Saturday 6 January 2024

Recipe : Makhmali Gobhi

शीत ऋतु को अगर veggies का king कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। क्योंकि शीत ऋतु में सब्जियों का खजाना होता है।

तो चलिए आज हम आपको कुछ different पर बहुत ही tasty recipe, एक party dish share कर रहे हैं। Winter special veggie को लेकर...

और उस सब्जी का नाम है cauliflower (गोभी)...

वैसे तो गोभी के बहुत variation होते हैं। फिर भी जितने और पता चल जाए, हम vegetarians लोगों के लिए उतना अच्छा है।

बाकी आप की information के लिए बता दें। इसकी fragrance and taste, दोनों ही इतने लाजवाब हैं कि इसके आगे restaurant की सब्जियां fail है।

चलिए तो झटपट इसकी preparation भी देख लेते हैं।

मखमली गोभी


Ingredients :

  • Cauliflower - 100 gm.
  • Capsicum - 1 medium (sliced)
  • Tomato  - 1 (small)
  • Cumin seeds - ½ tsp.
  • Ginger - ¼ inch
  • Garlic - 4 to 5 cloves 
  • Onion - 1 bowl (small, chopped)
  • Curd - ½ bowl 
  • Cream - 1 tbsp.
  • Cashew nuts - 8 to 10 
  • Oil - 1½ tbsp.
  • Butter - 1 tbsp.
  • Salt - as per taste
  • Kasuri Methi (powder) - 1 tsp.
  • Turmeric powder - 1 tsp.
  • Kashmiri Lal Mirch (powder) - 1 tsp.


Method :

  1. Cauliflower को al-dente तक blanch कर लें।
  2. Flat pan में तेल गर्म करें।
  3. जब तेल पक जाए तो उसमें butter मिला दीजिए।
  4. अब इसमें जीरा डालकर चटका लें।
  5. फिर chopped onion डालकर हल्का सा भून लें।
  6. अब इसमें capsicum and blanched cauliflower डालकर medium high flame पर थोड़ा सा sauté कर लीजिए।
  7. एक mixer grinder jar में दही, काजू, टमाटर, अदरक-लहसुन डालकर कर fine paste बना लीजिए। अब इसमें cream भी add कर दें और कुछ देर jar और चला दें।
  8. अब Pan में cauliflower, capsicum etc. को side में कर दीजिए।
  9. बीच Pan में हल्दी powder, मिर्च powder, धनिया powder डालें व साथ ही दही, काजू, टमाटर, अदरक-लहसुन के paste को डालकर sauté कर लें।
  10. जब दही-काजू मसाला घी छोड़ने लगे तो उसमें कसूरी मेथी powder, गरम मसाला powder और नमक डालकर अच्छे से मिला दीजिए।
  11. अब इस मसाले में गोभी आदि को मिला लीजिए।
  12. आप चाहें तो dry मखमली गोभी भी serve कर सकते हैं, और चाहें तो थोड़ा पानी डालकर कर thick gravy भी बना सकते हैं। उसके लिए मसाले वाले jar में पानी डालकर वही पानी gravy के लिए use कर लीजिए।
  13. 5 to 10 minutes ढककर धीमी आंच पर पका लीजिए।

Now your Velvet Cauliflower is ready to serve. You can serve it with Naan, Rumali Roti or Dal Makhani and rice. Enjoy!!!

तो चलिए बना लीजिए इसे और शामिल कर लीजिए अपनी एक और party dish में...