे और ज़्यादा crispy होंगे।
  • अगर आप से बड़ी रोटी नहीं बन रही हो, तो पाटे और बेलन पर हल्का-हल्का घी लगा लीजिए।
  • आप गोल गप्पे तलने के लिए, घी की जगह कोई भी oil, use कर सकते हैं।
गोल गप्पे के साथ बनने वाली सभी चीजों के लिए, click करें.... Gol Gappe