Showing posts with label Hostel-PG special. Show all posts
Showing posts with label Hostel-PG special. Show all posts

Monday, 8 April 2024

Recipe: Aloo Broad beans - The Microwave style

Microwave oven में भी बिल्कुल कड़ाही में बनी जैसी सब्जियां बन सकती है। बिल्कुल वैसा ही taste and texture, वो भी कम घी-तेल और ज्यादा चलाने, भूनने का झंझट भी नहीं... 

कल आपको आलू फ्रेंच बीन्स की सब्जी बनानी बताई थी। तो कुछ लोगों की demand थी कि बिना प्याज़ लहसुन की सब्जी बनानी भी share कर दें। 

सोचा कि बिना प्याज़ लहसुन की, कोई बीन्स की ही सब्जी की recipe share करें, इसलिए आज आलू सेम की सब्जी बनानी की recipe share कर रहे हैं... 


आलू सेम - माइक्रोवेव विधि से 



Ingredients :

Potato - 3 medium size

Broad beans - ½ kg.

Tomato - 2 medium 

Cumin seeds - ½ tsp.

Asafoetida - ¼ tsp.

Salt - 1 tsp.

Turmeric powder - ¼ tsp.

Mustard oil - 1½ tsp.

Ghee - 1½ tsp.

Red chilli powder - as per your taste 

Fresh coriander leaves - for garnishing 


Method :

Tomato chop कर लीजिए।‌

आलू और सेम को काटकर ready कर लीजिए।

1 glass bowl में mustard oil डाल लीजिए, जैसा हमने आपको बताया था, खौलाकर ठंडा किया हुआ।

इसमें हींग और जीरा डालकर 1 min के लिए microwave कर लीजिए।

अब उसमें chopped टमाटर और नमक डालकर अच्छे से mix कीजिए और 2 minutes के लिए  microwave कर लीजिए। 

अब इसमें सभी सूखे मसाले डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।

अब इसमें आलू और सेम भी डाल कर अच्छे से mix कर लें।

अब bowl में किनारे-किनारे से ¾ small cup पानी डाल दें। और microwave को 10 minutes के लिए microwave कर लीजिए।

After 10 minutes, सब्जी को ऊपर-नीचे अच्छे से toss कर दें

फिर 20 minutes के लिए microwave कर लीजिए।

सब्जी के bowl में घी डालकर अच्छे से mix कर लीजिए और green coriander leaves से garnish कर लीजिए।

Now Aloo Broad beans is ready to serve. You can serve it with roti, parantha, poori or dal rice.


Tips and Tricks :

तेल आप पका हुआ ही लीजिए, वरना microwave oven में तेल पकाने में बहुत time लगेगा, दूसरा oil की fumes उसमें भर जाएगी। 

¾ small cup पानी को किनारे-किनारे से bowl में डालें, जिससे सब्जी का मसाला पानी डालते समय धुल नहीं जाए।

पानी डालना बहुत जरूरी है, यही पानी ही सब्जी को पकाएगा। 

Broad beans, बिल्कुल भी पानी नहीं छोड़ती है, दूसरा हमने उसे onion से छौंका था और टमाटर भी नहीं डाला था, इसलिए उसमें 1 cup पानी use किया था। 

जबकि broad beans, french beans के comparatively juicy ज्यादा होती है साथ ही हमने इसमें टमाटर भी डाला है, इसलिए  ¾ cup पानी use किया है।

¾ cup पानी से सब्जी को पकने के लिए proper steam मिलती रहती है, जो सब्जी को अच्छे से गलने में मदद करती है, जिससे सब्जी चिम्मड़ नहीं होती है।

पर ध्यान रखिएगा कि पानी ज्यादा भी नहीं होना चाहिए, वरना सूखी सब्जी के बजाए या तो लुटपुटी होकर अपना texture खो देगी या gravy वाली सब्जी बन जाएगी। 

30 minutes में पानी absorb हो जाएगा और सब्जी भी अच्छे से पक जाएगी।

घी डालकर अच्छे mix करने से घी सब्ज़ी में अच्छे से incorporate हो जाएगा, इससे सब्जी tasty and glossy हो जाएगी। 

पर घी डालना पूरी तरह से optional है। आप चाहें तो इसे step को छोड़ भी सकते हैं, इसके बिना भी बहुत अच्छा स्वाद आएगा।

तो लीजिए, सुबह सुबह की जल्दी में बहुत कम मेहनत में झट-पट से बिना प्याज़ लहसुन वाली आलू सेम की सब्जी तैयार है, वो भी बहुत स्वादिष्ट।  

अगर आप के work station पर microwave है तो आप उसे ‌वहां भी बना सकते हैं। 

Friday, 5 April 2024

Recipe : Aloo French Beans - The Microwave Style

हम लोगों को लगता है, microwave oven केवल खाना गर्म करने या cake, pizza जैसी चीजों को बनाने के लिए use कर सकते हैं। Indian cooking जैसी सब्जियां आदि इसमें नहीं बना सकते हैं। 

उसमें बनी सब्जी या तो खड़ी-खड़ी बनेगी या चिम्मड़ हो जाएगी।

लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है... 

Microwave oven में भी बिल्कुल कड़ाही में बनी जैसी सब्जियां बन सकती है। बिल्कुल वैसा ही taste and texture, वो भी कम घी-तेल और ज्यादा चलाने, भूनने का झंझट भी नहीं... 

आज आपको Aloo French Beans की सब्जी बनानी बताएंगे। French Beans की सब्जी, बिल्कुल भी पानी नहीं छोड़ती है, इसलिए इसके hard or chewy बनने की संभावना ज्यादा होती है। 

लेकिन अगर आप हमारी recipe को follow करेंगे तो बहुत बढ़िया सब्जी बनेगी।

आलू फ्रेंच बीन्स - माइक्रोवेव विधि से 



Ingredients :

Potato - 3 medium size

French beans - ½ kg.

Onion - 1 big size 

Salt - 1 tsp.

Turmeric powder - ¼ tsp.

Coriander powder - ½ tsp.

Mustard oil - 1 tbsp. 

Amchur powder - ½ tsp.

Ghee - 1½ tsp.

Red chilli powder - as per your taste 

Fresh coriander leaves - for garnishing 


Method :

Onion chopped कर लीजिए।‌

आलू और फ्रेंच बीन्स को काटकर ready कर लीजिए।

1 glass bowl में mustard oil डाल लीजिए, जैसा हमने आपको बताया था, खौलाकर ठंडा किया हुआ।

उसमें chopped onion और नमक डालकर अच्छे से mix कीजिए।

फिर full temperature में 2 minutes के लिए onion microwave कर लीजिए। 

अब इसमें सभी सूखे मसाले डालकर अच्छे से mix कर लीजिए। सिवाय अमचूर पाउडर के...

अब इसमें आलू और फ्रेंच बीन्स भी डाल कर अच्छे से mix कर लें।

अब bowl में किनारे-किनारे से 1 small cup पानी डाल दें। और microwave को full temperature पर 10 minutes के लिए microwave कर लीजिए।

After 10 minutes, सब्जी को ऊपर नीचे अच्छे से toss कर दें।

फिर 20 minutes के लिए microwave कर लीजिए।

सब्जी के bowl में घी व अमचूर पाउडर डालकर अच्छे से mix कर लीजिए और green coriander leaves से garnish कर लीजिए।

Now Aloo french beans is ready to serve. You can serve it with roti, parantha, poori or dal rice.


Tips and Tricks :

तेल आप पका हुआ ही लीजिए, वरना microwave oven में तेल पकाने में बहुत time लगेगा, दूसरा oil की fumes उसमें भर जाएगी। 

1 small cup पानी को किनारे-किनारे से bowl में डालें, जिससे सब्जी का मसाला पानी डालते समय धुल नहीं जाए।

पानी डालना बहुत जरूरी है, यही पानी ही सब्जी को पकाएगा। 

1 cup पानी से सब्जी को पकने के लिए proper steam मिलती रहती है, जो सब्जी को अच्छे से गलने में मदद करती है, जिससे सब्जी चिम्मड़ नहीं होती है।

पर ध्यान रखिएगा कि पानी ज्यादा भी नहीं होना चाहिए, वरना सूखी सब्जी के बजाए या तो लुटपुटी होकर अपना texture खो देगी या gravy वाली सब्जी बन जाएगी। 

30 minutes में पानी absorb हो जाएगा और सब्जी भी अच्छे से पक जाएगी।

घी डालकर अच्छे mix करने से घी सब्ज़ी में अच्छे से incorporate हो जाएगा, इससे सब्जी tasty and glossy हो जाएगी। 

पर घी डालना पूरी तरह से optional है।

आप चाहें तो इस step को छोड़ भी सकते हैं, इसके बिना भी बहुत अच्छा स्वाद आएगा।

तो लीजिए, सुबह सुबह की जल्दी में बहुत कम मेहनत में झट-पट से आलू फ्रेंच बीन्स की सब्जी तैयार है, वो भी बहुत स्वादिष्ट।  

अगर आप के work station पर microwave और एक glass bowl है, तो आप इसे ‌वहां भी बना सकते हैं। 

Tuesday, 11 April 2023

Recipe : Tacos Indiana

HOSTEL, PG Special

 इस segment की Mug cake, recipe को बहुत पसंद करने के बाद, आज आप के लिए इस segment की एक और dish, share कर रहे हैं।

जो आप सभी के लिए बहुत useful है। इस dish की एक खासियत और है कि इसका flavour filling के according change हो जाएगा। 

इसमें एक twist भी है, इसकी filling क्या होगी, यह आप नहीं बल्कि आपका hostel या PG decide करेगा...

चलिए और पहेली नहीं बुझाते हैं, इस dish का नाम है Tacos Indiana.

यह बहुत आसानी से आपके hostel or pg में बन जाएगी...

Tacos Indiana 




Ingredients :

  • Roti or Paratha - 1
  • Sauce - 2 teaspoon 
  • Butter - 2 teaspoon
  • Onion capcicum - 1 teaspoon (Finely chopped)
  • Cheese - 1 tablespoon
  • Veggies - 2 teaspoon


Method :

आप के पास, रोटी या पराठा जो कुछ भी है, उसे चौतरफा ऐसे fold कर लीजिए कि triangular shape बन जाए। 


इस तरह से आप को रोटी की four layer मिल जाएगी। 



एक layer में cut लगा लेंगे, जिससे जब हम filling लगाएं तो easily fold कर सकें।



अब हम हर ¼ layer पर कुछ ना कुछ ingredients रखते जाएंगे और fold करते जाएंगे। 


सबसे पहले ¼ पर sauce spread करें, उस पर आप के hostel or pg में जो भी सब्जी बनी हो, उसे spread करके layer को fold कर दीजिए।‌

Next layer पर butter spread कर दीजिए फिर उस पर onion, capsicum mix spread करके layer को fold कर दीजिए।

Last layer पर cheese लगा कर fold कर दीजिए।

यह तो रही Tacos Indiana की preparation..

अब अगर आप के पास microwave है तो इसे कांच की plate पर रखकर 2 minutes के लिए grill कर लीजिए।

अगर, आप के पास induction plate है तो taccos Indiana की बाहर की दोनों layers पर butter लगा कर तवे पर दोनों तरफ से कुरकुरा होने तक सेक लें।

पर अगर आप के पास, कोई भी cooking equipment नहीं है तो आप के पास iron तो होगी ही? तो बस हम इसी press से tacos Indiana बनाएंगे।

उसके लिए हमें एक aluminium foil भी चाहिए। 

Tacos Indiana के बाहर की तरफ की दोनों layer पर butter लगाकर उसे aluminium foil में लपेट दीजिए।

अब इस tacos Indiana को दोनो तरफ से iron कर लीजिए। 

Now crispy, juicy, crunchy tacos Indiana is ready to have...

चलिए कुछ tips and tricks भी साझा कर देते हैं for perfect tacos Indiana...


Tips and Tricks :

आप hostel or pg में जो सब्जी बनी हो, उसी की filling बनानी है, तो अगर सब्जी gravy है तो उसमें से gravy हटा कर सब्जी लेनी है। सूखी सब्जी आप ऐसे ही use कर सकते हैं। 

अगर आप चाहें तो सब्जी को हल्के हाथों से पानी डालकर wash भी कर सकते हैं। इससे सब्जी के मसाले थोड़े हट जाएंगे और tacos का more snacky taste होगा।

आप इसकी filling के लिए Veg, nonveg कोई भी सब्जी use कर सकते हैं जो भी hostel or pg में बनी हो।

अगर आप के पास onion capsicum mix नहीं है तो आप जो भी salad, आप के पास available हो, आप उसे use कर सकते हैं। 

अगर आप के पास mayonnaise है तो आप, butter or cheese को इससे replace भी कर सकते हैं। 

आप tacos Indiana बन जाने के बाद उसके ऊपरी तरफ, chips, mixture आदि को fill कर सकते हैं, इससे यह और ज्यादा crunchy हो जाएगा। 

आप sauce का flavour, अपने taste के according रख सकते हैं, जैसे tomato, hot and sweet tomato chilli, Schezwan etc.

आप चाहें तो, दो अलग-अलग तरह की sauce भी use कर सकते हैं। 

आप चाहें तो sauces की जगह, अचार भी लगा सकते हैं, उससे भी बहुत बढ़िया flavour आता है।

Basically आप के hostel or pg की बनी सब्जी रोटी ही है, बस combination and process से taste में चार चांद लग जाते हैं और बहुत yummy tasty tacos Indiana बन जाता है।

तो बस, जब bore हो जाएं, hostel or pg का खाना खाकर, तो tacos Indiana बना लीजिए...

अगर आप को ऐसी ही और recipes चाहिए तो जुड़े रहें, Shades of Life से 

और हाँ comments जरुर से कीजिए, जिससे हम ऐसे ही और tasty recipes share करें, साथ ही अगर आप को कोई specific recipe चाहिए तो वो भी comment box में डाल दीजिए, जिससे हम उसे भी डाल दें... 

Tuesday, 4 April 2023

Recipe: Mug Cake

HOSTEL, PG Special

हमने बहुत सी recipes डाली है, जिसे आप लोगों के द्वारा बहुत पसंद भी किया गया है। Corona के समय तो हर रोज ही recipes डाली थी। जिसमें हर variety की dishes थीं।

जिसको देखते हुए हमारे youngsters की demand है कि हम कुछ recipes ऐसी भी डाल दें, जो hostel या PG में भी बनायी जा सके। जिससे वो भी tasty खाना खा सकें।

Hostel या PG में कुछ भी ऐसी चीजें नहीं होती है कि cooking easy हो, but no फिक्र, जब आप जुड़ें हैं shades of Life से...

अभी हम कुछ dishes आपको ऐसी भी बताते रहेंगे।

अगर आप की भी यही requirements है तो जुड़े रहिएगा, shades of Life से

आज की dish है Mug Cake...

आप कहेंगे कि एक Hostel और PG में कहां से हम microwave oven लाएं है mug cake बनाने के लिए?

अरे, अरे! Microwave oven लाने की कोई आवश्यकता नहीं है।

आप प्रश्न करेंगे फिर संभव ही कैसे होगा mug cake बनाना?

बनेगा जी, बिल्कुल बनेगा, और बिना microwave oven के भी, बस आप पूरी recipe ठीक से पढ़िएगा और tips and tricks ठीक से follow कीजिएगा...

Mug cake



Ingredients :

  • Dark fantasy vanilla crème sandwich biscuits - 2 packets (100 grams x 2)
  • Milk - 1 cup 
  • Eno - 1 sachet


Method :

  1. आप normal size के 4 cups ले लीजिए। (Tea cups)
  2. सबमें एक बराबर quantity (4-5 in each cup) के बिस्कुट तोड़ कर डाल दीजिए।
  3. अब सबमें ¼ cup lukewarm milk डाल दीजिए। 1-2 minute में ही biscuit dissolve हो जाएगा, अब इसे spoon की सहायता से अच्छे से mix कर दीजिए। जिससे smooth solution बन जाए..
  4. अब eno sachet से ¼ powder हर cup में डालकर mix कर लीजिए। 
  5. अब इसे preheated equipment में डालकर cake prepare कर लीजिए।
  6. अब इसमें melted chocolate, crushed chocolate, cream और crushed gems से top-up कर लीजिए। अपने taste के according topping कर लीजिए।

Now your exceedingly mouthwatering Mug Cake is ready to serve... 

Perfect mug cake के लिए, इन tips and tricks‌ को ज़रूर से follow कीजिएगा..


Tips & Tricks :

  • आप कहेंगे कि equipment से क्या मतलब है? आखिर किस में हमने cake बना लिया? तो आपका equipment वो होगा जो आपके पास है। तो अब आते हैं कि आप के पास है क्या?
  • अगर आप के पास microwave oven है तो आप चारों cup एक साथ 2 minutes  के लिए microwave mode में रख दें, Cake ready हो जाएगा। 
  • आप convection mode में भी रख सकते हैं, पर उसमें time लगेगा।
  • अगर आप के पास induction plate है, तो sauce pan में पानी भर कर उसे boil होने रख दीजिए।
  • जब पानी उबल जाए तो सारे cup इसमें रख कर 5  minutes के लिए medium to slow flame पर ढककर रख दीजिए। Cake ready हो जाएगा...
  • पानी का amount ऐसा होना चाहिए कि सिर्फ आधा कप ही पानी में डूबे, जिससे पानी अंदर ना आए।
  • अगर आप के पास electrical kettle है तो पहले उसमें पानी boil कर लीजिए। फिर biscuits का घोल steel के glass में डाल दें। 
  • अब 2 to 4 min के लिए glass को केतली में रखकर glass cake बना ले। 
  • इसमें भी पानी का amount ऐसा होना चाहिए कि सिर्फ आधा गिलास ही पानी में डूबे, जिससे पानी अंदर ना आए।
  • अगर आप steel utensils use करेंगे तो, cake जल्दी बनता है। ऐसा इसलिए क्योंकि steel, heat का good conductor है।
  • दूसरा अगर आप एक बड़ा सा mug में cake बना रहे हैं तो आप को time ज़्यादा लगेगा। क्योंकि ceramic heat का good conductor नहीं है दूसरा बड़ा mug होने से उसके side wall भी ज्यादा thick होगी। तो cooking process में time लगेगा..
  • हमने dark fantasy cream biscuit लिया है, आप चाहें तो Bourbon, Oreo या और कोई भी अपनी पसंद के cream flavour biscuits, जैसे orange, mango, strawberry etc. ले सकते हैं। 
  • आप चाहें तो बिना cream वाले biscuits भी ले सकते हैं, पर फिर उसमें एक चम्मच fresh cream or 2 चम्मच दूध वाली मलाई डालनी होगी। इससे cake moist बनता है। साथ ही 1tsp sugar भी add करनी होगी..
  • अगर आप को coffee flavour पसंद है तो आप biscuits के solution में थोड़ा सा coffee powder भी add कर सकते हैं। 
  • आप eno की जगह baking powder भी डाल सकते हैं, वो हर mug में ½ tsp डलेगा। 
  • Biscuit solution ¾ cup से ज़्यादा मत रखियेगा, वरना cake overflow हो जाएगा।
  • Cake के ऊपर, अपनी पसंद की topping भी ज़रूर डालिएगा, वो cake के taste में चार चांद लगा देती है।
  • Dark fantasy cream biscuits का mug cake सबसे tasty बनता है।
  • हमने mug and glass दोनों में ही ½ portion solution ही लिया है, क्योंकि हमें Clear pics चाहिए थी।
  • आप ¾ portion solution लीजिएगा तो cake, full mug तक बनेगा.. 


बहुत ही tasty, easily and instantly बनने वाली dish है। बच्चे भी इसे बहुत आसानी से बना लेते हैं।

एक बार try ज़रूर करें। बाकी यह ‌हमारा दावा है कि अगर आप ने एक बार बना लिया, तो बार-बार बनाएंगे 😊