Sunday, 31 May 2026

Recipe : Moong Basket Chaat

आज की यह Summer Vacations Special Recipe oil-free and high protein twist है, traditional street style कटोरी (टोकरी) चाट का।

Deep यहाँ भी है, पर frying नहीं bowl, मतलब instead of deep frying यहां deep bowl,l use होगा।

यहां मैदे की कटोरी नहीं बनाएंगे, बल्कि दाल की कटोरी बनाएंगे। इस recipe में हम create‌ करेंगे steamed, soft और sponge-like edible basket, वो भी yellow moong dal के batter से, अतः यह बहुत healthy and tasty option है।

बल्कि यह कहना कि जो लोग protein rich tasty dish ढूंढ रहे हैं, उनके लिए इससे अच्छा option कोई नहीं मिलेगा।

Moong Basket Chaat



Ingredients :

For the Katoris (Baskets)-
  • Moong Dal - 1 cup (soaked for 2–3 hours)
  • Chana Dal - 2 tbsp. (for binding and texture)
  • Turmeric powder - ¼ tsp.
  • Baking powder/Eno (Fruit Salt) - 1 tsp.
  • Salt - as per taste
  • Ghee - for greasing 
  • Potatoes (small) - 3 to 4
For the Chaat Stuffing-
  • Boiled potatoes - 1 cup 
  • Fresh and creamy curd (Yogurt) - 2 to 3 cups (whisked smoothly)
  • Green chutney - 2 tbsp.
  • Sweet chutney - 2 tbsp.
  • Roasted cumin powder - ½ tbsp.
  • Black salt - as per taste 
  • Red chilli powder - as per taste 
  • Fine sev, fresh coriander, and pomegranate seeds - for garnishing

Method :
  1. मूंगदाल और चना दाल को रात-भर या 6 to 7 hours के लिए भीगा दें।
  2. भीगी हुई दाल को mixer grinder jar में डालकर महीन पीस लें।
  3. पिसी हुई दाल में नमक व हल्दी powder डालकर इतना फेंटे कि वो texture में लगभग दुगनी व हल्की हो जाए।
  4. अब इसमें baking powder डालकर mix कर लीजिए। 
  5. गहरी कटोरी लें, उसे घी से grease कर लीजिए।
  6. उसमें दाल का batter डाल दीजिए।
  7. Small size आलू लीजिए, उसे अच्छे से wash कर लीजिए।
  8. उन्हें आधा काट लीजिए। सभी आलू के टुकड़ों को fork से prick कर लीजिए।
  9. आलूओं को भी घी से grease कर दीजिए।
  10. अब एक कटा हुआ आलू एक दाल से भरी कटोरी में रख दें।
  11. Steamer में पानी खौला लें। उसमें उसकी जाली रखें।
  12. अब दाल की कटोरियां इस जाली पर place कर दीजिए। इस तरह से baskets को कटोरियों में डालें।
  13. अब 4 minutes full flame, 5 minutes medium flame and 5 minutes slow flame पर steam कर लें।
  14. Steamer से निकाल कर 10 minutes के लिए ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
  15. फिर मूंगदाल कटोरी को बाहर निकाल लीजिए और उनसे आलू भी निकाल दीजिए।
  16. आपको proper कटोरी का texture मिल जाएगा।
  17. इस कटोरी में उबले chopped आलू, creamy दही, खट्टी-मीठी चटनी, काला नमक, भूना जीरा, अनार के दाने, finely chopped हरे धनिया की पत्ती व महीन सेव डालकर अच्छे से fill up and garnish करके decorate कर serve कीजिए।
Relish this nutri-licious Moong Basket Chaat!

Tips and Tricks :
  • दालों को भीगने का proper time देना है। यही इसका key ingredient है। दाल जितनी अच्छी भीगी होगी, उतना ही कम पानी में soft, fluffy and smooth texture बनेगा।
  • हमने कटोरी बनाने के लिए आलुओं को आधा काट कर रखा है। आप चाहें तो कटोरी के अंदर छोटी कटोरी डालकर भी मूंगदाल कटोरी बना सकते हैं।
  • आलू ऐसे डालना है कि आलू को काटने से जो flat part है, वो कटोरी के base की तरफ़ हो।
  • पर याद रखिएगा यह आलू al-dente stage में रहता है, तो आपको चाट में use करना है या further किसी और जगह, up to you.
  • वैसे हमने इन्हीं आलूओं को डाला था अच्छा लगता है।
  • आप टोकरी में boiled chickpeas भी डाल सकते हैं, पर उसका taste enhance होकर आएगा नहीं, क्योंकि हमारी टोकरी दाल की ही बनी है।
  • आप चने की दाल की जगह सूजी भी binding and texture के लिए ले सकते हैं।
  • क्योंकि टोकरी दाल की है, तो समय के साथ soggy नहीं होगी, बल्कि दही-चटनी इत्यादि को soak करके और ज्यादा tasteful हो जाएगी।
  • तो आप इसकी preparation मेहमानों के आने के घंटों पहले भी कर सकते हैं।
  • बस ध्यान रखिएगा कि इसमें दही की quantity अच्छे से हो। 
  • और मेहमानों के आने से पहले एक बार फिर से खट्टी-मीठी चटनी, भूना जीरा powder, काला नमक, हरी धनिया पत्ती, अनार दाने व zero number sev से garnish कर दीजिए।
  • अगर आप को nutty flavour पसंद है, तो भूनी और कुटी हुई मूंगफली भी डाल सकते हैं।
This nutritious snack is perfect for weight loss, guilt-free evening cravings, or entertaining guests.

Tuesday, 26 May 2026

Recipe : Tomato Rasam

आज की Summer Vacations Special Recipe most awaited recipe है।

सबसे पहले अपने उस viewer को sorry, कि आपकी request पूरी करने में time लग गया।

South Indian cuisine में बहुत सारी healthy and tasty recipes हैं, जिनमें से यह भी एक है, जिसकी बहुत demand है और बहुत पसंद किया जाता है।

बहुत थोड़े से ingredients से easily and instantly prepare होने वाली रसम की recipe आज share कर रहे हैं…

Tomato Rasam


Ingredients :

  • Tomatoes - 4 (medium) 
  • Ginger - ½ inch (grated)
  • Garlic - 6 to 8 cloves (finely chopped)
  • Tamarind Pulp - 2 tsp.
  • Salt - as per taste 
  • Sugar - 1 tsp.
  • Curry leaves - 6 to 8 
  • Fresh coriander leaves - handful 
  • Mustard seeds - 1 tsp.
  • Cumin seeds - 1 tsp.
  • Asafoetida - ¼ tsp.
  • Mustard Oil - for tempering 


Method :

  1. टमाटरों में हल्का-सा चीरा लगा लें।
  2. एक pressure cooker में चीरा लगाए टमाटर, garlic, ginger, tamarind pulp, salt और sugar डालकर boil होने रख दीजिए।
  3. High flame पर 1 whistle लगा दें। Pressure down होने के बाद थोड़ा ठंडा होने दें।
  4. अब टमाटर के छिलके हटा दें व हाथों से या masher की help से टमाटर के pulp को mash कर दें।
  5. अब इसे फिर से boil होने रख दीजिए। एक से दो बार boil आने दें।
  6. अब एक ladle लें, उसमें mustard oil लेकर गर्म करें।
  7. उसमें हींग, जीरा, सरसों के दाने व करी पत्ता डालकर छौंक तैयार कर लें। इसे गर्म-गर्म रसम में डालकर छौंका लगा दीजिए।
  8. अब एक उबाल और लगा दें। अब उसमें एक मुट्ठी finely chopped धनिया पत्ती डाल दें।

Your piping hot and delicious Tomato Rasam is ready to serve. You can relish it as a soup, side, or whichever way you wish.


Tips and Tricks :

  • टमाटर पर चीरा लगाकर उबालने से उसका छिलका easily उतर जाता है।
  • टमाटर को mash करके बनाएंगे, तभी authentic taste आएगा। टमाटर को पीसकर बनाने से paste जैसा लगता है।
  • थोड़ी-सी sugar डालने से taste enhance हो जाता है।
  • आप tamarind pulp की जगह इमली के चूरन की गोलियां भी डाल सकते हैं, तब sugar नहीं डालनी है।
  • Ginger को grate व garlic cloves को finely chop or mince करके ही डालें, ginger-garlic paste नहीं डालना है। रसम में यह सब ऐसे ही डालने से उसे एक texture मिलता है जो उसके taste को enhance करता है।
  • हींग, जीरा, सरसों के दाने व करी पत्ता डालने से रसम को authentic South Indian flavour मिलता है।
  • ध्यान रखिएगा कि छौंकने के लिए तेल सरसों का ही लेना है, और कोई तेल रसम को ठीक से complement नहीं करेगा।

खट्टी, मीठी और तीखी रसम का आनंद उठाएँ!

Monday, 25 May 2026

Recipe : Tender Coconut Chutney

Summer Vacations Special Recipes में आज की recipe एक side dish है, जो कि मेरी बेटी को बहुत पसंद है।

शायद ही आपने इसे खाया और बनाया हो, पर यकीन मानिए कि यह ऐसी chutney है कि जिसके साथ इसे खाएंगे, उस dish पर चार चांद लग जाएंगे।

आप कहेंगे कि coconut chutney तो बहुत बार खाई है, कुछ का कहना होगा कि उन्हें coconut chutney उतनी पसंद नहीं है।

पर इसका taste coconut chutney से एकदम अलग है। एक mild and divine-सी chutney है, और बहुत अधिक nutritious भी, specially summer season के लिए।

साथ ही यह बहुत instantly and easily prepare हो जाती है…

Tender Coconut Chutney


Ingredients :

  • Tender Coconut Malai - 3 tbsp.
  • Fresh Malai - 1 tbsp.
  • Salt - as per taste


Method :

  1. Mixer grinder jar में नारियल की मलाई, दूध की मलाई और नमक डालकर पीस लीजिए।

तो लीजिए, बस एक ही step में rich और creamy Tender Coconut Chutney तैयार।


Tips and Tricks :

  • जब नारियल पानी पीएं तो नारियल की thick मलाई वाला लें, पर उसमें मलाई ही हो, वो नारियल न बनी हो, मतलब मलाई में एक softness intact होनी चाहिए, पर इतनी पतली मलाई भी नहीं होनी चाहिए कि कुछ amount ही न हो।
  • Chutney का ratio 3:1 होना चाहिए। मतलब 3 portions नारियल मलाई और 1 portion दूध की मलाई।दूध की मलाई अधिक होने से वो chutney न लगकर दूध की मलाई खा रहे हैं ऐसा लगेगा।
  • इसका बहुत mild taste होता है, अतः बहुत जल्दी नमक तेज़ लगने लगता है। तो नमक बहुत अंदाज से डालना है, मतलब नमक सिर्फ दो से तीन चुटकी।

एक बार बनाकर इसे relish कीजिए। एक बार खाने के बाद आप इसे यूँ ही खाना भी पसंद करेंगे, मतलब side dish main course बन जाएगी।

Enjoy!

Sunday, 24 May 2026

Recipe : Quicker and Healthier White Sauce Pasta

आज की Summer Vacations Special Recipes में बच्चों की all time favourite white sauce pasta है।

White sauce pasta बच्चों की favourite dish तो होती है, लेकिन health के point of view से उतनी satisfy नहीं करती है। 

फिर बनाने में झंझट, time taking और दुनिया-भर के बर्तनों का इस्तेमाल, कहीं न कहीं frequently white sauce pasta बनाने से रोकता है।

पर आप Shades of Life से जुड़े हैं, जो solution provide करता है हर situation का।

तो हम आज लेकर आए हैं one pot- white sauce pasta, means सिर्फ और सिर्फ एक ही बर्तन लगेगा white sauce pasta‌ बनाने में, और वो है cooker।

White sauce pasta बिना white sauce के, मतलब maida का use नहीं, पर taste में भी कोई compromise नहीं।

बस cooker में prepare होगा तो 15-20 minutes में prepared, मतलब time-saving भी। पर कैसे? चलिए देख लेते हैं…

Quicker and Healthier White Sauce Pasta


Ingredients :

  • Pasta - 1 bowl (of whichever shape)
  • Water - 1 bowl 
  • Chilled milk - 2 bowls
  • Bell peppers (of whichever colour) - 1 bowl 
  • Sweet corn (kernels) - ½ bowl 
  • Onion - 1 (medium)
  • Chilli flakes - 1 tsp.
  • Cheese slices/cubes - 2 to 4 (as per taste)
  • Pasta seasoning - 1 tsp.
  • Black pepper powder - 1 tsp.
  • Garlic Cloves - 5 to 6 (finely chopped, optional)
  • Olive oil - ½ tbsp.
  • Butter - ½ tbsp.
  • Salt - as per taste


Method :

  1. सारी veggies के broad blocks काट लीजिए।
  2. Cooker में olive oil and butter डालकर गर्म करें।
  3. अब इसमें finely chopped garlic cloves, chilli flakes and pasta seasoning डालकर हल्का-सा mix कीजिए।
  4. अब इसमें veggies के blocks डालकर high flame पर 2 to 3 minutes के लिए sauté कीजिए, फिर इसे निकाल दीजिए।
  5. अब cooker के ढक्कन में अंदर की तरफ सीटी के ठीक नीचे वाली जगह पर थोड़ा oil लगा दीजिए।
  6. अब इस खाली cooker में pasta (macaroni, penne, जो भी shape आप चाहें) लें लीजिए।
  7. फिर उसमें sweet corn, 1 bowl water, और 2 bowl chilled milk डालकर high flame पर 1 whistle लगा लीजिए, और फ़िर एक दूसरी ठंडी gas पर slow flame पर 2 to 3 minutes के लिए पका लीजिए।
  8. Perfect al-dente stage आ जाएगी। अब cooker का pressure down हो जाने पर उसमें cheese slices or cubes डालकर एक उबाल कर लीजिए।
  9. फिर उसमें सारी sauté veggies, black pepper and salt डालकर mix कीजिए और एक उबाल और दे दीजिए।
  10. अब cooker का ढक्कन ढककर सिर्फ 5 minutes के लिए pasta set होने रख दीजिए।

Cheesy and Creamy White Sauce Pasta is ready to serve. Give it to your kids without any hesitation for their health compromise.


Tips and Tricks :

  • Pressure cooker जितना ज्यादा flat (bottom-type) होगा, आपके लिए prepare करना उतना ही easy होगा।
  • 1 bowl pasta में 1 bowl water और 2 bowls chilled milk का ही combination रखना है।
  • Bowl का size क्या होगा it's up to you, कि आपको pasta की कितनी quantity रखनी है। बस ratio 1:1:2 ही रखिएगा।
  • इसका key point ratio and temperature है, दोनों को ठीक से follow करेंगे तो perfect result ही आएगा।
  • दूध जितना ज्यादा ठंडा होगा, result उतना ही अच्छा आएगा।
  • Pasta किसी भी shape का ले सकते हैं, वैसे white sauce pasta के लिए macaroni and penne सबसे अच्छा होता है, क्योंकि इसमें अंदर तक white sauce भर जाता है, तो उससे pasta ज्यादा juicy लगता है।
  • Black pepper, chilli flakes और pasta seasoning से इसका taste बहुत अधिक बढ़ जाता है और ज्यादा authentic taste आता है।
  • Salt and pepper veggies डालने के बाद ही डालिएगा, वरना पहले डालने से दूध curdle (फट) हो जाएगा।
  • अगर आप onion and garlic नहीं खाते हैं, तो आप इसे discard कर सकते हैं, वैसे इसे डालने से taste enhance हो जाता है।
  • आप को इस तरह से pasta बनाने में less time, the most easiest method, healthier और more perfect result मिलेगा।
  • 5 minutes set होने के पहले pasta पतला और runny दिखेगा, लेकिन after 5 minutes वो ऐसा creamy and cheesy हो जाएगा, मानो जादू हो गया हो। तो set होने का इंतजार जरूर करें।
  • 5 minutes से ज्यादा होने से pasta ज्यादा thick हो जाएगा, तो serving and preparation के time का भी अवश्य ध्यान रखें।
  • अगर आप ज्यादा quantity में बना रहे हैं तो pressure cooker में जल्दी pressure down नहीं होगा, अतः 10 minutes बाद सीटी को हल्का-हल्का और रुक-रुककर उठाते हुए pressure down कर लें।
  • तेज़ और लगातार सीटी उठाने से दूध बहने लगेगा।
  • Cooker की सीटी के नीचे तेल या घी अवश्य लगाएं, इससे ही सीटी बजने में दूध बहने लगेगा।
  • एक बात की guarantee है कि एक बार आपने इस तरह से बना लिया तो आपको ऐसे ही बनाने में और घर में सबको यही खाने का हमेशा मन करेगा‌।
  • बल्कि यह कह सकते हैं कि अगर आप इसके एक-एक point and ratio को ठीक से follow करेंगे, तो बच्चे भी इसे बना सकते हैं।

अब बनाएँ वही White Sauce Pasta कम time में, बिना maida के, और कम बर्तनों में, वो भी बिना taste में compromise किए…

Saturday, 23 May 2026

Recipe : Masala Cones

Summer vacations special recipes में आज आपके लिए बहुत ही tasty favourite snack है, जो कि आपकी शाम को और अधिक meaningful बना देगा। चाय, गपशप और यह नाश्ता, हमेशा सबको यादगार रहेगी।

Masala Cones

Ingredients :
  • All purpose flour - 250 gm.
  • Clarified butter (Ghee) - 75 gm. (for Moyan) and for frying 
  • Butter - 1 tbsp. (for glazing)
  • Salt - as per taste
  • Potato - 150 gm.
  • Pea - 25 gm. (optional)
  • Sauce - according to taste (tomato, schezwan, chilli etc., 2 tbsp.)
  • Sev (zero no.) - 2 tbsp.
  • Green chillies - as per taste
  • Amchur powder - 1 tsp.
  • Coriander leaves - handful 
  • Black pepper - as per taste
  • Dum Aloo masala - 1 tbsp. 

Method :
For Filling -
  1. Boil व mash किए हुए आलू, उबली मटर, salt, black pepper, green chillies, अमचूर powder, दम आलू मसाला, butter व coriander leaves डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  2. एक bowl में 1 tsp. flour में पानी मिलाकर slurry बना लीजिए।
For Outer Shell -
  1. Flour में घी व नमक डालकर हथेली से अच्छे से rub कर flour को अच्छे से मोयन कीजिए।
  2. उसमें हल्का गुनगुना पानी धीरे-धीरे डालते हुए dough prepare कीजिए।
For Masala Cones -
  1. Dough से गोलियां बना लीजिए। गोलियों को rolling pin की help से flat कर लें, जैसे पूड़ी बनाते हैं।
  2. इसे थोड़ा मोटा ही रहने दीजियेगा। इसे बीच में से काट लें।
  3. इसके किनारे पर flour के paste को लगाकर चिपकाएं और cone shape बना लीजिए।
  4. अब इसमें filling भरकर अच्छे से दबा दीजिए, जिससे तलते समय समय filling बाहर न निकले।
  5. 1 wok में उसके half तक घी लें, उसे गर्म होने रख दीजिए।
  6. जब घी गर्म हो जाए, उसमें मसाला cone डाल दीजिए, फिर flame slow कर दीजिए।
  7. दोनों तरफ से हल्का गुलाबी हो (सिक) जाए तो flame high करें और cone crispy कर लें।
  8. अब हर cone के मुंह पर sauce लगा दें।
  9. एक plate में zero number sev लें, उस पर cones को उल्टा कर के थोड़ा सा press करें।
  10. Tip पर लगे sauce पर zero number sev चिपक जाएंगे।

Tips and Tricks :
  • Filling आप आलू की ना बनाकर अपनी पसंद की, जैसे; मटर, दाल, पनीर की भी बना सकते हैं, अगर आप चाहें तो मेवा भी use कर सकते हैं। मसाला cone का पूरा taste filling के taste पर निर्भर करता है।
  • Filling में मक्खन या घी अवश्य डालें, इसके होने से बिना भूने भी स्वाद भूना मसाला जैसा ही आता है, मतलब मेहनत कम फिर भी स्वाद में दम।
  • मोयन में घी का अंदाज ऐसा होता है, कि जब आप मैदे में घी डालकर अच्छे से rub कर लें और उसे हाथ में दबाएं, तो लड्डू-सा बनने लगेगा।
  • Dough बनाते समय, जितना कम पानी आप डालेंगे, cone उतना ही crispy (खस्ता) बनेगा। अतः ध्यान रखिएगा, ज्यादा पानी से आप के cone, hard बनेंगे और soggy भी जल्दी हो जाएंगे।
  • Dough बनाने के साथ ही cone बनाना शुरू कर लीजिए, वरना dough बनाकर छोड़ने से flour में salt से पानी release हो जाता है, जिससे मोयन बेकार हो जाता है।
  • घी smoky high तक गर्म नहीं करना होता है, वरना cone बाहर से जल जाएंगे और अंदर से कच्चे ही रह जाएँगे।
  • Cone डालने के बाद शुरू में जल्दी ही पलटने होते हैं, वरना उसकी पपड़ी जगह-जगह से फूल जाती है, जिससे उसकी पपड़ी चिकनी नहीं होती है। ऐसा लगता है, उसमें फफोले पड़े हों। अगर आपके cone ऐसे बनेंगे, तो ना तो वो देखने में अच्छे लगेंगे, ना उनका taste अच्छा होगा, तो इस बात का भी ध्यान रखियेगा।
  • Cone हल्का-सा सिक जाए, तो इसे slow flame में ही हल्का गुलाबी होने तक पकाएं, वरना cone crispy नहीं बनेगा।
Bon Appetit!

Friday, 22 May 2026

Recipe : Corn Kebabs

आज summer vacations special recipe में है एक ऐसी dish, जो कि cafe and parties की शान है, और बहुत ही healthy and tasty है।

साथ ही जिसको बनाने के बाद एक डर है कि घर में सभी इसको एक बार खाने के बाद बराबर यही बनाने को कहेंगे।

यह recipe थोड़ी time taking है, but इसके taste के आगे वो मेहनत करना worthy लगता है।

Corn Kebabs


Ingredients :

For Corn Kebabs -
  • Sweet corn - 2 cups (steamed or boiled)
  • Potatoes - 2 (medium; boiled, peeled, and mashed)
  • Breadcrumbs - 1½ cup (about 2 to 3 slices of bread)
  • Onion - 1 (small; finely chopped)
  • Ginger-garlic paste - 1 tbsp.
  • Green chillies - 2 (small; finely chopped)
  • Corn flour/rice flour - 2 tbsp. (to bind)
  • Chaat masala - according to taste 
  • Garam masala - ½ tsp.
  • Salt - according to taste
  • Black pepper - according to taste
  • Cooking oil - for frying
For Mint-Grapes Chutney -
  • Fresh mint leaves - 1 cup 
  • Green grapes - ½ cup (washed and halved) Green chillies - as per taste 
  • Ginger - ½ inch (peeled)
  • Lemon juice - 1 tbsp.
  • Black salt - ½ tsp.
  • Chilled Water - 1 tbsp. (optional)

Method :

Mint-Grapes Chutney -
  1. एक mixer grinder jar में mint leaves, आधे-आधे किए हुए grapes, green chillies, ginger, lemon juice, and black salt को डालकर smooth होने तक blend करें। 
  2. अगर chutney बहुत thick बनी है तो 1 tbsp. cold water add कीजिए।
  3. अब इसे एक small bowl में निकाल दीजिए। इसे serve करने से पहले तक refrigerator में रखें, जिससे chutney ठंडी-ठंडी रहे।
Corn Kebabs -
  1. Boiled sweet corn kernels को हाथ से या food processor की मदद से coarse paste बना लीजिए।
  2. Coarse corn paste को mixing bowl में डाल दीजिए।
  3. अब इसमें mashed potatoes, chopped onions, ginger-garlic paste, green chillies. breadcrumbs, corn flour/rice flour, chaat masala, garam masala, salt, and pepper डालकर अच्छे से mix करके soft and moldable dough prepare कर लीजिए।
  4. अपने हाथ को तेल की कुछ बूंदों से grease कीजिये।
  5. Dough को equal portions में divide कीजिए और अपना मनचाहा shape दीजिए, चाहे तो round tikkas (patties) or oval-shaped kebabs.
Frying of Kebabs -
  1. Flat skillet or tawa को medium heat पर गर्म करें।
  2. इस पर ½ tbsp. oil को drizzle करें।
  3. जितने कबाब तवे पर आ सकते हैं, उन्हें तवे पर place कर दीजिए।
  4. Kebabs को medium flame पर दोनों sides से 3 to 4 minutes or golden-brown and crispy होने तक shallow fry कर लीजिए।
or
  1. एक wok (कढ़ाही) में तेल डालकर गर्म करें।
  2. Gently kebabs को इसमें डालें।
  3. कबाब को तब तक deep-fry करें, जब तक वो दोनों तरफ से golden and crispy न हो जाए।
Serving/Plating -
  1. Onions की पतली slice काट लें, उसमें नमक व कश्मीरी लाल मिर्च powder व कुछ बूंदें (नींबू या vinegar की) डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  2. अब इन crispy and crunchy kebabs पर चाट मसाला sprinkle करें।
  3. साथ में onion slices and mint grapes chutney के साथ serve कीजिए।
तो देर किस बात की? आज ही बच्चों को यह खिलाकर खुश करें।

Wednesday, 20 May 2026

Recipe : Instant Butterscotch Idli

आज summer vacations की recipes में आपको एक ऐसी dish share करने जा रहे हैं, जो झट-पट तो बनेगी ही, साथ ही आप के meal को complete भी करेगी।

और वो dish है, instant butterscotch idli.

तो अबकी बार जब इडली-सांभर बनाएं, तो साथ में इसे भी as a sweet dish prepare कर लीजिएगा, आप का meal complete हो जाएगा। 

इडली के batter में बस थोड़ा-सा फेर-बदल और कमाल की sweet dish ready…

Instant Butterscotch Idli

Ingredients :
  • Semolina (suji) - 250 gm. 
  • Fresh-thick malai - 150 gm.
  • Milk - ½ glass or according to consistency 
  • Baking powder - 1 tsp. (full)
  • Butterscotch powder - 2 tbsp.
  • Sugar - 2 tbsp. or according to taste 
  • Ghee - for greasing
  • Dry fruits - for garnishing 


Method :
  1. Malai में दूध डालकर हल्के हाथों से mix कर दूध-मलाई का solution ready कर लीजिए। अब इस solution में हल्के हाथों से लगातार चलाते हुए सूजी को mix कर लीजिए।
  2. फिर इसे ½ to 4 hours के लिए छोड़ दीजिए। अब इसमें sugar and butterscotch powder डालकर अच्छे से mix कर दीजिए।
  3. थोड़ी देर तक oval shape में इसे फेंट लें (मतलब हाथों का movement utensil के along नहीं, बल्कि ऊपर से नीचे की तरफ रहे)।
  4. अब इसमें baking powder डालिए। Baking powder पर पानी छींट दीजिए। अब इसे फेंट लें, जिससे पूरा baking powder सूजी में अच्छे से incorporate हो जाए।
  5. Idli batter ready है।
  6. अब idli जिसमें बना रहे हैं, उसमें पानी डालकर उबलने रख दें। Meanwhile, इडली के सांचे में घी लगाकर grease कर लीजिए।
  7. 1 tbsp. Idli batter को हर greased सांचे में डाल‌ दीजिए। साथ ही हर इडली के ऊपर थोड़े से chopped dryfruits (cashews, almonds and pistachios) डाल दीजिए।
  8. पानी खौल चुका होगा, flame slow कीजिए और idli stand को बर्तन में place कर दीजिए। 
  9. अब पहले full flame 4 minutes, फिर medium flame 4 minutes, अंत में slow flame 4 minutes करके idli steam कर लीजिए।
  10. Idli stand को boiling utensil से निकाल कर 5 से 7 minutes ठंडी होने दीजिए, फिर idli demould कर दीजिए।
  11. अब हर इडली को chopped dryfruits से garnish कर दीजिए।
Your melt-in-mouth Instant Butterscotch Idlis are ready to be relished. They are a complete dessert by themselves.


Tips and Tricks :
  • दूध-मलाई का solution ऐसा ready कीजिए कि दूध-मलाई मिलाकर एक uniform solution बना लें।
  • मलाई न होने पर आप fresh cream भी ले सकते हैं। आप fresh and thick curd भी ले सकते हैं, बस वो जरा भी खट्टा न हो। पर मलाई से बनी इडली का taste और दही से बनी इडली के taste में mouth-melting होने का अंतर होता है। 
  • इसलिए अगर आप को mouth-melting इडली चाहिए तो मलाई ही use कीजिए।
  • सूजी धीरे-धीरे चलाते हुए डालिए, जिससे lumps न बनें।
  • घोल बनाने में दूध डालने से taste enhance होता है, आप चाहें तो पानी भी डाल सकते हैं। बस इससे taste में compromise होगा।
  • अगर batter excessively thick है, तो थोड़ा दूध और डाल दीजिए। अगर थोड़ा runny हो गया है, तो परेशान न हों, सूजी फूलने में दूध soak करती है।
  • Final consistency ribbon-like होनी चाहिए, जो कि soak होने के बाद की है। अगर वैसी consistency न हो, जैसे अगर runny है, तो थोड़ा सूजी और मिला लें और ½ hour wait कर लीजिए। अगर over thick है, तो दूध mix करके ½ hour के लिए wait कर लीजिए।
  • Soaking के लिए ½ hour must है, 4 hours के लिए soak करने से बहुत अच्छा result आता है। 
  • इससे idli batter बहुत बढ़िया set होता है।
  •  दूध और सूजी अलग-अलग नहीं जाते हैं। पर अगर आप को जल्दी है, तो ½ hour is sufficient.
  • Baking powder डालकर पानी के छींटे जरूर डालिए, इससे baking powder activate हो जाता है और best result देता है।
  • इडली का सांचा grease अवश्य करें।
  • इडली बनाते समय preheat and बाकी समय भी flame की stage and time दोनों matter करेगा तो ध्यान रखें।
  • इडली थोड़ी ठंडी हो जाए तभी demould करें, अन्यथा टूटने का डर है।
  • हमने Funfood's का Butterscotch Milkshake Powder use किया है, जिसमें already sugar होती है। 
  • आप इडली में कौन-सी company का butterscotch powder डाल रहे हैं, उसके according sugar कम-ज्यादा कर सकते हैं।
तो बस फिर, देर किस बात की? जल्द से जल्द अपने बच्चों को यह healthy & tasty Instant Butterscotch Idli खिलाएँ और उनसे वाहवाही पाएँ।

ऐसी और recipes के लिए जुड़े रहें, Shades of Life से…

Tuesday, 19 May 2026

Recipe : Thukpa

Summer vacations की यह दूसरी dish भी हमारी बिटिया रानी Advi की ही एक और international dish है। यह एक Tibetan dish है। 

बहुत ही yummy and tasty, cafés की शान। यह one-pot meal है filled with lots of veggies, completely healthy! बच्चे तो बहुत ही पसंद करेंगे…

Thukpa 


Ingredients :

For Thukpa Paste-

  • Ginger - 1½ inches (peeled & roughly chopped)
  • Onions - 1½ (large, roughly chopped)
  • Tomatoes - 2 (medium, diced)
  • Coriander stems - 2 tbsp. (tender, roughly chopped)
  • Red Chillies - 5 to 6 or as per taste 
  • Sesame Oil - 2 tsp.

For Noodles & Soup-

  • Noodles - 1 packet (hakka or wheat) 
  • Mushrooms - 10 to 12 (sliced)
  • Carrots - 2 (medium, julienned)
  • Cabbage - ½ (julienned)
  • French beans - 8 to 10 (diagonally cut)
  • Spring onions - ¼ cup (chopped)
  • Vegetable stock - 4 to 5 cups
  • Vinegar - 1 tsp.
  • Sesame oil - 2 tsp. (for finishing) 
  • Garlic cloves - 2 tsp. (chopped)
  • Oil - for cooking


Method :

  1. Noodles को oil-infused water में boil कर लीजिए।
  2. छानकर ठंडे पानी से wash कर लीजिए, उसके बाद noodles में थोड़ा-सा oil डालकर toss कर लीजिए।
  3. Paste के लिए ginger, onions, tomatoes, coriander stems, red chilies, और sesame oil को mixer grinder jar में डालकर smooth paste बना लीजिए।
  4. Oil में chopped garlic डालकर sauté कर लीजिए, फिर इसमें thukpa paste डालकर sauté कर लीजिए।
  5. अब इसमें सारी vegetables (mushrooms, carrots, cabbage, beans) डालकर अच्छे से mix कीजिए।
  6. फिर इसमें vegetable stock डालकर 5 to 10 minutes के लिए पका लीजिए।
  7. अब इसमें noodles व vinegar डालकर एक उबाल आने दीजिए। अब इसे spring onions and sesame oil से finish करें।

Serve hot with lots of love.


Tips and Tricks :

  • Authentically इसमें आटे से noodles बना कर डालते हैं, इससे यह और ज्यादा healthy version बनता है। अगर आप को उसका method जानना है तो comment box पर डाल दीजिए, हम उसकी recipe भी बता दैगे।
  • इसमें बहुत सारी veggies पड़ती है, वही इसका key ingredient है, तो आप अपने taste के according सब्जियां कम-ज्यादा कर लीजिएगा, पर न डालें, ऐसा मत कीजिएगा।
  • इसमें सब्जियां crunch taste में होती हैं, इसलिए बहुत ज्यादा boil करके पूरा मत पका लीजिएगा। 
  • इसमें आपको एक साथ soup, veggies and noodles का taste मिलता है, जो कि इसे बहुत ही healthy and tasty combination देता है।
  • आप इसे as a starter or soup serve कर सकते हैं। या main course में भी serve कर सकते हैं। यह one pot meal भी है। 

Enjoy!

Monday, 18 May 2026

Recipe : Mashed Potatoes

बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं, और साथ ही उनकी नई-नई dishes खाने की demands भी।

तो लीजिए, Shades of Life आपकी इसी demand को पूरा करने के लिए खूब सारी tasty, favourite, and healthy dishes के साथ ready है।

अबकी बार शुरुआत बिटिया रानी Advi की international cuisine से कर रहे हैं, जो उसने उन दिनों में बनाई थी जब हमारी तबीयत बहुत ज्यादा ख़राब थी और हमें कुछ भी खाने का मन नहीं कर रहा था।

पर उसकी ये dishes कमाल की थीं, जिसे खाकर मन खुश हो गया और तबीयत ठीक... 

आज की यह dish South America (Andes Mountains) की बहुत famous dish है।

Mashed Potatoes


Ingredients :
  • Boiled potatoes - 9 (medium-sized)
  • Salt - 2 tsp. or as per taste
  • Olive oil - 2 tsp.
  • Butter - 50 to 100gm.
  • Grated mozzarella-cheddar cheese - 4 tbsp.
  • Milk - 200ml.
  • Garlic - 6 to 7 cloves
  • Parsley (for garnishing)
  • Oregano (for garnishing)

Method : 

  1. आलू को छील लीजिए।
  2. आलू को अच्छे से तब तक mash करिए, जब तक वो smooth हो जाए।
  3. Garlic को छोटा-छोटा काट लीजिए।
  4. अब एक pan में butter & olive oil डालकर उसे low flame पर चढ़ा दीजिए।
  5. Pan में कटा हुआ लहसुन डालकर हल्का toss कर लें।
  6. अब इसमें सारा mash किया हुआ आलू डाल दें। 
  7. नमक और 100 ml दूध डालकर अच्छे से mix कर लें।
  8. जब आलू सारा दूध absorb कर ले, तो flame medium slow करके बाकी दूध भी mix कर लें।
  9. जब दूध अलग से दिखना बंद हो जाए, तो cheese को हाथ से आलुओं पर फैलाते हुए डालें, फिर pan को ढक दें और flame low कर दें।
  10. 2-3 minutes बाद जब cheese melt हो जाए, तो parsley और oregano से garnish कर के gas बंद कर दें।
Your cheesy and easy-peasy Mashed Potatoes is ready. Enjoy them as it is or with garlic bread!



Tips and Tricks :
  • जैसा कि इसका नाम है mashed potatoes, तो इसका key point यह है कि आलू mash होकर smooth हो‌ जाना चाहिए।
  • आलू properly smooth prepare हो इसके लिए आलुओं को गर्म-गर्म ही mash कर लीजिए।
  • फिर excellent taste के लिए इसको serve भी गर्मागर्म ही करें।
  • Cheese & butter आप taste के according कम-ज़्यादा कर सकते हैं।

तो देर किस बात की? Summer vacations में बच्चों को खुश करें ये yummy Mashed Potatoes बना कर।

Saturday, 16 May 2026

India's Heritage : महायोग दुःख-कष्ट निवारण का

16 मई का यह दिन बहुत ही शुभ योग लेकर आया।

जैसा कि आप जानते होंगे, कि अमावस्या में बरगद अमावस्या (वट सावित्री अमावस्या) को सबसे शुभ और सबसे बड़ी मानी गई है।

फिर इस अमावस्या के साथ सुहाग का इतना बड़ा पर्व भी जुड़ा हुआ है, अतः यह सबसे फलदाई भी मानी‌ जाती है। इस बार संयोग यह है कि साथ में शनि जयंती भी है।

महायोग दुःख-कष्ट निवारण का


शनि जयंती :

हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को पड़ता है। इस साल शनि जयंती 16 मई को मनाई जा रही है।

  • दुर्लभ संयोग- शनि जयंती शनिवार के दिन ही पड़ने के कारण इसे बेहद शक्तिशाली और शुभ माना गया।
  • ज्योतिषीय महत्व- कर्म और न्याय के देवता शनि देव को समर्पित इस दिन विशेष पूजा-अर्चना और दान से साढ़े साती और ढैय्या के कष्टों से मुक्ति मिलती है।
  • पूजा और उपाय- इस दिन शनि मंदिरों में तेल चढ़ाने, व्रत रखने, हनुमान चालीसा का पाठ करने और गरीबों को दान देने का विधान है।


पूजा की विधि :

सबसे पहले घर पर पोछा कराते समय पानी में नमक डाल कर पोछा लगवाएँ। अगर आप की maid जा चुकी है, तो आप एक mug में पानी लेकर उसमें नमक डालकर मिलाएं। इस पानी को दहरी (जहां-जहां घर में दरवाजे हैं) पर छिड़क कर पोंछ दीजिए।

नमक वाले पानी का पोछा आप प्रत्येक शनिवार को भी लगवा सकते हैं, इससे negativity घर में नहीं आती है और सब शुभ होता है। उसके पश्चात व्रत रखकर वटवृक्ष के नीचे जाकर या वटवृक्ष की डाल को घर में लाकर विधिवत पूजा कीजिए।

 पूरी पूजा विधि के लिए link पर click करें- वट सावित्री या बरगद अमावस्या व्रत

अगर आप के घर पर वटसावित्री व्रत नहीं किया जाता है, तब भी आप वटवृक्ष को जल अवश्य चढ़ाएं, इससे भी शुभ फल मिल जाएगा।

इस व्रत के प्रभाव से अखंड सौभाग्य प्राप्त होता है, साथ ही पति-पत्नी का सुख-समृद्धि के साथ जीवन-यापन होता है और दोनों को एक-दूसरे का प्यार से परिपूर्ण साथ मिलता है।

शनिवार हनुमानजी का भी दिन माना जाता है, फिर ज्येष्ठ मास, हनुमान जी की पूजा का विशेष माह माना गया है। अतः सुन्दरकाण्ड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ और हनुमान जी की आरती, इनमें से आप कुछ भी अवश्य कीजिए, यदि आप तीनों कर लें तो आप पर विशेष कृपा होगी।

हनुमान जी संकटमोचन हैं, हर तरह के दुःख-कष्ट निवारण के देवता। अतः जिसने इन्हें अपना इष्ट देव बना लिया, उसके तो सभी दुःखों का हरण करने के लिए वो खुद तत्पर रहते हैं।

शाम के समय में मंदिर जाकर हनुमान जी और शनिदेव के दर्शन करें, सरसों का तेल चढ़ाएं, दीया जलाएं व सुहाग के सामान, पांच फल (खरबूजा, तरबूज, खीरा, आम व केला), मेवा, मिठाई, पंखों आदि का दान कीजिए।

अगर आप के घर में शनि के तेल का दान मांगने या नींबू मिर्ची लगाने के लिए लोग आएं तो विशेष रूप से करें। रात्रि में 8 बजे पीपल के वृक्ष पर जल व तेल चढ़ाएं और दीया जलाएं। 

सभी विधि दुःख-कष्ट निवारण हेतु किए गए प्रयास मात्र हैं, इन्हें करने से सुख समृद्धि के योग बनते हैं। 

पूरा करना, आधा करना या नहीं करना आपकी इच्छा है। ईश्वरीय आराधना, ईश्वर तक अपनी बात पहुंचाने का जरिया होता है, पर पूर्ण फल हमारे कर्म और ईश्वर की कृपा पर निर्धारित होता है।

जय हनुमान जी, जय शनिदेव जी, जय वटवृक्ष! आप सभी हम सब के सभी दुःखों का निवारण कर सुख प्रदान करें।

Friday, 15 May 2026

Short Story : छोटे-छोटे हाथ

छोटे-छोटे हाथ


एक बार एक छोटा बच्चा अपनी माँ के साथ एक all purpose store पर गया।

माँ को घर का पूरा राशन और अन्य जरूरत के सामान खरीदने थे, अतः उसे बहुत अधिक समय लग रहा था।

पर वो छोटा बच्चा, बहुत सीधा और प्यारा सा था, अतः अपनी माँ को बिल्कुल परेशान नहीं कर रहा था। कुछ भी सामान खरीदने या घर जल्दी चलने की ज़िद्द नहीं कर रहा था।

जबकि all purpose store था, तो उसमें toffees, biscuits, chips, chocolates, icecreams व विभिन्न तरह के खिलौने भी मौजूद थे।

दुकानदार बच्चे की इस अदा पर मोहित हो गया कि बच्चा इतनी देर से खड़ा है, पर किसी भी सामान को नहीं छू रहा है, न किसी भी सामान को खरीदने की ज़िद्द कर रहा है।

दुकानदार ने खुश होकर बच्चे के सामने toffees का jar खोल दिया और कहा,  “बच्चे, इसमें से toffees ले लो।”

बच्चे की आंखें खुशी से चमक गईं, पर उसने toffees लेने से इंकार कर दिया।

दुकानदार ने फिर आग्रह किया, बच्चे ने फिर इंकार कर दिया।

दुकानदार ने बच्चे की माँ से पूछा कि क्या उसे toffees पसंद नहीं हैं?

माँ ने कहा कि ऐसा नहीं है, बल्कि यह  toffees उसको बहुत पसंद हैं।

फिर यह लें क्यों नहीं रहा?

माँ को भी आश्चर्य हुआ, वो बोलीं, ले लो बेटा जब uncle खुशी-खुशी दे रहे हैं।

बच्चे ने प्रसन्नतापूर्वक माँ को देखा, पर toffees लेने से इंकार कर दिया।

अब दुकानदार ने एक मुठ्ठी भर कर toffees बच्चे के हाथ में रख दी।

बच्चे ने बहुत ही खुश होते हुए toffees ले ली और अपनी pocket भर ली।

ऐसा करते देख, दुकानदार और बच्चे की माँ ने उससे पूछा, तुम्हें जब toffees लेनी ही थी, तो पहले क्यों नहीं ले ली, जब पूरा डिब्बा तुम्हारे सामने था।

बच्चे ने बड़ी मासूमियत से कहा, कि मेरे हाथ छोटे-छोटे हैं ना, तो उसमें ज्यादा आती नहीं ना, इसलिए...

दुकानदार उसकी मासूमियत पर रीझ गया और उसने एक मुट्ठी chocolate भी उसे दे दी।

ईश्वर का भी ऐसा ही है, हम उनसे मांगते हैं, पर उन्होंने तो हमारे मांगने से बहुत ज़्यादा देने का सोचा हुआ है। बस सब्र और विश्वास करना है, अपने ईश्वर पर, सब जल्दी ही अच्छा होगा।

Wednesday, 13 May 2026

Article : खरीदारी पर रोक

आजकल हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जनता से appeal की है कि अभी कुछ चीजों की खरीदारी देशहित के कारण न करें।

पहले देख लेते हैं कि वो कौन-सी चीजें हैं जिनकी खरीदारी पर रोक लगाई गई हैं। 

  • Work from home को प्राथमिकता दें।
  • एक साल तक सोना खरीदने से बचें।
  • Petrol-diesel की बचत करें, metro से सफर करें, parcel rail से भेजें और car का कम इस्तेमाल करें।
  • खाने के तेल का उपयोग कम करें।
  • रासायनिक खाद आधी करें और प्राकृतिक खेती अपनाएँ।
  • विदेशी branded उत्पादों की जगह स्वदेशी को अपनाएँ।
  • एक साल तक विदेश यात्राओं को सीमित रखें।

इन सभी चीजों की खरीदारी में कटौती की जा सकती है, साथ ही जिस तरह से इस समय को manage करने को कहा गया, वो भी किया जा सकता है।

पर सबसे आसानी से जो किया जा सकता है, वो है सोने की खरीदारी को एक साल के लिए स्थगित करना। ऐसा करने से क्या होगा?

खरीदारी पर रोक


ऐसा करने से जो अधिक आवश्यक सामान है, उनकी खरीदारी में कटौती या आवश्यक सामानों की कमी नहीं होगी। 

ऐसा नहीं है कि राष्ट्रहित में ऐसी appeal पहली बार की जा रही है। नीचे बहुत सारी ऐसी appeals दी गई हैं जो देश के leaders ने की थी।
  • 1987- इंदिरा गांधी की appeal: “सोना ना खरीदें, विदेशी मुद्रा की स्थिति गंभीर बनी हुई है।”
  • 2001- अटल बिहारी वाजपेयी की appeal: भुज भूकंप में पुनर्वास के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की appeal.
  • 2004- मनमोहन सिंह की appeal: 2004 सुनामी के दौरान राष्ट्र को संबोधित किया गया और राहत कार्यों के लिए भारी मदद की appeal की गई।
  • 2013- मनमोहन सिंह की appeal: “हमें सोने की लालसा कम करनी होगी और petroleum उत्पादों का उपयोग कम करना होगा।”
  • 2013- पी. चिदंबरम की appeal: “कृपया सोना ना ख़रीदें।”
  • 2013- वीरप्पा मोइली की appeal: “रात 8 बजे के बाद देश के सभी petrol pumps बंद रहेंगे। अगर आपके पास 3 गाड़ियाँ हैं तो सिर्फ 1 गाड़ी का ही इस्तेमाल करें। लोग घर से बाहर निकलना बंद कर दें।”

लाल बहादुर शास्त्री ने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध और देश में आए भयंकर अन्न संकट के दौरान राष्ट्र को एकजुट करने और आत्मनिर्भरता के लिए कई ऐतिहासिक appeals की थीं: 

  • Monday Fast- शास्त्री जी ने देशवासियों से आह्वान किया था कि वे सप्ताह में कम से कम एक दिन, विशेषकर सोमवार की शाम का भोजन न करें, ताकि अनाज की बचत हो सके।
  • Simplicity Appeal- उन्होंने शादियों और parties में भोजन की बर्बादी कम करने और सादगी बरतने की appeal की थी।
  • Result- शास्त्री जी की इन appeals का देश पर अभूतपूर्व प्रभाव पड़ा। उनके एक आह्वान पर करोड़ों लोगों ने स्वेच्छा से सोमवार को उपवास रखा और दिल्ली के hotels-ढाबों ने भी सोमवार की शाम को अपने restaurants बंद रखने का फैसला किया।

ऐसा नहीं है कि ऐसी appeal केवल भारत में ही की जाती है। बल्कि समय-समय पर अन्य देशों में भी की गई है। और जो देश अपने दूरंदेशी राजनायक की देशहित में की गई appeal पर अमल करते हैं, वहां आपदा प्रबंधन सुदृढ़ता के साथ हो जाता है, और देश और अधिक सशक्त होकर विकास करता है।

पर जहां पालन नहीं किया जाता है, वहां आपदा संकट में और संकट पतन में परिवर्तित हो जाता है, और ऐसे देश का समूल नाश हो जाता है।

इसलिए अनुरोध है कि appeal का पालन करें क्योंकि यह मोदी जी अपने हित के लिए नहीं अपितु देशहित के लिए कर रहे हैं।

जय हिन्द, जय भारत!

Tuesday, 12 May 2026

Article : बंगाल में जीत क्यों थी ज़रूरी

बंगाल में 4 मई को ममता की सरकार गई और सत्ता में आई BJP government, और इसके साथ ही 15 साल तक सत्ता पर काबिज TMC government भी चली गई।

पर आपको पता है, यह जीत जितनी BJP government के लिए आवश्यक थी, उससे भी ज्यादा हमारे देश भारत के लिए जरूरी थी?

आइए जानते हैं, कि क्यों BJP और देश के लिए जरूरी थी यह जीत...

बंगाल में जीत क्यों थी ज़रूरी


2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में BJP की जीत को party और समर्थकों द्वारा कई प्रमुख कारणों से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा था। यह जीत न केवल राज्य की सत्ता में बदलाव, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी एक बड़ा मोड़ मानी गई है।

इसके लिए यह जान लेते हैं कि BJP की सरकार इन सभी राज्यों में है-

  • Assam
  • Arunachal Pradesh
  • Tripura
  • Manipur
  • Sikkim
  • Nagaland
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Gujarat
  • West Bengal
  • Uttarakhand

बीजेपी के लिए पश्चिम बंगाल वर्षों से एक ऐसा चुनावी किला बना हुआ था जिसे भेदना मुश्किल था। वामपंथी शासन और फिर ममता बनर्जी के वर्चस्व को तोड़कर सत्ता में आना बीजेपी के लिए एक बड़ी वैचारिक और संगठनात्मक उपलब्धि है।

2026 के चुनावी घटनाक्रम के बाद यहाँ अब BJP की सरकार (सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में) है।

जब से भारत देश में BJP government सत्तारूढ़ हुई है, तब से ही पूरे देश में double engine सरकार कायम हो सके, विकास हो सके, इसके लिए BJP प्रयासरत रही है और बहुत हद तक सार्थक भी हुई है।

Party का मानना था कि बंगाल को विकास के मुख्यधारा में लाने के लिए राज्य और केंद्र में एक ही पार्टी की सरकार होना ज़रूरी था, ताकि रुकी हुई परियोजनाओं को गति मिल सके।

West Bengal Bangladesh के साथ 2216 km लंबा border साझा करता है। BJP ने अवैध घुसपैठ को एक बड़ा मुद्दा बनाया था और उनका मानना था कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए यह जीत बहुत ज़रूरी थी। 

किससे सुरक्षा, बंगलादेश से?

नहीं, उसके साथ-साथ चीन से भी...

क्योंकि बंगाल के सिलीगुड़ी से एक गलियारे से बनता है, जहां से चीन भारत में घुसपैठ बनाकर, east को भारत से पूरी तरह से काटने की planning कर रहा था, पर BJP के जीतने से चीन के मंसूबों पर पानी फिर गया।

समर्थकों का मानना था कि ममता बनर्जी के शासनकाल में राजनीतिक हिंसा और भ्रष्टाचार के कारण राज्य में भय का माहौल था, जिसे बदलने के लिए सत्ता परिवर्तन जरूरी था।

RG Kar medical college में हुई निंदनीय घटना के पश्चात उसको नज़रअंदाज़ किया जाना TMC को भारी पड़ गया।

इस चुनाव के दौरान महिलाओं की सुरक्षा और हिंदू मतदाताओं की असुरक्षा का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया था, जिसे बीजेपी ने प्रमुखता से दूर करने का वादा किया था।

इस जीत ने न केवल TMC के 15 साल के शासन को खत्म किया, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष की एकता और भविष्य पर भी बड़ा असर डाला है, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीतिक छवि और मजबूत हुई है।

शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा सरकार बनी।संक्षेप में, यह जीत वैचारिक वर्चस्व, विकास, सुरक्षा और राजनीतिक सत्ता के पुनर्गठन के लिए एक मील का पत्थर मानी गई है। 

इस तरह से यह जीत केवल BJP government के लिए ही नहीं, बल्कि भारत की सुरक्षा और अखंडता के लिए भी जरूरी थी।

जय हिन्द, जय भारत!

Monday, 11 May 2026

Poem : चली थी जहाँ से

आज आप सब के साथ मुझे भोपाल के मेजर नितिन तिवारी जी की कविता को साझा करते हुए अपार प्रसन्नता हो रही है।

आज नितिन जी की लेखनी ने प्रेम-रस बरसाया है, कुछ ही शब्दों का उपयोग कर के बहुत ही खूबसूरत कविता लिखी है।

आइए, इसका आनन्द लेते हैं…

चली थी जहाँ से


चली थी जहां से,

वहीं फिर चली।

कली-सी महकती,

है कविता कली।

खिला रूप यौवन,

चमन में खिला।

चली मिलने मोहन,

से राधा चली।

कई ठांव आए,

गए भी कई।

चली जो थी कहने,

वो कहने चली।

चली थी जहां से,

वहीं फिर चली…

Sunday, 10 May 2026

Poem : माँ ऐसा कैसे करती हैं

माँ ऐसा कैसे करती हैं


मैंने देखा है कि,

माँ जब अपनी माँ से,

और उनकी माँ जब अपनी मां से,

फ़ोन पर बातें करती हैं।

सच कहती हूँ,

वो भी बिल्कुल 

मुझ-सी ही लगती हैं।

वैसी ही वो हंसती हैं,

नखरे भी वैसे ही करती हैं,

रूठना-मनाना भी बिल्कुल 

मुझ जैसा ही करती हैं‌

पर जब वो मेरी 

माँ का रूप धरती हैं,

न जाने, तब क्यों वो

अलग रूप में लगती हैं। 

अपने सपनों को बिसराने वाली ,

कष्ट में भी मुसकाने वाली,

काम हो कितना भी अधिक, 

मिनटों में निपटाने वाली। 

हरदम खुद से पहले

वो मुझको ही रखती हैं।

समझ नहीं आता है कि 

माँ, ऐसा कैसे करती हैं?

अपने बच्चों की खातिर 

खुद को कितना बदलती हैं। 


मातृ दिवस के शुभ अवसर पर सभी माँ और उनकी ममता को कोटि-कोटि नमन।


Saturday, 9 May 2026

Song : सूना सूना घर है मेरा

जब एक सैनिक, देश पर सब कुर्बान करने के लिए अपने पीछे, घर-बार छोड़कर आ जाता है, तो उसके त्याग और तपस्या को हर कोई सराहता है। पर उसके पीछे उसकी पत्नी की क्या व्यथा होती है, वो कोई नहीं सोचता है।

आज का यह गीत, उसी विरह वेदना को व्यक्त करता हुआ प्रस्तुत किया है… 

सूना सूना घर है मेरा


सूना सूना घर है मेरा…


सूना सूना घर है मेरा 

सूनी है अटरिया,

जब से गये हैं पिया,

दूजी नगरिया।

सूना सूना घर है मेरा...


का से कहूं,

दिल की बतियां,

कटतीं न रतियां।

उनके बिना अब, 

दिल को चैन कहां है?

सूना सूना घर है मेरा...


हर ओर फैली खुशियाँ,

अब भाती नहीं है।

उनके बिना नैनों में,

नींद आती नहीं है। 

सूना सूना घर है मेरा...


होली-दीवाली अब सब, 

नीरस है लगती। 

हर पल अखियां उनकी,

राह है तकती।

सूना सूना घर है मेरा...


यह गीत उन सभी को समर्पित है, जिनके पति उनसे किसी भी कारण से दूर रह रहें हैं।




गाना सुनने के लिए नीचे दिए गए link पर click करें-