Marriage and parties में बड़े से बच्चों तक सब का Paneer Tikka favourite होता है, पर mostly हम इसे घर में नहीं बनाते हैं, क्योंकि हमें इसे बनाना difficult or hassle वाला लगता है।
पर जब आप जुड़े हैं Shades of Life के साथ, तो फिक्र की क्या है बात? आज आप के लिए easily and perfect बनने वाले Paneer Tikka की recipe share कर रहे हैं, जिसे आप airfryer में बना सकते हैं।
और यकीन मानिए, कि इसको खाने में आप जितना enjoy करेंगे, उतना ही बनाने में भी। तो सोचना क्या, आज ही बना लीजिए delicious & yummy Paneer tikka…
Paneer Tikka (the airfryer style)
Ingredients :
- Paneer - 250 gm.
- Bell peppers (red, green, yellow) - 3 to 4 (big)
- Onion - 2 (big)
- Thick Curd - 500 gm.
- Turmeric powder - ½ tsp.
- Red chilli powder - ½ tsp.
- Ginger garlic paste - 1 tsp.
- Black pepper - ½ tsp.
- Chaat masala - for sprinkling (optional)
- Lemon juice - 1 tsp.
- Salt - as per taste
- Clarified butter (ghee) - 1 tbsp.
- Butter (for brushing)
- Gram flour - 1½ tbsp.
Method :
- Thick curd में turmeric powder, red chilli powder, ginger garlic paste, black pepper, lemon juice, salt, gram flour, 1 tbsp. घी डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
- Paneer, bell peppers, onion के thick blocks काट लीजिए। Curd paste को सारे blocks में अच्छे से हाथों से लगा दीजिए।
- Tooth-pick में paneer, onion and capsicum के blocks को पास-पास सटाकर लगा दीजिए। ऐसे ही अन्य tooth-picks में लगा लीजिए।
- 30 minutes के लिए छोड़ दीजिए, जिससे blocks marinate हो जाएँ। अब इन blocks में butter की brushing कर दीजिए।
- Airfryer से उसकी rack हटाकर 200°C पर preheat करें। उसकी rack पर घी से brushing कर दीजिए। इस rack पर आठ से दस blocks लगी toothpicks को थोड़ी-थोड़ी दूर रख दीजिए।
- फिर 160°C पर 5 minutes के लिए airfryer में रख दीजिए। अब इन blocks पर butter की brushing कर लीजिए।
- फिर इसे 180°C पर 5 minutes के लिए airfryer में रख लीजिए। एक बार फिर butter से blocks पर brushing कर लीजिए।
- पुनः 200°C पर 5 minutes or till browning तक airfryer में रख लीजिए। Serving के समय एक बार butter की brushing फिर कर दीजिए।
Enjoy your Paneer Tikka by sprinkling them with Chaat Masala and serving them with your favourite dip, sauce, or chutney. Savour the flavour by neither compromising in taste, nor health!
Tips and Tricks :
- Bell pepper के seeds को हटा करके ही block काटें।
- आप के पास different colours के bell peppers ना हों तो आप simply शिमला मिर्च भी ले सकते हैं।
- Onion के blocks cut करने के बाद उसको खोलकर अलग-अलग कर लीजिए।
- Thick curd होने से hung curd की requirement नहीं होती है, पर यदि दही गाढ़ा नहीं है तो curd को muslin cloth में डालकर ½ hour के लिए छोड़ दें, तो वह hung curd बन जाता है।
- Thick curd or hung curd लेने से paste thick रहता है, तो वो block में अच्छे से लगता है और भूनते समय भी चिपका रहता है और गिरता नहीं है।
- Curd paste में घी अवश्य डालें, इससे दो चीजें होती हैं। एक तो paste का texture अच्छा बनता है, जिससे marination में block से paste अच्छे से चिपकता है।दूसरा जब blocks को airfryer में रखते हैं तो पनीर juicy बना रहता है।
- मक्खन की brushing भी इसलिए ही करते हैं कि roasting अच्छे से हो, साथ ही पनीर juicy भी बना रहे।
- Curd paste blocks में हाथों से लगाने से pieces intact रहते हैं।
- आप अपने taste के according spice की quantity बढ़ा सकते हैं।
- Blocks पास-पास सटाकर रखने से भूनते समय टूटकर गिरते नहीं हैं।
- अगर आप के पास toothpick नहीं है तो आप सारे blocks में curd paste लगाकर ½ an hour के लिए marinate कर लीजिए। फिर airfryer की rack रखकर roast कर लीजिए।
- Temperature धीरे-धीरे ही increase कीजिए, इससे ही proper roasting होगी व सारे blocks juicy रहेंगे।
- Airfryer preheated रहना चाहिए, तभी texture सही आएगा।
- पनीर की पानी release करने की tendency होती है, पर अगर airfryer preheat रहे तो पनीर का पानी तुरंत जल जाएगा। इससे पनीर का block अपना shape contain कर सकेगा, साथ ही smokey flavour आने की संभावना बढ़ जाएगी।
- वैसे आप क्योंकि direct आंच पर नहीं बना रहे हैं, तो इसमें proper smokey flavour नहीं आ पाएगा। पर अगर आप को वैसा smokey flavour चाहिए तो पनीर टिक्का serve करने के पहले एक bowl में prepared paneer tikka रखें। उसके bowl के बीच में एक छोटी कटोरी रखें, उसमें जलता कोयला रखें। अब उस जलते कोयले में 1tsp. Melted ghee डालकर बड़े bowl को 2 minute के लिए lid से ढक दीजिए। 2 minute बाद छोटी कटोरी remove कर दीजिए, आप के paneer tikka में smokey flavour and fragrance आ जाएगी।
- अगर आप toothpicks use कर रहे हैं तो bell peppers or capsicum से start कीजिए। Capsicum का texture थोड़ा hard होता है, इसलिए पनीर टिक्का भूनते समय पनीर etc. के गिरने के chances कम हो जाते हैं।
- अगर आप onion and garlic नहीं खाते हैं, तो आप इसे avoid भी कर सकते हैं।
- यह एक party dish है, butter and ghee free dish नहीं है। पर आप इसे oil free ही बनना चाहते हैं तो घी और butter को छोड़ सकते हैं। लेकिन ध्यान रखिएगा, फिर पनीर juicy न होकर chewy and elastic texture (चिमड़ और खखड़) लगेगा।
अगर आप के पास अभी तक airfryer नहीं है, तो आप खरीद सकते हैं, हम आपको इतनी recipes बताएंगे कि आपका airfryer खरीदना सार्थक हो जाएगा।
To know more delicious and tasty recipes which can be made in an airfryer, stay tuned!
