Thursday 13 June 2019

Story Of Life : ये कैसा प्यार (obsession) भाग -2



ये कैसा प्यार (obsession) भाग -2 




सपना, शिखा के इस कदर भाई प्रेम से पहले से ही बहुत परेशान थीं। इसी प्रेम के कारण उनसे मोहल्ले में कोई संबंध नहीं रखता था। और अब तो बात school तक पहुँच गयी थी, दोनों बच्चों के भविष्य तक पहुँच गयी थी।



उन्होंने शिखा को बहुत समझाया, कि दोनों को अलग अलग स्कूल में पढ़ना होगा। पर शिखा किसी भी तरह से तैयार नहीं थी। तब माँ ने कहा, अच्छा तुम 10th पास कर लो, फिर दोनों को एक ही स्कूल में डाल देंगे। तब शिखा मान गयी।


शिखा के 10th में बहुत अच्छे नंबर आए, उसने अपनी city में top किया था। शिखा ने अब शिखर के स्कूल में admission करवाने की बात की। पर अब माँ ने दोनों को एक school में नहीं डाला, बोली school बहुत donation मांग रहा है, उतने रुपए उनके पास नहीं है।

शिखा ने 12th  अपने school से ही किया, अबकी उसने ICSC top किया। स्कूल वालों ने सपना को बहुत धन्यवाद दिया, कि उनकी सूझबूझ से उनके school का बहुत ही नाम हो गया। साथ ही दोनों बच्चों का भविष्य भी सुधर गया।

शिखा का IIT में selection हो गया, वो engineering करने चली गयी। शिखर को वहाँ से भी पढ़ाई के लिए guide करती थी, और जब भी घर आती थी, तब तो पूरा दिन शिखर के साथ ही बिताती थी।
शिखा की engineering complete हो गयी, उसकी अच्छी job लग गयी। सपना ने शिखा की शादी कर दी। 

पर शिखा का अपनी ससुराल से ज्यादा शिखर में मन लगता था, वो आए दिन अपने मायके आ जाती थी। ससुराल वाले उसकी इस बात से बहुत परेशान थे। पर वो किसी की नहीं सुनती थी।

शिखर का भी rurkee में selection हो गया। कुछ सालों बाद उसकी engineering भी हो गयी। उसकी job भी एक MNC में लग गयी।

सपना ने शिखर की निर्झर से शादी कर दी...... 

क्या अब शिखा बदल जाएगी, जानते हैं ये कैसा प्यार (obsession) भाग -3 में