Tuesday 13 April 2021

Poem : हिन्दू नववर्ष

🕉️🙏🏻माता रानी हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें 🙏🏻🕉️

🕉️🙏🏻💐आप सभी को हिन्दू नववर्ष व चैत्र नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐🙏🏻🕉️


हिन्दू नववर्ष



हिन्दू नववर्ष,

भारत का हर्ष।

इसके अस्तित्व,

के लिए करो संघर्ष।।


रंगोली से,

घर हो सज्जित।

घी के दीप,

हो प्रज्वलित।।


गृह हो पुष्पों से,

आच्छादित।

मन हो सबका,

प्रसन्नचित।।


देवताओं का,

हो आगमन।

घर घर में हो,

पूजा हवन।।


प्रसाद में, 

मिष्ठान चढ़ाओ।

ईश्वर कृपा,

सब ही पाओ।।


भारतीय हो तो,

भारत का मान बढ़ाओ।

हर वर्ष अब से, 

हिन्दू नववर्ष मनाओ।।


सदियों से अंग्रेजी नववर्ष  मनाते आए हैं, चलिए अब से हिन्दू नववर्ष हर्षोल्लास से मनाएं, भारत के सम्मान को बढ़ाएं।