Saturday, 27 October 2018

Poem : करवाचौथ


करवाचौथ 




व्रत तो करवा चौथ का 
पत्नी रखतीं हैं
पर धड़कनें पति की बढ़ती हैं
हर साल प्रभू से 
यही सवाल करते हैं
हे प्रभु, आपकी हम
पुरुषों से क्या लड़ाई है
क्यों खर्चा बढ़ाने वाली
इतनी तिथियां बनाई है
कभी जन्मदिन
कभी एनिवर्सरी
बची कमर तोड़ने 
करवा चौथ भी चली आई है
प्रभू बोले, अरे नादान क्यों 
पैसे पैसे को रोता है
इन सबके लिए ही तो 
काम का बोझ ढोता है
यही सब कारण ही
जिंदगी को जिंदगी बनाते हैं
खुशियों के पल दे कर
नीरसता हटाते हैं
पत्नी का प्रेम, तपस्या, व्रत
क्या तुझे नहीं दिखता है
इन सबके आगे पैसा 
कहां टिकता है
तेरे पीछे, वो अपनी 
भूख प्यास सब छोड़ देती है
बदले में एक तोहफा
तेरे प्यार की किश्त ही तो होती है

Friday, 26 October 2018

Recipe : Papite ka halwa

Tomorrow is Karwa chauth. We prepare many dishes for “Sargi” (the early morning meal before fasting). This time you can try this new sweet dish. I am sure that you will like it. Even if you are not fasting, you can also try this ‘halwa’. It’s a sweet dish as yummy as healthy.

Papite ka halwa 




Ingredients :

  1. Raw Papaya – 500 gm.
  2. Clarified Butter (Ghee) – 2 ½ tbsp
  3. Khoya(crumbled)-  150 gm.
  4. Sugar – 350 gm. Or as per your taste


Method:

  • Thickly peel out the papaya & remove its entire inner layer of seed side. If the peeling from inside & outside is not done properly, the taste of halwa would get affected.
  • Now, grate the papaya & keep it aside.
  • Take a wok & keep it on medium flame, with ½ tbsp clarified butter(Ghee).
  • Then, place all the papaya into the wok. After stirring it for a while, close it with a lid.
  • After 5-10 minutes, add sugar and stir the mixture well. Then, cover the lid again.
  • Now, keep stirring & closing the lid after every 5-10 minutes, till the mixture is fully done.
  • Add crumbled khoya & rest ghee into the mixture, now; and sauté it well.
  • Now, after every 5-10 minutes stir the mixture well, till it attains a slightly pinkish colour.


Thursday, 25 October 2018

Poem : नहीं, वो तुम नहीं हो

नहीं, वो तुम नहीं हो




कल मिला रास्ते में कोई
नैन नक्श तुमसे ही थे
रंग रूप भी तुम सा ही था
वो जब सामने से निकली
तो मैं कुछ क्षण ठिठका भी था
पर तभी दिल ने कहा
नहीं, वो तुम नहीं हो
होतीे गर तुम, तो ठहर जाती
पास मेरे चली आती 

वही हंसी, वही खनक
आंखों में थी वैसी चमक
जुल्फों को वैसे ही लहराना
अदाओं से दीवाना बनाना
पर तभी दिल ने कहा
नहीं, वो तुम नहीं हो
होतीे गर तुम, तो ठहर जाती
पास मेरे चली  आती

चली गयी हो तुम दूर
पर दिल में मेरे
अब भी यहीं हो
इस कदर ज़हन
में समायी हो
गर झलक मिलती
है, किसी से
लगता है सामने
तुम आयी हो
पर तभी दिल ने कहा
नहीं, वो तुम नहीं हो
होती गर तुम, तो ठहर जाती
पास मेरे चली आती