Thursday, 8 December 2022

Article: Signs that you might be over-exercising

Signs that you might be over-exercising  


आज कल gym जाना, लोगों में status symbol बन गया है, साथ ही slim trim रहने का जुनून भी...

जिसके कारण, पहले जहां youngster में gym के लिए बहुत craze रहता था, वहीं आजकल तो हर दूसरा व्यक्ति, gym जा रहा है, चाहे किसी की कोई भी age हो।

 पर आज कल gym जाने वाले लोगों में heart attack के incidents बहुत तेजी से समाने आ रहे हैं।

अभी हाल ही में राजू श्रीवास्तव, सिद्धार्थ शुक्ला, पुनीत राजकुमार, सिद्धार्थ सूर्यवंशी जैसे celebs की gym में heart attack से death हुई है...

ऐसी news को देखते हुए, लोगों में exercise को लेकर डर बैठने लगा है, तो हमने सोचा आज इसी विषय पर article share किया जाए।

क्या सच में Exercise बन सकती है Heart Attack की वजह? 

जी, बिल्कुल बन सकती है... बल्कि हम तो कहेंगे कि limit से ज्यादा कुछ भी हो, तो वह dangerous हो सकता है...

जहां excercise आपको fit करने, toning करने में, immunity बढ़ाने में सहायक है, वहीं गलत या over exercising, paralysis or death का reason भी बन सकती है। 

आइए जानते हैं कुछ ऐसे factors, जिनसे आप समझ सकेंगे कि अब आप को excercise नहीं करनी है या चंद दिनों के लिए बंद कर देनी चाहिए, साथ ही doctor से consult करना चाहिए। 

पर इस topic पर आगे बढ़ने से पहले हम आपसे एक बात कहना चाहेंगे कि भारतीय संस्कृति, सभ्यता और इसके मूल मंत्र से हितकर और कुछ भी नहीं है...

आप सोच रहे होंगे कि बीच में हमने यह क्या शुरू कर दिया, तो हमने बीच में यह बात इसलिए शुरू की है कि अगर आप का intention सच में स्वस्थ रहने का ही है, दिखावा करने का नहीं... तो योग, प्राणायाम, ध्यान और टहलने से अच्छा कुछ नहीं...

इन्हें करने से आपको सदैव स्वास्थ्य लाभ ही मिलेगा, बिना किसी side effects के...  इसलिए इसे सतत् करने का प्रयास करें..

Actually fit रहने के लिए gym लोगों की पहली पसंद होती जा रही है। उसके glamourous होने से, उसे status symbol समझने से और fashionable & trendy लगना, इसकी कुछ वजह हैं। जबकि सब जानते हैं कि yoga को fit रहने का natural तरीका माना जाता है। gym को opt करने का एक बड़ा कारण यह भी है कि इसमें, कम समय में ही आप अपने शरीर में कई तरह के बदलाव महसूस करने लगते हैं इसलिए ज्यादातर लोग gym को preference देते हैं। 

CDC (Center for Disease Control and Prevention) के अनुसार, adults को healthy रहने के लिए, every week, 150 minutes के लिए moderate intensity की physical exercise और 2 दिन muscle strengthening exercise करना sufficient होता है। इससे ज्यादा exercise करने से वो harmful हो सकती है।

इससे ज्यादा exercise या body को proper rest breaks दिए बिना continuous exercise करना, आपके लिए harmful हो सकता है।

चलिए जानते हैं कि, हम कैसे पता कर सकते हैं कि over exercising हो रही है और अब आगे exercise नहीं या कम करनी है।

कई दिनों तक शरीर में दर्द 

Doctors के according, gym की शुरुआत करने से muscles में तीन से चार दिन दर्द होना आम बात है, लेकिन अगर muscle pain, 1 week या उससे ज्यादा दिन रहे, या आपको छोटी-मोटी चोट या swallowing दिखे, तो यह indication हो सकता है कि आप over exercise कर रहे हैं या आप ग़लत तरीके से exercise कर रहे हैं। ऐसा होने से अपने gym trainer को बता कर, कुछ दिनों के लिए अपने gym routine को halt करें और साथ ही doctor को consult करें।

दिनभर रहती है थकान

Experts बताते हैं कि exercise करने से 5- 10 minutes की थकान, आम बात है, पर उसके बाद आप अपने को fit and fresh महसूस करेंगे। अगर आपको दिनभर थकान बनी रहती है, तो समझ लीजिए, doctor के पास जाने का alarm बज गया है।

Gym के बाद चिड़चिड़ापन लगना

Gym जाने से, body light and fresh हो जाती है। पर कुछ लोगों में चिड़चिड़ापन भी notice किया जा सकता है।

इसका एक कारण अधिक exercise भी हो सकता है। Over-exercising से stress hormone levels बढ़ जाते हैं। जिससे mood swings होना, ध्यान केंद्रीत न कर पाना, अस्वस्थ लगना, उत्साह कम होना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

नींद न आना

Over exercising से कुछ लोगों की नींद भी disturb हो जाती है, क्योंकि ज्यादा stress से hormonal imbalance बढ़ने लगता है। साथ ही over-exercising या दिन में late exercise करने से आपकी body, physiologically aroused state में रहती है अथवा उससे relax होने में और ज्यादा समय लगता है; जिससे नींद कम आना या घंटों नींद का नहीं आना संभव है। ऐसा होना भी sign है कि gym continue करने से पहले एक बार doctor को consult करें।

कम होने के बजाए बढ़ने लगे वजन 

Gym मे जाने के बाद कुछ व्यक्तियो मे वजन कम होने ही बजाय बढ़ जाता है| ऐसा आवश्यक आराम न करने से होता है। ज्यादा gym करने से पुरुषों में testosterone levels, increase होने लगता है, जिससे body, cortisol hormones ज्यादा बनाने लगती है, जिससे वजन कम होने के बजाय बढ़ने लगता है। यह phenomenon, ladies में भी होता है।


Experts बताते हैं, exercise से शरीर को नुकसान न पहुँचे इसलिए आवश्यक diet लेना जरूरी होता है। वजन कम करने के लिए खाली पेट gym करना खतरनाक हो सकता है| दो केले भी खाकर gym मे जाए तो अच्छे फायदे नजर आएँगे। इसके साथ ही exercise शुरू करने से पहले gym instructor से सलाह अवश्य लें कि क्या और कैसे करना है। साथ ही, आपकी सेहत के लिए हमारा एक छोटा-सा suggestion भी है कि certified gym instructor की supervision में ही अपना gym schedule and outcome goals set करें; और उनके contact में बने रहें।


इसके अलावा, जिन्हें diabetes, heart diseases और High blood pressure जैसी बीमारियां हैं, ऐसे व्यक्ति Gyming शुरू करने से पहले अपने doctor से consult अवश्य करें।

Disclaimer: यह article केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Tuesday, 6 December 2022

Article : India ( The Progressive Leader)

India ( The Progressive Leader)



हम में से कितने लोग हैं जो जानते हैं कि G20 summit चल रहा है? और उसकी अध्यक्षता कौन सा देश कर रहा है?

कितने लोग जानते हैं कि G20 summit क्या है? और आखिरी सवाल कि कितनों को यह गर्व का विषय लगता है?

अरे बाप रे! इतने सवाल...

जी! आज तो बिल्कुल इतने ही सवाल बनते हैं। खासकर उन के लिए, जो भारत को हिकारत भरी नज़रों से देखते हैं। जिन्होंने भारत के लिए कभी गर्व ही नहीं महसूस किया। 

आज का यह article उन लोगों के लिए है जिन्हें गर्व है भारत पर, अपने भारतीय होने पर, वो इस article को ज़रूर पढ़ें..

पर वो तो इस article को अवश्य पढ़ें जो ना भारत पर गर्व करते हैं ना अपने भारतीय होने पर...

चलिए जो सवाल पूछे हैं, उन सबको सिलसिलेवार बताते हैं...

1 December 2022 को इंडोनेशिया ने G20 summit की अध्यक्षता भारत को सौंप दी थी, इसलिए इस साल G20 summit की अध्यक्षता भारत कर रहा है। और इसके अध्यक्ष कोई और नहीं बल्कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हैं। 

भारत की अध्यक्षता में G20 summit की theme है वासुधैव कुटुंबकम्, जिसका अर्थ है, एक पृथ्वी, एक कुटुंब, एक भविष्य। वासुधैव कुटुंबकम् को महा उपनिषद् से लिया गया है। 

G20 summit की अध्यक्षता भारत के अमृतकाल की शुरुआत का प्रतीक है।

भारत की G20 अध्यक्षता के logo में राष्ट्रीय फूल कमल के ऊपर पृथ्वी को दर्शाया गया है जो प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने का प्रतीक है।

भारत पहली बार 1 December 2022 से 30 नवंबर 2023 के लिए G-20 की अध्यक्षता संभालेगा।

G-20 समूह 19 देशों और European union से मिलकर बना है इसमें सम्मिलित 19 देश Argentina, Australia, Brazil, Canada, China, France, Germany, India, Indonesia, Italy,  Japan, Mexico, Russia,  Saudi Arab, South Africa, South Korea,  Turkey, UK and USA हैं।

G20 की अध्यक्षता के दौरान, देश भर में 200 से अधिक बैठकें होंगी। जिसमें भारत के विभिन्न states में यह आयोजित की जाएगी। यह कोशिश की जा रही है कि उस समय उस state की speciality, जैसे उसका dance, music, festival, art, clothing, etc...को विदेशी शहरों से परिचित कराया जाए, उसकी सक्षमता और सार्थकता उनके सामने लाई जाए, जिससे हमारे देश की संस्कृति और अर्थव्यवस्था का विस्तार विदेशों में भी हो, जिससे भारत और अधिक सुदृढ़ बन सके।

G20 शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में होगा और इसमें दुनिया भर के नेता शामिल होंगे।
 
G20 का कोई स्थाई अध्यक्ष नहीं है बल्कि इसकी अध्यक्षता की जिम्मेदारी हर साल अलग-अलग सदस्य देशों को मिलती रहती है। और किसी भी देश को यह ज़िम्मेदारी मिलना, उसके लिए गर्व का अभिप्राय है। 

अब तक आप को समझ आ गया होगा कि, G-20 क्या है, और उसकी importance क्या है। आज भारत 19 countries की अध्यक्षता कर रहा है, जिसमें विकसित और विकासशील देश शामिल हैं।

जिन देशों के लोग के लिए भारत कहीं stand नहीं करता है, आज वो भारत की अध्यक्षता में कार्य करने के लिए आतुर हो रहे हैं। 

अगर हम इस शिखर सम्मेलन में कामयाब रहे तो, हमें विदेशों में जाकर अपना भविष्य नहीं ढूंढना होगा, बल्कि विदेशी देश, हमारे देश में ही अपना निवेश और बढ़ा देंगे। जिससे आय के साधन बढ़ जाएंगेे, प्रतिभा पलायन नहीं होगा और सुदृढ़ हो जाएगी, हमारी अर्थव्यवस्था,  साथ ही भारत का पुनः स्वर्ण भारत बनने का स्वप्न भी साकार होगा।

शायद अब आप को गर्व हो भारत पर, अपने भारतीय होने पर...

और शायद विश्वास हो मोदी जी के नेतृत्व पर भी...

जो भारत, बरसों बरस रही गुलामी से और बहुत से लोगों के निजी स्वार्थ के कारण सफलता की दौड़ में पीछे रह गया था, वो भारत आज का भारत नहीं है।

आज का भारत, सफल है, सुरक्षित है, सुदृढ़ है, आत्मनिर्भर हैं, और सबसे बड़ी बात वो 19 विकसित और विकासशील देशों का अध्यक्ष भी है...

अब तो गर्व करो और ज़ोर से बोलो

भारत माता की जय...

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳


Saturday, 3 December 2022

Article: International Day of Persons with Disabilities

International Day of Persons with Disabilities



आज का article, उन सबको समर्पित है, जो उत्साह, उमंग और आत्मविश्वास की जीती जागती मिसाल हैं।

जो किसी भी तरह से disabled हैं, उनकी ज़िंदगी, जितनी कठिन होती है, उस पर लिखना उससे भी अधिक कठिन है...

पर आज फिर भी हम लिख रहे हैं तो कुछ ऐसे लोगों के कारण, जिनसे मिलकर एहसास हुआ कि कोई भी दुःख तब बड़ा है, जब हम मान लेते हैं कि बहुत बड़ा दुःख है, बड़ा भारी कष्ट है...

वरना अगर हमारे हौसले बुलंद हैं तो हर दुःख, हर कष्ट छोटा है।

हम खुद, हमारा जीवन साथी और बच्चे, जो पूरी तरह से normal होते हैं तब भी कितनी बार हम, ईश्वर को बोलते रहते हैं, कि हमें यह नहीं दिया, वो नहीं दिया... हमारा बच्चा top नहीं कर रहा, हमें promotion नहीं मिल रहा है, हमारे पास अत्याधिक धन धान्य नहीं है, हम कहीं घूमने नहीं जा पा रहे हैं और भी ऐसी छोटी-बड़ी कितनी ही बातें हैं... पर उन्होंने हमें पूर्णतः स्वस्थ बनाया है, उसके लिए धन्यवाद कितनी बार देते हैं?

जब कभी अपने दुःख भारी लगे तो ऐसे किसी इंसान से मिल लीजिएगा, आपको अपने सारे ग़म कम लगने लगेंगे।

आप देखना उन्हें, वो कैसे छोटी-छोटी बातों में भी खुशियां ढूंढ लेते हैं, उनका वो दिन तब भी खुशियों से भर जाता है, जब वो करवट बदल लेते हैं, चंद कदम चल लेते हैं, भरपेट खाना खा लेते हैं और पूरे दिन स्वस्थ रह लेते हैं। 

उनके साथ रहने वाले दिन भर झुंझलाते नहीं रहते हैं ना ही वो उन पर तरस खाते हैं, बल्कि वो उनको उत्साहित और प्रेरित करते हैं। 

बल्कि उनसे वो कहीं ना कहीं ज़िन्दगी जीना सीख रहे होते हैं, ज़िन्दगी की मुश्किलों से जीत जाना सीख रहे होते हैं। 

आज बहुत से disabled person, different fields में यह prove कर रहे हैं कि वो disabled person नहीं हैं, बल्कि वो अधिक सशक्त और सक्षम हैं। उनमें different ability है, dis-ability नहीं है, फिर वो field, academic, sports, journalism, teaching,  writing, cooking, acting, leadership and.... बहुत सी और भी हैं। 

यहां आप को कुछ नाम बता रहे हैं, जिन्होंने सिद्ध कर दिया, हासिल कुछ भी किया जा सकता है, अगर आप में हौसला और आत्मविश्वास हो। कोई भी कमी आपको सफल होने से नहीं रोक सकती है...

1) Stephen Hawkins

Stephen Hawkins was one of the most well-known physicists in the world.

2) Franklin Delano Roosevelt

F.D.R is considered to be one of the greatest American presidents.

3) Ralph Braun

The late founder of the Braun Corporation – one of the leading manufacturers of wheelchair accessible vehicles

4) John Hockenberry 

John Hockenberry is one of the most successful journalists in history

5) Marlee Matlin 

Marlee is an Academy Award winning actress, known for her leading role in Children of a Lesser God (1986). 

6) Stevie Wonder 

Legendary musician, singer-songwriter

7) Frida Kahlo 

Mexican artist Frida Kahlo is one of the most famous artists of the twentieth century.

8) Helen Keller  

An American author, political activist, and lecturer, 

Alexander Graham Bell, Albert Einstein, the Wright brothers, Thomas Edison and Leonardo da Vinci...

These well known personalites were also the example of it.

And so on... 

हमारे India में भी बहुत सी ऐसी हस्तियां हैं, जो प्ररेणा-स्त्रोत हैं, तो चलिए अब कुछ famous Indian personality की बात भी कर लेते हैं  

1. Shekhar Naik 

Cricket champion 

2. Arunima Sinha 

Scaled the mighty Mount Everest, former national volleyball and football player. 

3. Sai Prasad Vishwanathan

He is also the first Asian to go to Antartica as a youth ambassador. He was inducted in the Limca Book of Records as the first Indian with disability to skydive from 14,000 feet.

4. Harry Boniface Prabhu 

India's most successful quadriplegic tennis player.

5. Preethi Srinivasan 

Indian female cricketer 

6. Girish Sharma 

People in the badminton circuit call Girish as the one-legged wonder boy.  

7. Virender Singh

More popularly known as the 'Goonga Pehelwan'.

8. Sudha Chandran

This Indian actress and classical dancer 

9. Ravindra Jain 

Born visually impaired, Jain started singing at a very young age and took his passion to a new high level when he joined the Indian music industry

10. H Ramakrish nan 

CEO of SS Music television channel. 

11. Dr. Suresh Advan

The prominent oncologist started Hematopoietic Stem Cell Transplantation in India 

12. Suhas Lalinakere Yathiraj 

Indian badminton player, Suhas Lalinakere Yathiraj is an Arjuna awardee Indian professional Para-Badminton player currently ranked world No.2 in men's singles and silver medalist in SL-4 category in Tokyo Paralympics 2021. As well as he is a IAS officer too. 


हमने किस में क्या disabilities हैं, वो mention नहीं किया है, क्योंकि जब उन्होंने उसे नहीं देखा, उसे सोच कर थमे नहीं तो हम कौन होते हैं, उसको mention करने वाले.... उनके हर achivement को प्रणाम 🙏🏻

International and national,  दोनों ही level में सिर्फ यह चंद नाम नहीं हैं बल्कि और भी बहुत से नाम हैं और हर क्षण नामों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

क्योंकि लोगों में जोश, उत्साह और आत्मविश्वास की भावना दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। सफलता पाने की और कुछ कर दिखाने की...

धन्य है वो लोग और उनके माता-पिता जो किसी भी हाल में हार नहीं मानते हैं, हर क्षण की खूबसूरती पहचानते हैं क्योंकि सही मायने में जीना वही जानते हैं... 


जब सब है आप के पास

तब हो खुशी का एहसास

तो क्या है बात?

बात तो तब है जब

देने वाला कुछ दे भी नहीं

फिर भी आप का शुकराना कम नहीं 

जिसे हर दुःख को खुशी में बदलना आए 

उसके लिए, फिर ज़िन्दगी में कहीं गम नहीं।। 


ज़िन्दगी में हर दुःख को जीतना सीखिए, सब हार के तो एक दिन इस जहां से जाना ही है, जीते जी हारना है तो प्रभु पर दिल हार जाइए क्योंकि वही सच्चे सुख का तराना है।