Tuesday, 19 December 2023

Short story: Neglect

 Neglect 




 शक्ति और बॉबी एक चाल में रहते थे, बचपन तंगी में बीत रहा था। हर जरुरत की चीजें भी बहुत मुश्किल से दिलाते थे, दोनों के माता-पिता...

जब दोनों जवान हुए तो, उन दोनों को अच्छे काम मिल गए, जिससे उन्होंने अपने घर की जिम्मेदारी पूरी करनी शुरू कर दी। 

पूरे चाल में दोनों की  समझदारी, सूझ-बूझ और मेहनत की तारीफ होने लगी।

ना जाने कब और कैसे दोनों एक-दूसरे से आकर्षित होने लगे। 

अब तो अपने-अपने काम से लौट कर दोनों एक घंटा एक दूसरे को भी देने लगे। और बहुत से छोटे छोटे तोहफे देने लगे।

प्यार परवान चढ़ने लगा, दोनों के घर वालो की तरफ़ से भी रिश्ते को मंजूरी थी। शादी भी हो गई दोनों की।

दोनों ही लोग एक-दूसरे के लिए first night के लिए एक gift लाए थे और बहुत खुशी से दोनों ने एक-दूसरे को बहुत से वादों के साथ में दे दिया। 

पर शायद यह gift, एक वज्रपात था, दोनों के रिश्ते पर...

ऐसा भी क्या दे दिया था एक-दूसरे को?...

वही जो हम सबके रिश्तों पर घात है। 

शक्ति और बॉबी से सब पूछ रहे थे, क्या दिया पहला तोहफा? 

शक्ति बहुत शान से और बॉबी शरमाते हुए कहती, touch वाला mobile...

पर आह रे किस्मत!  उन दोनों ने ही एक-दूसरे को बहुत ग़लत तोहफा दे दिया था...

चंद ही महीनों में दोनों के रिश्तों में बहुत दूरी आ गई थी, दोनों को ही एक-दूसरे का साथ बंधन लगने लगा था।

पहले वो घंटों एक-दूसरे को दिया करते थे, आज कुछ पल भी साथ नहीं गुज़ारते थे, उन्हें अब बस केवल एक चीज की चाह थी, अपने मोबाइल की...वो एक-दूसरे को neglect करने लगे थे।

झूठी दुनिया के जंजाल में वो इस कदर फंसे कि अपने अटूट प्यार को भूल गए। 

यह दूरियां, इस क़दर बढ़ीं कि दोनों ने एक-दूसरे से रिश्ता तोड़ दिया।

पर चंद ही महीनों में उन्हें एहसास हो गया कि उन्होंने कितना गलत तोहफा दे दिया था, एक-दूसरे को...

उनका अनमोल प्यार जितनी तेजी से परवान चढ़ा था, उससे भी जल्दी टूट गया। 

काश! उन्होंने एक-दूसरे को मोबाइल ना दिया होता, झूठी दुनिया के जंजाल में ना फंसा होता, एक दूसभरे को neglect ना किया होता तो आज भी उनके पास वो धरोहर होती, जिसके लिए सात जन्म भी कम हैं।

दोनों ने ही touch mobile, अपने-अपने मां-पापा को दे दिया।

खुद के घर पर उन्होंने landline phone लगवाया, जिससे सब से जुड़े रहे। उसके बाद दोनों ने कभी एक-दूसरे को neglect नहीं करने की कसम खाई और बहुत प्यार से जीने लगे। 



कहीं आप का रिश्ता भी मोबाइल की भेंट तो नहीं चढ़ रहा है? ध्यान रखिएगा कि अनमोल आपका प्यार है, मोबाइल नहीं... 

वो एक सुविधा यंत्र है, उसकी सीमा वहीं तक रहे, आप पर हावी होकर आपको आपके अपनों से दूर ना ले जाए....

Monday, 18 December 2023

Tip : Swelling of Hands and Feet in Winters

Winter Care Tips :

सर्दी में हाथ और पैरों की उंगलियां सूजने लगी हैं, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगा तुरंत आराम।

Swelling of Feet (Home Remedies) :

खान पान के मामले में वैसे तो ठंड (Winter) का मौसम सबसे अच्छा माना जाता है, लेकिन ये मौसम कई सारी बीमारियां भी अपने साथ लेकर आता है। उनमें से एक बेहद common समस्या है उंगलियों में सूजन (Swelling of Feet) जो की अक्सर सर्दियों में ज्यादा देखने को मिलती है। 

Swelling in Winter :

उंगलियां में सूजन आने से काफी दर्द होता है और कई बार skin भी उतरने लगती है। उंगलियों में सूजन (Swelling of Feet) आने की वजह से कई बार काम करने में दिक्कत होने लगती है जिसके चलते लोग कई तरह की दवाइयों के जरिये इस समस्या से छुटकारा पाने की कोशिश करते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं रसोई घर में रखी कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में जो आप को आसानी से इस समस्या से छुटकारा दिला सकती है।

Swelling of Hands and Feet in Winters 



1. Turmeric :

आधा चम्मच हल्दी में जैतून का तेल( olive oil)मिलाकर swelling वाली जगह पर लगाएं। इसको लगाने से सूजन (Swelling of Fingers) के साथ-साथ खुजली, जलन और दर्द से भी राहत मिलेगी।


2. Mustard oil :

चार चम्मच सरसों के तेल में एक चम्मच सेंधा नमक मिलाकर अच्छे से गर्म कर लें। सोने से पहले हाथ या पैर की सूजी हुई उंगलियों पर ये तेल लगाएं। कोशिश करें कि मोज़ा पहन कर सोएं, इससे जल्दी आराम मिलेगा। सरसों का तेल लगाने के कुछ समय में ही उंगलियों की swelling दूर हो जाएगी। आप चाहें तो सरसो के तेल की जगह जैतून के तेल को गर्म करके उससे भी सूजन (Swelling of Fingers) वाली जगह पर मालिश भी कर सकते हैं।


3. Onion :

प्याज़ में antibiotic and antiseptic गुण होते हैं जिसकी वजह से प्याज़ का रस आपकी उंगलियों में होनी वाली सूजन (Swelling of Fingers) को दूर कर सकता है। प्याज़ के रस को swelling वाली जगह पर लगाकर कुछ देर रहने दें। प्याज़ का रस लगाने के कुछ देर बाद ही आपको राहत महसूस होगी।


4. Lemon :

नींबू का रस swelling कम करने में बहुत फायदेमंद है। उंगलियों में सूजन (Swelling of Fingers) आ जाने पर नींबू का रस लगाएं। ऐसा करने से बहुत जल्दी आपको सूजन से राहत मिलेगी।


5. Pea : 

अगर आप सूजन से परेशान हैं तो मटर उसका इलाज बन सकता है। इसके लिए मटर को पानी में अच्छी तरह से उबाल लें और उसी पानी से हाथ-पैर को अच्छे से धो लें। ऐसा करने से आप महसूस करेंगे कि आपकी सूजन कम हो रही है। 

Disclaimer : यह सभी घरेलू उपाय हैं, जिनसे अगर आप को शीघ्र आराम ना मिले तो जान लीजिए कि आप की problem, serious हो चुकी है। 

आपको शीघ्र ही doctor के पास जाने की आवश्यकता है।

स्वस्थ रहें प्रसन्न रहें 💗💞💐

Tuesday, 12 December 2023

Recipe: Paneer Noodles Wrap

आज आपके लिए, paneer की ऐसी recipe share कर रहे हैं, जिसे जो कोई खाता है, wow! It's amazing, कहे बिना रह नहीं पाता है। 

और इसके लिए जो ingredients चाहिए, वो तो आपके घर में easily available होंगे।

तो इस easily prepare होने वाली instant recipe को आज ही try कीजिए...

Paneer Noodles Wrap


Ingredients :

  • Paneer - 250 gm.
  • Maggi - 2 packets
  • Kashmiri lal mirch - ½ tsp.
  • Salt - ½ tsp. or as per your taste
  • Ginger garlic paste - 1 tsp.
  • Butter - 1 tbsp.
  • Cornflour powder - 3 tbsp.
  • Ghee - for frying


Method :

  1. एक bowl में butter और ginger-garlic paste डालकर इसको 30 second के लिए microwave कर लीजिए। उससे butter melt हो जाएगा और ginger-garlic paste sauté हो जाएगा।
  2. अब butter में 1.5 tbsp. cornflour, Maggi tastemaker के दोनों sachet और Kashmiri lal mirch डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  3. अब पनीर की blocks काट लीजिए और अब इन्हें butter mix में marinate होने के लिए रख दीजिए।
  4. अब maggi noodles को बिना तोड़े boil कर लीजिए जिससे कि उसके लंबे-लंबे threads आएँ।
  5. Noodles को पानी में डालकर निकाल लें, जिससे उसकी over cooking रुक जाए।
  6. इन noodles में ½ tbsp. cornflour powder डालकर कर अच्छे से toss कर लीजिए। 
  7. इससे noodles' threads खिले-खिले हो जाएंगे। साथ ही जब इन्हें पनीर पर roll करेंगे तो टूटेंगे नहीं और पनीर को एक binding भी provide करेंगे।
  8. अब इन noodles को एक-एक finger पर roll करते जाइए।
  9. अब इन्हें, golden brown होने तक deep fry कर लीजिए।
  10. Now your appetizing, mouth-watering, crunchy and juicy Paneer Noodles Wrap are ready. Serve them with your favourite sauces, ketchups, chutneys or cheese dips.
Perfect Paneer Noodles Wrap के लिए इन tips and tricks को follow जरुर से कीजिए।

Tips and tricks : 

  • आप के पास अगर microwave ना हो तो आप butter को gas पर भी melt कर सकते हैं।
  • हमने इसको deep fry किया है पर अगर आप health conscious हैं तो shallow fry भी कर सकते हैं। लेकिन deep fry करने से ज़्यादा अच्छा crisp आता है।
  • आप घी की जगह olive oil or refined oil भी ले सकते हैं। पर क्योंकि हमने marinate करने के लिए butter use किया है, इसलिए घी का ज़्यादा अच्छा स्वाद आएगा। साथ ही साथ, घी और butter का combination भी ज़्यादा अच्छा बनता है।
  • पनीर के blocks bite-sized ही काटिएगा क्योंकि फिर वो ज़्यादा presentable लगेगा और अगर आप उसे as a starter serve कर रहे हैं तो ज़्यादा appropriate भी लगेगा।
  • अगर आप के पास cornflour नहीं है तो आप उसकी जगह rice flour भी use कर सकते हैं।
  • अगर आप garlic नहीं खाते तो उसे आप discard भी कर सकते हैं।
  • पनीर fresh ही लीजिएगा क्योंकि फिर वो ज़्यादा juicy बनेगा।
  • Noodles को बिना तोड़े ही boil कीजिएगा क्योंकि हम उनको as a thread use कर रहे हैं, तो वो जितने लंबे होंगे, उन्हें लपेटना उतना ही easy होगा।
  • ठंडक के दिनों में noodles ठंडे हो जाने से बहुत ज्यादा, आपस में चिपकते हैं। अगर ऐसा हो तो आप 30 second के लिए microwave कर सकते हैं। 
  • Butter mix के साथ भी ठंड में same problem आती है। मतलब butter भी बहुत जल्दी जमने लगता है, जिसके कारण, Paneer को marinate करना difficult होता है। अब जब problem same है तो solution भी same ही होगा। Means 30 second microwave कर लीजिएगा।
एक बार बना के तो देखिए, Taste में resturant की dishes को टक्कर देगा।