Tuesday 10 September 2024

Article : उम्मीदों का सवेरा

आज का यह article salute है, धन्यवाद है‌ और बहुत सारी बधाइयां है, उन सभी खिलाड़ियों को, जिन्होंने देश का गौरव बढ़ाया...

 Paralympics ख़त्म हुआ और उसके साथ ही यह भी सिद्ध हो गया कि, कोई भी कमी, तब तक कमी नहीं होती, जब तक हम उसे स्वीकार नहीं कर लेते हैं। 

वरना मंजिल पर कोई भी पहुंच सकता है और सफलता भी किसी को भी मिल सकती है। 

और Paralympic में यह बात बखूबी प्रदर्शित भी हो गई।

उम्मीदों का सवेरा

Olympics, जिसमें India के एक से बढ़कर एक खिलाड़ी गये थे, उसमें सिर्फ 1 silver और 5 bronze medal मिले थे, कुल मिलाकर 6 medals, जिसमें gold medal एक भी नहीं। और उसमें ranking वाले 84 देशों में से भारत 71वें स्थान पर था। जबकि पाकिस्तान सिर्फ और सिर्फ एक ही gold medal लेकर भी 62वें स्थान पर था।

जबकि Paralympics में 7 gold, 9 silver, 13 bronze. Total 29 medal मिले थे। Ranking वाले 79 देशों में से भारत 18वें स्थान पर था और पाकिस्तान 79वें स्थान पर था।

मतलब जितने Olympic में total medals थे, उससे ज़्यादा तो Paralympics में gold medals मिले हैं।

यह पूरी तरह से सिद्ध करता है कि, सीमित सोच सिर्फ मस्तिष्क तक ही रहती है, वरना जिनके इरादे और हौसले बुलंद होते हैं,  उनके लिए आसमान तक छलांग लगाना, कोई बड़ी बात नहीं है।

यह article, उन लोगों के लिए भी है, जो एक असफलता या नाममात्र की कमी को बहुत बड़ा बनाकर हताशा और मायूस हो जातें हैं और एक और प्रयास करने का भी जोश नहीं कायम करते हैं।

उन सबके लिए मिसाल हैं, यह सब खिलाड़ी। 

अगर उन्होंने भी अपनी कमी और असफलता को अपने ऊपर हावी होने दिया होता, तो उन्होंने यह कभी नहीं पाया होता, जो उन्होंने हासिल किया।

जिससे सिर्फ उनका ही नहीं, बल्कि उनके पूरे परिवार, पूरे देश का नाम गौरवान्वित हुआ है।

उठो, चलो और तब तक चलते रहो, जब तक सफलता नहीं मिल जाती, मत सोचो कि तुममें कुछ कमी है, तुम हासिल नहीं कर सकते, मत सोचो कि तुम असफल हो, सफल नहीं हो सकते, क्योंकि जब तक अपने पंख, अपने परवाज़ से बुलंद हौसलों की उड़ान नहीं भरोगे, आसमान नहीं छू सकते।

और जिनका लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ सफलता हासिल करना होता है, उनकी उम्मीदों का सवेरा भी अवश्य होता है...

India's Full List of Medal Winners at Paris Paralympics

Paris Paralympics Indian gold medal winners:

1. Avani Lekhara - Women's 10m air rifle standing SH1 - Gold

2. Nitesh Kumar - Men's singles SL3 (Badminton) - Gold

3. Sumit Antil - Javelin throw F64 (Athletics) - Gold

4. Harvinder Singh - Men's Individual Recurve Open (Archery) - Gold

5. Dharambir - Men's Club Throw - F51 (Athletics) - Gold

6. Praveen Kumar - Men's high jump T64 - Gold

7. Navdeep Singh - Men's javelin throw F41 - Gold

Paris Paralympics Indian silver medal winners:

1. Manish Narwal - Men's 10m air pistol SH1 (Shooting) - Silver

2. Nishad Kumar - Men's high jump T47 (Athletics) - Silver

3. Yogesh Kathuniya - Men's discus throw F56 (Athletics) - Silver

4. Thulasimathi Murugesan - Women's singles SU5 (Badminton) - Silver

5. Suhas Yathiraj - Men's singles SL4 (Badminton) - Silver

6. Sharad Kumar - Men's high jump T6 final - Silver

7. Ajeet Singh - Men's javelin throw F46 event - Silver

8. Sachin Sarjerao Khilari - Men's shot put F46 - Silver

9. Pranav Soorma - Men's Club Throw - F51 (Athletics)- Silver

Paris Paralympics Indian bronze medal winners:

1. Mona Agarwal - Women's 10m air rifle standing SH1 (Shooting) - Bronze

2. Preethi Pal - Women's 100m T35 (Athletics) - Bronze

3. Preethi Pal - Women's 200m T35 (Athletics) - Bronze

4. Rubina Francis - Women's 10m Air Pistol SH1 (Shooting) - Bronze

5. Manisha Ramadass - Women's singles SUS (Badminton) - Bronze

6. Rakesh Kumar / Sheetal Devi - Mixed team compound open (Athletics) - Bronze

7. Nithya Sre Sivan - Women's singles SH6 (Badminton) - Bronze

8. Mariyappan Thangavelu - Men's high jump T6 final - Bronze

9. Deepthi Jeevanji - Women's 400m T20 final - Bronze

10. Sundar Singh Gurjar - Men's javelin throw F46 event - Bronze

11. Kapil Parmar - Men's Judo - 60kg J1 - Bronze

12. Hokato Hotozhe Sema - Men's shot put F57 - Bronze

13. Simran - Women's 200m T12 - Bronze

एक बार फिर से इन सभी खिलाड़ियों को बहुत बहुत बधाई और आभार 🙏🏻 

किसी की नज़र में वो दिव्यांग होंगे पर हमारी नज़र में वो देश का गौरव हैं 🙏🏻

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳 💐 🙏🏻