Wednesday, 13 May 2020

Poem : बहुत असर है

बहुत असर है


स्वदेशी अपनाओ,
देश आत्मनिर्भर बनाओ,
सब ओर यही लहर है।
मोदी जी आपकी बातों में,
बहुत असर है।।
एक बंदा आया है,
भारत को उन्नत कराने,
फिर से उसे सोने की ,
चिड़िया बनाने,
आ जाओ, 
सभी एक साथ
 अब हमें नहीं 
कोरोना का डर है।
एकता ही बन जाएगी,
कोरोना पर कहर है।
मोदी जी आपकी बातों में,
बहुत असर है।।
इस कठिन समय में भी
कैसे आत्मविश्वास जगाते हैं,
मोदी जी, बड़ी सरलता से बताते हैं,
मंजिल मिलेगी, चाहे ;
कितनी कठिन डगर है।
मोदी जी, आपकी बातों में
बहुत असर है।।
डरे-सहमे से बैठे सभी थे
भूले कोरोना, आत्मनिर्भरता की,
चर्चा हो रही घर घर है।
मोदी जी आपकी बातों में
 बहुत असर है।।

Tuesday, 12 May 2020

Recipe : Instant Kalakand

यह मेरी Quarantine Segment की 39th recipe है। 

जब tradition की बात चलती है तो, India में मिठाईयों का नाम तो सबसे पहले आता है।

यहाँ कोई भी शुभ अवसर हो, तो मिठाई तो होगी ही, फिर चाहे वो त्यौहार हो, विवाह हो वर्षगांठ हो या कोई शुभ समाचार।

तो चलिए आज आप को हर एक की मनपसंद मिठाई कलाकंद की Recipe बताते हैं।

Instant Kalakand


Ingredients:
  • Condensed milk - 1 tin
  • Cardamom powder - 1½ tsp.
  • Dry fruits - for garnishing
For Paneer prepration
  • Lemon - 1
  • Milk - 5cup
Method:

For Paneer
  1. Milk को boil कर लीजिए।
  2. Gas off कर दीजिए।
  3. अब इसमें lemon juice को add करते हुए continuously stir कीजिए, जब तक milk curdle ना हो जाए (दूध फट ना जाए)।
  4. अब इसको छान लीजिए। आपका पनीर तैयार है।
For Kalakand 
  1. Condensed milk और crumbled paneer अच्छे से mix कर लीजिए।
  2. एक flat bottom pan लीजिए।
  3. उसमें mix को डालकर slow flame पर continuously चलाते रहिए।
  4. जब mixture गाढ़ा हो जाए और pan को छोड़ने लगे तो gas off कर दीजिए।
  5. इसको greased plate पर फैला लीजिए।
  6. इसको finely chopped dry fruits & cardamom powder से garnish कर लीजिए।
  7. ठंडा हो जाने पर इसके बर्फी के shape के pieces काट लें।
  8. आप का yummy and tasty Kalakand ready है।
Note:
  • अगर milk curdle ना हो तो उसे फिर से curdle होने तक low flame पर continuous stirring के साथ चढ़ा दीजिए।
  • Mixture गाढ़ा हो पर moist रहे, dry ना हो।
  • Mixture को लगातार चलाते रहिएगा, वरना वह जल जाएगा।
  • अगर आपके पास condensed milk नहीं है तो आप ½ cup milk ½ cup sugar and 1½ cup milk powder भी use कर के Instant Kalakand बना सकते हैं।

Monday, 11 May 2020

Recipe : Daal Baafle


यह मेरी Quarantine Segment की 38th recipe है। 

आप से वादा किया था, कि कुछ traditional dishes बताएंगे। तो आज से कुछ दिन tradition के नाम।

आप ने, राजस्थान की दाल-बाटी, चूरमा और बिहार का लिट्टी चोखा तो खूब खाया होगा।

तो चलिए आपको, मालवा ले चलते हैं, और वहाँ की बहुत tasty recipe दाल-बाफले को आपके लिए share करते हैं।

यह जितनी tasty है, उतनी healthy भी है। साथ ही इसको बनाने के लिए जो भी ingredients चाहिए, वो सब आपके पास होंगे।

यह recipe भी without veggies है, और बहुत आसानी से बन भी जाती है।

Daal Baafle



Ingredients:

For Baafle-

Wheat flour - 250 gm.
Clarified butter ( Ghee) -  150 gm.
Baking powder - ¼ tsp
Salt - as per taste
Carom( azwain) - ¼ tsp

For Daal-
Pegion pea (Arhar)
Salt - as per taste
Turmeric powder - ½ tsp.
Asafoetida - ¼ tsp.
Onion - 1 medium
Ginger - 1½ inch 
Garlic - 3 to 4 pods
Tomato - 1 medium
Green chillies - as per taste
Coriander leaves  - for garnishing
Lemon juice - 1½ tsp or optional

Method:

For Daal-
  1. कुकर में अरहर दाल, नमक, हल्दी व हींग डालकर 2 whistle High flame and 2 whistle slow flame पर देकर दाल पका लीजिए।
  2. एक wok में 1 tbsp ghee गर्म कीजिए।
  3. उसमें chopped onion, garlic, Ginger & green chillies डालकर भून लीजिए।
  4. अब इसमें  chopped tomatoes डालकर गला लीजिए।
  5. फिर इसमें दाल डाल दीजिए। Lemon juice व finely chopped coriander leaves से garnish कीजिए। 
For Baafle-
  1. आटे में नमक, अजवाइन, बेकिंग पाउडर & घी डालकर अच्छे से rub कीजिए, जिससे आटे में अच्छे से मोयन हो जाए।
  2. अब थोड़ा-थोड़ा, पानी डालते हुए रोटी बनाने वाले आटे से थोड़ा सख्त dough बना लीजिए।
  3. इस dough से गोलियां बना लीजिए।
  4. फिर, इन्हें दबाकर flat कर लीजिए, व बीच से थोड़ा दबा दीजिए।
  5. एक deep pan में approx 1 litter पानी, 1¼tsp salt and 1 tsp olive oil डालकर  boil होने रख दीजिए।
  6. जब पानी उबलने लगे तो उसमें एक एक करके सारे बाफले डाल दीजिए।
  7. 5 minutes, high flame पर फिर 15 min तक slow flame पर ढक कर पर रखें।
  8. बाफले पक जाने पर ऊपर तैरने लगते हैं।
  9. बाफलों को छानकर dry होने रख दीजिए।
  10. अब flat bottom pan में 1 tbsp ghee डालकर गर्म करें।
  11. उसमें एक बार में जितने बाफले आएं, उन्हें pan में डालकर उसमें बीच-बीच में घी डालते हुए, सब तरफ से सुनहरा shallow fry कर लीजिए।
  12. ऐसे ही सारे बाफले shallow fry or deep fry कर लीजिए।
  13. बाफले तैयार हैं, इन्हें गरमागरम दाल और खूब सारे घी के साथ serve कीजिए। 
Note-
  • आप चाहें तो आटे में सूजी या मक्के का आटा मिला सकते हैं। 
  • मोयन की मात्रा सही है या नहीं, इसके लिए आटा अच्छे से rub होने के बाद लड्डू बनने चाहिए। 
  • बाफले बहुत बड़े मत बनाइएगा, वरना उसके अंदर से कच्चे रहने की संभावना रहती है।
  • अगर आप प्याज़-लहसुन नहीं खाते हैं तो आप इन्हें avoid भी कर सकते हैं।
  • Shallow fry करते समय उसमें बीच में cuts बना दीजिए, जिससे घी अन्दर भी चला जाता है, और बाफले अन्दर तक पक जाती है। 
  • आप चाहें तो shallow fry की जगह Deep fry भी कर सकते हैं।
  • इसका taste बहुत yummy होता है, अन्दर से very soft और बाहर से very crispy.