Saturday, 8 March 2025

Poem : नारी एक, रूप अनेक

नारी एक, रूप अनेक


प्रीत में राधा बने,

गृहस्थी में जानकी।

काली बनके शीश काटे,

जब बात हो सम्मान की।।


ज्ञान में सरस्वती बने, 

शयन में रम्भा। 

दानवों का दमन करे,

बनके जगदम्बा।।

 

सौम्य से रुद्र तक,

नारी के रूप हैं। 

हर वक्त के अलग-अलग,

उसके स्वरूप हैं।। 


आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐

Monday, 3 March 2025

Recipe : Boondi Ki Sabji

आजकल हमारे घर पर construction चल रहा है तो ऐसे में cooking करते समय ध्यान रखना होता है कि ऐसी dish prepare की जाए, जिसमें cooking time और ताम-झाम कम लगे, पर स्वाद भरपूर आए।

अगर आप भी ऐसी ही recipe ढूंढ रहे हैं तो आप की खोज खत्म हुई, क्योंकि आज राजस्थानी cuisine की झटपट और बिना ताम-झाम वाली सब्जी ही share कर रहे हैं।

Boondi Ki Sabji


A) Ingredients :

  • Bhuna masala - 2 tbsp.
  • Boondi - 2 tbsp.
  • Salt - as per taste 
  • Coriander leaves - for garnishing 


B) Method :

हमने भुना मसाला लिया है, जिसकी recipe हम आपको पहले ही बता चुके हैं, अगर आप उसे देखना चाहें तो इस link पर click करें - समाधान समस्या का

  1. कढ़ाही में भुना मसाला लेकर उसमें 1½ glass पानी डालकर, high flame पर दो बार boil कर लीजिए, फिर 5 minutes तक slow flame पर  रहने दीजिए।
  2. अब इसे ढककर रख दीजिए।
  3. Serving के time पर एक और बार boil कर लीजिए और इसमें बूंदी डालकर 1 minute के लिए ढककर रख दीजिए।
  4. अब इसे finely chopped coriander leaves से garnish कर दीजिए।

Boondi Ki Sabji is ready to serve. Relish it with roti, rice etc...


C) Tips and tricks :

  • Gravy ready कर के रख लीजिए, लेकिन बूंदी serving time से 1 minute पहले ही डालिए। जिससे बूंदी मसाला soak कर लें, साथ ही crispy भी रहे।
  • अगर आपको crisp taste नहीं पसंद हो तो आप gravy बनाने के साथ ही बूंदी डाल दें।
  • भुने मसाले और बूंदी दोनों में already नमक है, अतः सब्जी बनाने के बाद पहले taste कीजिए और अगर requirment हो तो अपने taste के according ही नमक add करें। 
  • आप चाहें तो बूंदी भी घर पर बना सकते हैं, उसकी recipe के लिए click करें  - Boondi ka Prasadबस अगर आप सब्जी के लिए बूंदी बना रहे हों तो बेसन के घोल में नमक डाल दीजिएगा और बूंदी बनाने के बाद उसे चाशनी में नहीं डालना है।

Saturday, 1 March 2025

Tips : How to remove stains from iron

पहले कपड़े washing and ironing के लिए जाया करते थे। पर जब से washing machine घर-घर पर आ गई है, तब से mostly washing घर पर ही होने लगी है। और बहुत से घरों पर ironing भी घर पर होने लगी है।

तो आज की tips उन लोगों के लिए useful है, जो घर पर ही ironing करते हैं, क्योंकि कभी न कभी iron (इस्त्री) पर stains लग ही जाते हैं, तो उन्हें कैसे remove किए जाएं। 

How to remove stains from iron


आज home remedies के द्वारा iron में लगने वाले stains remove करेंगे।


1) Baking soda paste :

Baking soda में थोड़ा पानी डालकर  paste बना लें। अब इसे sole-plate पर apply करें और soft cloth से gently scrub करें।


2) Vinegar solution :

अगर tougher stains हैं, तो white vinegar and water का equal mixture ले लीजिए। इस mixture में कपड़े को dip करके soleplate पर whip कर लीजिए।


3) For steam holes :

अगर आप के पास steam holes वाली press है तो cotton swab को vinegar में करके tiny steam vents को clean कर लें। 


4) Salt and vinegar :

Salt and vinegar को equal amount में लेकर scrub ready कर लीजिए और उसे soleplate पर gently rub कर लीजिए।


5) Toothpaste :

Soleplate पर थोड़ा toothpaste apply कीजिए, फिर कपड़े से gently rub करके साफ दीजिए।


Caution! एक बात हमेशा ध्यान रखिएगा कि iron (press) को clean करते समय वो unplugged रहनी चाहिए और पूरी तरह ठंडी हो चुकी होनी चाहिए।