Wednesday 2 May 2018

Kids story : दोस्ती टूट गयी

समस्या: चोरी करता है।
कहानी: दोस्ती टूट गयी।

रजत 4th class मेँ पढ़ने वाला,अच्छे घर का प्यारा सा बच्चा थापर ना जाने कहाँ से उसके अंदर चोरी करने की गंदी आदत आ गयी। जब भी कोई  attractive चीज़ देखतातो ना चाहते हुए भी अपने को रोक नहीं पाता था।
रजत का best friend था मोहित। रजत और मोहित की बचपन से दोस्ती थी। वो रजत से ऐसा करने को मना भी करता थापर रजत चोरी करने से अपने को रोक नहीं पाता था।
एक दिन रजत की class में 1 नए लड़के सुमित ने  admission लिया। वो बहुत ही बड़े घर का बच्चा थाऔर उसे अपने दोस्तों के सामने नयी-नयी चीज़ें दिखाकर रौब जमाने (show-off) का भी बहुत शौक था।
रजत उसकी नयी और  attractive चीज़ें देख कर ललचाने लगाऔर उसे चुराने का उसका मन करने लगा। एक दिन मौका देख रजत ने break में सुमित के काफी सारे समान चुरा लिए। मगर सुमित और बच्चों की तरह बुद्धू नहीं था। उसको class में आते ही समझ में आ गयाकि किसी ने उसका बैग छुआ है। उसने शोर मचाना शुरू कर दियाकि किसी ने उसके बैग से सामान चुराये हैंऔर वो टीचर के आते ही तलाशी करवाएगा। ये सुन कर रजत डर गया और उसने सारे सामान मोहित के बैग में डाल दिये।
Teacher ने जब checking करी तो मोहित को पकड़ लिया। मोहित तो यही नहीं समझ पा रहा था कि ये सब उसके बैग में कहाँ से आया। वो मना करता रहापर उस पर चोरी का इल्ज़ाम लग गया। दुखी होकर मोहित ने स्कूल छोड़ दिया।
रजत को बहुत बुरा लग रहा थाकि उसके best friend को उसके कारण school छोड़ना पड़ा। रजत ने हिम्मत कर के सब बात  Principal को बताई। सुन कर Principal  हैरान रह गए और बोले “तुमने एक तो चोरी की और ऊपर से अपने ही दोस्त को फंसा दिया
 Principal ने मोहित के माता-पिता को सब बात बताई और स्कूल वापस भेजने को कहा। इस पर मोहित के माता-पिता बोले कि उन्होंने मोहित का  admission दूसरे स्कूल में करा दिया है और वो ये नहीं चाहते की अब मोहित और रजत की दोस्ती रहे।

सारे स्कूल को ये बात पता चल गयी। अब रजत के साथ कोई बात करनाखेलना नहीं चाहता था।
रजत को यह अच्छे से समझ आ गया था,कि जो चोरी करता है,उसका कोई दोस्त नहीं रहता है।