Friday, 24 May 2024

Recipe : Dal Vada

आज summer vacation celebration की recipe में हम लाए हैं, बंगाल cuisine की एक बहुत ही tasty and healthy dish.

दाल वड़ा एक street food है, इसे मसाला वड़ा या चना दाल वड़ा भी कहते हैं, जिसे authentically चने की दाल से बनाते हैं। यह बहुत ही spicy and oily होता है। पर हमने इसमें कुछ twist and turn करते हुए इसे और ज़्यादा healthy and light बनाया है। 

हां, स्वाद की पूरी guarantee है, एक बार evening tea time में जरूर से बनाएं, मज़ा आ जाएगा।

वैसे हम आपको इसकी automatic recipe भी बता देंगे, जिससे आप for the change उसे भी बना सकें।

चलिए पहले जान लेते हैं इसका lite version.

दाल वड़ा


A. Ingredients :

  • Green gram lentils (moong dal) - 1 cup
  • Onion - 2 (big)
  • Capsicum - 1 (big)
  • Salt - as per taste 
  • Eno fruit salt - 1 sachet
  • Coriander leaves - handful
  • Curd - ½ cup 
  • Rice - ½ cup 
  • Chickpea lentils (chana dal) - ¼ cup
  • Curry leaves - 8 to 10
  • Clarified butter (ghee) - 5 tbsp.


B. Method : 

  1. दोनों दालें और चावल, 2 to 5 minutes के लिए dry roast कर लीजिए। 
  2. अब इन्हें mixer grinder jar में पीसकर powder बना लें।
  3. इस दाल-चावल के powder में दही व नमक मिलाकर ½ an hour के लिए रख दीजिए।
  4. Onion, capsicum, coriander leaves को finely chop कर लीजिए।
  5. Curry leaves को भी roughly तोड़ लीजिए।
  6. अब दाल-चावल mix में थोड़ा पानी डालकर soft dough prepare कर लें। अब इसमें onion, capsicum, coriander leaves और curry leaves, eno fruit salt डालकर अच्छे से mix कर लें।
  7. अब इनकी छोटी-छोटी टिक्की बना लीजिए।
  8. एक nonstick pan लीजिए, उस पर 1 tbsp. घी डाल दीजिए।
  9. उस पर 6 to 8 टिक्की place कर दीजिए।
  10. टिक्की को ढककर slow flame पर crispy होने तक shallow fry कर लें।
  11. टिक्कियों में घी लगाकर उसे flip कर दें और slow flame पर ही ढककर दूसरी तरफ से भी सुनहरा होने तक shallow fry कर लें।

Crispy and tasty Dal Vada is ready to serve, you can serve it with sauce and chutney.

Authentic Dal Vada की recipe भी बता दें...

  1. चने की दाल को 2 घंटे भीगा दें। फिर दाल से पानी निकाल कर दरदरा पीस लें।
  2. अब उसमें जो ingredients हमने बताए हैं, उसमें से चावल और मूंग दाल छोड़ कर बाकी सभी content और हरी मिर्च, अदरक‌ और काली मिर्च, सूखा धनिया को दरोर कर दाल में डाल दीजिए और mix कर दीजिए।
  3. फिर बड़े का shape देकर, slow flame पर deep fry कर‌‌ लीजिए।

Perfect crispy Dal Vada के लिए tips and tricks भी देख लीजिए।


C. Tips and Tricks : 

  • ध्यान रखिएगा, dry roast इतना ही करना है कि रंग ना बदले।
  • Dry roast करने से powder जल्दी बनेगा।
  • हमने मूंग दाल और चावल का base बनाया है इसलिए हम इन्हें dry ही पीस लेंगे। 
  • दाल से softness और चावल से crisp texture आता है।
  • मूंग दाल और चावल easily गल जाते हैं और easily digest भी हो जाते हैं, इसलिए हम इसे बिना भिगाए भी बना सकते हैं।
  • दाल भिगाकर बनाने से उसमें water content बढ़ जाता है, तो बनाते समय पानी छींटता है, उससे हाथ जलने का डर रहता है।
  • पानी content ज़्यादा होने से पकने में time ज़्यादा लगता है, साथ ही crisp भी अच्छा नहीं आता है।
  • चने की दाल, सिर्फ authentic taste से similarity के लिए डाली है।
  • पीसने में चने की दाल पूरी तरह नहीं पिसेगी और उसे बहुत महीन पीसना भी नहीं है। दाल को थोड़ा दरदरा ही पीसना है, क्योंकि दाल का crunch ही इस dish का signature है
  • दाल वड़ा बनाने में प्याज की मात्रा अच्छे से होती है, जो इसे crispy, juicy and tasty बनाता है।
  • Authentic taste में capsicum नहीं होता है, पर हमने डाला है, क्योंकि हमने बच्चों को ध्यान में रख कर, इस वड़े का taste and flavour बनाया है, साथ ही capsicum बहुत अच्छा flavour देता है, और वड़ा इससे juicy भी हो जाता है।
  • आपको spicy vada बनाना हो तो इसमें हरी मिर्च, अदरक‌ और काली मिर्च, सूखा धनिया को दरोर कर डाल दीजिए। इससे हर bite करारी और चटपटी हो जाती है।
  • हमने इन्हें shallow fry किया है, जिससे घी की मात्रा थोड़ी कम रहे, जिससे diet conscious लोग भी इसे try कर सकें।आप चाहें तो deep fry भी कर सकते हैं।
  • आपको authentic and different flavour, दोनों की ही recipe बता दी है, इसे बनाएं और स्वाद की दुनिया में चले जाएं।

Thursday, 23 May 2024

Recipe : Mango Faluda

आज की recipe, summer special recipe है तो इसको तो summer vacation celebration में शामिल करना सबसे ज़रूरी है।

आज की recipe का hero है, फलों का राजा - आम...

यह इतनी ज्यादा tasty and yummy है कि एक बार खाने के बाद कोई अपने आप को दूसरा glass लेने से रोक नहीं पाएगा।

Mango Faluda





A. Serves 4


B. Ingredients :

  • Mango - 2 (big)
  • Mango icecream - 4 to 6 scoops (for garnishing)
  • Faluda - 4 tbsp. 
  • Sabja seeds - 3 tbsp.
  • Vanilla custard powder - 1 tbsp.
  • Full cream milk - 1 litre
  • Sugar  - 1 cup
  • Dry fruits - for garnishing


C. Method :

  1. One tbsp. दूध में custard powder डालकर mix कर लीजिए।
  2. Pan में बाकी दूध और ½ cup चीनी डालकर उबलने रख दीजिए।
  3. उबल जाने पर चलाते हुए 10 min. slow flame पर दूध को गाढ़ा कर लीजिए। 
  4. Boiled दूध में custard powder mix को डालकर मिलाते जाएं। अब एक बार और boil कर लें।
  5. इसे ठंडा करके fridge में रख दें, इससे custard set भी हो जाए और थोड़ा chilled भी।
  6. Sabja seeds and faluda threads को उसी तरह से बना लीजिए, जैसा हमने kulfi faluda में बताया था। आप को recipe देखनी हो तो Kulfi Faluda पर click कर लें - https://shadesoflife18.blogspot.com/2024/05/recipe-kulfi-faluda.html?m=1
  7. 1 आम के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
  8. दूसरे आम को काटकर mixer grinder के cup में डाल दें, ½ cup sugar और थोड़ा-सा दूध डालकर smooth paste बना लें।
  9. Dry fruits को finely chop कर लीजिए।


D. Assembling :

  1. एक कांच का glass लीजिए।
  2. इसमें सबसे पहले आम के छोटे-छोटे टुकड़े डाल दीजिए।
  3. फिर उसमें थोडे़ soaked sabja seeds डालेंगे।
  4. उसके बाद mango paste डाल दें।
  5. उसके बाद फालूदा डालें।
  6. उसके ऊपर custard डाल दें।
  7. फिर से soaked sabja seeds डालें। 
  8. फिर से फालूदा की layer लगाएं। 
  9. आखिर में उसको mango icecream से top-up कर दीजिए, फिर finely chopped dry fruits से garnish कर दीजिए।

Cool and tasty mango faluda is ready for your craving.

कुछ tips and tricks भी देखते चलें।


E. Tips and Tricks :

  • Custard के लिए दूध full cream ही लीजिए।
  • 10 min. boil करने के बाद ही custard powder mix डालें, और उसे दूध में mix करते समय चलाते हुए ही boil करें।
  • Custard powder को normal दूध में डालकर उसका mix भी ज़रूर बनाएं।
  • आप custard powder का flavour, vanilla की जगह mango या कोई और भी रख सकते हैं, पर सबसे अच्छा combination vanilla flavour से ही बनता है।
  • आप icecream को discard भी कर सकते हैं, पर mango icecream से इस recipe में चार चांद लग जाते हैं। 
  • Dry fruits finely chopped ही रखें। 
  • किसी भी dish को बनाने में अगर ingredients की layer लग रही है तो उसकी serving हमेशा कांच के utensils में ही serve करें। कांच transparent होता है, इसलिए इसमें serving presentable लगती है।

इसे बनाएं और summer vacation को enjoy कीजिए ...

मिलते हैं अगली recipe के साथ कल...

Wednesday, 22 May 2024

Recipe : Pizza (with homemade base)

Summer vacation celebration में अगली recipe है Pizza...

जी हां बिल्कुल सही पढ़ा आपने, Pizza. वो भी homemade.

Pizza, सुनकर बच्चे तो नाचने लगते हैं, बल्कि कहें कि बच्चों से लेकर बड़ों तक, सब का ही favourite होता है। 

Pizza costly भी होता है और थोड़ा unhealthy भी, तो मन होने के बाद भी उसका number जल्दी नहीं आता है।

लेकिन अब आएगा, क्योंकि आप इसे easily घर पर बना लेंगे और taste बिल्कुल renowned brand जैसा। और healthy उससे ज्यादा। और यह पूरी तरह आप पर निर्भर करेगा कि आप कितना ज्यादा healthy बनाना चाहते हैं। 

आप pizza base घर पर लाकर pizza बनाते होंगे। But इससे proper pizza नहीं बनता है।

पर हम आज आपको Pizza base से लेकर complete Pizza बनाने तक के सारे steps बताएंगे, जिससे बिल्कुल वैसा ही Pizza बनेगा, जैसा आप किसी famous restaurant में खाते होंगे।

Pizza (with homemade base)


A. Serves 4 (1 pizza each).


B. Ingredients (Pizza base) :

  • Bread crumbs - 1 cup
  • Maida - 1 cup
  • Suji - ½ cup
  • Sugar - 1½ tsp.
  • Baking powder - ½ tsp.
  • Salt - 1 tsp.
  • Olive oil - ½ cup 
  • Butter - 3 tbsp. 
  • Garlic - 6 to 7 cloves
  • Sauce - 4 tbsp.


C. Toppings (variable) :

  • Onion
  • Capsicum
  • Sweet Corn
  • Mushroom
  • Olive
  • Cheese slices
  • Cheese blend (diced)
  • Mix herbs


D. Method :

  1. मैदा, सूजी और bread crumbs को मिला कर थोड़ा गीला-गीला dough सान लें
  2. ½ hours का rest दे दीजिए। 
  3. आधे घंटे के बाद इसमें oil डालकर अच्छे से mix कर दीजिए। ½ hours का, फिर से rest दे दीजिए। 
  4. आधे घंटे के बाद dough थोड़ा पटक-पटक कर सान लें, जिससे आटे में लोच आ जाए, और आटा चिकना भी हो जाए।
  5. अब इसके चार टुकड़े कर लें।
  6. थोड़ा-सी मोटी रोटी बेल‌ लें।
  7. किनारे-किनारे से उठा दें, जिससे topping ना बहे।
  8. रोटी को fork से थोड़ा-थोड़ा prick कर लें।
  9. Butter में garlic डालकर 2 min microwave कर लीजिए। 
  10. अब रोटी में butter-garlic paste and sauce spread कर दें। 
  11. थोड़ा cheese blending डालें।
  12. अब cheese slices तोड़कर spread कर दें।
  13. फिर सारी topping spread कर दें।
  14. ऊपर से फिर से Cheese blend डाल दें, फिर हल्का-हल्का butter-garlic mix छिड़क दें।
  15. अब convection mode को fast heat कर लें।
  16. फिर 220°C पर 15 minutes and 5 minutes 200°C पर bake कर लीजिए।

Yummy, cheesy pizza is ready to serve. Enjoy!

Enjoy तो कर लीजिएगा, पर उससे पहले कुछ tips and tricks, जिससे आपका pizza एकदम perfect बने।


E. Tips and Tricks :

वैसे हमने इसमें सूजी और मैदा का combination, इसे healthy बनाने के लिए ही लिया है, पर अगर आप और ज्यादा healthy version चाहते हैं तो मैदै की जगह आटा भी ले सकते हैं, और bread crumbs भी brown bread के ले सकते हैं। 

क्योंकि हम इसमें bread crumbs डाल रहे हैं, इसलिए yeast, baking soda, दही etc. नहीं डालना पड़ता है।

Just to be on the safer side, इसमें ½ tsp. baking powder डाला है। 

आप baking powder discard भी कर सकते हैं, बस इससे हो सकता है कि pizza base उतना ज़्यादा soft and spongy ना बने।

अगर आप cheese burst pizza खाना चाहते हैं तो topping के समय मोटी रोटी के साथ ही एकदम पतली रोटी भी बना लें।

मोटी रोटी पर cheese को spread कीजिए, फिर उस पर पतली रोटी रखें। फिर complete topping कर दीजिए।

एक बार try ज़रूर कीजिएगा...


F. Note : इस homemade pizza को खाने के बाद, आप को और आपके परिवार को कोई और pizza इतना tasty, delicious and yummy नहीं लगेगा।