आज विश्व कहानी दिवस (world storytelling day) है। ये हर साल 20 मार्च को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को कहानियों के माध्यम से जोड़ना और कहानी कहने की कला को बढ़ावा देना है।
कहानी कहना या सुनाना, एक ऐसी कला है, जिससे कठिन से कठिन और boring से boring topic, बहुत सरलता से समझाया जा सकता है।
यहां तक कि यदि कथावाचक (story teller), अपनी कथा (story) को interesting way में सुनाता है, तो वो कहानी, मन-मस्तिष्क पर ऐसी अमिट छाप छोड़ती है कि ज़िन्दगी भर याद रहती है।
चलिए जानते हैं कि कहानी दिवस को मानने के मुख्य कारण क्या है...
World Storytelling Day
1) लोगों को जोड़ना :
यह दिन दुनिया भर के लोगों को एक साथ लाता है, ताकि वे कहानियों के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ सकें और अपने experience को share कर सकें।
2) कहानी कहने की कला को बढ़ावा देना :
यह दिन कहानी कहने की कला को प्रोत्साहित करता है और उन लोगों को एक मंच प्रदान करता है जो कहानी सुनना और लिखना पसंद करते हैं।
3) सांस्कृतिक विविधता को उजागर करना :
कहानी दिवस विभिन्न संस्कृतियों और कहानियों को उजागर करने का एक अवसर है, जिससे लोगों को दुनिया के विभिन्न हिस्सों के बारे में जानने का मौका मिलता है।
4) कल्पना और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना :
कहानियाँ लोगों को अपनी कल्पना और रचनात्मकता को विकसित करने में मदद करती हैं, और कहानी दिवस इस प्रक्रिया को प्रोत्साहित करता है।
कहानियाँ हमें जीवन के बारे में, अपने बारे में और दूसरों के बारे में सिखाती हैं। कहानी सुनाना छात्रों के लिए अन्य संस्कृतियों के प्रति समझ, सम्मान और प्रशंसा विकसित करने का एक अनूठा तरीका है, और यह विभिन्न देशों, जातियों और धर्मों के लोगों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा दे सकता है।
इस आयोजन का महत्व इस तथ्य में निहित है कि यह अपनी तरह का पहला वैश्विक कहानी उत्सव है, और यह अक्सर एक-दूसरे से दूर काम करने वाले कहानीकारों के बीच संबंध बनाने में महत्वपूर्ण रहा है। यह एक कला के रूप में कहानी की ओर जनता और मीडिया का ध्यान आकर्षित करने में भी महत्वपूर्ण रहा है।
यह मंच, कहानीकारों और कहानी श्रोताओं दोनों को एक साथ शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हैं। इस बार के कथा दिवस का topic है, Deep Water.
यह दिवस, हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, पर इसलिए नहीं कि हम कहानीकार हैं, बल्कि इसलिए क्योंकि कहानियां ही हैं, जिन्होंने हमें आप से जोड़ा है।
आप हमसे केवल श्रोता के रूप में नहीं जुड़े हैं, बल्कि बहुत बार आप ने बहुत प्रेरणा देने वाली कहानी लिखने को भी प्रेरित किया है।
तो आज कहानी दिवस के दिन आप सभी को कहानियां सुनने, प्रेरणा देने और कहानियां लिखते रहने को प्रेरित करने के लिए अनेकानेक आभार 🙏🏻
ऐसे ही, अपने आशीर्वाद और प्यार के साथ हम से जुड़े रहें🙏🏻😊
विश्व कथा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐