Thursday 11 February 2021

Recipe : Shaljam-muli ke kabab

आजकल आप के साथ सर्दियों की special recipes share कर रहे हैं, उसी को आज भी आगे बढ़ाते हैं।

बच्चों को बहुत खिला दिया, Pizza, Pasta. चलिए थोड़ा सा देशी हो जाते हैं, उन्हें healthy नाश्ता खिलाते हैं। 

इसी सोच के साथ, आज की recipe, Ms. Jai Shri Srivastava ji के खजाने से ली है।

Jai Shri Srivastava ji,  आप का ह्रदय से अनेकानेक आभार 🙏🏻.

बात जब सर्दियों की चल रही हो तो, कबाब याद ना आए यह कैसे हो सकता है। आप सभी जानते हैं कि इस blog में कोई भी nonveg dishes नहीं होती है।

पर ऐसा नहीं है कि कबाब, nonveg ही हो। 

जय श्री जी ने हमारे लिए शलजम-मूली के कबाब की बहुत ही tasty and healthy recipe share की है।

यह इतने tasty हैं कि बड़ों से बच्चों तक सभी को बहुत पसंद आएंगे। आप एक बार इसे खांएगे, तो nonveg kabab भूल जाएंगे।


शलजम मूली के कबाब 




Ingredients

Turnip - 250gm.

Radish - 250gm. 

Boiled Potato - 250 gm.

Garlic - 10 to 15 cloves

Ginger - 1 inch

Salt - as per taste

Turmeric powder - ½ tsp

Red chilli powder- as per taste 

Garam masala -½ tsp

Coriander powder - ½ tsp 

Gram flour - 1 tbsp roasted

Coriander leaves 1 handful 

Green chillies - 2 ( chopped)

Oil - for frying


Method 

  1. शलजम और मूली को छीलकर, thick blocks काट लीजिए।
  2. Pressure cooker में ½ glass पानी व मूली, शलजम डाल दीजिए।
  3.  High flame पर 2 whistle दे दीजिए।
  4. Meanwhile एक Pan में बेसन को slow flame पर भून लीजिए।
  5. मूली शलजम को उबालकर अच्छे से निचोड़ लें। 
  6. अब उसमें उबले आलू, भुना बेसन, हरी मिर्च, लहसुन अदरक का paste और सभी सूखे मसाले डालकर अच्छे से mash कर लीजिए।
  7. Tight सा dough बना लीजिए, अगर dough tight ना बने तो उसमें भुना बेसन और मिला लें।
  8. Dough से छोटी छोटी गोलियां बना लें।
  9. Wok (कड़ाही) में oil डालकर गर्म कर लें।
  10. कबाब को डालकर, slow flame पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें।
Yummy tasty kabab is ready to serve.
अब आप इसे धनिया की चटनी, पुदीने की चटनी, tomato sauce और onion rings के साथ serve कर सकते हैं।
इसे आप as a snacks serve कर सकते हैं। इसे Bread, रूमाली रोटी, परांठे और पूड़ी के साथ भी serve कर सकते हैं। यह दोनों तरह से tasty लगते हैं।

आप perfect कबाब बनाएं, उसके लिए इन tips and tricks को follow कीजिए।

Tips and Tricks 

  • मूली और शलजम को अच्छे से निचोड़ लें। पानी अच्छे से निचोड़ देने से कबाब में पनीलापन नहीं रहता है।
  • बेसन भूनकर डालने से सौंधा स्वाद आता है, जो कबाब का key point है।
  • कबाब का dough इतना tight होना चाहिए कि अच्छे से shape बन जाए। 
  • कबाब में बेसन का amount सही होने से यह तलते समय ज्यादा Oil soak नहीं करता है।
  • पर बहुत ज्यादा tight भी नहीं हो, वरना कबाब hard बन जाएंगे।
  • आप सोचेंगे कि जब तलकर ही बनाना है तो बेसन भूनने की क्या जरूरत है?
  • बेसन भूनकर डालने से ही कबाब का proper taste आएगा।
  • दूसरा बेसन भूनकर डालने से कबाब तेल ज्यादा soak नहीं करता है।
  • कबाब के mixture में नमक तभी मिलाए, जब आप कबाब बनाने जा रहे हैं, क्योंकि पहले से नमक डालने से, नमक पानी छोड़ देता है। उससे mixture गीला हो जाता है।
  • बिना नमक डाले, आप इसे prepare कर के 2 to 4 days fridge में रख सकते हैं। 
  • आप चाहें तो इसे Pan पर shallow fry भी कर सकते हैं।
जब veg कबाब हों इतने tasty,  तो क्यों खाएं nonveg.