Monday, 22 November 2021

Recipe : Instant Pickle Paneer

यह week हमारे anniversary का week है तो सोचा कि इस हफ्ते कुछ special होना चाहिए...

पर special क्या किया जाए?...

तब सोचा कि हम vegetarian लोगों के लिए special means, पनीर... 

लेकिन पनीर की सब्जी भी हम घर पर 2 से 3 तीन तरह की ही बनाते हैं, तो हमेशा वही repeated सब्जी खाकर सब bore हो जाते हैं...

तो चलिए इस पूरे हफ्ते पनीर की, instant and easily prepare होने वाली, different flavours की सब्जियों की recipe, share कर देते हैं...

सभी पनीर की सब्जी, special and rare हैं, so don't miss anyone..

और हाँ इसमें से कुछ recipe, without onion and garlic भी है, तो जो प्याज और लहसुन नहीं खाते हैं, उनके लिए तो सुनहरा मौका है...

चलिए आज से हमारे साथ ही बनाते जाइएगा, तो यह week हमारे साथ-साथ आपके लिए भी special हो जाएगा।

आज की recipe, without onion and garlic की spicy flavour की पनीर की सब्जी है...

Instant Pickle Paneer



Ingredients :

Paneer ( cottage cheese) - 250 gm.

Mustard oil - 1 tsp. 

Asafoetida powder - a pinch 

Mango pickle masala - 1 to 2 tbsp. 

Salt - as per taste 

Dry Red whole chilli - 2 to 3 no. 

Turmeric powder - ¼ tsp. 

Red chili powder - as per taste


Method :

  1. पनीर के thick block cut कर लीजिए।
  2. Wok में Mustard oil गर्म कीजिए।
  3. इसमें सूखी लाल मिर्च डालकर, चलाते हुए करारी भून लीजिए।
  4. अब इसमें में हींग पाउडर और हल्दी पाउडर, नमक डालकर चलाएं।
  5. इसमें पनीर के blocks डालकर हल्के हाथों से चला लें। 
  6. अब इसमें अचार का मसाला डालकर हल्के हाथों से चला लें, जिससे पनीर में मसाला तो चिपक जाए, पर पनीर ना टूटे।

Now Instant and spicy Pickle Paneer is ready to serve...

चलिए झटपट tips and tricks भी देख लेते हैं।

Tips and Tricks : 

  • Paneer fresh लीजिएगा, जिससे वो soft हो पर brittle ना हो। 
  • Paneer, fry करके नहीं डालना है, वरना पनीर hard and chewy हो जाएगा।
  • अचार का मसाला taste कर लीजिएगा जिससे आप जब पनीर में salt डाल रहे हों तो सब्जी में नमक तेज ना हो। Means salt डालते समय मसाले में पड़े नमक व अपने taste के according नमक को ध्यान में रख कर ही डालें।
  • Mustard oil ही use कीजिएगा, क्योंकि हम अचारी flavour बना रहे हैं और अचारी flavour, Mustard oil में ही सबसे अच्छा लगता है।
  • आप को अचारी पनीर जितना spicy बनाना हो, अचार का मसाला उतना ही डालिएगा। 
  • Dry red whole chilli and chilli powder अपने taste के according डालें।
  • Serve करने से कम से कम ½ घंटे पहले सब्जी बना लीजिए, जिससे पनीर मसाले को पूरी तरह absorb कर ले और पनीर का हर टुकड़ा, स्वाद से भरपूर रहे।

इसे आप दाल मखनी, नान, पराठा, पूड़ी, रुमाली रोटी, rice किसी के भी साथ serve कर सकते हैं।

तो सोच क्या रहे हैं, आज शाम को ही पनीर मंगा लीजिए, or spicy, tasty, easily prepare होने वाले Istant Pickle Paneer को पूरी family के साथ enjoy कीजिए, यह बहुत कम oil में बन जाती है। 😊 

So diet conscious भी इसको enjoy कर सकते हैैं।

यह एक ऐसी dish हैं, जिसमें स्वाद भी है और सेहत भी।

और हांँ, कल के लिए भी पनीर मंगवा लीजिए and don't miss the opportunity 😊🙏🏻

Friday, 19 November 2021

Tips : बालों की समस्याएं और मेंहदी

अब जबकि हमने आपको Tip, सफेद बाल और मेंहदी में मेंहदी की ख़ासियतें बता दीं और यह बात भी बता दी है कि बालों में मेंहदी कैसे लगाएं।

तो अब समय आ गया है कि हम आपको मेंहदी में ऐसी प्राकृतिक चीज़ें मिलाने के बारे में जानकारी दें, जो आपके बालों के लिए ‘एक पंथ दो काज’ की तरह काम करें।

यानी मेंहदी, बालों को फ़ायदे पहुंचाने के साथ-साथ बालों से जुड़ी कुछ अन्य समस्याओं को भी ठीक कर दे।

तो आइए ये बात भी जान लीजिए कि मेंहदी को तब कैसे लगाएं, जब आप अपने बालों की कुछ अन्य समस्याओं से निपटना चाहते है...

बालों की समस्याएं और मेंहदी


जब बाल बढ़ाना हो :

यदि बाल बढ़ाना चाहते हैं तो 150ml. तिल के तेल को गर्म करें। इसमें दो बड़े चम्मच मेंहदी का पाउडर मिलाएं और ठंडा होने पर एक bottle में भर कर रख लें। एक week में दो-तीन बार रात को यह तेल लगा कर मालिश करें, shower cap पहन कर सो जाएँ और सुबह किसी mild shampoo से बाल धो लें। 


जब बालों को झड़ने से रोकना हो :

इसके लिए 150ml. Mustard oil में कुछ मेंहदी के पत्ते और दो चम्मच भृंगराज पाउडर डालें। इस तेल को उबालें। ठंडा कर के एक bottle में भर लें।

यह तेल 20-25 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। Week में दो-तीन बार रात में इसे लगा कर, shower cap पहन कर सो जाएं और सुबह बाल mild shampoo से धो लें। कुछ ही हफ़्तों में आपके बालों का झड़ना कम हो जाएगा।


जब बालों की conditioning करनी हो :

यदि बालों की conditioning करना चाहती हैं तो दो चम्मच चायपत्ती को पानी में डाल कर उबालें। पानी को ठंडा होने दें। 

इस पानी और मेंहदी पाउडर को मिला कर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालें। इसे 15-20 मिनट भीगने दें।

अब इसमें दो चम्मच दही मिलाएं। इस मिश्रण को बालों में लगाएं। एक घंटे बाद बालों को धो लें। अपने बालों की चमक से आपको प्यार हो जाएगा।


जब बालों से dandruff हटानी हो :

मेंहदी बालों से dandruff हटाने में कारगर होती हैं और यदि आप dandruff हटाने के लिए मेंहदी का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो एक tablespoon मेथी दाने रात को पानी में भिगो दें। सुबह इन्हें पीस लें। 

अब थोड़े से नारियल के तेल में मेथी के दानों का paste मिलाएं और बालों की लंबाई के अनुसार (जिससे यह बालों में अच्छी तरह लग सके) मेंहदी का पाउडर मिला कर मिश्रण तैयार करें।  

यदि आप चाहें तो इस मिश्रण में थोड़ा आंवले का पाउडर भी मिला सकती हैं। इस मिश्रण को बालों पर अच्छी तरह लगाएं। लगभग एक घंटे के बाद बालों को mild shampoo से धो ले।

Note - आप को जब भी बालों में solution लगा कर सोना है, तो उसके लिए एक rough pillow बना लें। जो कि इस समय लगाकर सो सकें, जिससे आप को shower cap लगाकर ना सोना पड़े। 

अब आप को मेंहदी के benefits, बालों में मेहंदी को  लगाने का सही तरीका और साथ में बालों की other problems के होने से मेंहदी के साथ अन्य natural products मिला कर problem को solve कैसे करें, यह पता चल गया है।

तो अब सोचना क्या है, हर problem को naturally solve कीजिए और व्यर्थ में chemical का use बंद कीजिए।

Wednesday, 17 November 2021

Tips : सफेद बाल और मेंहदी

आज एक ऐसी समस्या का समाधान करने के लिए tip डाल रहे हैं, जो लगभग सभी की समस्या बनती जा रही है। 

बालों का सफेद होना... 

क्या कहा आपने? आपकी भी यही problem है... 

कोई बात नहीं, आपकी इस problem को naturally solve करने का ही उपाय बता रहे हैं...

आप कहेंगे, मेंहदी यह कौन सा नया उपाय है?

बिल्कुल नहीं है, पर मेंहदी ही क्यों? उसके क्या फ़ायदे हैं? और मेंहदी को सही तरीके से बालों में कैसे लगाएं, वो सब आप को इस Tip में बताएंगे...

सफेद बाल और मेंहदी 


अक्सर लोग बालों में मेंहदी, सफ़ेद बालों को छुपाने के लिए लगाते हैं। पर मेंहदी केवल बालों को रंग देने का ही काम नहीं करती। यह बालों के लिए एक औषधि की तरह है। मेंहदी में anti-bacterial गुण होते हैं, जो संक्रमण से बचाते हैं।

अत: यदि आप बालों को colour करने के साथ-साथ लंबे, मज़बूत, घने और नर्म-मुलायम बाल पाना चाहती हैं तो बाज़ार में उपलब्ध कृत्रिम रूप से बनाए गए products की बजाय बालों पर मेंहदी लगाने को तरजीह दें।


मेंहदी के कुछ फ़ायदे : 

  • यह बालों के लिए conditioner का काम करती है, बालों पर चमक लाती है। 
  • बालों को घना बनाती हैं।
  • बालों की सतह पर एक तरह की पर्त बना कर यह बालों को धूप व पर्यावरण से होने वाले नुक़सान से बचाती हैं‌।
  •  बालों का झड़ना कम करती है, रूसी यानी dandruff हटाने में कारगर होती है... 
  • तो हमने आपको मेंहदी क्यों लगाएं इस बात के सारे कारण गिना दिए हैं।

हमें पता है आपका अगला सवाल होगा कि बालों में मेंहदी कैसे लगाएं? तो धीरज रखिए, हम आपके इस सवाल का जवाब भी दे रहे हैं...

बालों में मेंहदी कैसे लगाएं :

बालों में लगाने वाली मेंहदी तैयार करना -

  1. मेंहदी का घोल तैयार करने के लिए आपको चाय के पानी की ज़रूरत होगी। 
  2. एक बर्तन में‌ 1 glass पानी उबाल लें।
  3. अब इसमें एक-दो चम्मच चायपत्ती डाल कर बुलबुले आने तक उबालते रहें, अब छान कर पानी को अलग कर लें। 
  4. इस पानी को गुनगुना हो जाने दें। इसमें मेंहदी का powder मिला कर थोड़ा गाढ़ा घोल तैयार कर लें। 
  5. जिसे बालों पर लगाने से वह टपके नहीं। 
  6. इस घोल को कम से कम आठ घंटे या रातभर भीगा रहने दें। 
  7. मेंहदी को बालों में लगाने से पहले इसमें नींबू का रस और आंवले का powder मिलाएं।

मेंहदी लगाने का तरीका -

  1. जिस bowl में मेंहदी का घोल है, उसे paper पर रख लें, ताकि यहाँ-वहाँ मेंहदी के दाग न लग पाएं।
  2. अपने कंधों पर पुराने कपड़े को किसी shawl की तरह लपेटें।
  3. हाथों में दस्ताने पहन लें।
  4. Brush के पिछले हिस्से या उंगलियों की सहायता से बालों के section बनाएं और हर section में मेंहदी लगाते चले जाएं।
  5. जब मेंहदी पूरे बालों में अच्छी तरह लग जाए तो बालों पर shower cap लगा लें।
  6. दो घंटे बाद बालों को किसी mild shampoo से धोएं।
कल आप को बालों की अन्य समस्याओं को मेंहदी के द्वारा कैसे दूर किया जाए, वो बताएंगे...
So stay tuned with me...