Showing posts with label Recipes - the microwave style. Show all posts
Showing posts with label Recipes - the microwave style. Show all posts

Tuesday, 2 December 2025

Recipe : Baked Samosa

समोसा all-time favourite snack है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक, सबको पसंद आती है। हम समोसा और व्रत-वाले समोसा की recipe share कर चुके हैं, recipe देखने के लिए उन links पर click करें।

पर आजकल लोग इतने health conscious हो गए हैं कि fried चीज़ों को avoid करने लगे हैं। अगर आप भी health conscious हैं, तो आपके लिए यह एक खुशी की बात है, कि आप Shades of Life से जुड़े हुए हैं।

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं Baked Samosa की recipe, जिससे आपकी सेहत भी खुश और मन भी खुश।अब आप जितने चाहें उतने समोसे खाइए, वो भी health में compromise किए बिना।

Baked Samosa


(I) Ingredients :

  • All purpose flour - 250 gm.
  • Clarified butter (Ghee) - 75 gm. (for Moyan) + 1 tbsp. (for greasing)
  • Butter - 1 tbsp. (for glazing)
  • Salt - as per taste
  • Potato - 150 gm.
  • Pea - 25 gm./optional
  • Green chillies - as per taste
  • Amchur powder - 1 tsp.
  • Coriander leaves (if possible)
  • Black pepper - as per taste


(II) Method :

For Filling -
  1. Boil व mash किए हुए आलू, उबली मटर, salt, black pepper, green chillies, अमचूर powder व coriander leaves डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।मिला लें।
  2. एक bowl में 1 tsp. flour में पानी मिलाकर slurry बना लीजिए।


For Outer Shell -

  1. Flour में घी व नमक डालकर हथेली से अच्छे से rub कर flour को अच्छे से मोयन कीजिए।
  2. उसमें हल्का गुनगुना पानी धीरे-धीरे डालते हुए dough prepare कीजिए।


For Samosa -

  1. Dough से गोलियां बना लीजिए। गोलियों को rolling pin की help से flat कर लें, जैसे पूड़ी बनाते हैं।
  2. इसे थोड़ा मोटा ही रहने दीजियेगा। इसे बीच में से काट लें।
  3. इसके किनारे पर slurry को लगाकर चिपकाएं और cone shape बना लीजिए।
  4. अब इसमें filling भरकर इसका मुंह ऊपर से भी बंद कर दीजिए।
  5. अब सभी समोसे पर, चारों तरफ़ से घी की हल्की coating कर दीजिए।
  6. सभी समोसों को microwave-safe तवे पर place कर दीजिए। 
  7. Microwave को ‘Fast Preheat’ कर लें।
  8. अब समोसे के तवे को microwave oven में convection mode पर इन temperatures पर set करते हुए bake करें: 250°C- 5 min, उसके बाद 200°C-10 min,  फिर 180°C- 10 minutes, आखिर में 250°C- 5 min तक bake कर लीजिए।
  9. जब समोसे सुनहरे हो जाएं, तो उन पर हल्के-हल्के हाथों से butter लगा दें।

Savour the Baked Samosa with your favourite sauce, dip or chutney.


(III) Tips and Tricks :

  • Filling आप आलू की ना बनाकर अपनी पसंद की (जैसे मटर, दाल, पनीर की) भी बना सकते हैं, अगर आप चाहें तो मेवा भी use कर सकते हैं। समोसे का पूरा taste, filling के taste पर निर्भर करता है।
  • हमने Baked Samosa बनाने में felling भूनकर नहीं तैयार की है।
  • इसके दो कारण हैं, पहला हमें घी का कम use करना है। दूसरा bake करने से filling के dry होने की tendency होती है, और filling भूनने से भी dry होने की tendency होती है।
  • इसलिए filling भूनकर भरने से over dry हो सकती है। अगर आप को भुना हुआ मसाला ही पसंद है, तो आप समोसे वाली recipe को refer कर सकते हैं
  • At a time 10 samosa ही तवे पर bake होने के लिए रखें।
  • मोयन में घी का अंदाज ऐसा होता है, कि जब आप मैदे में घी डालकर अच्छे से rub कर लें और उसे हाथ में दबाएं, तो लड्डू-सा बनने लगेगा।
  • Dough बनाते समय, जितना कम पानी आप डालेंगे, समोसा उतना ही crispy (खस्ता) बनेगा। अतः ध्यान रखिएगा, ज्यादा पानी से आप के समोसे hard बनेंगे और soggy भी जल्दी हो जाएंगे।
  • Dough बनाने के साथ ही समोसा बनाना शुरू कर लीजिए, वरना dough बनाकर छोड़ने से flour में salt से पानी release हो जाता है, जिससे मोयन बेकार हो जाता है।
  • Baked समोसा बनाने में fat free होने के अलावा भी कुछ और फायदे हैं। आप खूब ज्यादा filling भर सकते हैं, समोसे के फूटने का, और उससे उसमें excess घी भरने का डर नहीं रहता है।
  • भरे घी में कुछ भी बनाते समय सावधानी बरतनी पड़ती है, वरना जलने का डर रहता है। इसमें कोई जलने का डर नहीं है, अतः बच्चे भी बना सकते हैं।
  • कड़ाही में बनाने में बार-बार उलट-पुलट कर तलना होता है, जबकि इस process में केवल बार-बार temperature ही set करना होगा।
  • Temperature की setting; voltage and current पर depend करेगी। अतः हमारे बताए गए time से आपके microwave oven का time little different हो सकता है। 
  • पहली बार बनाते समय वहीं रहते हुए बनाएं, उसके बाद time and temperature की setting सही हो जाएगी।

अगर आप सारे notes follow करेंगे तो, हलवाई के बनाए हुए समोसे के जैसे, आप के समोसे की भी लोग तारीफ करेंगे।

तो सोचना क्या है? बना लीजिए गर्मागर्म समोसे और गुलाबी ठंड का लुत्फ उठाएं।

Wednesday, 18 June 2025

Recipe : Baked Mac ‘n’ Cheese

Kids की summer vacation में चार चांद लगाने के लिए उनकी एक और favourite dish share कर रहे हैं। इसको देखकर ही वो ख़ुशी से उछलने लगेंगे।

वो dish है, Baked Mac ‘n’ Cheese...

यह Macaroni की ही एक dish है, लेकिन नये flavour में, more cheesy, more juicy...

Baked Mac ‘n’ Cheese


I) Ingredients :

  • Macaroni - 250 gm.
  • American sweet corn - 100 gm.
  • Butter - 1 tbsp.
  • Maida (refined flour) - 1 tbsp.
  • Creamy cheese - 100 gm.
  • Salt - according to taste
  • Pepper - according to taste
  • Milk - 100 ml. 
  • Oregano - for garnishing
  • Chilli flakes - for garnishing


II) Method :

Macaroni Boiling -

  1. 1 saucepan में ½ litre पानी लें।
  2. उसमें sweet corn, ½ tbsp. salt और कुछ drops olive oil की डाल दें।
  3. Saucepan को high flame पर रख दें।
  4. जब पानी उबलने लगे, तो macaroni इसमें डालकर कर al dente होने (एक किनकी रहने) तक boil कर लीजिए।
  5. Perfect boiling के बाद, macaroni को छान लें, फिर fresh water से दो से तीन बार wash कर लीजिए।


White-sauce preparation -

  1. एक wok को flame पर रखें। इसमें 1 tbsp. butter और refined flour डालकर stir करें। पर ध्यान रखें, मैदा भूरा हो जाए, उसके पहले ही gas off कर देनी है।
  2. अब इसे थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
  3. अब इसमें दूध और cheese डालकर vigorously mix कीजिए, जिससे lump-free और smooth sauce बने। अब इसमें salt and pepper डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।

White sauce is now ready.


Mac ‘n’ Cheese - 

  1. एक microwave safe bowl ले लीजिए।
  2. इसमें boiled macaroni (with sweet corn), white sauce, chilli flakes and herbs डालकर mix कर लें।
  3. अब इसे convection mode में 250°C पर 8 to 10 minutes (or slightly browning तक) के लिए bake कर लें। या फिर microwave mode पर 5 minutes के लिए bake कर लीजिए।
  4. अब इसे oregano और chilli flakes से garnish कर लें।

Mac ‘n’ Cheese is now ready to serve. Enjoy the Italian dish with your friends and family.


III) Tips and Tricks :

  • Macaroni की perfect boiling इस dish का key point है। हमने इसके लिए भी एक post डाली है, जिसे पढ़ने के लिए नीचे दिए गए link पर click करें - https://shadesoflife18.blogspot.com/2020/09/tips-perfect-boiling-for-pasta-noodles.html?m=1
  • आप चाहें तो creamy cheese की जगह cheese slice(s) या diced cheese भी use कर सकते हैं।
  • More cheesy flavour के लिए macaroni में ऊपर से diced or grated cheese डालकर bake करें।

तो देर किस बात की? आज ही Baked Mac ‘n’ Cheese बनाएं और बच्चों को surprise दें।

Tuesday, 3 June 2025

Recipe : Domino's-style Stuffed Garlic Bread (oven mode)

आज आप के साथ हम ऐसी recipe, share करने जा रहे हैं, जो आज कल बच्चों से लेकर बड़ों तक सब को बहुत पसंद है।

हम बात कर रहे हैं, Domino's style classic Stuffed Garlic Bread की।

आज हम आपको ऐसी Tips and Tricks बता रहे हैं, जिससे आप without yeast, without egg इसे घर पर बहुत easily बना सकते हैं। 

आप कहेंगे कि इस recipe को तो हम पहले भी share कर चुके हैं... 

जी हां, बिल्कुल कर चुके हैं, पर वो without oven थी।

पर कुछ viewers की demand थी, कि इस recipe को oven method से भी बता दें, तो इस बार आपको microwave के convection mode पर कैसे बनाएंगे यह method share कर रहे हैं।

 Domino's style Stuffed Garlic Bread‌ (oven mode)


I) Ingredients :

For base -

  • All purpose flour - 3 cup
  • Olive oil - 3 tbsp.
  • Salt - ½ tsp.
  • Sugar - ½ tsp.
  • Fresh Curd - 1 cup
  • Baking powder - 1 tsp.
  • Meetha soda - 1 tsp.


For topping -

  • Mozzarella & Cheddar cheese mixed - 250 gm.
  • Garlic - 5 to 6 cloves
  • Butter - 50 gm.
  • Capsicum - 50 gm.
  • Sweet corn - 50 gm.
  • Jalapeño - 50 gm. 
  • Mixed Herbs - 50 gm.
  • Chilli flakes - 10 gm.


II) Method :

  1. Capsicum and jalapeño के small blocks काट लीजिए।
  2. Sweet corn को 10 min. boil कर लीजिए।
  3. Garlic cloves को mince or finely chop कर लीजिए।


For base -

  1. दही में olive oil, salt, sugar डालकर whip कर लीजिए।
  2. मैदे में, मीठा सोडा और baking powder डालकर mix कर लीजिए।
  3. दही के solution में मैदा डालकर हल्के हाथों से dough बना लीजिए। थोड़ा गीला-सा dough prepare होगा।
  4. अगर गीला-सा dough prepare ना हो तो थोड़ा दही और add कर लीजिएगा।
  5. इस dough को 20 to 25 minutes के लिए rest करने के लिए छोड़ दीजिए। 
  6. Dough फूल कर दुगना हो जायेगा।
  7. अब इस dough को एक बार फिर अच्छे से knead (सान) कर लीजिए।
  8. Kneading तब तक करनी है, जब तक मैदे में gluten develop ना हो जाए, मतलब dough बहुत soft ना हो जाए।
  9. Dough के 4 टुकड़े करके गोलियाँ बना लीजिए।
  10. इसे एक बार फिर 10 minutes के लिए rest करने रख दीजिए।
  11. इन गोलियों को flat करके सूखा मैदा लगाकर, rolling pin से हल्के हाथों से ½ inch मोटी रोटी बेल लें।
  12. Butter melt कर लीजिए, उसमें minced garlic cloves, herbs, chilli flakes add कर दीजिए।
  13. इस butter solution को brush से रोटी में अच्छे से लगा दीजिए।
  14. पूरी रोटी के side-side में butter garlic solution नहीं लगाना है।
  15. रोटी के half portion पर cheese, capsicum and jalapeño रख दीजिए।
  16. आप चाहें तो jalapeño की जगह flashy red chilli or green chillies भी लगा सकते हैं और avoid भी कर सकते हैं।
  17. ½ tsp. मैदे को 2 tsp. पानी में घोलकर slurry बना लीजिए।
  18. ‌उंगली slurry में dip करके side-by-side पूरी रोटी में लगा दीजिए।
  19. अब रोटी के दूसरे half portion को पहले वाले पर रखकर अच्छे से चिपका दें। जैसे गुझिया बनाते हैं।
  20. दबे हुए भाग को fork से एक बार फिर से दबा दें, जिससे रोटी अच्छे से seal होकर lock हो जाए।
  21. अब इसमें ऊपर की layer में 1 inch की दूरी पर cuts लगा दीजिए।
  22. इस पर Butter solution की  brushing कर दीजिए।
  23. नीचे वाले portion पर भी हल्का butter solution लगा दीजिए।
  24. अब एक microwave safe tawa, glass plate or metal tray की lining or dusting कर लीजिए।
  25. इस lining utensil पर stuffed garlic bread prepare होने के लिए रख दीजिए।


For baking -

  1. आप microwave oven को fast preheat कर लीजिए।
  2. Convention mode पर 220°C पर microwave set कीजिए।
  3. अब high rack पर जिस भी tray, tawa or plate पर stuffed garlic bread बनने के लिए रखी है, उसे रख दीजिए।
  4. 220° पर 3 minutes, 180° पर 10 minutes and 250° पर 2 minutes के लिए microwave oven को convection mode पर चला दें।
  5. Bread में दोनों तरफ browning आ जाएगी।
  6. Brush से bread में अच्छे से garlic butter solution की brushing कर दीजिए।

Your classical stuffed garlic bread is ready to serve. Enjoy it with cheese dip or tomato ketchup.


III) Tips and Tricks :

  • Base में दही में sugar ज़रूर से डालिएगा, उससे ही proper yeast replacement होगा।
  • अगर आप के पास olive oil नहीं है तो आप vegetable oil भी use कर सकते हैं।
  • Amul का grated Mozzarella & cheddar cheese (mixed) आता है। उसे use करने से सबसे अच्छा result आता है, पर अगर आप के पास only mozzarella cheese हो, तो आप उसे भी grate करके use कर सकते हैं।
  • Bread बनाते समय ध्यान रखिएगा कि filling overload मत कीजिएगा, वरना cheese निकल जाएगा।
  • Bread को seal-lock अच्छे से करना है, वरना filling बनते-बनते ही निकल जाएगी।
  • Cheese को frozen condition में ही fill कीजिए, इससे cheese जल्दी melt नहीं होता है और bread proper बनती है।
  • Bread के ऊपर में cut लगाते समय ध्यान रखिएगा कि वो cut सिर्फ ऊपरी layer तक ही रहे। Cut नीचे तक पहुंचने से cheese leak हो जाएगा।
  • Cut लगाने से दो काम होते हैं - पहला, filling बाहर नहीं निकलती है, क्योंकि heat lock नहीं होती है। दूसरा, bread prepare हो जाने पर cutting easily हो जाती है।
  • Bread बनाते समय garlic butter solution की brushing करने से bread में बहुत अच्छी browning आती है और taste भी enhance हो जाता है।
  • आप convection mode पर stuffed garlic bread बना रहे हैं, तो microwave safe tawa, glass की plate or metal tray ले सकते हैं।
  • Microwave safe tawa, glass की plate or metal tray पर घी लगाकर सूखा मैदा डालकर हिला दें और फिर extra मैदा हटा दें। इस process को ही utensils की lining or dusting कहते हैं। ऐसा कर लेने से आप bread, cake, biscuit जो भी बनाएंगे, वो बनने के बाद easily निकल जाता है, utensils में चिपकता नहीं है।
  • अगर आप glass plate ले रहे हैं तो branded plate ही  लीजिएगा, local होने से उसके बीच में ही टूटने का डर रहता है।
  • Plastic के utensils को convection mode and grill mode पर बिल्कुल मत चलाएं, वो ज़रूर से पिघल जाएंगे।
  • पहली garlic bread बनाते हुए 250°C पर 2 minutes चलाना है, उसके बाद की bread के लिए 250°C पर 1 minute के लिए ही चलाना है, otherwise over-browning हो जाएगी।
  • अगर आप diet conscious हैं तो मैदे की जगह आटा भी use कर सकते हैं।


तो बस अब क्या सोच रहे हैं, बच्चों की छुट्टियां हो गई हैं कि आज ही try कीजिए, और उन्हें vacation का suprise दीजिए।

अगर आपको without oven method देखना है तो आप इस पर click कर लीजिए - https://shadesoflife18.blogspot.com/2020/12/recipe-dominos-style-classic-stuffed.html?m=1



Tuesday, 9 July 2024

Recipe: Aloo Patties

बहुत दिनों से या यूं कहें कि बचपन से इस dish को‌ घर पर बनाने का try कर रहे थे, पर बन नहीं पा रही थी। पर आज जब बनाई, तो बहुत ही अच्छी बनी, मज़ा आ गया!

और वो है Aloo Patties!

तो सोचा, आपके साथ इसे share की जाए। तो चलिए देख लेते हैं इसके ingredients, method and tips...

Aloo Patties 




Ingredients:

For base

  • All purpose flour -  1½ cup
  • Olive oil- 2 tsp.

For slury 

  • All purpose flour - ⅓ cup 
  • Cornflour - ⅓ cup 
  • Olive oil- ⅓ cup

For filling 

  • Boiled Potato - 4 big
  • Green chilli - as per taste
  • Salt - as per taste 
  • Olive Oil - 1 tbsp
  • Maggi masala - 1 sachet 


Method -

  1. मैदे में olive oil का मोयन देकर dough prepare कर लीजिए। इसे थोड़ा बर्तन में पटक-पटककर prepare कीजिए, जिससे मैदे में अच्छा gluten आ जाए।
  2. अब इसे ढककर rest करने के लिए रख दीजिए।
  3. मैदा, cornflour और olive oil को मिलाकर slury prepare कर लीजिए।
  4. Wok में घी डालकर गर्म कर लें।
  5. अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च को डालकर चटका लें।
  6. फिर इसमें boiled potato को mash करके डाल दीजिए।
  7. आलू में, नमक और maggi masala डाल दीजिए और इसे बीच-बीच में चलाते हुए सुनहरा होने तक भून लें।
  8. अब हमने जो मैदे का dough prepare किया था, उसकी 8-10 लोई तोड़ लीजिए।
  9. इन लोई से बहुत ही पतली रोटी बना लें।
  10. अब एक रोटी लें और उस पर 1 tsp. slury फैला दीजिए।
  11. उसके ऊपर दूसरी रोटी रखें और उस पर भी 1 tsp. slury फैला दें।
  12. ऐसे ही सारी रोटियों को एक के ऊपर एक चढ़ाकर परत बना लें।
  13. अब इस परत वाली रोटी को दोनों तरफ से fold करें, फिर बची हुई slury लगाकर fold करें।
  14. इससे आपको एक square shape मिल जाएगा।
  15. अब हल्के हाथों से बेलते हुए एक बड़ा square बना लीजिए।
  16. अब इस बड़े square से 4 छोटे square बना लीजिए।
  17. हर छोटे square पर आलू का मसाला रखें और उसे triangle shape में fold कर दीजिए, जैसा कि आलू पैटीस का shape होता है।
  18. किनारे-किनारे पर पानी लगाकर, हल्के हाथों से दबा दीजिए।
  19. एक microwave oven में use होने वाली plate, tava or tray लीजिए। 
  20. उस पर हल्के हाथों से olive oil लगा दीजिए, फिर उस पर मैदे की dusting कर दीजिए और extra मैदा हटा दीजिए। इसे use होने वाले utensils की lining करना कहते हैं।
  21. अब एक बार में दो patties ही रखें। Meanwhile आप microwave को fast preheat पर चला दीजिए।
  22. अब इस preheat microwave में patties की tray को रख दीजिए। Convection mode पर 250° पर 5 minutes चला लें।
  23. उसके बाद 220° पर 8-10 minutes के लिए चला दें।
  24. फिर उसे 200° पर 5 minutes के लिए चला लीजिए। Or proper Browning आने तक bake कर लीजिए।
  25. हलकी ठंडी हो जाने के बाद, patties पर butter की brushing कर दीजिए।

Now, crispy and crunchy Aloo Patties is ready to serve.

Perfect patties के लिए, tips and tricks note कर लीजिए।

Tips and Tricks 

  • मैदे का dough, पटक-पटककर ही prepare कीजिए। क्योंकि मैदे में जितना अच्छा gluten बनेगा, layers उतनी ही flaky होंगी। और patties में उसका main feature उसका flaky बनना ही है।
  • रोटियां जितनी पतली होगी, patties उतनी ही crunchy होगी तो ध्यान रखिएगा कि बहुत पतली पतली रोटी बनाएं।
  • For perfect patties, हर बार slury ज़रूर लगाएं।
  • आप चाहें तो मैदे के dough prepare करते समय ¼ tsp. baking powder डाल दीजिए। इससे flakes, easily prepare होते हैं। I avoided that, just to make a healthier version. 
  • अगर आप मैदे की जगह आटा लेना चाहें, for a healthier choice, तो आप आटा भी ले सकते हैं, बस उसमें उतनी अच्छी layering और crunch नहीं आएगा।
  • मैदे के dough में नमक नहीं डालना है और अगर आपको डालना ही है, तो dough को rest नहीं कराना है, तुरन्त ही patties बना देनी है। वरना patties का crunch बेकार हो जाएगा।
  • आप आलू के मसाले को अपने taste के according, बना सकते हैं। जैसा भी आपको पसंद हो।
  • आप आलू मसाला की जगह, paneer or cheese or different fillings भी भर सकते हैं। Filling के according थोड़ा shape भी change कर सकते हैं।
  • Microwave oven को preheat अवश्य कीजियेगा।
  • Patties को convection mode पर ही बनाएं। 
  • आप के microwave में preparation time थोड़ा बहुत अलग हो सकता है, according to voltage तो उसे ध्यान में रखिएगा।
अगर आप के पास microwave नहीं है, फिर भी आप patties घर पर बनाना चाहते हैं, तो comment box में अपनी request डाल दीजिएगा, हम आपको उसका method भी बता देंगे।

आज ही बनाएं और बारिश की बूंदों के साथ गरमा-गरम Patties and coffee का लुत्फ उठाएं।

Wednesday, 22 May 2024

Recipe : Pizza (with homemade base)

Summer vacation celebration में अगली recipe है Pizza...

जी हां बिल्कुल सही पढ़ा आपने, Pizza. वो भी homemade.

Pizza, सुनकर बच्चे तो नाचने लगते हैं, बल्कि कहें कि बच्चों से लेकर बड़ों तक, सब का ही favourite होता है। 

Pizza costly भी होता है और थोड़ा unhealthy भी, तो मन होने के बाद भी उसका number जल्दी नहीं आता है।

लेकिन अब आएगा, क्योंकि आप इसे easily घर पर बना लेंगे और taste बिल्कुल renowned brand जैसा। और healthy उससे ज्यादा। और यह पूरी तरह आप पर निर्भर करेगा कि आप कितना ज्यादा healthy बनाना चाहते हैं। 

आप pizza base घर पर लाकर pizza बनाते होंगे। But इससे proper pizza नहीं बनता है।

पर हम आज आपको Pizza base से लेकर complete Pizza बनाने तक के सारे steps बताएंगे, जिससे बिल्कुल वैसा ही Pizza बनेगा, जैसा आप किसी famous restaurant में खाते होंगे।

Pizza (with homemade base)


A. Serves 4 (1 pizza each).


B. Ingredients (Pizza base) :

  • Bread crumbs - 1 cup
  • Maida - 1 cup
  • Suji - ½ cup
  • Sugar - 1½ tsp.
  • Baking powder - ½ tsp.
  • Salt - 1 tsp.
  • Olive oil - ½ cup 
  • Butter - 3 tbsp. 
  • Garlic - 6 to 7 cloves
  • Sauce - 4 tbsp.


C. Toppings (variable) :

  • Onion
  • Capsicum
  • Sweet Corn
  • Mushroom
  • Olive
  • Cheese slices
  • Cheese blend (diced)
  • Mix herbs


D. Method :

  1. मैदा, सूजी और bread crumbs को मिला कर थोड़ा गीला-गीला dough सान लें
  2. ½ hours का rest दे दीजिए। 
  3. आधे घंटे के बाद इसमें oil डालकर अच्छे से mix कर दीजिए। ½ hours का, फिर से rest दे दीजिए। 
  4. आधे घंटे के बाद dough थोड़ा पटक-पटक कर सान लें, जिससे आटे में लोच आ जाए, और आटा चिकना भी हो जाए।
  5. अब इसके चार टुकड़े कर लें।
  6. थोड़ा-सी मोटी रोटी बेल‌ लें।
  7. किनारे-किनारे से उठा दें, जिससे topping ना बहे।
  8. रोटी को fork से थोड़ा-थोड़ा prick कर लें।
  9. Butter में garlic डालकर 2 min microwave कर लीजिए। 
  10. अब रोटी में butter-garlic paste and sauce spread कर दें। 
  11. थोड़ा cheese blending डालें।
  12. अब cheese slices तोड़कर spread कर दें।
  13. फिर सारी topping spread कर दें।
  14. ऊपर से फिर से Cheese blend डाल दें, फिर हल्का-हल्का butter-garlic mix छिड़क दें।
  15. अब convection mode को fast heat कर लें।
  16. फिर 220°C पर 15 minutes and 5 minutes 200°C पर bake कर लीजिए।

Yummy, cheesy pizza is ready to serve. Enjoy!

Enjoy तो कर लीजिएगा, पर उससे पहले कुछ tips and tricks, जिससे आपका pizza एकदम perfect बने।


E. Tips and Tricks :

वैसे हमने इसमें सूजी और मैदा का combination, इसे healthy बनाने के लिए ही लिया है, पर अगर आप और ज्यादा healthy version चाहते हैं तो मैदै की जगह आटा भी ले सकते हैं, और bread crumbs भी brown bread के ले सकते हैं। 

क्योंकि हम इसमें bread crumbs डाल रहे हैं, इसलिए yeast, baking soda, दही etc. नहीं डालना पड़ता है।

Just to be on the safer side, इसमें ½ tsp. baking powder डाला है। 

आप baking powder discard भी कर सकते हैं, बस इससे हो सकता है कि pizza base उतना ज़्यादा soft and spongy ना बने।

अगर आप cheese burst pizza खाना चाहते हैं तो topping के समय मोटी रोटी के साथ ही एकदम पतली रोटी भी बना लें।

मोटी रोटी पर cheese को spread कीजिए, फिर उस पर पतली रोटी रखें। फिर complete topping कर दीजिए।

एक बार try ज़रूर कीजिएगा...


F. Note : इस homemade pizza को खाने के बाद, आप को और आपके परिवार को कोई और pizza इतना tasty, delicious and yummy नहीं लगेगा। 

Tuesday, 21 May 2024

Recipe : Moong Bites

चलिए summer vacation celebration को आगे बढ़ाते हुए आज आपके लिए एक और healthy, tasty, easily prepare होने वाले एक snack की recipe share कर रहे हैं।

बच्चों को सब्जी और दाल खिलाना थोड़ा कठिन होता है। Veggies के variation तो बहुत हैं, पर दाल के tasty version थोड़े कम हैं तो आज की recipe में हमारा hero, मूंग की दाल है।

और क्योंकि यह मूंग दाल की dish है तो बच्चों के साथ-साथ बुजुर्गों की भी favourite बन जाएगी। 

कारण तो आपको पता ही होगा, कि मूंग दाल digestion के लिए बहुत अच्छी होती है।

और साथ ही इसमें घी की मात्रा भी बहुत कम use होती है तो diet conscious लोगों के लिए भी बहुत अच्छी है।

Moong Bites


A. Ingredients :

  • Green gram (moong dal) - 250 gm.
  • Lime juice - 1 tsp. 
  • Baking powder - ½ tsp.
  • Salt - ⅓ tsp. / as per taste
  • Sugar - 1 tsp. 
  • Onion - 1 (medium)
  • Clarified butter (ghee) - 1 tbsp.
  • Mustard seeds - ½ tsp.
  • Curry leaves - 5 to 6 leaves 
  • Coriander leaves - for garnishing
  • Tomato sauce - for garnishing
  • Green chutney - for garnishing


B. Method :

  1. मूंग दाल को रात भर के लिए भिगा दें।
  2. पानी छानकर मूंग दाल को mixer grinder में डालकर fine paste बना लें।
  3. अब इसे इतना फेंटे की मूंगदाल का रंग थोड़ा light हो जाए।
  4. फेंटी हुई दाल में नमक, चीनी, नींबू और baking powder डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  5. अब इसे एक बर्तन में डालकर steam कर लीजिए, जैसे ढोकला बनाते हैं।
  6. अब इन्हें bites size में cut करके रख दीजिए।
  7. एक कढ़ाई में घी गरम कर लीजिए। 
  8. घी गर्म होने पर इसमें mustard seeds and curry leaves डालकर चटका लीजिए।
  9. अब इसमें chopped onion डालकर golden brown होने तक stir and fry कर लीजिए।
  10. अब इसमें moong bites डालकर अच्छे से भून‌ लीजिए।


Now, your 'nutri-licious' Moong Bites are ready to serve and relish. While serving, you can garnish it with a fresh coriander leaf, tomato ketchup, and green chutney.

चलिए, अब कुछ tips and tricks पर नज़र डालते हैं।


C. Tips and Tricks :

  • मूंगदाल रात भर अवश्य भिगाएं।
  • दाल पीसते समय कम से कम पानी डालकर महीन पीसें।
  • आप मूंगदाल को steam किसी में भी कर सकते हैं; cooker में, कढ़ाई में, इडली stand में और microwave में।
  • दाल जितनी अच्छे से फेंटेंगे, moong bites उतनी yummy and tasty बनेंगे।
  • आप चाहें तो onion को discard भी कर सकते हैं।
  • इसे आप गर्म और ठंडा दोनों तरह से serve कर सकते हैं। अतः, आप इसे tiffin में भी रख सकते हैं।


कल फिर मिलेंगे, एक नई recipe के साथ, तब तक के लिए, 'Bon Appétit!'

Wednesday, 10 April 2024

Recipe: Aloo Tikki - The Microwave Style

आजकल बहुत पावन महीना चल रहा है।‌ हर घर में पूजा पाठ व्रत रखे जा रहे हैं।

और हमारे gas stove पर no cooking के दिन... 

पर आपको तो पता है कि हमारी कोई भी परेशानी हमारी cooking को नहीं रोक सकती है।

अब हम तो अपने microwave oven में ही सब कुछ बना रहे हैं।

तो बस आज के इस microwave segment में आपके लिए एक ऐसी recipe share करने जा रहे हैं, जिसका नाम सुनकर आप बहुत खुश हो जाएंगे। 

तो आज बताने जा रहे हैं, वो है हर दिल अज़ीज़, चाट की शान, crispy, crunchy and juicy आलू की टिक्की..

अब आप सोचेंगे कि microwave oven में कैसे बनाएंगे और कैसी लगेगी? 

और अगर अच्छी बन जाए तो क्या बात है?

तो कैसे बनाएंगे, वो हम आपको अभी बता देते हैं।

और कैसी लगेगी, तो उसके लिए बता दें, बहुत ही बढ़िया, ऐसी कि खाते ही मुंह से निकलेगा, "मज़ा आ गया"...

और वो आपको इसकी pic देखकर समझ आ रहा होगा।

अच्छा कुछ plus point भी हैं, कि बहुत easily, बहुत कम मेहनत के बन जाएगी, लेकिन सबसे बड़ी बात है कि बहुत कम घी में... तो health conscious or dieting करने वाले भी इस आलू की टिक्की का आनन्द ले सकते है।

Aloo Tikki - The Microwave Style




Ingredients :

  • Potato - ½ kg 
  • Salt - as per taste 
  • Rice - ¾ Cup 
  • Ghee - for greasing and grilling 


Method : 

  1. आलू को pressure cooker में डाल दीजिए। 
  2. आलू pressure cooker में आधे से भी कम डूबे, इतना पानी डाल दीजिए।
  3. अब 2 high flame पर और एक slow flame पर whistle दिला दीजिए।
  4. Pressure down हो जाने पर आलू छील लीजिए।
  5. गर्म-गर्म आलू का महीन भर्ता बना लीजिए।
  6. इसमें नमक डालकर अच्छे से mix कर लीजिए। 
  7. अब इसकी टिक्की बना कर ½-1 घंटे के लिए ठंडी होने के लिए रख दीजिए। 
  8. चावल को mixer grinder में डालकर महीन पीस लीजिए।
  9. अब चावल को आलू में डालकर अच्छे से mix कर लीजिए और फिर उसे टिक्की का shape दे दीजिए।
  10. Microwave oven के साथ मिलने वाले तवे पर घी लगाकर grease कर लीजिए।
  11. अब टिक्की पर दोनों तरफ से एक-एक चम्मच घी लगाकर tray पर place कर लीजिए।
  12. Microwave oven पर high wire rack रख दीजिए।
  13. अब rack के ऊपर tray को रख दीजिए।
  14. Microwave के grill mode पर टिक्की को 15-20 minutes के लिए रख दीजिए। 

  15. ऐसी browning आ जाए, तब टिक्की पर दोनों तरफ फिर से एक-एक चम्मच घी लगा लीजिए।
  16. अब टिक्की को flip कर दीजिए।
  17. अब grill को 12-15 mintues के लिए फिर से चला लीजिए।


Now crispy, crunchy and juicy Aloo Tikki is ready to serve.

You can have it, with dahi-chutney or have it as it is...

Tips and tricks के बिना तो कोई dish complete नहीं है तो देख लेते हैं...


Tips and Tricks :

  • आलुओं के गर्म-गर्म होने में ही भर्ता बना लीजिए।
  • गर्म होने पर ही वो ज्यादा महीन बन पाता है। 
  • आप को अगर गर्म आलू को mash करने में problem है, तो आप bowl या glass की help से भर्ता बना सकते हैं। इससे बहुत easily, बिना जले एकदम महीन भर्ता बन जाएगा।
  • गर्म-गर्म में ही नमक मिला दीजिए, जिससे नमक पूरे में अच्छे से mix हो जाए। नमक मिला देने के बाद इन्हें ठंडी होने के लिए रख दीजिए।
  • आपको perfect टिक्की करने का key ingredient बताते हैं। Mash गर्म-गर्म आलू को कीजिए, जिससे smooth texture मिले और टिक्की बनने से पहले आलू ठंडे हो चुके हों, जिससे आलू का पानी absorb हो चुका हो। 
  • पानी absorb हो जाने से टिक्की अंदर से juicy बनेगी। साथ ही टिक्की बनाते समय वो splintering कम करेगी, उससे हाथ भी जलने से बचेगा और घी भी कम लगेगा।
  • टिक्की को कुरकुरी करने के लिए अरारोट का आटा या cornflour का आटा use करते हैं, जो कि उतना healthy नहीं होता है, और हम healthy version में बना रहे हैं। इसलिए, हम इसमें चावल को mixer grinder में महीन पीस कर डाल रहे हैं।
  • अगर आप को व्रत के लिए टिक्की बनानी है तो आलूओं में सेंधा नमक और समा के चावल डाल लीजिए।‌ सेंधा नमक और समा के चावल, व्रत में मान्य होते हैं।थोड़े से ही चावल डाले जाते हैं, पर उसका result बहुत अच्छा आता है।
  • अगर आप समा के चावल नहीं खाते हैं तो राजगीरा का आटा भी use कर सकते हैं ।
  • आप मखाने को पीसकर उसे भी use कर सकते हैं।
  • चावल डालने से टिक्की बहुत बढ़िया crispy and crunchy हो जाती है, वो भी बहुत कम घी, समय‌‌ और मेहनत के.. इसलिए चावल जरुर से डालें। समय के अनुसार कि normal rice डालने हैं या fast वाले। 
  • Grilling करते हुए flip से पहले 15 minutes के बाद से टिक्की को देखते हुए grill करें और flip करने के बाद 10 minutes के बाद से...
  • क्योंकि आप के घर में कितना voltage रहता है, उससे grilling का time घट-बढ़ सकता है। 
  • अतः आप टिक्की की browning देखते हुए flip and complete grilling process करें। 
  • टिक्की बनाने के लिए microwave oven के साथ मिलने वाला तवा must है, क्योंकि टिक्की perfect golden brown इसी में होगी। 
  • अगर आप के पास microwave tawa नहीं है, तो market यह easily available है। यह तवा बहुत सी recipe बनाने में use होता है। तो आप इसे खरीद लेंगे तो बहुत सी recipe try कर सकेंगे।


तो बस, इस recipe को try कीजिए, और बनाएं अपनी शाम, या अपना व्रत बहुत ही yummy, tasty and beautiful...

हम सभी पर माता रानी कृपा बनाए रखें 🙏🏻🙏🏻

जय माता दी 🚩

Monday, 8 April 2024

Recipe: Aloo Broad beans - The Microwave style

Microwave oven में भी बिल्कुल कड़ाही में बनी जैसी सब्जियां बन सकती है। बिल्कुल वैसा ही taste and texture, वो भी कम घी-तेल और ज्यादा चलाने, भूनने का झंझट भी नहीं... 

कल आपको आलू फ्रेंच बीन्स की सब्जी बनानी बताई थी। तो कुछ लोगों की demand थी कि बिना प्याज़ लहसुन की सब्जी बनानी भी share कर दें। 

सोचा कि बिना प्याज़ लहसुन की, कोई बीन्स की ही सब्जी की recipe share करें, इसलिए आज आलू सेम की सब्जी बनानी की recipe share कर रहे हैं... 


आलू सेम - माइक्रोवेव विधि से 



Ingredients :

Potato - 3 medium size

Broad beans - ½ kg.

Tomato - 2 medium 

Cumin seeds - ½ tsp.

Asafoetida - ¼ tsp.

Salt - 1 tsp.

Turmeric powder - ¼ tsp.

Mustard oil - 1½ tsp.

Ghee - 1½ tsp.

Red chilli powder - as per your taste 

Fresh coriander leaves - for garnishing 


Method :

Tomato chop कर लीजिए।‌

आलू और सेम को काटकर ready कर लीजिए।

1 glass bowl में mustard oil डाल लीजिए, जैसा हमने आपको बताया था, खौलाकर ठंडा किया हुआ।

इसमें हींग और जीरा डालकर 1 min के लिए microwave कर लीजिए।

अब उसमें chopped टमाटर और नमक डालकर अच्छे से mix कीजिए और 2 minutes के लिए  microwave कर लीजिए। 

अब इसमें सभी सूखे मसाले डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।

अब इसमें आलू और सेम भी डाल कर अच्छे से mix कर लें।

अब bowl में किनारे-किनारे से ¾ small cup पानी डाल दें। और microwave को 10 minutes के लिए microwave कर लीजिए।

After 10 minutes, सब्जी को ऊपर-नीचे अच्छे से toss कर दें

फिर 20 minutes के लिए microwave कर लीजिए।

सब्जी के bowl में घी डालकर अच्छे से mix कर लीजिए और green coriander leaves से garnish कर लीजिए।

Now Aloo Broad beans is ready to serve. You can serve it with roti, parantha, poori or dal rice.


Tips and Tricks :

तेल आप पका हुआ ही लीजिए, वरना microwave oven में तेल पकाने में बहुत time लगेगा, दूसरा oil की fumes उसमें भर जाएगी। 

¾ small cup पानी को किनारे-किनारे से bowl में डालें, जिससे सब्जी का मसाला पानी डालते समय धुल नहीं जाए।

पानी डालना बहुत जरूरी है, यही पानी ही सब्जी को पकाएगा। 

Broad beans, बिल्कुल भी पानी नहीं छोड़ती है, दूसरा हमने उसे onion से छौंका था और टमाटर भी नहीं डाला था, इसलिए उसमें 1 cup पानी use किया था। 

जबकि broad beans, french beans के comparatively juicy ज्यादा होती है साथ ही हमने इसमें टमाटर भी डाला है, इसलिए  ¾ cup पानी use किया है।

¾ cup पानी से सब्जी को पकने के लिए proper steam मिलती रहती है, जो सब्जी को अच्छे से गलने में मदद करती है, जिससे सब्जी चिम्मड़ नहीं होती है।

पर ध्यान रखिएगा कि पानी ज्यादा भी नहीं होना चाहिए, वरना सूखी सब्जी के बजाए या तो लुटपुटी होकर अपना texture खो देगी या gravy वाली सब्जी बन जाएगी। 

30 minutes में पानी absorb हो जाएगा और सब्जी भी अच्छे से पक जाएगी।

घी डालकर अच्छे mix करने से घी सब्ज़ी में अच्छे से incorporate हो जाएगा, इससे सब्जी tasty and glossy हो जाएगी। 

पर घी डालना पूरी तरह से optional है। आप चाहें तो इसे step को छोड़ भी सकते हैं, इसके बिना भी बहुत अच्छा स्वाद आएगा।

तो लीजिए, सुबह सुबह की जल्दी में बहुत कम मेहनत में झट-पट से बिना प्याज़ लहसुन वाली आलू सेम की सब्जी तैयार है, वो भी बहुत स्वादिष्ट।  

अगर आप के work station पर microwave है तो आप उसे ‌वहां भी बना सकते हैं। 

Friday, 5 April 2024

Recipe : Aloo French Beans - The Microwave Style

हम लोगों को लगता है, microwave oven केवल खाना गर्म करने या cake, pizza जैसी चीजों को बनाने के लिए use कर सकते हैं। Indian cooking जैसी सब्जियां आदि इसमें नहीं बना सकते हैं। 

उसमें बनी सब्जी या तो खड़ी-खड़ी बनेगी या चिम्मड़ हो जाएगी।

लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है... 

Microwave oven में भी बिल्कुल कड़ाही में बनी जैसी सब्जियां बन सकती है। बिल्कुल वैसा ही taste and texture, वो भी कम घी-तेल और ज्यादा चलाने, भूनने का झंझट भी नहीं... 

आज आपको Aloo French Beans की सब्जी बनानी बताएंगे। French Beans की सब्जी, बिल्कुल भी पानी नहीं छोड़ती है, इसलिए इसके hard or chewy बनने की संभावना ज्यादा होती है। 

लेकिन अगर आप हमारी recipe को follow करेंगे तो बहुत बढ़िया सब्जी बनेगी।

आलू फ्रेंच बीन्स - माइक्रोवेव विधि से 



Ingredients :

Potato - 3 medium size

French beans - ½ kg.

Onion - 1 big size 

Salt - 1 tsp.

Turmeric powder - ¼ tsp.

Coriander powder - ½ tsp.

Mustard oil - 1 tbsp. 

Amchur powder - ½ tsp.

Ghee - 1½ tsp.

Red chilli powder - as per your taste 

Fresh coriander leaves - for garnishing 


Method :

Onion chopped कर लीजिए।‌

आलू और फ्रेंच बीन्स को काटकर ready कर लीजिए।

1 glass bowl में mustard oil डाल लीजिए, जैसा हमने आपको बताया था, खौलाकर ठंडा किया हुआ।

उसमें chopped onion और नमक डालकर अच्छे से mix कीजिए।

फिर full temperature में 2 minutes के लिए onion microwave कर लीजिए। 

अब इसमें सभी सूखे मसाले डालकर अच्छे से mix कर लीजिए। सिवाय अमचूर पाउडर के...

अब इसमें आलू और फ्रेंच बीन्स भी डाल कर अच्छे से mix कर लें।

अब bowl में किनारे-किनारे से 1 small cup पानी डाल दें। और microwave को full temperature पर 10 minutes के लिए microwave कर लीजिए।

After 10 minutes, सब्जी को ऊपर नीचे अच्छे से toss कर दें।

फिर 20 minutes के लिए microwave कर लीजिए।

सब्जी के bowl में घी व अमचूर पाउडर डालकर अच्छे से mix कर लीजिए और green coriander leaves से garnish कर लीजिए।

Now Aloo french beans is ready to serve. You can serve it with roti, parantha, poori or dal rice.


Tips and Tricks :

तेल आप पका हुआ ही लीजिए, वरना microwave oven में तेल पकाने में बहुत time लगेगा, दूसरा oil की fumes उसमें भर जाएगी। 

1 small cup पानी को किनारे-किनारे से bowl में डालें, जिससे सब्जी का मसाला पानी डालते समय धुल नहीं जाए।

पानी डालना बहुत जरूरी है, यही पानी ही सब्जी को पकाएगा। 

1 cup पानी से सब्जी को पकने के लिए proper steam मिलती रहती है, जो सब्जी को अच्छे से गलने में मदद करती है, जिससे सब्जी चिम्मड़ नहीं होती है।

पर ध्यान रखिएगा कि पानी ज्यादा भी नहीं होना चाहिए, वरना सूखी सब्जी के बजाए या तो लुटपुटी होकर अपना texture खो देगी या gravy वाली सब्जी बन जाएगी। 

30 minutes में पानी absorb हो जाएगा और सब्जी भी अच्छे से पक जाएगी।

घी डालकर अच्छे mix करने से घी सब्ज़ी में अच्छे से incorporate हो जाएगा, इससे सब्जी tasty and glossy हो जाएगी। 

पर घी डालना पूरी तरह से optional है।

आप चाहें तो इस step को छोड़ भी सकते हैं, इसके बिना भी बहुत अच्छा स्वाद आएगा।

तो लीजिए, सुबह सुबह की जल्दी में बहुत कम मेहनत में झट-पट से आलू फ्रेंच बीन्स की ब्जी तैयार है, वो भी बहुत स्वादिष्ट।  

अगर आप के work station पर microwave और एक glass bowl है, तो आप इसे ‌वहां भी बना सकते हैं। 

Wednesday, 3 January 2024

Recipe: Crispy Garlic Cheese Bun

नया साल शुरू हो चुका है तो कुछ नयी, easily prepare होने वाली interesting and amazing dish होनी चाहिए। 

जो झटपट बन भी जाए और खाकर मज़ा भी आ जाए।

तो चलिए आज ऐसी ही recipe share कर देते हैं।

Crispy Garlic Cheese Bun




Ingredients : 

  • Bun - 4 (medium)
  • Butter - 2 tbsp.
  • Garlic - 5-6 cloves 
  • Cheese  -  2 to 3 slices
  • Onion - 1 (medium)
  • Capsicum - 1 (medium)
  • Tomato - 1 (medium) 


Method :

  1. सारी veggies के small blocks काट लीजिए। 
  2. Bun को बीच में से काट लीजिए।
  3. Butter में finely chopped garlic डालकर mix कर लें। 
  4. अब butter को 30 second के लिए microwave कर लीजिए, जिससे butter melt हो जाए।
  5. अब bun में कटी हुई जगह पर garlic butter apply कर लीजिए और उसे crispy होने तक pan में सेक लीजिए। 
  6. अब crispy side पर onion, capsicum, tomato और cheese slice लगाकर 1 minute के लिए microwave कर लेंगे। 
  7. अब इस पर sauce, herbs, or green coriander leaves से garnish कर दीजिए। 

Your Crispy Garlic Cheese Bun is ready to serve.

चलिए कुछ tips and tricks भी बता देते हैं।


Tips and Tricks :

  • Sweet bun बिल्कुल मत लीजिएगा, वरना taste बढ़िया नहीं आएगा।
  • आप इसके लिए पाव bun या सादा bun लीजिए।
  • अगर आप onion garlic नहीं खाते हैं तो उसको ginger से replace कर सकते हैं। या अपने taste के according, without ginger भी avoid कर सकते हैं।
  • Butter apply white portion पर ही कीजिए, वो plain surface वाला रहता है तो उसे crispy करना ज्यादा easy रहता है। 
  • एक बार crispy अच्छे से हो जाए तभी topping लगाकर microwave कीजिए, इससे taste and texture दोनों अच्छे से आते हैं।
  • Cheese slices melt होने तक ही microwave करें।
  • Veggies block, छोटे-छोटे ही काटें, इससे serving के समय यह crunchy भी रहेंगे और कच्चे भी नहीं रहेंगे।
  • Sauce की topping, आप अपने taste के according करें। 
  • अगर आप को spicy flavour पसंद है तो आप chilli flakes भी डाल सकते हैं। उससे इसका taste और enhance हो जाता है।
  • अगर आप के पास microwave oven नहीं है तो आप pan में ही bun के ऊपर सारी topping रखकर 1 minute या cheese melt होने तक सेक लें।
  • पर pan में करने से crispy and soft का उतना अच्छा combination नहीं आ पाता है तो अगर आप के पास microwave oven हैं तो उसे ही use कीजिए।
  • ऊपर से soft और surface पर crispy, इससे soft and crispy का बहुत अच्छा combination आता है, जो कि सबको बहुत पसंद आता है।

तो इसे बनाएं और breakfast or supper में इसका लुत्फ उठाएं। आप इसे अपनी kitty party में भी serve कर सकते हैं।

Tuesday, 12 December 2023

Recipe: Paneer Noodles Wrap

आज आपके लिए, paneer की ऐसी recipe share कर रहे हैं, जिसे जो कोई खाता है, wow! It's amazing, कहे बिना रह नहीं पाता है। 

और इसके लिए जो ingredients चाहिए, वो तो आपके घर में easily available होंगे।

तो इस easily prepare होने वाली instant recipe को आज ही try कीजिए...

Paneer Noodles Wrap


Ingredients :

  • Paneer - 250 gm.
  • Maggi - 2 packets
  • Kashmiri lal mirch - ½ tsp.
  • Salt - ½ tsp. or as per your taste
  • Ginger garlic paste - 1 tsp.
  • Butter - 1 tbsp.
  • Cornflour powder - 3 tbsp.
  • Ghee - for frying


Method :

  1. एक bowl में butter और ginger-garlic paste डालकर इसको 30 second के लिए microwave कर लीजिए। उससे butter melt हो जाएगा और ginger-garlic paste sauté हो जाएगा।
  2. अब butter में 1.5 tbsp. cornflour, Maggi tastemaker के दोनों sachet और Kashmiri lal mirch डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  3. अब पनीर की blocks काट लीजिए और अब इन्हें butter mix में marinate होने के लिए रख दीजिए।
  4. अब maggi noodles को बिना तोड़े boil कर लीजिए जिससे कि उसके लंबे-लंबे threads आएँ।
  5. Noodles को पानी में डालकर निकाल लें, जिससे उसकी over cooking रुक जाए।
  6. इन noodles में ½ tbsp. cornflour powder डालकर कर अच्छे से toss कर लीजिए। 
  7. इससे noodles' threads खिले-खिले हो जाएंगे। साथ ही जब इन्हें पनीर पर roll करेंगे तो टूटेंगे नहीं और पनीर को एक binding भी provide करेंगे।
  8. अब इन noodles को एक-एक finger पर roll करते जाइए।
  9. अब इन्हें, golden brown होने तक deep fry कर लीजिए।
  10. Now your appetizing, mouth-watering, crunchy and juicy Paneer Noodles Wrap are ready. Serve them with your favourite sauces, ketchups, chutneys or cheese dips.
Perfect Paneer Noodles Wrap के लिए इन tips and tricks को follow जरुर से कीजिए।

Tips and tricks : 

  • आप के पास अगर microwave ना हो तो आप butter को gas पर भी melt कर सकते हैं।
  • हमने इसको deep fry किया है पर अगर आप health conscious हैं तो shallow fry भी कर सकते हैं। लेकिन deep fry करने से ज़्यादा अच्छा crisp आता है।
  • आप घी की जगह olive oil or refined oil भी ले सकते हैं। पर क्योंकि हमने marinate करने के लिए butter use किया है, इसलिए घी का ज़्यादा अच्छा स्वाद आएगा। साथ ही साथ, घी और butter का combination भी ज़्यादा अच्छा बनता है।
  • पनीर के blocks bite-sized ही काटिएगा क्योंकि फिर वो ज़्यादा presentable लगेगा और अगर आप उसे as a starter serve कर रहे हैं तो ज़्यादा appropriate भी लगेगा।
  • अगर आप के पास cornflour नहीं है तो आप उसकी जगह rice flour भी use कर सकते हैं।
  • अगर आप garlic नहीं खाते तो उसे आप discard भी कर सकते हैं।
  • पनीर fresh ही लीजिएगा क्योंकि फिर वो ज़्यादा juicy बनेगा।
  • Noodles को बिना तोड़े ही boil कीजिएगा क्योंकि हम उनको as a thread use कर रहे हैं, तो वो जितने लंबे होंगे, उन्हें लपेटना उतना ही easy होगा।
  • ठंडक के दिनों में noodles ठंडे हो जाने से बहुत ज्यादा, आपस में चिपकते हैं। अगर ऐसा हो तो आप 30 second के लिए microwave कर सकते हैं। 
  • Butter mix के साथ भी ठंड में same problem आती है। मतलब butter भी बहुत जल्दी जमने लगता है, जिसके कारण, Paneer को marinate करना difficult होता है। अब जब problem same है तो solution भी same ही होगा। Means 30 second microwave कर लीजिएगा।
एक बार बना के तो देखिए, Taste में resturant की dishes को टक्कर देगा।

Wednesday, 6 December 2023

Recipe: Hot chocolate fudge

आज मम्मी पापा की marriage anniversary है तो सोचा कुछ मीठा हो जाए। पर क्या जो easily and instantly बन जाए।

कुछ ऐसा जिसे देखकर मुंह में पानी आ जाए और खाते ही सब कहें कि वाह मज़ा आ गया! 

In short ऐसा कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी मांगे और कहें कि दिल मांगे more...

तो बस Hot chocolate fudge बनाया जो सभी मापदंडों पर खरा उतरा।

बस आप भी झटपट recipe note कीजिए और अगली बार जब भी मीठा बनाएं तो यही बनाएं और यकीन मानिए एक बार बना लिया तो यह favourite dish बन जाएगी, आपकी बनाने में और उनकी demand करने में...

Hot chocolate fudge

Ingredients :

  • Full cream milk - 1½ cup 
  • Milk powder - 30 gm.
  • Choco powder - 1 tbsp.
  • Cream - ½ cup
  • Sugar - 2 tbsp. 
  • Milk chocolate block - 100 gm. 
  • Biscuit - 1 packet
  • For garnishing - Dry fruits, sugar balls, chocochips, colourful sprinklers...


Method : 

  1. एक vessel में 1 cup milk, milk powder choco powder, sugar add कर दीजिए।
  2. इसे medium flame पर continuous चलाते हुए पकाएं 
  3. 5 mins. बाद इसमें cream add कर दें और थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं।
  4. अब इसमें chocolate block को काटकर डाल दें व chocolate पूरी अच्छी तरह melt होने और गाढ़ी होने तक पकाएं (इतना की ladle से solution pour करने के बाद भी solution, ladle में अच्छे से लगा रहे)।
  5. ½ cup milk में एक-एक biscuit, dip करते जाएं और एक कांच के baking vessel पर रखते जाएं। 
  6. अब इन biscuit पर thick chocolate solution डाल दें।
  7. अब इन biscuits की एक और layer लगा दीजिए।
  8. उस पर thick chocolate solution को डाल दें। 
  9. अब इस baking vessel को microwave oven में microwave setting पर 4 to 5 mins तक और set होने तक bake कर लें।
  10. अब इस पर आप जिस से भी decoration करना चाहें, कर लीजिए। 
  11. Hot chocolate fudge is ready to serve.

इसे hot or cold जैसा भी पसंद है, serve कर सकते हैं, दोनों ही variant में tasty लगता है। 

Perfect hot chocolate fudge बने, उसके लिए इन tips and tricks का ध्यान रखिएगा।


Tips and Tricks :

  • Thick chocolate solution बनाते समय बराबर चलाते रहें, जिससे जले नहीं, वरना पूरा taste ख़राब हो जाएगा। 
  • आपके पास cream ना हो तो आप दूध की thick मलाई भी use कर सकते हैं।
  • आप अपने flavour के किसी भी biscuits की layering कर सकते हैं। वैसे butter bite, chocolate biscuit, choco chips biscuits, Marie biscuits, fruit and nuts biscuits, etc. अच्छे taste देते हैं। 
  • Biscuit बस इतना ही dip करना है कि वो दूध soak कर लें, पर उसका shape, intact रहे। 
  • आप के पास milk chocolate block ना हो तो आप dairy milk chocolate भी ले सकते हैं।
  • आप decoration में सारे decorative items डाल सकते हैं। अपने taste and availability के according कम या ज्यादा कर सकते हैं। बिना किसी decorative items के भी बहुत अच्छा taste आता है।
  • Authentic taste में choco chips ज़रूर से डालते हैं।

तो बस, अपने event को memorable बनाने के लिए इसे बनाएं और सब के दिल में बस जाएं।

Happy Anniversary Mummy and Papa 💞💐🙏🏻🙏🏻

Tuesday, 3 October 2023

Recipe : Crispy Garlic Cheese Wedges

Perfect Crispy Garlic Cheese Wedges


Ingredients -


For the wedges:

  • Potatoes - 3 big
  • Salt - 1 tbsp.
  • Grated parmesan cheese - 50 gms. (or more)
  • Minced garlic - 1 tbsp.
  • Bread crumbs - 50 gm.
  • Salt to taste
  • Oregano / mixed herbs - 1/2 tbsp.
  • Olive oil - 3 tbsp.
  • Cornstarch or potato starch - 2 tbsp.
  • Red pepper powder - 1 tsp.
  • Rice flour - 1 tbsp. 


For the cheese sauce:

  • Milk - 2.5 tbsp.
  • Cheddar cheese - 50 gm.
  • Butter - 25 gm.
  • Any spicy sauce/ketchup - 1 tsp. (optional – for spiciness)

 

Method -

  1. सारे potatoes को छील कर उनको wedges के shape में काट लीजिए। इन potato wedges को धो कर एक bowl में रख लीजिए।
  2. अब एक saucepan में पानी गरम होने रख दीजिए। उसमें 1 teaspoon नमक डाल दीजिए।
  3. जब पानी उबलने लगे, तब उसमें इन wedges को डाल दीजिए और par-boil कर लीजिए।
  4. जब तक wedges par-boil हो रहे हैं, तब तक दूसरे saucepan में हम icy water बना लेंगे जिसके लिए हमें एक glass पानी और full ice tray चाहिए होगी। 
  5. Par-boil wedges को icy water में 5 to 10 minutes के लिए डाल देंगे। 
  6. अब इसे एक बड़ी छन्नी से छान लीजिए।
  7. Par-boil wedges को एक clean towel में डालकर हल्के हाथों से दबा कर हल्का सूखा कर लीजिए।
  8. एक दूसरे सूखे bowl में parmesan cheese, corn starch या potato starch, oregano, red pepper powder, olive oil, नमक और garlic डाल दीजिए और अच्छे से mix कर लीजिए। 
  9. अब इस mixture में potato wedges डालकर हल्के हाथों से अच्छे से mix कर लीजिए।
  10. फिर इसमें breadcrumbs डालकर हल्के हाथों से ऐसे shake कर लीजिए कि आलू में, मसाले व bread crumbs की coat अच्छे से हो जाए, पर wedges ना टूटें।
  11. Final step को करने के दो तरीके हैं: पहला deep fry और दूसरा microwave oven। 
  12. अगर आप deep fry कर रहे हैं तो golden brown होने तक deep fry कर लीजिए।
  13. अगर आप microwave oven में बना रहे हैं तो wedges को एक baking tray पर रखके preheated oven में 185 degrees celsius या 365 degrees fahrenheit के तापमान पर 15-से-20 minutes के लिए या golden brown होने तक bake कर लीजिए। 
  
आपके Crispy Garlic Cheese Wedges serving के लिए ready हैं। इन्हें cheese dip के साथ hot serve कीजिए और सबको अपने हाथों के जादू का दीवाना बना लीजिए। तो देर किस बात की, जल्द ही बनाएँ और छा जाएँ।

पर उससे पहले एक छोटी सी tip जो आपको Crispy Garlic Cheese Wedges एकदम perfectly बनाने में help करेगी।


Tips and tricks -

  1. Proper potato wedges बनाने के लिए बड़े आलुओं को ही लीजिएगा, हालांकि छोटे आलुओं से भी wedges बन जाएंगे पर better texture, shape और presentability के लिए बड़े आलुओं का ही इस्तेमाल कीजिएगा।

Monday, 22 May 2023

Recipe : Potato Casserole

Summer vacations, start हो गए हैं, साथ ही बच्चों की बहुत सारी demands भी...

और Shades of Life ने अपने cute viewers का हमेशा से ही ध्यान रखा है.. 

तो चलिए, आज एक ऐसी recipe share करते हैं, जो कि sureshot, सारे ही बच्चों को बहुत पसंद आएगी,  साथ ही बहुत easily prepare भी हो जाएगी और healthy food भी है।

Potato casserole



Ingredients :

  • Potato - 3 (medium sized)
  • Bell pepper - Red, green, yellow
  • Onion - 2 (medium sized)
  • Paneer / Cottage Cheese - 150 grams
  • Spinach leaves - 50 grams
  • American corn - 1 tablespoon
  • Butter - 1 tablespoon
  • Cheese - 1 cup
  • Milk powder - 1 tablespoon
  • Milk - 1 cup
  • Salt - as per taste 
  • Mix harbs - as per taste


Method :

  1. आलू को parboil कर लीजिए। 
  2. Corn को soft होने तक boil कर लीजिए।
  3. सभी veggies (potato, bell pepper, onion, paneer) के thick blocks काट लीजिए।
  4. एक bowl लीजिए, उसमें milk, milk powder, cheese, butter, salt सब डालकर mix कर लीजिए।
  5. अब सारी veggies, paneer और corn को इसमें डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  6. अब इसे tray में या casserole में डाल दीजिए। एक side में हाथ से तोड़कर पालक के पत्ते डाल दीजिए।
  7. 180°C में half-an-hour के लिए bake कर लीजिए।

Now your crunchy, crispy and juicy Potato Casserole is ready to serve. You can have it with toasted garlic bread or you can serve as it is, in the form of a starter.

चलिए कुछ tips and tricks भी बता देते हैं for perfect potato casserole.


Tips and Tricks :

  • आलू को Al denté होने तक ज़रूर से boil कर लीजिए। ना इससे कम, वरना आलू कच्चे रह जाएंगे ना ही इससे ज्यादा, क्योंकि ज्यादा boil होने से आलू फूट जाएंगे और अपना shape contain नहीं कर पाएंगे।
  • आलू और corn को छोड़, बाकी सभी veggies ऐसी हैं, जिन्हें slightly cook करने से ही delicious taste आता है। इसलिए ही आलू और corn को boil कर के dish में डालें।
  • आप इसमें अपने taste के according और veggies भी add कर सकते हैं, जैसे pea, cabbage, cauliflower, mint leaves, salad leaves, etc.
  • आप चाहें तो microwave and grill combination से भी इसे बना सकते हैं। उसके लिए 4 minutes or cheese melt होने तक microwave कीजिए फिर 5 minutes or browning आने तक grill कीजिए।
  • इसमें base potato है, इसलिए kids की favourite dish है।
  • आप चाहें तो potato avoid भी कर सकते हैं और उसकी जगह green veggies भी base कर सकते हैं।

Tuesday, 11 April 2023

Recipe : Tacos Indiana

HOSTEL, PG Special

 इस segment की Mug cake, recipe को बहुत पसंद करने के बाद, आज आप के लिए इस segment की एक और dish, share कर रहे हैं।

जो आप सभी के लिए बहुत useful है। इस dish की एक खासियत और है कि इसका flavour filling के according change हो जाएगा। 

इसमें एक twist भी है, इसकी filling क्या होगी, यह आप नहीं बल्कि आपका hostel या PG decide करेगा...

चलिए और पहेली नहीं बुझाते हैं, इस dish का नाम है Tacos Indiana.

यह बहुत आसानी से आपके hostel or pg में बन जाएगी...

Tacos Indiana 




Ingredients :

  • Roti or Paratha - 1
  • Sauce - 2 teaspoon 
  • Butter - 2 teaspoon
  • Onion capcicum - 1 teaspoon (Finely chopped)
  • Cheese - 1 tablespoon
  • Veggies - 2 teaspoon


Method :

आप के पास, रोटी या पराठा जो कुछ भी है, उसे चौतरफा ऐसे fold कर लीजिए कि triangular shape बन जाए। 


इस तरह से आप को रोटी की four layer मिल जाएगी। 



एक layer में cut लगा लेंगे, जिससे जब हम filling लगाएं तो easily fold कर सकें।



अब हम हर ¼ layer पर कुछ ना कुछ ingredients रखते जाएंगे और fold करते जाएंगे। 


सबसे पहले ¼ पर sauce spread करें, उस पर आप के hostel or pg में जो भी सब्जी बनी हो, उसे spread करके layer को fold कर दीजिए।‌

Next layer पर butter spread कर दीजिए फिर उस पर onion, capsicum mix spread करके layer को fold कर दीजिए।

Last layer पर cheese लगा कर fold कर दीजिए।

यह तो रही Tacos Indiana की preparation..

अब अगर आप के पास microwave है तो इसे कांच की plate पर रखकर 2 minutes के लिए grill कर लीजिए।

अगर, आप के पास induction plate है तो taccos Indiana की बाहर की दोनों layers पर butter लगा कर तवे पर दोनों तरफ से कुरकुरा होने तक सेक लें।

पर अगर आप के पास, कोई भी cooking equipment नहीं है तो आप के पास iron तो होगी ही? तो बस हम इसी press से tacos Indiana बनाएंगे।

उसके लिए हमें एक aluminium foil भी चाहिए। 

Tacos Indiana के बाहर की तरफ की दोनों layer पर butter लगाकर उसे aluminium foil में लपेट दीजिए।

अब इस tacos Indiana को दोनो तरफ से iron कर लीजिए। 

Now crispy, juicy, crunchy tacos Indiana is ready to have...

चलिए कुछ tips and tricks भी साझा कर देते हैं for perfect tacos Indiana...


Tips and Tricks :

आप hostel or pg में जो सब्जी बनी हो, उसी की filling बनानी है, तो अगर सब्जी gravy है तो उसमें से gravy हटा कर सब्जी लेनी है। सूखी सब्जी आप ऐसे ही use कर सकते हैं। 

अगर आप चाहें तो सब्जी को हल्के हाथों से पानी डालकर wash भी कर सकते हैं। इससे सब्जी के मसाले थोड़े हट जाएंगे और tacos का more snacky taste होगा।

आप इसकी filling के लिए Veg, nonveg कोई भी सब्जी use कर सकते हैं जो भी hostel or pg में बनी हो।

अगर आप के पास onion capsicum mix नहीं है तो आप जो भी salad, आप के पास available हो, आप उसे use कर सकते हैं। 

अगर आप के पास mayonnaise है तो आप, butter or cheese को इससे replace भी कर सकते हैं। 

आप tacos Indiana बन जाने के बाद उसके ऊपरी तरफ, chips, mixture आदि को fill कर सकते हैं, इससे यह और ज्यादा crunchy हो जाएगा। 

आप sauce का flavour, अपने taste के according रख सकते हैं, जैसे tomato, hot and sweet tomato chilli, Schezwan etc.

आप चाहें तो, दो अलग-अलग तरह की sauce भी use कर सकते हैं। 

आप चाहें तो sauces की जगह, अचार भी लगा सकते हैं, उससे भी बहुत बढ़िया flavour आता है।

Basically आप के hostel or pg की बनी सब्जी रोटी ही है, बस combination and process से taste में चार चांद लग जाते हैं और बहुत yummy tasty tacos Indiana बन जाता है।

तो बस, जब bore हो जाएं, hostel or pg का खाना खाकर, तो tacos Indiana बना लीजिए...

अगर आप को ऐसी ही और recipes चाहिए तो जुड़े रहें, Shades of Life से 

और हाँ comments जरुर से कीजिए, जिससे हम ऐसे ही और tasty recipes share करें, साथ ही अगर आप को कोई specific recipe चाहिए तो वो भी comment box में डाल दीजिए, जिससे हम उसे भी डाल दें...