Wednesday, 30 July 2025

Article: शतरंज - दबदबा भारत का

आप सबके साथ साझा करते हुए बहुत हर्ष हो रहा है कि भारतीय खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने FIDE women's chess world cup जीतकर भारत को गौरवान्वित कर दिया है। 

शतरंज - दबदबा भारत का 




भारत के गर्व की पराकाष्ठा तो यह है कि final में दोनों players भारतीय थे। मतलब final के result आने से पहले ही यह तय था कि gold and silver दोनों ही medals भारत को ही मिलने थे। 

बस जीत यह निर्धारित कर रही थी कि कौन सा player कौन सी position लेगा।

और इस के लिए हम सब भारतवासियों को दिव्या देशमुख और कुनेरु हम्पी दोनों पर गर्व है।

जहां 38 वर्षीय हम्पी पिछले दो साल से लगातार  विश्व रैपिड शतरंज का खिताब जीत चुकी हैं, और इस बार भी women's chess world cup tournament के final round तक पहुंची, वहीं दूसरी ओर मात्र 19 वर्ष की दिव्या ने इस साल विश्व विजेता बनकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। इसके साथ ही दिव्या, women's chess world cup जीतने वाली पहली महिला बनीं।

FIDE women's chess world cup 2025 में 107 खिलाड़ियों का single-elimination chess tournament था जो 5 जुलाई से 29 जुलाई 2025 तक जॉर्जिया के बटुमी में आयोजित किया गया था। यह FIDE women's chess world cup का third edition था।

इस जीत के साथ ही दिव्या भारत की चौथी woman grand master और total 88th grand master बन गई है।

भारत के पहले शतरंज grand master विश्वनाथन आनंद  हैं। उन्होंने 1988 में यह खिताब हासिल किया था। तब से अब तक भारत में 88 grand masters हो चुके हैं।

दिव्या देशमुख के अलावा अन्य तीन  women's grand masters हैं: कोनेरू हम्पी, हरिका द्रोणावल्ली, और वैशाली रमेशबाबू।

इस जीत के साथ एक और बात उभर कर सामने आ रही है कि भारत शतरंज पर अपनी बहुत मज़बूत पकड़ बनाता जा रहा है। फिर बात चाहे डी गुकेश, प्रगननंधा, अर्जुन, विदित की हो या, दिव्या, हम्पी, हरिका, वैशाली की हो। बल्कि हमारे देश की लड़कियों ने तो सिद्ध कर दिया है कि अगर वो मैदान में हैं तो पहले, दूसरे, तीसरे सब स्थान पर भारत ही रहेगा, उसकी बराबरी कोई देश नहीं कर सकता है। 

हमें गर्व है अपने भारतीय खिलाड़ियों पर, उनकी जीत पर, उनका ह्रदय से आभार कि उन्होंने देश का मान बढ़ाया, देश के तिरंगे को सर्वोपरि लहराया।

दिव्या देशमुख को उसकी जीत पर अनेकानेक बधाईयां 

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳 

No comments:

Post a Comment

Thanks for reading!

Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)

Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.