(I) Introduction :
कल International Women's Day पर भारत माँ के सपूतों ने भारत माता को ICC (International Cricket Council) Men's T20 World Cup 2026 की trophy देकर भारत माता के सम्मान में चार चांद लगा दिए।
(II) Toss - NZ chose to bowl first :
कल का तूफानी मैच एक अविस्मरणीय अनुभव था। भारत का हर खिलाड़ी मंझा हुआ नज़र आ रहा था। New Zealand ने toss जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और बस वहीं से मैच भारत की झोली में आ गया।
(III) Indian Batsmen :
भारत के हर बल्लेबाज का प्रदर्शन देखने योग्य था, जो आ रहा, वो sixers मार रहा। फिर Abhishek Sharma हो, Sanju Samson हो, Ishan Kishan हो, Hardik Pandya हो या Shivam Dube.
पहले तीन batsman; Abhishek Sharma, Sanju Samson और Ishan Kishan ने तो 50 इतनी जल्दी जड़ दिया, मानों सोचकर आएं हों कि इससे कम में तो मानेंगे ही नहीं।
Sanju Samson की सधी हुई आतिशी पारी कमाल की है। India को semi-finals में प्रवेश, semi-finals match में जीत और finals में जीत दर्ज करने में Sanju Samson ने मुख्य भूमिका निभाई है।
यह कहा जा सकता है कि हमारे पास Sanju Samson जैसा एक भरोसेमंद और विश्वसनीय बल्लेबाज है।
हालांकि एक पल जरूर ऐसा आया था, जब भारत के तीन बल्लेबाज; Sanju Samson, Ishan Kishan और Suryakumar Yadav के लगातार तीन wickets गिरने से लगा था कि क्या भारतीय पारी सिमट गई?
क्योंकि उससे पहले तो लग रहा था कि total team score 300 तक पहुंच जाएगा, पर उस क्षण प्रतीत हुआ मानो ढाई सौ का आंकड़ा भी पार होगा कि नहीं। पर Shivam Dube की तेज़ पारी ने 255 का विशाल लक्ष्य दे ही दिया।
History Repeated, History Defeated
(IV) Indian Bowlers :
अब बारी आई गेंदबाजों की, और मजा चौगुना हो गया। जब bowlers ने शुरुआत से ही New Zealand के बल्लेबाजों को बांध कर रख दिया। उनके runs ठीक से बन नहीं रहे थे और wickets भी जल्दी जल्दी गिर रहे थे।
गेंदबाजों में हमारे विश्व प्रसिद्ध Jasprit Bumrah का तो कोई जवाब ही नहीं है। एक catch out और तीन bowled देकर 4 wickets चटकाए, दूसरी ओर Axar Patel ने तीन wickets लेकर बराबर से साथ दिया।
बाकी गेंदबाज, Hardik Pandya, Varun Chakravarthy, Abhishek Sharma ने भी एक-एक wicket लेकर कमाल कर दिया। Abhishek Sharma ने जितनी अच्छी बल्लेबाजी की, वैसी ही अच्छी गेंदबाजी, कि केवल एक over की गेंदबाजी करने आए और उसमें भी एक wicket चटका दिया।
ईशान किशन के शानदार catches ने भारत की जीत में मील के पत्थर जैसा काम किया।
(V) India's Smashing Victory :
दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि कल का दिन भारत का था। भारत माँ के सपूत यह ठान कर आए थे कि आज trophy तो हम ही देंगे अपनी माँ को।
आतिशी बल्लेबाजी, कसी हुई गेंदबाजी ने New Zealand की आधी पारी में ही game एकतरफा कर दिया था। New Zealand की team ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई और 96 के विशाल score से हार गई।
(VI) Records set and shattered (by India) :
भारत के कल के match में बहुत सारे records कायम हो गये, जो इस प्रकार हैं।
- किसी T20 World Cup Final में अभी तक का highest total score (255/5).
- Sanju Samson द्वारा बनाया गया किसी T20 World Cup Final में बनाया गया highest individual score- 89/32 (89 runs, 32 balls).
- साथ ही Sanju Samson ने इस season का highest individual total score (321 runs) भी बनाया।
- Abhishek Sharma ने अभी तक T20 World Cup Final में fastest fifty (बस 18 balls) बनाई।
- इस total score के साथ India पहली team बनी T20 World Cup matches में 50 से भी अधिक बार 200+ runs बनाने वाली।
- इस जीत के साथ India बनी पहली team जिसने T20 World Cup को तीन बार जीता है।
- India दो बार लगातार T20 World Cup जीतने वाली (Defending Champions) भी पहली team बनी।
- आजतक India के अलावा कोई भी T20 World Cup को अपने ही देश में नहीं जीत पाया है।
- पहली बार किसी team के तीनों openers (Sanju Samson, Abhishek Sharma, Ishan Kishan) ने T20 World Cup Final में अर्धशतक जड़े हैं।
- अभी तक किसी T20 World Cup Finals में powerplay (6 overs) में सबसे अधिक runs (92) बनाए India ने।
(VII) Triumphant History :
- भारत की T20 World Cup की पहली trophy M.S. (Mahendra Singh) Dhoni की captaincy में 2007 में आई।
- दूसरी trophy Rohit Sharma की captaincy में 2024 में 17 साल के लंबे इंतजार के बाद आई।
- तीसरी trophy Suryakumar Yadav की captaincy में 2026 में आई, जो कि दो लगातार trophy में शामिल हो गयी।
(VIII) Key Common Players (2024 & 2026) :
बहुत से खिलाड़ी दोनों T20 World Cups (2024 & 2026) में शामिल हैं, जो कि इस प्रकार हैं।
- Suryakumar Yadav
- Jasprit Bumrah
- Hardik Pandya
- Arshdeep Singh
- Kuldeep Yadav
- Varun Chakravarthy
- Shivam Dube
- Axar Patel

बहुत सुंदर सटीक विश्लेषण किया है शाबाश प्रिय बेटे
ReplyDeleteगुड्डू चाचा उरई से
आदरणीय चाचा जी, आपके सराहनीय शब्दों के लिए अनेकानेक आभार 🙏🏻
Delete