Tuesday, 15 March 2022

Recipe : Aata Suji Nimki

दो साल बाद ऐसा हुआ है कि कोरोना हमारी होली को बेरंग नहीं करेगा। हमें डरा-डराकर तंग नहीं करेगा। तो क्यों ना इस होली में जोश, उत्साह और उमंग भर दें।

होली में खुशियों के रंग भर दें। उसकी रौनक को वापस ले आएं।

वैसे, होली के त्यौहार पर रौनक तो तब आती है, जब kitchen से पकवानों की खुशबू आ रही हो। 

तो चलिए इस बार कुछ ऐसा बनाते हैं, जो healthy भी हो और tasty भी। 

आटे सूजी की मठरी


Ingredients :

  • Wheat flour - 2 cup
  • Suji - ½ cup
  • Olive oil - ½ cup
  • Salt - 1 tsp.
  • Kasuri Methi - 1 tsp
  • Dry coriander powder - 1 tsp
  • Cumin seeds - 1 tsp
  • Carom seeds - 1 tsp 


Method :

  1. Wheat flour में सूजी, और olive oil डालकर हथेली से rub कीजिए।
  2. थोड़ी देर बाद, आटे के mix को हथेली में दबाएंगे तो लड्डू जैसा बनने लगेगा।
  3. अब इसमें नमक-मिर्च और सारे dry मसाले हथेली से rub करके डाल दीजिए। 
  4. 1 cup lukewarm पानी लें। 
  5. आटे, सूजी में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर tight dough बना लीजिए।
  6. अब इसके गोले बनाकर rolling pin से बेलकर 1 inch की thickness की रोटी बेल लें।
  7. फिर उससे अपनी पसंद के अनुसार shape काट लीजिए।
  8. Wok में olive oil को गर्म कर लीजिए। 
  9. इसमें मठरी डालकर, उलट-पलट लीजिए।
  10. अब flame slow कर के, मठरी तलें, जब मठरी हल्की brown होने लगे तो उसे पलट लीजिए। 
  11. दोनों तरफ से light brown तल जाने पर flame high कर लीजिए और मठरी करारी होने तक उलट-पलट कर तल लीजिए।
  12. मस्त, खस्ता करारी आटा सूजी की मसाला मठरी तैयार है, जब यह ठंडी हो जाए तो आप इन्हें airtight container में रख दीजिए।

आप इन्हें teatime में serve कर सकते हैं। अगर चाहें तो इसमें दही, और खट्टी-मीठी चटनी, पुदीने की चटनी डालकर, as a चाट भी serve कर सकते हैं।

हमने कल चटनी अचार की recipe share की थी, आप इस मठरी के साथ, उसे भी रख सकते हैं। चटनी अचार के साथ मठरी का स्वाद में चार चांद लग जाते हैं।

चलिए अब कुछ tips and tricks भी बता देते हैं।


Tips and Tricks :

  • आटे, सूजी के combination से मठरी बहुत अच्छी बनती है। खाली आटे की बनाने से मठरी कड़ी बनती है।
  • आप olive oil की जगह, घी, डालडा या refined oil भी use कर सकते हैं।
  • जब मोयन के लिए, तेल आटे में डाल रहें हों तो ध्यान रखिएगा कि, तेल इतना डालना है कि rub करने के बाद हथेली में आटा दबाने से लड्डू बनने लगे।
  • Dough prepare‌ करने में, धीरे-धीरे पानी डालिए। पानी का amount अधिक होने से मोयन बर्बाद हो जाता है, इसलिए पानी सिर्फ उतना ही डालिए कि आटा बंधने लगे।
  • Dough prepare होने के बाद तुरंत ही मठरी तल लीजिए। 
  • Dough के rest करने से नमक पानी छोड़ने लगता है, जिससे मोयन बर्बाद हो जाता है।
  • मोयन के बर्बाद होने से, मठरी खस्ता, करारी नहीं बनेगी।
  • आप dry मसाले की quantity अपने according घटा-बढ़ा सकते हैं या बिना मसाले के भी बना सकते हैं।
  • पर dry मसाला, preparation के समय में डाल देने से यह अपने आप में complete होती है।
  • मठरी ठंडी होने पर ही airtight container में रखकर ढक्कन बन्द कीजिए। गर्म रहने पर ढक्कन बन्द करने से मठरी soggy हो जाएगी।
  • Airtight container में मठरी नहीं रखने से उसमें हवा लगने के कारण moisture पकड़ लेगा, जिससे मठरी कुछ ही दिनों में soggy हो जाएगी।
  • Flame starting में high, बाद में slow और फिर सें high के combination में ही रखें। इसी combination से मठरी सबसे अच्छी बनती है।
  • मैदे से बनी मठरी को आप ज्यादा नहीं खा सकते हैं, लेकिन यह आटे, सूजी और olive oil से बनी होती है इसलिए यह बहुत healthy and tasty बनती है। तो सोचना क्या है, इस बार healthy मठरी बनाया जाए।

Monday, 14 March 2022

Recipe : Chutney Achar

होली का त्यौहार, उमंगों की फुहार और मस्ती अपार लेकर आता है। इसके आगमन की तैयारी, एक हफ्ते पहले से शुरू हो जाती है।

नये कपड़े, बच्चों की पिचकारी, रंग। पर इन सबसे बढ़-चढ़ कर होली में बनाए जाने वाले पकवान।

अब तो बस चार-पांच दिन ही बचे हुए हैं, तो आप की होली में की जाने वाली तैयारी में चार चांद लगाने के लिए, कुछ बहुत ही tasty and healthy recipes share कर रहे हैं।

आज लखनऊ की संध्या खरे जी के ख़ज़ाने से भेजी हुई recipe को share कर रहे हैं। यह complete dish ना हो कर, एक sides है। पर साथ ही आपको यह भी बता दें कि sides, जिस भी dish का साथ देगी, उससे complete dish कोई नहीं होगी।

संध्या जी आप का बहुत बहुत धन्यवाद 🙏🏻

चटनी अचार, जैसा कि इसके नाम से समझ आ रहा है कि, यह एक चटनी है, पर अचार भी। इसका मतलब यह है कि यह two in one recipe है। 

इसमें आप को दोनों का मजा, एक ही में आ जाएगा और इसके साथ आप बेस्वाद से बेस्वाद dish भी खाएंगे तो, वो भी tasty लगेगी। 

चटनी अचार 


Ingredients :

Garlic cloves - 50 gm.

Ginger - 40 gm.

Green chilli - 100 gm.

Lemon - 3 to 4 big

Dry coriander powder - ½ tsp.

Onion seeds - 1 tsp.

Funnel - 1 tsp. 

Salt - 1½ tsp or as per taste

Mustard oil - 1½ tsp.


Method :

  1. Pan में dry मसालों को भूनकर, jar में दरदरा पीस लीजिए।
  2. इन dry मसालों को jar से निकाल लें।
  3. खाली jar में अदरक और नींबू रस डालकर दरदरा पीस लें।
  4. अब अदरक, नींबू वाले jar में ही हरी मिर्च, लहसुन, नमक, dry मसाला powder, mustard oil डालकर पीस लीजिए। इसे एक दिन के लिए set होने के लिए छोड़ दीजिए जिससे नींबू का रस और तेल को अचार अच्छी तरह से soak कर ले।

चटनी अचार तैयार है। आप इसे नमकीन मठरी, आटे की मठरी, बेसन की पापड़ी, कचौड़ी, पकौड़ी, भरवां परांठे, आलू-पूड़ी, कढ़ी-चावल, राजमा-चावल, छोले-भटूरे, पुलाव, यहां तक कि दाल-चावल और खिचड़ी के साथ भी serve कर सकते हैं। 

आइए आपको इसकी, Tips and tricks भी बता देते हैं, जिससे आप चटनी अचार बहुत tasty बना लें।


Tips and Tricks :

  • चटनी अचार के लिए, coriander powder घर में पीसकर, use किया जाए तो उसमें aroma and flavour enhance हो जाता है।
  • जब आप मगरैल और सौंफ पीस रहे हों तो उसमें धनिया पाउडर पहले से पिसा हुआ डालें वरना या तो मगरेल और सौंफ महीन पिस कर मसाले को काला कर देगी या धनिया बहुत मोटी पिसने के कारण दांतों में फंसेगी। 
  • जब आप jar में चटनी अचार बना रहे हों तो ध्यान रखिएगा कि jar एकदम साफ और सूखा हो। 
  • चटनी अचार तैयार करते समय बिल्कुल भी पानी नहीं डालिएगा, नींबू रस से वो आसानी से पिस जाएगा। 
  • Mustard oil कच्चा डालिएगा, इससे अचार का taste enhance हो जाता है। 
  • चटनी अचार को airtight container में रखें। यह महीनों चल जाता है। अगर आप refrigerator में रखेंगे तो इसका taste and colour ज़्यादा sustain करता है।
  • अगर आप लहसुन नहीं खाते हैं तो आप, लहसुन avoid कर सकते हैं। बिना लहसुन के भी यह बहुत tasty बनता है।

इस चटनी अचार में डाले जाने वाले सारे ingredients, easily available रहते हैं। यह instantly बनने वाली बहुत easy recipe है तो आप चाहें तो इसे अधिक मात्रा में या हफ्ते-15 दिन में थोड़ा-थोड़ा बना कर भी रख सकते हैं।  

यह चटनी, diabetes, cholesterol and blood pressure के patient के लिए बहुत beneficial है।

इसे आप सफर में भी आराम से ले जा सकते हैं।

तो इंतज़ार किस बात का है, आज ही बनाएं और होली के पकवानों पर चार चांद लगाएं।

Friday, 11 March 2022

Poem : उनको रोक सकेगा कौन?

BJP की प्रचंड जीत ना केवल U.P. में,  बल्कि उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी हुई है। जिससे पूरे देश में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है। पर बहुत से लोग सोच रहे हैं कि BJP कैसे जीत गयी? 

चंद पंक्तियों में उस जीत को व्यक्त करने का प्रयास किया है।

सच मानिए, जो भी इस मार्ग पर चलेगा, उसकी सफलता निश्चित है।

उनको रोक सकेगा कौन?


वो जीत गए जो जीतने थे,

कोई ना उनको रोक सका।

जब राम लला थे साथ खड़े,

फिर उनको रोक सकेगा कौन?


जो काज प्रभु के करते हैं,

प्रभु, स्वयं मार्ग प्रशस्त करते हैं।

यह समर नहीं था मानुष से,

और प्रभु से जीत सकेगा कौन?


तुमने खंड-खंड तोड़ा था जो,

वो सबको एकजुट करते गए।

जब सब साथ मिल गये हों तो,

फिर उनको हरा सकेगा कौन?


जो अथक रहा हो मंजिल पाने तक,

जो अडिग रहा हो जीत जाने तक।

ऐसे दृढनिश्चय को बोलो,

पलभर भी झुका सकेगा कौन?


जिसका स्वार्थ नहीं अपना,

जिसका राष्ट्र भक्ति हो सपना।

जो देश-विकास का साधक हो

फिर उसको नहीं चुनेगा कौन?


वो जीत गए जो जीतने थे,

कोई ना उनको रोक सका। 

जब राम लल्ला थे साथ खड़े,

फिर उनको रोक सकेगा कौन?


जय श्री राम 🚩🙏🏻