Friday, 14 February 2020

Poem : एक पुष्प वीरता के नाम


एक पुष्प वीरता के नाम


कुछ पुष्प ले चला 
मैं महबूबा के वास्ते
ना जाने कैसे, कब पहुंच गया
पुलवामा के रास्ते
लहू अभी भी गाढ़ा वहां था
वतन के लिए वीर का
शव गिरा जहां था
कदम मेरे थमे, तो उठ ना सके
आंसू अनवरत बहे, रुक ना सके
ओ मोदी, तुमने यह क्या कर दिया
एक प्रेमी को, देशप्रेमी कर दिया
एक पुष्प भी ना, मेरे हाथों में रुके
जो अंजलि में थे, पुष्पांजलि बन चुके
दिल से निकली, बस एक ही आवाज है
देश के काम आ सकूं, तो मौत पे भी नाज़ है
बहुत मना चुके, वैलेंटाइन डे
अब हम से ना मनेगा,
हर साल वीरों की शहादत को,
इस  दिन, देश याद करेगा



पिछले साल वेलेंटाइन डे के दिन, जब पूरे देश में प्रेम के इस दिन को हर्षोल्लास से मनाया जा रहा था, उसी दिन आतंकवादी संगठन ने पुलवामा में हमारे वीर सेनानियों पर बम विस्फोट कर दिया था, जिसके फलस्वरूप 40 वीर सेनानी शहीद हो गए थे।

आज़ की मेरी यह कविता उन्हीं वीर सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि है।💐💐

Thursday, 13 February 2020

Stories of Life : कोकिला- (भाग-2)

कोकिला - (भाग-1) के आगे... 

कोकिला- (भाग-2) 

Beautiful! दो मिनट तो कोकिला स्तब्ध रह गयी, फिर उसे लगा, शायद उसे ही बोला है। 

वो खुशी के मारे फुली नहीं समाई, आज उसे किसी ने beautiful कहा था, वो भी इतने smart लड़के ने।
जी.... जी, मैं भी नयी हूँ। आप किसी और से पूछ लीजिये।

वो लड़का चला गया।

फिर एक लड़की अन्दर आई, और उसने अन्दर आते ही कोकिला से बोला, मैं राधिका, तुम कौन हो?

मैं, कोकिला। कोकिला ने सधा सा उत्तर दिया।

धीरे-धीरे काफी सारे लड़के, लड़कियाँ आ गए। पूरी class खचाखच भरी थी।

कोकिला सोच रही थी, कि इतने सारे लोग आ गए, बस वो ही नहीं आया, जो सबसे पहले आया था। तभी वो लड़का भी आ गया।

उसके आते ही सब खड़े हो गए। आप सब बैठ जाएँ, मेरा नाम भास्कर है। मैं भी आप सबकी तरह new हूँ, इसी साल से मैंने guitar class लेनी शुरू की है।

आप में से जो भी guitar में interested हो, कल से मेरी class join कर ले। कोकिला को छोड़कर बाकी सब ने class join कर ली।

एक दिन भास्कर कोकिला के पास आया, उसने कोकिला से पूछा, जब सबने class join की, तो तुमने क्यों नहीं की?

जी, मैं यहाँ music सीखने आती हूँ, और मुझे guitar में कोई रुझान नहीं है।


कोकिला की मीठी आवाज़ सुनकर भास्कर बोला, मुझे आपकी ही तलाश थी, beautiful girl.

Beautiful girl! सुनकर कोकिला फिर से सकपका गयी, मेरी!..मेरी किस लिए?...

आगे पढ़ते हैं, कोकिला-(भाग-3) में...

Wednesday, 12 February 2020

Stories of Life : कोकिला

कोकिला


रेखा और राकेश के बड़े अरमानों के बाद एक बेटी पैदा हुई। उनका संतान का सपना तो पूरा हो गया, पर बेटी दुबली-पतली काली भुजंग थी।

तो सारे उसे कल्लो, काली या भूतनी कहा करते। इससे रेखा का जी बड़ा जला करता, पर करती भी क्या? किस-किस को रोकती? बस अपनी किस्मत को ही कोसती, हे भगवान ऐसी क्यों दी?

जब उनकी बेटी 3 साल की हुई, तो रेखा को पता चला, कि उसकी आवाज़ बहुत ही मीठी थी। तो उसने अपनी लाडो का नाम प्यार से कोकिला रख दिया।

कोकिला का स्वर इतना मीठा था, कि अब सब उसे प्यार से कोकिला ही बुलाने लगे।

पर उसके दोस्त आज भी उसे भूतनी ही बुलाते थे। साल गुजरते गए, अब तो कोकिला को अपने दोस्तों से काली-भूतनी कहा जाना भी खलना बंद हो गया।

वो बहुत मीठा गाती थी, तो रेखा ने उसका admission music के college में करा दिया।

जब उसने college में admission लिया, तो उसके सारे दोस्त पीछे छूट गए। कोकिला college के पहले दिन सबसे पहले पहुँच गयी थी। थोड़ी देर में ही एक बेहद smart और गोरा लड़का, red T-shirt, blue jeans और blue sunglasses पहने, अपने हाथ में guitar लिए उसकी class में आया।

उसने कोकिला से कहा, Hey, beautiful girl! Do you know, where is the instrument class?

Beautiful! दो मिनट तो कोकिला स्तब्ध रह गयी, फिर उसे लगा, शायद उसे ही बोला है। 

वो खुशी के मारे फुली नहीं समाई, आज उसे किसी ने beautiful 
कहा था, वो भी इतने smart लड़के ने...


आगे पढ़ें कोकिला (भाग -2) में...