Monday, 2 September 2019

Poem : तीज, चतुर्थी में समाया

सदैव  पहले हरितालिका तीज में, महादेव और माँ पार्वती की अनुकम्पा रहती है। फिर गणेश चतुर्थी में बप्पा सब पर अपने आशीष की वर्षा करते हैं।  पर आज कैसा पावन दिन है, जब महादेव, पार्वती के साथ गणेश जी भी पधारे हैं, और हम सब को अपनी विशेष कृपा प्रदान कर रहें हैं।  आप सभी को तीज और चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ  
तीज, चतुर्थी में समाया



कैसा पावन दिन है, आया
तीज, चतुर्थी में समाया।
महादेव- पार्वती के साथ,
उनका पुत्र, गणेशा भी आया।।
कहीं हरितालिका तीज की,
छाई हरियाली।
कहीं गणेश चतुर्थी की,
छटा निराली।।
कहीं ठेकुआ तो
कहीं गुजिया बनें।
कहीं लड्डू तो, 
कहीं मोदक के ढेर सजें।।
हर ओर खुशियों, की धूम हैं।
प्रभू प्रेम में, भक्त रहे झूम हैं।।
कैसा अनोखा, दृश्य है छाया।
तीज, चतुर्थी में समाया।।
मात-पिता के साथ उनका,
पुत्र गणेशा भी आया।।

Friday, 30 August 2019

Tip: Ghee - Now in minutes

Making clarified butter (ghee) at home, consumes a lot of time. It takes 1½-2 hours. Maybe this is why, people now have started to abort the idea of making ghee at home.
But what will be your reaction if I say you can make Ghee in just some minutes!!
Yes, you read it right! In today's tip, I'll tell you how to make Ghee in just 15-20 minutes, with the help of a tbsp of wheat flour. So, let a new dialogue prevail in market now, "एक चम्मच आँटे की कीमत तुम क्या जानो..."


Ghee - Now in minutes


  1. Bring the cream(malai) to room temperature.
  2. In a wok, heat cream at high flame, till it melts and seems like milk.
  3. Turn the flame to medium.
  4. Now add a tbsp of wheat flour to the malai.
  5. Mix the mixture so well, that the flour appears to dissolve into malai.
  6. Keep stirring the mixture after every 2 minutes.
  7. You will observe that the clarified butter (ghee) starts to appear.
  8. Continue stirring, till the reddish-brown khoya starts to appear.
  9. When all the Ghee would have separated from its residual, i.e. khoya, strain the ghee.
  10. The khoya can be used to make sweets like Mawa Gujiya posted earlier or the one I will be posting shortly.

Note:

  • If you want to use the khoya for any preparation, it is advisable to always store malai in freezer.
  • Also, try to make Ghee within 10-12 days of storing.
  • Using wheat flour prevents splattering, that may cause burns.


Related Post(s):
Recipe: Mawa Gujiya ( https://shadesoflife18.blogspot.com/2018/09/recipe-mawa-gujiya.html?m=1 )

Thursday, 29 August 2019

Article : राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day )

राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day )


राष्ट्रीय खेल दिवस, ये भी होता है? जी हाँ, आज से पहले इस दिवस के विषय में केवल खेल जगत से जुड़े लोग ही जानते थे। हम लोगों में से बहुत से लोगों को इस विषय में कुछ नहीं पता था।

पर जब से मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से भारत का चहुं ओर विकास हो रहा है। आए दिन भारतीय खिलाड़ी खेल जगत में अपना नाम रोशन कर रहे हैं, फिर चाहे वो मैदान cricket का हो, या badminton का, या athlete का track हो, सब तरफ से जीत मिल रही है। भारत gold medal पा रहा है।  

हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day ) के रूप में मनाया जाता है। यह दिन देश के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती का है।

मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता हैउन्होंने ओलंपिक में भारत का तीन बार प्रतिनिधित्व किया 1928, 1932 और 1936 में और तीनों बार गोल्ड मेडल जीता था। इतना ही नहीं मेजर ने अपने 22 साल के करियर में 400 गोल दागे थे।

उन्हीं के सम्मान में हर साल भारत सरकार 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाती है। इस दिन राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति स्वयं खेल के अलग-अलग क्षेत्रों के अलग-अलग खिलाड़ियों को विभिन्न खेल सम्मानों (राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड, ध्यानचंद अवार्ड) से सम्मानित करते हैं। हर बार की तरह इस बार भी खेल दिवस मनाया गया, जिसमें अलग-अलग खेलों से कुल 32 खिलाड़ियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी ने पुरस्कृत किया

पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट:

राजीव गांधी खेल रत्न: बजरंग पुनिया (कुश्ती) और दीपा मलिक (पैरा एथलेटिक्स)

द्रोणाचार्य अवॉर्ड (नियमित): विमल कुमार (बैडमिंटन), संदीप गुप्ता (टेबल टेनिस) और मोहिंदर सिंह ढिल्लों (एथलेटिक्स)

द्रोणाचार्य अवॉर्ड (लाइफ टाइम): मरजबान पटेल (हॉकी), रामबीर सिंह खोखर (कबड्डी) और संजय भारद्वाज (क्रिकेट)

अजुर्न पुरस्कार: तजिंदर पाल सिंह तूर (एथलेटिक्स), मोहम्मद अनस यहिया (एथलेटिक्स)एस भास्करन (बॉडीबिल्डिंग), सोनिया लाथर (मुक्केबाजी), रवींद्र जडेजा (क्रिकेट), पूनम यादव (क्रिकेट), चिंगलेनसाना सिंह कंगुजम (हॉकी)अजय ठाकुर (कबड्डी), गौरव सिंह गिल (मोटर स्पोर्ट्स), प्रमोद भगत (पैरा स्पोर्ट्स बैडमिंटन), अंजुम मुद्गिल (निशानेबाजी), हरमीत राजुल देसाई (टेबल टेनिस), पूजा ढांडा (कुश्ती), फवाद मिर्जा (घुड़सवारी), गुरप्रीत सिंह संधू (फुटबॉल), स्वप्ना बर्मन (एथलेटिक्स), सुंदर सिंह गुर्जर (पैरा स्पोर्ट्स एथलेटिक्स), बी साई प्रणीत (बैडमिंटन) और सिमरन सिंह शेरगिल (पोलो)

ध्यानचंद अवॉर्ड: मैनुअल फ्रेडरिक्स (हॉकी), अरूप बसाक (टेबल टेनिस), मनोज कुमार (कुश्ती), नितिन कीर्तने (टेनिस) और सी लालरेमसांगा (तीरंदाजी)

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार: गगन नारंग स्पोर्ट्स, प्रमोशन फाउंडेशन और गो स्पोर्ट्स और रॉयलसीमा विकास ट्रस्ट

मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी: पंजाब यूनीवर्सिटी चंडीगढ़ तेनजिंग नोग्रे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार: अपर्णा कुमार (भू साहस), स्वगीर्य दीपांकर घोष (भू साहस), मणिकंदन के (भू साहस), प्रभात राजू कोली (जल साहस), रामेश्वर जांगड़ा (वायु साहस), वांगचुक शेरपा (जीवन पर्यन्त उपलब्धि)

इस साल का खेल दिवस खास है, क्योंकि आज से फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर फिट इंडिया अभियान’ (Fit India Movement) का आगाज किया। इसका मकसद देश में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।