Sunday, 19 October 2025

Recipe : Gold Coins

हिन्दू का सबसे बड़ा त्यौहार दीपावली है , जिसमें पांच दिनों तक दीपोत्सव का हर्षोल्लास रहता है। मेहमानों का आना-जाना, इस त्यौहार में सर्वाधिक होता है। 

ऐसे में स्वादिष्ट व्यंजन के साथ दीपावली का स्वागत करना, उसकी रौनक में चार चांद लगा देगा।

अब दीपावली के लिए recipe share कर रहे हैं, तो कुछ ऐसा होना चाहिए, जो कि दीपावली को complement करे। इसलिए Gold Coins की recipe share कर रहे हैं। माँ लक्ष्मी की कृपा सब पर सदैव बनी रहे, सबका घर धन-धान्य बरकत से भरपूर रहे।

Gold Coins


(I) Ingredients :

  • Bread Slices - 6
  • Boiled Potatoes - 2 (medium) 
  • Green Peas - ¼ cup
  • Sweet Corn (American) - ¼ cup 
  • Paneer - ¼ cup 
  • Cheese Slices - 3
  • Coriander leaves - handful 
  • Green chilli - as per taste 
  • Ginger - ½ inch (optional) 
  • Salt - as per taste 
  • Amchur powder - ½ tsp.
  • Cornflour - 1 tbsp.
  • All purpose flour - 1 tbsp.
  • Clarified butter (Ghee) - for frying 


(II) Method : 

  1. मैदा और cornflour में पानी डालकर slurry (घोल) बना लीजिए।
  2. Bread slices की glass या bowl की help से गोल ring काट लें।
  3. गोल काटने से जो sides बचें, उन्हें mixer grinder में डालकर महीन पीसकर powder बना लें। 
  4. मटर के दाने और frozen American sweet corn को पानी में भिगा दीजिए। 
  5. Paneer के छोटे-छोटे cubes cut कर लीजिए।
  6. Boiled potatoes को mash कर लें।
  7. मटर के दाने और sweet corn को छान लीजिए।
  8. आलू में मटर के दाने, sweet corn, green chilli, paneer cubes, छोटे-छोटे ginger juliens, salt, and amchur powder को डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।  
  9. अब इस आलू मसाले की, bread की rings के बराबर की गोल टिक्कियां बना लीजिए।
  10. Bread की एक ring पर एक आलू मसाले की टिक्की लगा दीजिए। साथ ही हर bread slics की ring ऐसी तैयार कर लीजिए।
  11. अब उस पर slurry डाल दीजिए।
  12. उसके बाद उस पर bread का चूरा लगाकर हल्का-सा press कर दीजिए, जिससे bread की ring पर मसाला और bread का चूरा अच्छे से चिपक जाए।
  13. सारे coins तैयार करके रख लीजिए।
  14. Serve करने से पहले 1 wok लें।
  15. उसमें घी डालकर तेज़ गर्म कर लें।
  16. अब एक बार में एक या दो coin डालकर कर दोनों तरफ़ से golden fry कर लीजिए।

Scrumptious & tempting Gold Coins are ready to serve. Relish them with your favourite dip or sauce.


(III) Tips & Tricks :

  • Bread slices की rings काटकर बनाने से एक तो bread का चूरा भी prepare हो जाता है, साथ ही gold coin ज्यादा presentable भी लगता है।
  • अगर आप के पास cookie-cutter है, तो आप different shapes भी बना सकते हैं। वैसे frying के point of view से circle से square and triangle ज्यादा easy पड़ता है।
  • हमने white bread slices ली थीं, अगर आप को healthy version चाहिए तो आप brown bread भी ले सकते हैं।
  • हमने filling में आलू लिया है, इससे मसाले की binding अच्छी हो जाती है। अगर आप weight conscious हैं तो आलू को avoid कर सकते हैं। बस problem यह है, कि इससे filling की binding difficult हो जाएगी।
  • हमने बच्चों के taste के according आलू, मटर, sweet corn, cheese slice को लिया है। आप अपने taste के according filling change कर सकते हैं। 
  • Slurry बनाने में मैदा और cornflour दोनों को ही mix कीजिए, इससे bread पर आलू की filling और bread crumbs अच्छे से चिपक जाता है।
  • हमने filling को भूनकर नहीं तैयार की है, क्योंकि उससे filling ज्यादा juicy बनती है। आप चाहें तो भूनकर भी बना सकते हैं।
  • Fry करते समय घी तेज़ गर्म होने से gold coin ज्यादा crispy बनता है, और वो fry होने में कम घी soak करता है।
  • Fry करते समय कड़ाही में gold coin ऐसे डालें कि bread वाला portion पहले fry हो। फिर पलटकर fry करें, इससे filling में डला हुआ cheese melt होता है, पर melt होकर बाहर नहीं निकलेगा। पर अगर आप cheese add नहीं कर रहे हैं, तो आप किसी भी तरफ से पहले fry कर सकते हैं।
  • अगर आप gold coin को prepare करके ½ hour के लिए freezer में रख देंगे, तो ज्यादा perfect gold coin बनेंगे। Filling बिखरने के chance कम हो जाएंगे।
  • जब आप fry करें तो filling की तरफ पलटते समय ध्यान से कीजिएगा, अन्यथा filling बिखर सकती है।


बस थोड़ा-सा effort, और tasty and healthy snack तैयार।

तो बस, कल आने वाले मेहमानों का स्वागत Gold Coins से करें और माता लक्ष्मी की कृपा पाएं।