(I) Crisis of LPG :
LPG (Liquefied Petroleum Gas) के gas cylinders की crisis से आपको भी problem है? तो जुड़े रहिए Shades of Life से, क्योंकि हमारे पास हर problem का solution है।
LPG/gas cylinder की crisis के चलते, लोग दूसरे alternatives ढूंढ रहे हैं, जिससे खाना बनाया जा सके। क्योंकि बिना खाना खाए तो जीवन नहीं चल सकता है, और हर रोज़ बाहर से order करना संभव नहीं है।
तो चलिए, आज के इस article में जानते हैं LPG के दूसरे alternatives, जिससे खाना अच्छा भी बने और सस्ता भी…
Alternatives of LPG
(II) Alternative Options :
LPG के alternative options हैं microwave oven, airfryer, rice cooker, induction plate और roti-maker.
(III) Microwave Oven :
Microwave oven gas cylinder का अच्छा alternative है, लेकिन लोगों को लगता है कि यह केवल खाना गर्म करने के लिए useful है।
पर ऐसा नहीं है, इसमें आप variety के rice, different types के bakery items, बहुत-सी तरह की सब्जियां (सूखी और रसे वाली), different types के snacks आदि बना सकते हैं।
Problem है कि बनेंगे कैसे? तो solution आपको मिलेगा हमारी microwave recipes के link में-
https://shadesoflife18.blogspot.com/search/label/Recipes%20-%20the%20microwave%20style?m=0
हाँ, इसमें रोटी, पराठा, पूड़ी सेंकना नहीं हो सकता है। पर अगर आप bread से रोटी-पराठा replace कर सकते हैं, तो आपका काम बन जाएगा। आप मैदे की जगह आटा ले सकते हैं।
(IV) Rice Cooker :
Rice cooker भी एक option है, दाल-चावल-सब्जी इत्यादि बनाने के लिए।हाँ, थोड़ा time-taking है, पर इसमें भी पूड़ी-पराठा जैसी चीजें नहीं बन सकती हैं।
(V) Induction Plate :
अब आता है, induction plate का option.
इसमें खाना बनाना बहुत हद तक gas stove पर बनाने के equivalent है। विभिन्न नाश्ते, दालें, चावल, सब्जियां-रोटी, पूड़ी-पराठा सब बना सकते हैं, यहां तक कि तवा रोटी भी। वो भी एकदम parfect.
बस इसके इस्तेमाल के लिए इसके विशेष बर्तन होते हैं। इसके बर्तन का base induction plate friendly होता है। अभी single utensil use plate available है, अतः पूरा खाना बनाने में time ज्यादा लगता है।
(VI) Airfryer :
आजकल airfryer भी बहुत trend कर रहा है, specially health के point of view से।
इसमें खाना बनाने में बहुत कम घी-तेल इस्तेमाल हो रहा है, साथ ही यह user-friendly भी है।
विभिन्न तरह के नाश्ते, सब्जियां आदि बना सकते हैं।
इसमें वो दिक्कतें भी नहीं आ रहीं, जो microwave oven और rice cooker में आ रही थीं।
मतलब आप इसमें पूड़ी-पराठा आसानी से बना सकते हैं, ऐसा माना जाता है। हाँ पूड़ी पराठा का taste, थोड़ा compromising होगा।
बच्चे भी microwave oven की तरह airfryer को easily use कर सकते हैं। साथ ही इसमें खाना बनाने में कोई special utensil भी use नहीं करना पड़ता है, और इसमें बिजली का bill microwave oven and induction plate के comparison में काफी कम आता है।
(VII) Roti-Maker :
अगर आप का बिना रोटी-पराठा के काम नहीं चलता है, तो रोटी maker एक अच्छा option है।
इसमें रोटी, पराठा, डोसा, चीला, पापड़, टिक्की, कबाब आदि बनाए जा सकते हैं।
हाँ, यदि आप इसको खरीदने जा रहे हैं तो याद रखिएगा कि इसमें रोटी-पराठा को बेलने काम भी यह कर देता है। पर perfect रोटी-पराठा flatten कैसे होगा, यह उससे सीख कर आइएगा जिससे आप यह खरीद रहे हैं।
जैसे कि perfect रोटी-पराठा के लिए dough कैसा prepare करना है( soft or hard)आटे की गोली को रोटी maker में कहां place करना है, गोली को flatten करने में कहां और कितना press करना है etc., यह सब उससे सीख लीजिएगा, अन्यथा आप उससे perfect रोटी बना नहीं पाएंगे।
वैसे अगर आपको इसमें रोटी पराठा को perfect flatten करना नहीं आ रहा है, तो रोटी-पराठा बेलकर डाल दें और सेंकने का काम इसमें कर लें।
(VIII) Drawbacks of Alternatives :
सभी alternatives के कुछ drawbacks भी हैं, उन्हें समझ कर आप उसे खरीदें, जो आपके लिए सबसे ज्यादा perfect हो।
- Microwave Oven- इसमें बने खाने को health के point of view से अच्छा नहीं माना जाता है, साथ ही इसके excessive बिजली के bill के कारण इसे हरी झंडी देना है कि नहीं, यह सोचा जा सकता है।
- Rice Cooker- इससे केवल वो चीजें बना सकते हैं, जिन्हें उबालकर बनाना है। इसमें तड़का लगाना, छौंकना-भूनना नहीं किया जा सकता है।
- Induction Plate- इससे लोग अभी used to नहीं हुए हैं, अतः खाना जलना, दूध का उफन कर गिर जाना, इत्यादि जैसी problems आ रही हैं। खैर वो तो use and practice से ठीक हो जाएगा। एक problem और है, microwave oven की तरह induction plate से भी बिजली का bill बढ़ा हुआ आता है।
- Airfryer- इसमें खाना tasty तो बनता है, लेकिन कम तेल-घी का बना खाना हो सकता है कुछ लोगों को taste में compromising लगे।
- Roti Maker- इसमें बनने वाली चीजें limited हैं। साथ ही रोटी-पराठा को flatten करने में perfection होने से यह ज्यादा useful होगा।
(IX) Choice of Alternative :
इतने सारे options में आपके लिए best कौन सा है, यह आप खुद decide कीजिए और उसे लाकर अपनी problem solve कीजिए।
Induction plate, airfryer, rice cooker and roti maker, आप अपने संग journey में ले जाकर hotel में भी इसे use कर सकते हैं।
(X) Conclusion :
उपाय हर चीज़ का है, अगर सोचें तो। Panic करने से नहीं, थोड़ा calmly सोचने से option मिल जाते हैं। फिर आप तो Shades of Life से जुड़े हैं, आपके लिए तो हम हर problem का solution लाएंगे ही।
So stay tuned...
