Sunday 5 June 2022

Tips : Easy ways to save environment

पर्यावरण रक्षा, जीवन सुरक्षा, आज कल इस slogan से कोई अंजान नहीं है।

पर्यावरण, अर्थात् environment, जो हमारे जीवन का आधार है, जिसके बिना जीवन असंभव है।

यह हम सब जानते हैं, पर हम में से कितने लोग हैं जो इसकी सुरक्षा के लिए कुछ भी प्रयास करते हों?

बहुत ही कम या शायद कोई नहीं...

इसका बहुत बड़ा कारण है, हमारी जीवन शैली। जिसमें सब कुछ ऐसे रच-बस गया है कि हमें ज्ञात ही नहीं होता है कि यह सब करते हुए हम गर्त में जा रहे हैं। 

AC, Car with AC, other vehicles, Plastic, Microwave, Heater, Geyser, etc.. का बेइंतहा use, कुछ comfort के लिए, कुछ ease के लिए, कुछ durability के लिए, कुछ instant हो जाए, किसी की habits पड़ गई है, कुछ cheap पड़ने के लिए, ऐसे ही बहुत से... कारण बहुत हैं, पर असर सिर्फ एक, पर्यावरण का नाश।

इसका एक और भी कारण है कि हमारी शिक्षा नीति में भी हमें पर्यावरण संरक्षण की शिक्षा नहीं दी जाती थी। इसके कारण भी हमने कभी पर्यावरण रक्षा के महत्व को समझा ही नहीं। और उसे बर्बाद ही करते रहे।

पर आज छोटी-छोटी classes में science, social science, and some other classes, like environment protection etc... में बच्चों को पढ़ाया जा रहा है, उनके दिमाग में पर्यावरण रक्षा और उसकी importance को बैठाया जा रहा है। जो देखा जाए तो, अतिआवश्यक भी है।

तो जब इस विषय पर हम लिख रहे थे तो बेटे Advay Sahai ने कहा कि वो इस विषय पर लिखेगा।

तो चलिए देखते हैं, उसकी नज़र में क्या है पर्यावरण रक्षा। 

Easy ways to save environment

पर्यावरण एक ऐसी basic need है जिसे सही-सलामत रखना बहुत आवश्यक है। पर हम इंसान, ऐसा कर कहाँ रहे हैं?

पेड़ काटना, धुंआ फैलाना, single-use plastic इस्तेमाल करते रहना, आदि। ये उन कामों के कुछ examples हैं जो पर्यावरण और उसकी सुषमा को खत्म करते जा रहे हैं फिर भी हम सभी यह काम तो कर ही रहे हैं।

अब आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या किया जाए जो पर्यावरण को भी नुकसान न पहुंचे और आसान भी हो।

तो चलिए, आज इसी topic पर थोड़ा सोच-विचार करते हैं।




1. Following the 3 Rs.

Reduce, reuse, recycle का पालन करना। सुनने में शायद थोड़ा मुश्किल लगे पर है बहुत आसान। जितनी कम से कम चीज़ें खरीदनी पड़े उतना कम खरीदिए, अर्थात वो ही खरीदें, जो अतिआवश्यक हो। एक सामान को बारंबार इस्तेमाल कीजिए। जो चीजें recycle हो सकती हैं उन्हें recycling bin में डालें।


2. Segregating waste.

Bins को अलग-अलग तरह से segregate कीजिए जैसे wet waste और dry waste, biomedical waste और hazardous waste, recyclable waste और non-recyclable waste, आदि। अभी हम focus सबसे common pair पर, wet waste और dry waste पर करते हैं। 

Wet waste उस category का waste है जिसमें ऐसे waste आते हैं जिन्हें compost बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। आसान भाषा में कहें तो, ये एक तरह से kitchen waste होता है। Dry waste उस category का waste है जिसमें ऐसे waste आते हैं जिनका compost नहीं बन सकता। 


3. Avoiding single-use plastic.

Single-use plastic plates, cups, spoons, etc. इस्तेमाल करना ज़्यादा से ज़्यादा avoid कीजिए। अगर आप किसी भी चाट stalls और अन्य जगहों पर (जहाँ पर single-use plastic का use होता है) जाते हैं तो अपने साथ कुछ steel plates ले जाना एक अच्छा idea है। लौटकर आप इसे clean कर सकते हैं।


4. Planting trees.

पेड़ इंसानों के धरती पर रहने का कारण हैं। पेड़ नहीं, तो इंसान नहीं। वे हमें oxygen, food, water, shelter, furniture, stationery आदि देते हैं। इन्हें लगाना एक बहुत अच्छा और महत्वपूर्ण तरीका है जिससे हम पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं।


5. Choosing bicycle & walking instead of pollution-emitting vehicles.

Cars, motorcycles, scooters बहुत धुंआ फैलाने का काम करते हैं। इसी कारण पहले सी वह साफ़ हवा अब न रही। इनकी servicing भी करानी पड़ती है। Petrol के खर्चे को तो छोड़ ही दीजिए। इन सब मुश्किलों का समाधान है पैदल चलना या किसी bicycle का इस्तेमाल करना। ये हमारे सेहत के लिए भी लाभदायक होते हैं।

तो चलिए, करते हैं इन tips को follow, और लौटा देते हैं पर्यावरण को उसकी सुषमा।

पर्यावरण की रक्षा, जीवन सुरक्षा।। 

" दीपावली में पटाखे नहीं जलाना और होली में रंग नहीं खेलना... आदि"

किसी भी त्यौहार को बेरंग करना, पर्यावरण रक्षा नहीं है। तो सिर्फ त्यौहारों को बेरंग करके अपने आप को पर्यावरण संरक्षणवादी मत समझे, बल्कि जो सचमुच मैं पर्यावरण रक्षा के लिए उपयोगी घटक हैं, उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल कीजिए और पर्यावरण की सुरक्षा कीजिए...

अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं 💐🌳🌴🌿🌲☘️